आज पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल मोड में झारखंड सहित देश में 91 एफएम ट्रांसमीटर का करेंगे उद्घाटन


रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल मोड में देश में 91 एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन करेंगे. इनमें से तीन 100 वाट एफएम ट्रांसमीटर झारखंड के लोहरदगा, गोड्डा और बरहरवा में स्थित है. उद्घाटन सुबह 11 बजे से होगा.

सभी एफएम की आवृति 100.1 मेगा हर्टज है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एवं एल मुरुगन, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी निदेशक अभियांत्रिकी सह केंद्र प्रमुख आकाशवाणी रांची दुर्गाचरण हेंब्रम ने दी.

ब्रेकिंग, लोहरदगा: नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, लड़की की हालत गंभीर,किया गया रिम्स रेफर


लोहरदगा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में पहुंची आदिवासी नाबालिग लड़की को अगवा करते हुए दो युवकों ने दुष्कर्म किया. लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है. लड़की को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. 

घटना गुरुवार की देर रात्रि की है. बताया जाता है कि नाबालिग लड़की अपने घर को बगल में आयोजित शादी समारोह में पहुंची थी. इसी बीच दो युवकों ने लड़की को अगवा करते हुए बगल के बंद पड़े ईट भट्ठा में ले गए तथा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

रामगढ़ :3 माह के एक बच्चे की टीका लगने के बाद मौत, इसको लेकर पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों ने किया हंगामा


रामगढ़ : पतरातू बाजार स्थित बबलू कुमार के पुत्र अभिराज कुमार उम्र 3 माह की मौत हो गई है. ग्रामीणों के अनुसार 27 अप्रैल को टीका लगने से बच्चे की मौत हुई है. 

ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा हंगामा करते हुए प्रखंड चिकित्सालय में तोड़फोड़ की गई. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नर्स के द्वारा जो टीका दिया गया था, उसी के कारण बच्चे की मौत हुई है. 

मौके पर पतरातू थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह, अंचलाधिकारी शिव शंकर पांडे, स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंच कर मामले को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक बच्चे की मौत कैसे हुई, इसकी जांच में जुटी हुई है.

झारखंड में बदला हुआ है मौसम का मिजाज:यहां जाने आज कहां होगी बारिश, कहां सबसे ज्यादा वज्रपात का खतरा


रांची: झारखंड में सुबह से छाए बादल कुछ दिनों से तपती गर्मी से बड़ी राहत दे रहे हैं। राज्य के कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। आज भी बारिश के आसार हैं।

आज शुक्रवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर गरज के साथ वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की गयी है।

वज्रपात होने की स्थिति में पेड़ व बिजली के खंभों के नीचे ना रहने की सलाह दी है। 28 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी और इसके निकटवर्ती मध्य भागों में गर्जन, वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चलने की संभावना जाहिर की गयी है। झारखंड के दक्षिणी हिस्से में कोल्हान प्रमंडल के तीन जिले और सिमडेगा आता है।खेतों में जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गयी है। इधर आज रांची का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला, चाइबासा आदि इलाकों में वज्रपात के साथ हल्की बारिश हुई है।झारखंड में मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 30 अप्रैल तक झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलेंगी. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच हो सकती है।

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जाहिर की है कि इसी तरह का मौसम 2 मई तक रहेगा। 2 मई के बाद राज्य में मौसम का तापमान बदल सकता है। मौसम विभाग ने भी चार पांच दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना जाहिर नहीं की है। 28, 29 और 30 अप्रैल के बाद 1 मई को भी राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना जाहिर की है। रांची में अभी 1 मई तक इसी तरह बादल छाए रहेंगे।

झारखंड में बदला हुआ है मौसम का मिजाज:यहां जाने आज कहां होगी बारिश, कहां सबसे ज्यादा वज्रपात का खतरा

रांची: झारखंड में सुबह से छाए बादल कुछ दिनों से तपती गर्मी से बड़ी राहत दे रहे हैं। राज्य के कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। आज भी बारिश के आसार हैं।

आज शुक्रवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर गरज के साथ वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की गयी है।

वज्रपात होने की स्थिति में पेड़ व बिजली के खंभों के नीचे ना रहने की सलाह दी है। 28 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी और इसके निकटवर्ती मध्य भागों में गर्जन, वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चलने की संभावना जाहिर की गयी है। झारखंड के दक्षिणी हिस्से में कोल्हान प्रमंडल के तीन जिले और सिमडेगा आता है।खेतों में जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गयी है। इधर आज रांची का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला, चाइबासा आदि इलाकों में वज्रपात के साथ हल्की बारिश हुई है।झारखंड में मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 30 अप्रैल तक झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलेंगी. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच हो सकती है।

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जाहिर की है कि इसी तरह का मौसम 2 मई तक रहेगा। 2 मई के बाद राज्य में मौसम का तापमान बदल सकता है। मौसम विभाग ने भी चार पांच दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना जाहिर नहीं की है। 28, 29 और 30 अप्रैल के बाद 1 मई को भी राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना जाहिर की है। रांची में अभी 1 मई तक इसी तरह बादल छाए रहेंगे।

चाईबासा:नक्सलियों द्वारा सारंडा जंगल में लगाए गए आईडी की चपेट में आने से महिला की मौत।

*सरायकेला:- पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों के द्वारा सारंडा जंगल में लगाए गए आईडी की चपेट में आने से एक और निर्दोष ग्रामीण महिला की मौत हो गई। 

घटना पश्चिम सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना और मुफस्सिल थाना के बॉर्डर पर स्थित मारीदिरी जंगल का है। घटना शुक्रवार सुबह की है। 

मृतका की पहचान पताहातु निवासी गांगी सुरीन के तौर पर हुई है। सुबह जब महिला जंगल जा रही थी तभी नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईडी के चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 30 अप्रैल को पीएम मोदी के "मन की बात" अंडमान निकोबार में जनजातीय समुदाय और आदिम जनजाति के लोगों के साथ सुनेंगे


जमशेदपुर : भारत सरकार के जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" अंडमान निकोबार में जनजातीय समुदाय और आदिम जनजाति के लोगों के साथ सुनेंगे।

 इस बार श्री मोदी के "मन की बात" का 100 वां एपिसोड है और इस बार इस कार्यक्रम के विश्व रिकॉर्ड बनने की संभावना है। 

उल्लेखनीय है कि श्री मुंडा अपने चार दिवसीय अंडमान निकोबार दौरे पर आये हैं। इस दौरान वह यहाँ जनजातीय समुदाय से मिल रहे हैं। आज श्री मुंडा शोम्पेन आदिम जनजाति से मिलने कैंपबेल बे पहुंचे हैं। उनके साथ मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम दौरे पर हैं। श्री मुंडा शुक्रवार की रात इसी द्वीप में गुजारेंगे। पहली बार किसी किसी केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री का अंडमान निकोबार के आदिम जनजाति के लोगों से उनके द्वीप में जाकर मिलने और उनके बीच रहने का यह प्रयास है। 

श्री मुंडा आगामी 30 अप्रैल को जारवा आदिम जनजाति के लोगों से भी मिलेंगे। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूल रूप से छह जनजातियों - अंडमानी, ओंगेस, जरावास, सेंटिनली, निकोबारी और शोम्पेंस का निवास स्थान रहा है।निकोबारी को छोड़कर, शेष पांच जनजातियां विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) हैं। द्वीपों की जनजातियां दो अलग-अलग जातियों से संबंधित हैं। अंडमान द्वीप समूह में रहने वाले अंडमानी, जरावास, ओंगेस और प्रहरी नेग्रिटो समूह के हैं, जबकि निकोबार द्वीप समूह में रहने वाले निकोबारी और शोम्पेंस मंगोलॉयड समूह के हैं। 

दोनों क्षेत्रों की जनजातियों ने नस्लीय, भाषाई और सांस्कृतिक दृष्टि से सदियों से संरक्षित रखा है।श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय समुदाय के भाषा, संस्कृति, परंपरा के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। इसी कारण अंडमान निकोबार का यह चार दिवसीय दौरा है। उन्हें यहाँ सदियों से रह रहे जनजातीय और आदिम जनजाति समुदाय को समझने का अवसर मिला। इससे पूर्व श्री मुंडा ने पोर्ट ब्लेयर में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने गुरुवार को क्षेत्रीय संग्रहालय और सेल्युलर जेल का भी दौरा किया।

राँची: उड़ीसा के KIIT में 40 हजार आदिवासी बच्चों को हेमंत सोरेन, आज करेंगे संबोधित, भुवनेश्वर के लिए हो रहे हैं आज रवाना


रांची :- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के समारोह में शुक्रवार को शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन KIIT यूनिवर्सिटी के आमंत्रण पर करीब 40 हजार बच्चों से मिलकर कर उन्हें संबोधित करेंगे।

   

  बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस पूरे विश्व में सबसे बड़ा आदिवासी संस्थान है, जिसे 1992-93 में डॉक्टर अच्युत सामंता द्वारा शुरू किया गया था। इस संस्थान में देश भर के वंचित आदिवासी वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने के साथ- साथ रोजगारपरक बनाया जाता है। 

वर्तमान में यहां करीब 40 हजार आदिवासी बच्चों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाती है, जिसमें अधिकतर बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करती हैं।

राज्य में बढ़ा कोरोना संक्रमण, लोग लापरवाह, सरकारी तंत्र भी उदासीन,नही चेते तो आ सकती है एक और लहर


राॅंची। राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्यां निरंतर बढ़ रही है जो चिंता का विषय है।

स्वास्थ्य विभाग के प्राप्त आंकड़ो के अनुसार 19 जिले कोरोना के चपेट में है। बीते 24 घंटे में राज्य भर में 148 नये मरीज मिले हैं। झारखंड में एक्टिव केस 470 पहुंच गया है। पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 103 नये संक्रमित मरीज पाये गये हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 223 पर पहुंच गया है। 

जबकि राॅंची में 24 संक्रमित मरीज मिले हैं। यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 87 हो गयी है। 

 इन जिले में हैं इतने सक्रिय मरीज 

बोकारो में 9, चतरा में 1, देवघर में 27, धनबाद में 12, पूर्वी सिंहभूम में 223, गढ़वा में 1, गिरिडीह में 6, गोड्डा में 6, गुमला में 6, हजारीबाग मे 10, खूंटी में 3, कोडरमा में 2, लातेहार में 19, लोहरदगा में 31, पलामू में 12, रामगढ़ में 5, राॅंची में 87, सरायकेला में 2 और पश्चिमी सिंहभूम कोरोना के 8 सक्रिय मरीज हैं।

खड़गे जी की मानसिक स्थिति बिगड़ी,कांके आकर कराएं इलाज.....दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान की भर्त्सना की।

श्री प्रकाश ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है।इसलिए एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मर्यादा भी भूल जा रहे। और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने से भी नही चूक रहे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डी एन ए में केवल परिवार की वंदना है। सत्ता के बाहर कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि केवल कर्नाटक ही नही बल्कि आनेवाले सभी चुनावों में कांग्रेस को अपनी पराजय साफ साफ दिखाई पड़ रही है। और जब जब कांग्रेस को अपनी हार दिखाई पड़ती है उसके नेता अमर्यादित टिप्पणी,आचरण करने लगते हैं। अच्छा होता कि कांग्रेस पार्टी अपनी हार को सहजता से स्वीकार करती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि मानसिक असंतुलन के शिकार अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी का इलाज कांके में कराएं ताकि वे अपने सामाजिक राजनीतिक दायित्वों का निर्वहन ठीक से कर सकें।

उन्होंने कहा कि मोदी जी पर जितना कीचड़ उछालोगे कमल उतना ज्यादा खिलेगा। प्रधानमंत्री जी जनता के दिलों में समाए हैं। देश की जनता उन्हें बार बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।