समान काम समान वेतन की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन
![]()
लौरिया :- बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के आह्वान पर प्रखण्ड अध्यक्ष जितेन्द्र यादव के अध्यक्षता में प्रखण्ड संसाधन केंद्र लौरिया के समक्ष शिक्षक नियमावली 2023 की प्रति जलाकर सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया।
इधर शिक्षकों द्वारा बताया गया कि यह नियमावली शिक्षकों के विरुद्ध सरकार के द्वारा नियोजित शिक्षकों को ठगने का कार्य किया गया है। वही बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के सदस्यों का कहना है कि समान काम और समान वेतन मिलना चाहिए। यदि सरकार हमारे मांगो पर ध्यान नही देती है तो शिक्षक संघ अनवरत धरना प्रदर्शन करते हुए विरोध करेगा।
वही बुधवार को जिला मुख्यालय पर मुख्य मंत्री, उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर बिरोध जताया जाएगा।
मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, विकास मिश्रा, राजन मिश्रा, नागेंद्र प्रसाद, पप्पू यादव, अफसर आलम, दीपक कुमार ,रंजित गिरी, तफसीर बसर, अशहबुल्लाह, अभिनव, आकर्ष, विकास कुमार, जन्मेजय तिवारी, अंबिका राम, दिनेश शर्मा, परवेज आलम, बसंत बैठा, डब्लू पासवान, सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
Apr 11 2023, 16:37