Bhadohi

Mar 31 2023, 14:56

*कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रुपए का ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश तीन गिरफ्तार*

 

नीतेश श्रीवास्तव

भदोही। औराई व चौरी थाना पुलिस व साइबर सेल संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है कूट रचित दस्तावेज तैयार कर रुपए का ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से ₹38000 नकद तथा फिंगरप्रिंट क्लोन बनाने वाला उपकरण बरामद किया है ।

उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने आज पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उनका अन्य अपराधिक मामले की छानबीन की जा रही है ।

बता दें कि जनपद के औराई व चौरी थाना में लगातार ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी और ठगी के शिकार हुए सूरन गांव निवासी गोविंद लाल मौर्य ने चौरी थाने में ₹90000 की ठगी करने का मामला दर्ज कराया था जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने टीम गठित कर मामले का अनावरण करने का निर्देश दिया था।

एसपी का निर्देश मिलते हैं थाना पुलिस व साइबर सेल की टीम आज कूट रचित दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹38000 नकद प्रिंटर स्केनर डिवाइस समेत अन्य उपकरण गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर बरामद कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने आज पुलिस कार्यालय ज्ञानपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भी है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त पवन कुमार निवासी सवरपुर ने बताया कि वह ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता है और ग्राहक सेवा केंद्र पर पैसा निकालने व केवाईसी आधार अपडेट कराने के लिए आने वाले ग्राहकों का गलत तरीके से फिंगरप्रिंट व आधार विवरण लेकर जौनपुर निवासी गिरोह के दो अन्य सदस्यों अखिलेश मौर्य हिरदेश कुमार कसेरा को भेजता है ।

साथ ही अखिलेश की जौनपुर में मोहर बनाने की दुकान है जहां से इनके द्वारा फिंगरप्रिंट का क्लोन किया जाता है और फिंगरप्रिंट क्लोन का उपयोग कर पवन अपने ग्राहक सेवा केंद्र से पैसे निकाल कर आपस में बांट लेता था ।

Bhadohi

Mar 31 2023, 12:36

*जिले की पांच सीटों का आरक्षण बदला*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। ओबीसी सर्वे के बाद बृहस्पतिवार शाम को जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण सूची जारी कर दी। दिसंबर 2022 में जारी सूची में फेरबदल करते हुए पांच सीटों का आरक्षण बदला गया है। 

भदोही नगर पालिका अनारक्षित से ओबीसी हो गई, जबकि नई बाजार ओबीसी से एससी महिला हो गई। जिले में दो नगर पालिका भदोही और गोपीगंज जबकि पांच नगर पंचायत ज्ञानपुर, सुरियावां, घोसिया, खमरिया, नई बाजार है। दिसंबर 2022 में जारी आरक्षण सूची का मामला कोर्ट में जाने से शासन ने ओबीसी आयोग का गठन कर सर्वे कराया।

 बृहस्पतिवार को दुबारा आरक्षण सूची जारी की गई। नगर पालिका गोपीगंज और नगर पंचायत ज्ञानपुर पूर्व की तरह अनारक्षित रखा गया। भदोही नगर अनारक्षित से ओबीसी, घोसिया अनारक्षित से ओबीसी महिला, नई बाजार ओबीसी से एससी महिला, सुरियावां को ओबीसी से अनारक्षित और खमरिया को अनारक्षित से ओबीसी किया गया। 

2017 में सुरियावां और नई बाजार की सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। अध्यक्ष पदों का आरक्षण जारी होते ही चुनावी पारा चढ़ने लगा है। 2017 के चुनाव में गोपीगंज सामान्य सीट थी।

भदोही की सीट पिछड़ा वर्ग, घोसिया नगर पंचायत ओबीसी महिला, ज्ञानपुर नगर पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग, नई बाजार नगर पंचायत अनुसूचित जाति, सुरियावां नगर पंचायत अनुसूचित जाति और खमरिया नगर पंचायत सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी।

 आरक्षण सूची जारी होते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी। नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों की प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी होते ही कई भावी उम्मीदवारों के चेहरे खिल गए। अध्यक्ष पद के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार कई दिनों से आरक्षण की बाट जोह रहे थे। सोमवार को जैसे ही आरक्षण की सूची जारी की गई। कई चेहरे मायूस हो गए, क्योंकि आरक्षण उनके पक्ष में नहीं आया। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सियासी सरगर्मी भी बढ़ने लगी है। 

दो पालिका और पांच नगर पंचायतों में करीब दो लाख 25 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नवंबर 2022 में मतदाताओं की संख्या दो लाख 18 हजार हुई थी, लेकिन मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण होने से छह से सात हजार वोटरों के बढ़ने का अनुमान है। 44 हजार 350 मतदाता पहली बार निकाय चुनाव में हिस्सा लेंगे।

Bhadohi

Mar 31 2023, 12:08

अब एन एच 19 हाइवे पर चलना होगा और महंगा

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के एन एच 19 पर स्थित टोल प्लाजा से अगर आपको कल से गुजराना है तो आपको पहले से अधिक टोल देना पड़ेगा। हर वर्ष एक अप्रैल से टोल फीस में बढ़ोतरी होती है ऐसे अब कल से एक तरफ की यात्रा के लिए कार व हल्के वाहन वाहन के लिए पहले से जहां दस रुपया अधिक 220 रुपया टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा वहीं लोकल पास पंद्रह रुपए अधिक 330 रुपए महीने की दर पर बनेगा। 

लालानगर में स्थित नेशनल हाईवे 19 पर टोल प्लाजा से अब अगर आप कल से गुजरेंगे तो आपको पहले से ज्यादा टोल फीस देनी पड़ेगी। भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण के वाराणसी में स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के इस बाबत न‌ई लिस्ट जारी कर दी है। इस रेट लिस्ट में सभी तरह के वाहनों पर शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। कार जीप और हल्के वाहन के लिए अभी तक 210 रुपए टोल एक तरफ की यात्रा के लिए लगता था अब वह 220 हो गया है।

 हल्के कमर्शियल वाहनों पर 340 की जगह 360 दो एक्सेल के दौरान बस और ट्रक का 715 की जगह 750 तीन एक्सेल के कमर्शियल वाहनों पर 780 की जगह 820 चार और छः एक्सेल के वाहनों का 1120 की जगह 1180 ओर 7 एक्सेल और उससे अधिक वाहनों का 1365 की जगह 1453 रुपए एक तरफ की यात्रा का टोल टैक्स देना होगा ।

Bhadohi

Mar 31 2023, 11:47

अब एन एच 19 हाइवे पर चलना होगा और महंगा

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के एन एच 19 पर स्थित टोल प्लाजा से अगर आपको कल से गुजराना है तो आपको पहले से अधिक टोल देना पड़ेगा। हर वर्ष एक अप्रैल से टोल फीस में बढ़ोतरी होती है ऐसे अब कल से एक तरफ की यात्रा के लिए कार व हल्के वाहन वाहन के लिए पहले से जहां दस रुपया अधिक 220 रुपया टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा वहीं लोकल पास पंद्रह रुपए अधिक 330 रुपए महीने की दर पर बनेगा। 

लालानगर में स्थित नेशनल हाईवे 19 पर टोल प्लाजा से अब अगर आप कल से गुजरेंगे तो आपको पहले से ज्यादा टोल फीस देनी पड़ेगी। भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण के वाराणसी में स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के इस बाबत न‌ई लिस्ट जारी कर दी है। इस रेट लिस्ट में सभी तरह के वाहनों पर शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। कार जीप और हल्के वाहन के लिए अभी तक 210 रुपए टोल एक तरफ की यात्रा के लिए लगता था अब वह 220 हो गया है।

 हल्के कमर्शियल वाहनों पर 340 की जगह 360 दो एक्सेल के दौरान बस और ट्रक का 715 की जगह 750 तीन एक्सेल के कमर्शियल वाहनों पर 780 की जगह 820 चार और छः एक्सेल के वाहनों का 1120 की जगह 1180 ओर 7 एक्सेल और उससे अधिक वाहनों का 1365 की जगह 1453 रुपए एक तरफ की यात्रा का टोल टैक्स देना होगा ।

Bhadohi

Mar 31 2023, 09:58

*रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा, झांकियों पर रास्ते भर लोग करते हैं पुष्पवर्षा*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। रामनवमी पर शहर के सभी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान के दर्शन करने के लिए मंदिरों में पहुंचे। इस दौरान विभिन्न नगरों में श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। भगवा रंग रंगे श्रीराम भक्त रास्ते पर जयश्रीराम का नारा लगाते हुए चल रहे थे।

जिले के ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, न‌ईबाजार, खमरियां, घोसिया, सीतामढ़ी, के श्रीराम मंदिरों में श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। ठीक 12 बजे महाआरती के प्रभु श्रीराम के माता जानकी के साथ नयनाभिराम दर्शन हुए। सुबह भक्तों ने भगवान श्रीराम ने भगवान श्रीराम व माता जानकी का अभिषेक के पूजा - अर्चना की इसके देर रात को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य झांकी निकाली गई।

जिसमें श्रद्धालु डीजे, बैंड - बाजे की धुनों पर झूमे उठे। भक्तों ने पूरे नगर को नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सभी बाजारों में प्रभु की झांकी निकाली गई। ज्ञानपुर में बाबा रामनवमी सीमित और जय बाबा बर्फानी ग्रुप के सदस्यों ने झांकी निकाली। गिरधरपुर से भी झांकी निकाली हाथी - घोड़ा पालकी और प्रभु श्रीराम की दिव्य प्रतिमा के साथ भक्तों ने पूरे नगर में भ्रमण किया। 

इससे पहले आर‌एस‌‌एस जिला प्रचारक प्रवीण जी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी और घनश्यामदास गुप्ता व रंजीत ने विविधत पूजन - दर्शन कर शोभायात्रा की शुरुआत की शुरुआत की।

रास्ते में नागेश्वर ग्रुप,राजाबाजार ग्रुप और बाबा दूधनाथ ग्रुप स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया।इस मौके पर रमेश चंद्र बिंद सांसद ,

प्रीतेश सिंह विषेश सम्पर्क प्रमुख भदोही काशी प्रांत विश्व हिन्दू परिषद, एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा। रहें।

Bhadohi

Mar 30 2023, 15:29

राम के सम्पूर्ण जीवन दर्शन यात्रा का उद्देश्य लोक मंगल के लिए एक आदर्श प्रतिमान खड़ा करना है : डा. पंकज कुमार


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। लेखक डा. पंकज कुमार, जिला सूचना अधिकारी भदोही ने बताया कि लोक जीवन का राग श्रीराम से युक्त है। श्रीराम का आचरण व संस्कार सनातन से लोगों का जीवन प्रकाशित करता रहा है। राम नाम के रस में ही भारत की सभी विधाएं संपृक्त है। भारतीय लोक काव्य व लोक आचरण राम कथा से प्रवाहित है। राम कथा की दृष्टि में मानव जीवन के समग्र विकास का संदेश निहित है।

राम के जीवन की कथा में भारत की भौगोलिक एकता ध्वनित होती है तथा इस देश की सभी प्रमुख भाषाओं में राम के जीवन को रचा बसा गया,जिनके प्रचार-प्रसार के कारण भारतीय संस्कृति की एकरूपता बढ़ी है। राम के जीवन की यह कथा इतनी प्रेरक रही कि समूचा देश एक ही आदर्श की ओर उन्मुख रहा और भारत सहित सुवर्णदेश,सिंहल,तिब्बत,वर्मा और कश्मीर आदि क्षेत्रों में प्रचलित राम काव्यों को यदि समाहित कर दे, तो यह दर्शित होता है कि राम कथा एशियाई संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है।

भारतीय संस्कृति में राम उन मूल्यों के प्रतिमान है जिन आदर्शो ने भारत के लोक मानस की आचरण व मानसिकता को रचा बसा है। वे मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहे जाते है अर्थात मनुष्य के गुणो की मर्यादा का अपने कृतित्व में अनुपालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व है। राम के चरित्र में-एक पुत्र, भाई, पिता, पति, शिष्य, अयोध्या नरेश आदि भूमिकाओं में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पदीय आदर्शो का पालन किया है। राम और सीता का प्रेम अद्वितीय है। यही समपर्ण से भरपूर प्रेम हमारी संस्कृति का एक ऐसा मूल्य है जो आज भी पति और पत्नी को एकात्म रखता है। राम के जीवन दर्शन का सबसे बड़ी विशेषता उनका लोकोन्मुख होना है। राम के सम्पूर्ण जीवन दर्शन यात्रा का उद्देश्य लोक मंगल के लिए एक आदर्श प्रतिमान खड़ा करना है।

वाल्मीकि रचित रामायण,राम कथा का सर्वाधिक प्राचीन ग्रन्थ है। इसी आदि ग्रन्थ पर तुलसीदास की रामचरितमानस आधारित है। दक्षिण पूर्व एशिया विशेषकर अंगकोरवाट के मन्दिर सहित रामायण के प्रसंगो का अंकन व उत्कीर्णन है। दक्षिण भारत के मन्दिरों की संरणि हो या उत्तर भारत के विशाल क्षेत्र में फैले हुए मन्दिरों में राम कथा के विभिन्न प्रसंगो का अंकन दृग्दर्शित होता है। प्राचीन भारतीय मृण्मूर्ति कला में भी रामायण के प्रसंगो को समाहित किया गया है। गुप्त कालीन कानपुर के भीतर गॉव के ईट मन्दिर में भी टेराकोटा की राम व लक्ष्मण की वनवासी रूप मुद्रा को दर्शाया गया है।

दोनों के हाथों में धनुष बाण लिए हुए है। गुप्त कालीन वास्तुकला का सर्वोत्कृष्ट रचना ललितपुर देवगढ़ के दशावतार मन्दिर एवं चालुक्यों के पट्टदकल, हम्पी, एलोरा के कैलाश मन्दिर पर भी राम कथा का प्रसंग जीवंत है।राम और उनकी जीवन यात्रा के विविध रूपों का अंकन पाषाण धातु,हाथीदॉत एवं अनेक शिल्प कलाओं में निहित है। भारतीय चित्र कला में भी रामायण के विविध रूपक को संजोया गया है। पहाड़ों में कॉगड़ा, बसोहली, चम्बा, मण्डी, नूरपुर और बिलासपुर पहाड़ी शैलियों के प्रमुख केन्द्रों में रामायण प्रसंग के चित्रों का अंकन है।वैदिक वांगमयो, रामायण, महाभारत, बौद्ध व जैन, लौकिक व अलौकिक साहित्यों में भी राम कथा का मिलता है। वैदेशिक साहित्यों में खोतान, काशगर, मध्यएशिया, चीन सहित दक्षिण पूर्व एशिया में राम कथा के विभिन्न रूपको का अंकन मिलता है।

भारत के आंचलिक सभी लोक भाषाओं-भोजपुरी, बघेली, तमिल, तेलगु, छत्तीसगढ़ी, असमिया, उड़िया, बंगला, मराठी, गुजराती, राजस्थानी, देववाणी सहित लगभग 22 भाषाओं के साहित्य में राम कथा का अंकन है।आदिवासी जनजीवन व साहित्य में राम कथा का आदर्श वर्णन है। जनजाति जीवन आचरण में राम के वनवासी जीवन की सदृष्यता है। राम कथा का लोक विस्तार सार्वभौमिक व सनातन है। राष्ट्र की एकता हेतु भी राम का आदर्श दर्पण है। छत्तीसगढ़ के वास्तु कला में माता कौशल्या का मन्दिर विशिष्ट है। रामलीला के मंचन में कलाकारों व दर्शको का ऐसा सम्मोहन होता है जैसे प्रतीत होता है,कि रामराज्य है।

राम समग्रता के परिचायक है वे लोक कल्याण के लिए समर्पित व प्रतिबद्ध है। तुलसी के राम युगों-युगों से आदर्श रहे और लोक जीवन में इतने घुले मिले है कि राम के बिना हम अपने अस्तित्व व आधार की कल्पना भी नही कर सकते। भारत का राग-रस-अनुराग,गीत संगीत सब राममय है। भारतीय जनमानस के विविध क्षेत्रों समाजिक,सांस्कृतिक, कला व साहित्य में अंकित राम कथा सदियों से सभी को प्रेरित व मार्गदर्शित करता रहा है। निःसंदेह राम कथा की उपादेयता व प्रासंगिकता सार्वभौमिक व सार्वकालिक जनमानस के सम्पूर्णता हेतु प्रेरक प्रसंग है।

Bhadohi

Mar 30 2023, 15:27

क्षमता 300 यूनिट की ,20 यूनिट ब्लड ही उपलब्ध


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले की आबादी की करीब 18 से 20 लाख के आसपास है। लोगों को आपात स्थित में खून उपलब्ध कराने के लिए जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक बनाया गया है। 300 यूनिट की क्षमता वाले इस ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में खून उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अक्सर लोगों को खून के लिए निजी चिकित्सालय पर निर्भर होना होता है।

बृहस्पतिवार की दोपहर तक ब्लड बैंक में केवल 20 यूनिट ब्लड शेष बचा था। जिसमें ए, बी, एबी पॉजीटिव और एबी निगेटिव ब्लड हैं। जिसमें एबी निगेटिव केवल एक यूनिट और ए निगेटिव, बी निगेटिव व ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप ब्लड बैंक में मौजूद नहीं है। ब्लड की जरूरत पड़ने पर जिला चिकित्सालय पहुंचने वाले कई मरीजों की शिकायत होती है कि अक्सर ब्लड नहीं मिल पाता।

जिसके कारण उन्हें निजी अस्पतालों या दूसरे जिले की ओर रूख करना होता है। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि गर्भवती महिला, कैंसर, एचआईवी, थैलसीमा आदि सहित कुछ अन्य बीमारी के मरीजों के लिए खून नि:शुल्क दिया जाता है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजाें को भी नि:शुल्क ब्लड मिलता है। जिले के इकलौते ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में ब्लड मौजूद नहीं है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में केवल 20 यूनिट ब्लड शेष बचा है, जबकि इस ब्लड बैंक की क्षमता 300 यूनिट की है। हालांकि इसमें 150 यूनिट ब्लड टेस्टिंग के बाद और 150 यूनिट बिना टेस्टिंग का रखा जाता है।

रक्तदाताओं की कमी के चलते है यह समस्या

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार रक्तदाताओं की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बताया कि रक्तदान शिविर में ही इकट्ठा खून मिल पाता है। सामान्य दिनों में हर माह करीब 5 से 6 रक्तदाता ही रक्तदान करते हैं। जिसके कारण 300 क्षमता वाले यूनिट में केवल 20 यूनिट ब्लड मौजूद है।

खून लेने की नियम

मरीज का उपचार जिले के किसी भी सरकारी चिकित्सालय में चल रहा है तो उसके ब्लड ग्रुप का ब्लड मौजूद होने पर निशुल्क दिया जाता है। वहीं निजी अस्पताल में अगर इलाज चल रहा है तो उसके लिए 1050 रुपये शुल्क का भुगतान करना होता है और निजी अस्पताल का लेटर भी देना होता है। रक्तदान के बाद फ्रीजर में अधिकतम 35 दिनों तक खून सुरक्षित रहता है। इस बीच खपत न होने पर अन्य सरकारी चिकित्सालय के ब्लड बैंक में भेज दिया जाता है, क्योंकि समय बीतने के बाद सुरक्षित रखा गया खून बेकार हो जाता है।

सीएमएस, जिला चिकित्सालय डा. राजेन्द्र कुमार ने बताया कि बल्ड बैंक में खून उपलब्ध होने पर हर जरूरतमंद को चिकित्सालय से खून दिया जाता है। बशर्ते जो प्रॉसेज है, उसे पूरा करना पड़ता है। रक्तदाताओं को 90 दिनों के अंदर जरूरत पड़ने पर खून नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

Bhadohi

Mar 30 2023, 13:23

सिद्धिदात्री की उपासना के साथ नवरात्र संपन्न


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। देवी आराधना के पवित्र पर्व वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन बृहस्पतिवार को आदिशक्ति के सिद्धिदात्री स्वरूप की उपासना की गई। इसके साथ ही भगवती आराधना के नौ दिनी अनुष्ठान संपन्न हो गया। नवरात्र में नौ दिन तक उपवास रखने वाले व्रतियों ने कन्या पूजन के साथ व्रत का पारण किया।

चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन जिले के देवी मंदिरों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वैदिक मंत्रोच्चार और देवीगीतों से चप्पा-चप्पा भक्तिभाव में लीन नजर आया। छोटे से लेकर बड़े मंदिरों तक पर बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया और मां भगवती से सुख-सौभाग्य की कामना की। ज्ञानपुर से लगे घोपइला देवी मंदिर पर सुबह से ही दर्शन-पूजन औरण हवन आदि करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।

मंदिर पर दिन के 11 बजे से कन्यापूजन और उन्हें भोजन कराने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा।कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर व्रतियों ने उन्हें दक्षिणा और फल आदि का दान किया। हरिहरनाथ मंदिर परिसर स्थित देवी मंदिरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया। धार्मिक स्थली सीतामढ़ी में नवरात्र के अंतिम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। विधिविधान से दर्शन-पूजन किया गया। इसी के साथ जगह-जगह चल रहे दुर्गा सप्तशती का पाठ और कलश पूजन भी संपन्न हो गया। गोपीगंज नगर के सदर मोहाल स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर मे चैत्र नवरात्र पर शुरु हुआ नव दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का बृहस्पतिवार को समापन हो गया।

Bhadohi

Mar 29 2023, 14:42

*भदोही कारपेट एक्सपो की तिथियां घोषित*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही।जिले में दूसरा और देश का 45वां इंडिया कारपेट एक्सपो 8 से 11 अक्तूबर के बीच भदोही के एक्सपो मार्ट मे होगा।

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने बुधवार को तिथियां घोषित कर दीं। पिछले वर्ष अक्तूबर में भदोही का पहला एक्सपो काफी सफल रहा था। इसमें 48 देशों के 213 विदेशी खरीदारों ने हिस्सा लिया था। सीईपीसी भारत सरकार के सहयोग से एक वर्ष में देश में दो कारपेट एक्सपो का आयोजन करती है। पहला मार्च में दिल्ली में होने के बाद अक्तूबर में भदोही में लगता है।

परिषद के अध्यक्ष उमर हमीद ने बताया कि गत वर्ष भदोही में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का आयोजन हुआ था। इसमें देश भर से 240 कालीन निर्यातकों ने स्टॉल लगाए थे। निर्यातकों के फीडबैक के आधार पर उन्होंने दावा किया कि भदोही में 400 से 500 करोड़ के व्यवसाय सृजन हुआ था। आगामी एक्सपो की सफलता के लिए सीईपीसी के प्रशासनिक समिति के सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं। तिथियां घोषित होते ही भदोही और दिल्ली कारपेट एक्सपो में भागीदारी करने वाले सभी आयातकों और निर्यातकों को भाग लेने के लिए ईमेल से सूचना भेज दी गई है। अध्यक्ष ने बताया कि एक्सपो मे भागीदारी के लिए स्टाल की कीमतों पर शीघ्र ही प्रशासनिक समिति की बैठक में विचार किया जाएगा।

अध्यक्ष ने आशा जताई कि इस बार पिछली बार से और बेहतर आयोजन होगा। भदोही। कोई माल हो या मार्ट आज के दौर में एस्केलेटर (स्वचालित सीढि़यां) सबसे बड़ी आवश्यकता होती है, लेकिन जब भदोही में एक्सपो मार्ट बना तो इसके डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में एस्केलेटर, सीसीटीवी कैमरे, उच्च क्षमता का जेनरेटर आदि नहीं था। यही कारण है कि गत वर्ष जब यहां एक्सपो का आयोजन हुआ तो किसी तरह जेनरेटर और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था तो करा ली गई, लेकिन एस्केलेटर नहीं लग सका था। आयोजक सीईपीसी प्रशासनिक समिति के सदस्यों वासिफ अंसारी, असलम महबूब, इम्तीयाज अंसारी, दर्पण बरनवाल, रोहित गुप्ता ने कहा कि समय कम है। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के माध्यम से शासन को एस्केलेटर का प्रोजेक्ट बनाकर पहले ही भेजा गया है, लेकिन अब तक शासन से धन अवमुक्त होने का इंतजार है। यदि धन मिलने मे देरी हुई तो इस वर्ष भी एस्केलेटर नहीं लग पाएगा।

Bhadohi

Mar 29 2023, 14:41

*थाना दुर्गागंज व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को मिली कामयाबी*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में भदोही पुलिस द्वारा शातिर/पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी पुलिस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

गैंगस्टर/वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच व थाना दुर्गागंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-55/2022 धारा-3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित/विगत 01 वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित अंतर्जनपदीय अभियुक्त पंकज यादव पुत्र सत्यनारायण यादव निवासी ग्राम गद्दोपुर थाना जंसा जनपद वाराणसी को थाणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई से ले आकर जनपदीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारशुदा गैंगस्टर अभियुक्त गौ तस्करी व धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का शातिर सदस्य है।

गिरफ्तारशुदा पुरस्कार घोषित अंतर्जनपदीय अभियुक्त का नाम पता-

पंकज यादव पुत्र सत्यनारायण यादव निवासी ग्राम गद्दुपुर थाना जंसा जनपद वाराणसी उम्र 29 वर्ष

गिरफ्तारी का स्थान

शिलफाटा चौराहा थाना डायघर जनपद थाणें, महाराष्ट्र

पुरस्कार घोषित गैंगस्टर अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0- 02/19 धारा-3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चंदौली

2..मु0अ0सं0- 108/19 धारा-420,467,468,471 भा0द0वि0 थाना सैयदराजा जनपद चंदौली

3.मु0अ0सं0-55/2022 धारा-3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना दुर्गागंज जनपद भदोही

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

उ0नि0 अशोक कुमार यादव थाना दुर्गागंज

हे0का0 अजय कुमार यादव, का0 सुनील कन्नौजिया क्राइम ब्रांच भदोही