Amethi

Mar 21 2023, 18:59

भागवत समापन के अवसर पर हरिहरपुर पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री


शाहगढ़/अमेठी। विकास खंड में हो रही भागवत कथा के समापन के अवसर पर कथास्थल पहुंचकर प्रदेश सरकार के कद्दावर राज्यमंत्री पहुंचकर भक्तों के साथ प्रासाद ग्रहण किया।

गौरतलब हो कि हरिहरपुर वासी अशोक पाठक के पुत्र युवा नेता भाजपा मनीष पाठक के घर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हुआ था। कथा को अयोध्या धाम से आये जगद्गुरु द्वाराचार्य मूलक पीठीधीश्वर औचित्यानंद राघव दास महाराज ने अपनी मधुर शब्द वाणी से सुनाकर आनंदित किया था।

कथा समापन के अवसर पर प्रदेश सरकार के कद्दावर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह पहुंचकर आयोजककर्ता से मिलकर भक्तों के साथ बैठकर प्रासाद ग्रहण कर महाराज से आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मंधारा सिंह, राकेश यादव बी डी सी, राम लखन शुक्ला, राघवेंद्र सिंह सरकार, रविन्द्र पाण्डेय, रविंद्र द्विवेदी कपूर, रश्मि सिंह, एन के सिंह, तिलोई ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह, योगेश तिवारी, अखिलेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Amethi

Mar 21 2023, 18:58

पेड़ से लटककर नवयुवक ने की आत्महत्या


शाहगढ/अमेठी। नवयुवक का शव गांव से कुछ दूर पेड़ से लटकता हुआ मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया हैं।

गौरतलब हो कि कोतवाली मुसाफिरखाना क्षेत्र के पूरे नंद लाल मजरे बहोरखा वासी विश्राम पासी का पुत्र लल्लू उम्र 22 वर्ष कुछ समय पूर्व बस्ती जिले के नंदनी से लव मैरिज की थी। जो लगभग 15 दिन पूर्व अपनी पत्नी को साथ लेकर घर आया था। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार को बस्ती पुलिस लल्लू के घर आई, नंदनी को अपने साथ लेकर बस्ती चली गई।

पत्नी के चले जाने से आहत होकर लल्लू ने गांव से कुछ दूर बाग में पेड़ से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Amethi

Mar 21 2023, 20:10

बहु ने प्रेमी संग मिलकर की मेरे बेटे की हत्या


अमेठी। ससुर ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक अमेठी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बहू ने अपने प्रेमी के संग मिलकर मेरे बेटे की हत्या कर उसके शव को जला दिया तथा धमकाते हुए कहा कि हमने पूरे थाने को मैनेज कर लिया है। तुम कुछ भी कानूनी कार्यवाही नहीं कर पाओगे।

अमेठी जनपद के ब्लॉक भादर के घोरहवा मजरे भोजपुर निवासी हरि प्रसाद मिश्र सुत स्व० रामनरेश मिश्र ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक अमेठी को शिकायती पत्र दिया।

पीड़ित पिता ने बताया की वह रोजगार के सिलसिले बाहर रहता है जब दिनांक- 18.02.2023 को लुधियाना से अपने घर ग्राम घोरहवा थाना पीपरपुर पहुँचा तो प्रार्थी का इकलौता लड़का दिनेश मिश्रा घर पर नही मिला।इस बारे में जब अपनी बहू प्रीति मिश्रा पत्नी दिनेश मिश्रा से जानकारी किया तो बहू प्रीति ने बताया कि दिनेश मिश्रा (मेरा लड़का) दिनांक 14.02.2023 को घर से कही निकले है। वापस नही आये है। मेरे लड़के का मो0नं0-7753814155 स्विच आफ बता रहा है। मेरी बहू प्रीति का मो0नं0-8765620025 व 8707056204 है।

इस बावत पूर्व में थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन प्रार्थी की प्रथम सूचना रिपोर्ट नही लिखी गयी है। पीड़ित ससुर ने जब बार-बार अपनी बहू प्रीति से अपने लड़के दिनेश के बारे में पूछा तो बहू ने प्रार्थी को धमकी देते हुए कहा कि मैने तुम्हारे पुत्र दिनेश की हत्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर करके उसकी लाश को हीरालाल यादव निवासी भोजपुर के पैरा (पुआल ) की गजहर में रखकर दिनॉक - 14.02.2023 को ही जलाकर राख कर दिया है। तुम्हे उसके बारे मे कोई सबूत नही मिलेगा ।मैने थाने पर अपनी बचत के लिए कार्यवाही कर रखा है ।कानून में मेरा तुम कुछ बिगाड़ नही पाओगे।

बहू की बात पर विश्वास करते हुए अनहोनी की शंका होने पर जब उक्त पुआल की राख को देखा तो उसमें मानव हड्डिया जैसी चीज स्पष्ट दिखायी दे रही है। बहू प्रीति का पति दिनेश का दाम्पत्य सम्बन्ध ठीक नही चल रहा था ।मुझे पूर्ण विश्वास हो गया है कि उक्त पुआल की राख में पड़ी हुई अधजली हडिडया मेरे लड़के दिनेश की है। जिसकी हत्या बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सम्पत्ति व आशनाई के चक्कर में कर दिया।

प्रथम सूचना रिपोर्ट अविलम्ब दर्ज करते हुए पुआल में पड़ी हुई मानव हड्डियों को जॉच हेतु फोरेन्सिक टीम के माध्यम से विधि विज्ञान प्रयोग शाला भेजवाया जाना न्यायहित में आवश्यक है। इसके साथ ही पीड़ित के परिजनों ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि यदि बहू के मोबाइल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को चेक किया जाए तो हत्या में शामिल लोगों के बारे में खुलासा हो सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले की गुमशुदगी कुछ दिनों पूर्व दर्ज की थी ।लेकिन पीपरपुर पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित परिजनों ने खून के धब्बे स्त्रियों के अवशेष सहित कई साक्ष्य मीडिया के सामने प्रस्तुत किए।

यदि प्राप्त खून के धब्बे व अवशेष हड्डियों के डीएनए टेस्ट किया जाए तो पता लग जाएगा कि शव पीड़ित पिता के बेटे के हैं अथवा किसी और के। पुलिस द्वारा इस तरह की लापरवाही किया जाना लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रहा है। इस घटना के बारे में एसएचओ पीपरपुर ने बताया कि अभी f.i.r. दर्ज नहीं हुई है केवल गुमशुदगी दर्ज है ।जांच के लिए आई फॉरेंसिक टीम ने साथियों को लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा है ।डीएनए रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Amethi

Mar 21 2023, 11:52

कांग्रेस संगठन को लेकर सजग,तीन दिवसीय बैठक तय,राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी को मिली जिम्मेदारी


अमेठी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अमेठी ने अंगड़ाई ली। संगठन की बैठक के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम की घोषणा हुई। संगठन के नायक राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी को बैठको के आयोजन की ज़िम्मेदारी सौपी गई है ।

कांग्रेस कमेटी अमेठी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने उपाध्यक्ष,महामंत्री,सचिव को बैठक मे कार्यकर्ताओ की उपस्थित सुनिश्चित करना है।बैठक मे बूथ अध्यक्ष,ग्राम पंचायत अध्यक्ष,न्याय पंचायत अध्यक्ष,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो के साथ ही साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ को आमंत्रित किया गया।

जिन्हे संगठन की जानकारी,कार्यकर्ताओ को संगठन से जोडना,समस्याओ को संकलित कर निस्तारण करना,दैवीय आपदा मे सक्रिय रहना,कांग्रेस अनुषागिक संगठन से बेहतर तालमेल, अनुशासन,सोशल मीडिया आदि पर चर्चा करने की तैयारी कर रहे है। कार्यक्रम के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी के निर्देश पर बैठक के बिन्दु तय होने है।

जिला महामंत्री अनिल सिंह ने जानकारी दी कि कांग्रेस के संगठन पदाधिकारियो की बैठक आगामी 21 मार्च 2023 को टीकरमाफी (अमेठी ), मे बैठक 01 बजे दोपहर होगी। 22 मार्च 2023 को सेवई हेमगढ (गौरीगंज) 11 बजे बैठक, 02 बजे फुदरपुर गांव (जगदीशपुर) मे बैठक होगी। 23 मार्च 2023 को 11 बजे सेमरौता डिग्री कॉलेज (तिलोई),02 बजे साडा सैदान स्कूल (सलोन) मे बैठक होनी है।

कांग्रेस नेता,पदाधिकारियो को समय से बैठक मे उपस्थित रहने की अपील पार्टी करती है। संगठन के मजबूती के लिए एक मंच पर चर्चा एव बिचार विमर्श करे।

Amethi

Mar 20 2023, 12:07

होली मिलन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सभी को दिया बधाई व शुभकामना
अमेठी। रविवार शाम को पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह और पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन, डॉ अमीता सिंह के द्वारा जनसंपर्क कार्यालय ददन सदन अमेठी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने कहा की सामाजिक सद्भाव और खुशहाली के प्रतीक पर्व होली पर अपनों से मिलने तथा शुभकामना देने के लिए यह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। डॉ संजय सिंह ने सभी लोगों को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामना दिया। डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि बुढ़ऊ महाराज के कर्तव्यों और विचारों के कारण ही आज अमेठी की प्रसिद्धि है। अमेठी एक परिवार है और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम आप मिल करके इस अमेठी का नाम देश दुनिया मे बढ़ाते ही रहेंगे इसे घटने नही देंगे। हमारी विरासत इसकी संस्कृति में बसती है। होली में हम सभी लोग सद्भाव से गले मिलते है। हमारे गाँव की खुशबू हमारे विचारों में बसती है यही संस्कार हमे आने वाली पीढ़ियों को भी देना है। मुगल, अंग्रेज ये मिलकर भी हमारे संस्कार और धर्म को नही तोड़ पाए। अमेठी हमेशा अक्षुण रहेगी। डॉ संजय सिंह ने कहा कि कैम्ब्रिज की एक स्टडी है 2050 तक भारत विश्व की सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनेगा। किसान उपज बढाता है, अध्यापक नागरिक पैदा करता है, दुनिया के सबसे अच्छे डॉक्टर हिन्दुस्तानी हैं ये सब मिलकर देश को आगे ले जा रहे हैं। यही नालन्दा विश्वविद्यालय विश्व को शिक्षित करता था आज फिर से देश दुनिया का विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। हम उस रास्ते पर चलते हैं कि न्याय सबको मिले किसी के साथ क्रूरता ना हो। आज देश व प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है। आज समाज के सभी धर्म और वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बिना भेदभाव लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह पर्व हमे एकजुट रहने का संदेश देता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ अमीता सिंह ने सभी को होली की बधाई व शुभकामनाएँ दिया। उन्होंने कहा कि आपलोगों को एक साथ स्वस्थ देखकर खुशी है। किसी ने आज ये नही पूँछा की कार्यक्रम क्या है। लोगों ने बस यही सोचा कि महाराज ने बुलाया है तो हमे जाना है। आज कोई ये राजनीतिक मंच नहीं है। डॉ अमीता सिंह ने कहा कि बुढ़ऊ महाराज का विचार था धर्म का प्रचार, शिक्षा का प्रसार उसे हमलोग आत्मसात किए और इंजीनियरिंग कॉलेज, फार्मेसी कालेज के साथ कई महाविद्यालय खोले जिससे शिक्षा का लाभ अमेठी को मिल सके। हमारा अमेठी से लगाव दोनों ओर से है। हम आपके दुःख-दर्द में हमेशा खड़े मिलेंगे। बुढ़ऊ महाराज ने एक बार कहा था की हमारी जमीदारी चली गई लेकिन जिम्मेदारी नही गई। हम हमेशा यह याद रखते हैं कि हम आपके साथ थे, हैं और हमेशा रहेंगे। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने होली मिलन समारोह में सभी को बधाई देते हुए कहा कि परिवार के मुखिया के आमंत्रण पर आज होली मिलन समारोह में आने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि हम आदि समय से होली मनाते आ रहे हैं आज हमको अपने अन्दर की बुराई मारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अमेठी वालों ने बहुत कुछ खोया है आगे इच्छा आपकी। महाराज डॉ संजय सिंह हमारे आदर्श हैं हम इनका सदैव सम्मान करते रहेंगे। महाराज और रानीसाहिबा से मेरी जो श्रद्धा है वो हमेशा बनी रहेगी उसे कोई तोड़ नही सकता है। कार्यक्रम को महेंद्र सिंह , संतोष सिंह, विजय किशोर तिवारी, विजय विक्रम सिंह, अशोक सिंह हिटलर, विजय किशोर तिवारी, उमाशंकर पाण्डेय, आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम सिंह, विजय किशोर तिवारी, प्रेम नारायण तिवारी, राघवेंद्र सरकार, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा उमा शंकर पाण्डेय, यज्ञ नारायण, राजेश विक्रम सिंह, कालिकन के महंत श्री महाराज, आदि सहित हजारों की संख्या में अमेठी के लोग उपस्थित रहे।

Amethi

Mar 19 2023, 20:17

नशेड़ी सिपाही के हवाले ईवीएम की सुरक्षा,साथी पर तन गयी राइफल


अमेठी। कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम की सुरक्षा में तैनात नशे में धुत सिपाही ने पहले साथी दिवान की कनपटी पर रायफल तानी फिर छत पर चढ़कर कई राउंड रायफल से हवाई फायरिंग कर दी। हवा में हुई फायरिंग से कलेक्ट्रेट में सनसनी फैल गई।कलेक्ट्रेट में रविवार को ईवीएम की रखवाली में लगे सुरक्षा कर्मी आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए।

ईवीएम के मुख्य द्वार पर दीवान राजेन्द्र सिंह व हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे नशे में धुत हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह ने रायफल दीवान राजेन्द्र सिंह की कनपटी पर लगाकर जान से मार देने की धमकी दे दी। किसी तरह दीवान वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले। 

इतने पर हेड कान्सटेबल मुकेश सिंह छत पर चढ़कर हवा में रायफल से कई राउंड फायर झोंक दिया। फायरिंग से कलेक्ट्रेट परिषर में हड़कंप मच गया। सूचना पर एडीएम अजीत प्रताप सिंह, आरआई मैनेजर दुबे, एलआईयू, गौरीगंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव सहित क्यूआरटी की टीम कलेक्ट्रेट पहुंचकर जांच में जुटी है।

Amethi

Mar 19 2023, 20:15

*भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं को सम्मानित करना सराहनीय कार्य -कविता यादव त्रिपाठी*


 अमेठी।भारतीय जनता पार्टी जनपद अमेठी महिला मोर्चा द्वारा स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा बाजपेई की अध्यक्षता में राधा माधव निभ्रत निकुंज धाम जामों में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी जी रही व उनके साथ में क्षेत्रीय मंत्री काशी गीता विश्वकर्मा जी रही।

अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का आज एक स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम में सभी महिला बहनों का प्रशस्ति पत्र देकर के व माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। 

सम्मानित होने वाली महिलाओं में श्रीमती कंचन श्रीमती सरोज डॉ सुनीता तिवारी डॉ प्रज्ञा बाजपेई श्रीमती शकुंतला तिवारी श्रीमती पुष्पा अवस्थी श्रीमती कांति सिंह श्रीमती जागृति मिश्रा श्रीमती नीलम श्रीवास्तव श्रीमती गुड़िया खान श्रीमती हृदेश अवस्थी रही।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक गीता सिंह ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री महिला मोर्चा निमिषा त्रिपाठी कार्यक्रम आयोजक डॉ सुनीता तिवारी सहित सभी प्रमुख महिला कार्यकर्त्ता उपस्थित रहीं।

Amethi

Mar 19 2023, 20:13

*गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ का पैंतीसवां चरण सम्पन्न*


अमेठी । युगतीर्थ शांन्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत रविवार की सुबह शाहगढ़ ब्लॉक के गांव हरदोईया के 23 घरों में, अमेठी ब्लॉक के गांव विशम्भरपुर के 11 घरों व एच०एल० कोरवा के 1 घर सहित कुल 35 घरों में एक साथ, एक समय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। 

यज्ञ के माध्यम से घरों में देव स्थापना व गंगाजली की स्थापना भी की गई। 

गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम के पैंतीसवें चरण में

हरदोइया, शाहगढ़ के 23 घरों में यजमान रमेश प्रताप सिंह, राम सिंह, राजेश सिंह, वृजेश सिंह, सुशील तिवारी, विक्रमादित्य यादव, सुखनंदन यादव, जगत नारायण ओझा, सूबेदार ओझा, दया शंकर ओझा, चन्द्र कान्त मिश्रा, राम लौट यादव, लक्ष्मी कांत मिश्र, शिव मोहन मिश्र, संदीप कुमार मिश्र, सत्य नारायण जायसवाल, सूरज‌ मौर्य, माता प्रसाद तिवारी, दुर्गा प्रसाद तिवारी, अवधेश तिवारी, रत्नाकर पाण्डेय, उपेन्द्र प्रताप सिंह, जय शंकर द्विवेदी, विशम्भरपुर अमेठी के 11 यजमानों यथा सन्तोष कुमार मिश्र, शीतला प्रसाद मिश्र, कमलेश कुमार शुक्ल, अमरदेव शुक्ला, लिटिल शुक्ला, अरुण शुक्ला, महेश पांडे, कालिका प्रसाद पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, छेदी प्रसाद शुक्ल, अतुल पाण्डेय तथा एचएएल कोरवा में यजमान शशांक श्रीवास्तव के घरों पर गायत्री महायज्ञ के साथ-साथ देव स्थापना भी कराई गई।

गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के पैंतीसवें चरण में यज्ञाचार्य 

कमलेश पांडेय, शशांक शुक्ला, अविनाश सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, नरसिंह नारायण सिंह, राम यश मौर्य, राम प्रकाश मिश्र, देवी प्रसाद शर्मा, विजय बहादुर सिंह, शिव शंकर लाल, वेद‌ प्रकाश, कोमल महक, कुसुम लता, आशा अग्रहरि, प्रतिमा द्विवेदी, डा धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, महेश कुमार, अशोक कुमार, त्रिवेणी प्रसाद सिंह, राम शंकर पाठक, डा त्रिवेणी सिंह, डा राकेश कुमार मिश्र, वृजेन्द्र तिवारी, कविता शर्मा, सविता शर्मा, कोमल मिश्रा, रमेश चंद्र पांडेय, सुनील तिवारी, सुशील शर्मा, करुणा शंकर शुक्ला, शिव प्रसाद तिवारी, सुभाष चंद्र द्विवेदी, महेंद्र प्रताप मिश्र, सरिता शर्मा व इन्द्र देव शर्मा ने विधि विधान के साथ यज्ञकर्म सम्पन्न कराया।

इस अवसर पर यजमानों तथा उनके परिजनों को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करने के साथ ही एक बुराई छोड़ने व एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश प्रताप सिंह, रमाकांत मिश्र, अवधेश कुमार सिंह, पवन प्रकाश मिश्र, विजय प्रताप सिंह, जगत नारायण ओझा, कालिका प्रसाद पाण्डेय, डॉ० दयानंद सिंह की सराहना करते हुए जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने सभी यज्ञाचार्यों, सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए यजमानों को शुभकामनाएं दी।

Amethi

Mar 18 2023, 19:36

*अमेठी की सहकारिता एवं अन्य समितियों में संचालकों का निर्वाचन खत्म, 108 समितियों में 984 संचालक निर्विरोध निर्वाचित*


अमेठी- यूपी सहकारी समिति अधिनियम-1965 की धारा-29(3) एवं उ0प्र0 राज्य सहकारी समिति निर्वाचन नियमावली-2014 के नियम-07 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग द्वारा सहकारिता एवं अन्य विभागों में पंजीकृत सहकारी समितियों के निर्वाचन योग्य कुल 114 समितियों में 1026 संचालक के पदों पर 16 मार्च से निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि कुल 108 समितियों में 984 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुए, शेष 06 समितियों में 14 संचालक के पदों पर एक से अधिक उम्मीदवार होने के कारण 18 मार्च 2023 को मतदान हुआ। 

जिला प्रशासन की निगरानी में भारी पुलिस बल की उपस्थिति में 04 विकास खण्डों की 06 समितियों में मतदान शन्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि जनपद की सहकारिता एवं अन्य समितियों में संचालकगण का निर्वाचन सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त 19 मार्च 2023 को जनपद की कुल 114 समितियों में जो 13 विकास खण्डों में अवस्थित है, के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा अन्य समितियों/संस्थाओं में जिनकी समितियां सदस्य है, उनमें भेजे जाने वाली प्रतिनिधियों की निर्वाचन जिला प्रशासन की निगरानी में पुलिस बल की उपस्थिति में होगा। 

इस प्रकार उन्होंने यह स्पष्ट करते हुए बताया कि जनपद के कुल 09 सहकारी संघों के निर्वाचन की प्रक्रिया 22 मार्च 2023 से प्रारम्भ होकर 29 से 31 मार्च 2023 को पूर्ण हो जायेगी।

Amethi

Mar 18 2023, 19:07

*20-26 मार्च तक जिला स्तरीय खादी प्रदर्शनी एवं 24-26 मार्च तक अमेठी महोत्सव का होगा संयुक्त आयोजन*


अमेठी- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेन्द्र कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग के तत्वाधान में 20 से 26 मार्च तक जिला स्तरीय खादी प्रदर्शनी एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद अमेठी (पर्यटन विभाग उ0प्र0) द्वारा 24 से 26 मार्च तक अमेठी महोत्सव का आयोजन जनपद के रणन्जय इण्टर कालेज मैदान, गौरीगंज में किया जायेगा।

इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभाग द्वारा वित्त पोषित इकाईयों को अपने उत्पाद सहित उपरोक्त प्रदर्शनी में स्टाॅल लगाये जाने हेतु प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जायेगा। इस क्रम में उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, सैंठा रोड गौरीगंज, अमेठी (7408410787) एवं औद्योगिक सहायक निरीक्षक जिला ग्रामोद्योग, अमेठी (9580902949) के कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।