रुपवलिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विशिष्ठ अतिथि के रूप मे बीपीआरओ कुमारी अन्नपूर्णा रही मौजूद
![]()
गौनाहा :- प्रखंड के रूपवलिया पंचायत अंतर्गत डुमरी समुदायिक भवन में बुधवार को जिला सामुदायिक संवाददाता तनु देवी के अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर नारी उत्थान के लिए जन जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुमारी अन्नपूर्णा व मुख्य अतिथि स्थानीय मुखिया छोटन साह द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
महिला संगठन के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बारी बारी से अपने संबोधन में नारी सशक्तिकरण को लेकर उपस्थित सभी महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला हित व नारी उत्थान को लेकर महिला हित व अधिकारों के बारे में बताते हुए जागरूक करने का प्रयास किया गया।
वही बीपीआरओ द्वारा अपने संबोधन में महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा गया कि नारी वह शक्ति है जो हर युग में अपने गोद से एक से बढ़कर एक महा ऋषि और पराक्रमी योद्धा व राजा महाराजाओं को जन कर इस संसार को सुशोभित की है।
लेकिन कभी-कभी उसी नारी शक्ति को, कभी समाज तो कभी परिवार तो कभी किसी दुराचारी द्वारा किए गए अत्याचार से उसे कलंकित करने का परंपरा इस समाज में सदियों से चला आ रहा है। जिसे अब इस सदी की नारी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। चाहे उसके लिए उसे दुर्गा या काली का रूप ही क्यों ना धारण करना पड़े।
इस अवसर पर उपस्थित एएनएम अनु कुमारी, वार्ड सदस्य नीलम देवी, रंजू देवी, आशा कार्यकर्ता गीता देवी, बबीता देवी, प्रतिमा कुमारी सहित सैकड़ों महिला उपस्थित रही।
वही इस कार्यक्रम का स्वागतकर्ता पंचायत समिति सदस्य अवध बिहारी खोजवार द्वारा मंच संचालन किया गया।
Mar 15 2023, 16:54