dhanbad

Feb 27 2023, 11:33

ब्रेकिंग/ धनबाद: बलियापुर-गोविंदपुर मुख्य सड़क मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में पति की मौत,पत्नी गंभीर रूप से घायल

धनबाद: बलियापुर-गोविंदपुर मुख्य सड़क मार्ग मोहनपुर के पास सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में सिंदूरपुर पंंचायत के कोड़ाहीर निवासी 67 वर्षीय दलगोविंद कुंभकार की मौत हो गई. वहीं, उसकी पत्नी मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. 

घायल मालती का इलाज शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल, धनबाद में चल रहा है. मृतक का दो लड़का बाबूल कुंभकार एवं खगेन कुंभकार हैं. 

बताया गया कि दलगोविंद कुंभकार साइकिल में अपनी पत्नी को बैठाकर और पीछे सब्जी लादकर अपने गांव कोड़ाहीर से प्रधानखंता में ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन जा रहा था. इसी बीच मोहनपुर मेहता होटल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में दोनों आ गये. इस हादसे के बाद लोग दोनों पति-पत्नी को एंबुलेंस से धनबाद शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल ले जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में ही दलगोविंद कुंभकार ने दम तोड़ दिया.

dhanbad

Feb 26 2023, 15:44

धनबाद: सगाई हो गयी थी लेकिन वर पक्ष दहेज के लिए टाल रहा था बार- बार,अंततः पिता की परेशानी से परेशान बेटी ने कर ली खुदकशी,


धनबाद: उसकी शादी तय होगयी थी।ससुराल वालों का दहेज की मांग को लेकर पिता परेशान था।पिता की इस असमर्थता से बेचैन  बेटी डिप्रेशन में थी इसीलिए उसने घर में ही फंदे से लटक कर जान दे दी।

यह माला धनबाद के धैया लाहबनी रोड निवासी संजय राय के घर की है जहां पुत्री ने आत्महत्या की है। मृतका के भाई श्रीकांत राय ने पुलिस को दिए बयान बताया कि उसकी बहन नंदनी के खुदकुशी का कारण घर की आर्थिक तंगी है। उसकी बहन की शादी तय थी।

भाई के अनुसार वर पक्ष ने शादी से पहले सात लाख नगद और एक मारुति कार की मांग की थी। बगैर दहेज के शादी की तारीख नहीं दे रहे थे। जबकि शादी के लिए जब दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई थी, उस वक्त लड़का पक्ष की ओर से कोई डिमांड नहीं किया गया था।

पिछले साल 22 फरवरी को मेमको मोड़ स्थित गायत्री मंदिर में उसकी बहन की सगाई हुई थी। नंदनी की शादी साहिबगंज नेताजी कालोनी निवासी प्रभु नारायण मंडल से तय हुई थी। लड़के के पिता नहीं थे, उसकी मां ही घर की प्रमुख सदस्य थी।

दहेज के कारण तय समय पर नहीं हुई शादी

परिजनों के अनुसार सगाई के लिए लड़का और उसकी मां धनबाद आई थी तो उन्होंने सोने की चेन और अंगूठी मांग की। जिसके बाद उन्हें सोने की चेन दिया गया। वहीं, मई 2022 में शादी होनी थी लेकिन उस डेट पर लड़के वालों ने शादी नहीं की।

19 फरवरी 2023 को लड़की के पिता संजय राय, मौसेरा भाई अश्वनी कुमार और फूफा परमानंद मंडल के साथ साहिबगंज प्रभु नारायण मंडल और उसके परिवारवालों से बात करने गए। जिस पर लड़का और उसकी मां ने शादी से पहले सात लाख नगद व एक मारुति कार की मांग की। यह कहा कि दोनों मांगे पूरी होने के बाद ही शादी की तारीख तय होगी।

भाई ने बताया कि आर्थिक परेशानी के कारण एक मुस्त इतने पैसे जुटाना मुश्किल था। इसलिए वह और उसके परिवार के कुछ सदस्यों ने इसकी जानकारी घर पर फोन कर मां को दी। यह बात उसकी बहन नंदनी को भी पता चली। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली।

इस घटना के बाद लड़के और उसकी मां पर केस दर्ज

धनबाद पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर प्रभुनारायण मंडल और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

dhanbad

Feb 26 2023, 15:35

आशीर्वाद टावर अग्निकांड की जांच करने पहुंचे हैदराबाद के विशेषज्ञ


धनबाद: आशीर्वाद टावर अग्निकांड की जांच करने केंद्र सरकार की ओर से तेलंगाना के हैदराबाद से विशेषज्ञ को धनबाद भेजा गया है। धनबाद अग्निशमन प्रभारी के साथ तेलंगाना के फायर ऑफिसर सुधाकर राव ने आशीर्वाद टावर की जांच की।

सुधाकर राव ने पूरे भवन की मापी कराई, जहां से आग लगी, वहां जाकर देखा। लिफ्ट, दोनों सीढ़ी और प्रभावित स्थानों का भी जायजा लिया। भवन में लगे अग्निसुरक्षा की व्यवस्था को देखा। भवन की चारों तरफ निकासी की व्यवस्था और सामने सड़क का भी निरीक्षण किया। 

आग लगने के कारणों की पड़ताल हुई। भौतिक निरीक्षण के बाद सुधाकर रिपोर्ट लेकर रवाना हो गए।

dhanbad

Feb 26 2023, 15:33

धनबाद: कल से दो मार्च तक शुरु होने वाला विधानसभा सत्र में हिस्सा लेंगे जेल में बंद भाजपा विधायक ढुलू महतो

धनबाद : जेल में बंद भाजपा के बाघमारा विधायक ढुलू महतो झारखंड विधानसभा सत्र में हिस्सा लेंगे। कोर्ट ने विधायक की अर्जी पर उन्हें सत्र में शामिल होने की अनुमति दे दी।

धनबाद एमपी एमएलए के मुकदमों की सुनवाई के लिए गठित विशेष न्यायिक दंडाधिकारी संतोषनी मुर्मू की अदालत ने ढुलू की ओर से दाखिल आवेदन पर शनिवार को अपना आदेश पारित किया। कोर्ट ने जेल प्रशासन को आदेश दिया है कि विधायक ढुलू महतो को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था में 27 फरवरी से लेकर दो मार्च तक विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेने के लिए रांची लेकर जाए।

शुक्रवार को विधायक की ओर से आवेदन देकर कोर्ट को बताया गया था कि झारखंड विधानसभा के सत्र 27 फरवरी से 14 मार्च तक चलेगा, जिसके लिए विधानसभा सचिव ने विधायक को विधानसभा सत्र में भाग लेने का पत्र दिया है। विधायक न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं, इसलिए उन्हें विधानसभा सत्र में भाग लेने की अनुमति दी जाए। दूसरी ओर विधायक ढुलू की ओर से भी बंदी आवेदन पत्र देकर अदालत से 14 मार्च तक चलने वाले सत्र में भाग लेने की अनुमति देने की प्रार्थना की गई थी।

dhanbad

Feb 26 2023, 15:15

प्राॅपर्टी टैक्स नहीं देनेवालों के खिलाफ नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई,टैक्स नही देने वालों का बैंक एकाउंट फ्रीज कर 10 लाख वसूले


धनबाद : प्राॅपर्टी टैक्स नहीं देनेवालों के खिलाफ नगर निगम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। सरायढेला स्थित ऑर्बिट बिल्डिंग के मालिकों पर निगम ने कार्रवाई करते हुए दस लाख रुपए वसूले।

निगम ने निहारी मंडल और स्वास्तिक डेवलपर के बैंक एकाउंट को फ्रीज करते हुए उससे प्रॉपर्टी टैक्स की राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली।

दोनों से निगम ने पांच-पांच लाख वसूले। यह बिल्डिंग इन दोनों के नाम से ही रजिस्टर्ड है। दोनों को नगर निगम ने कई बार नोटिस भेजकर प्रॉपर्टी टैक्स की राशि जमा कराने का निर्देश दिया था, लेकिन किसी ने भी बकाया राशि जमा नहीं कराई। उसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए निगम ने बैंक एकाउंट को फ्रीज करने की कार्रवाई की। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 खत्म हो जाएगा। इस कारण नगर निगम ने बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चर्चा है कि सोमवार से बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।

dhanbad

Feb 26 2023, 15:12

धनबाद: छात्र-छात्राओं को कॅरियर काउंसिलिंग करते हुए प्रशिक्षु उप समाहर्ता धनबाद सावित्री कुमारी ने कहा-निरंतर प्रयास ही सफलता का मूलमंत्र है


धनबाद : प्रशिक्षु उप समाहर्ता धनबाद सावित्री कुमारी ने शनिवार को राज्य पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं को कॅरियर काउंसिलिंग के लिए टिप्स देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है।

निरंतर प्रयास ही सफलता के नजदीक पहुंचा सकती है। जेपीएससी 2021 में रैंक वन टॉपर रही सावित्री ने जेपीएससी मेंस के आंसर राइटिंग के साथ ही मेंस की तैयारी कैसे करें, के संबंध में विस्तार से छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। शनिवार को राज्य पुस्तकालय में डीईओ कार्यालय की ओर से सेमिनार सह कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षु उप समाहर्ता आशा साहू ने भी छात्र-छात्राओं को विभिन्न जानकारी दी। डीईओ भूतनाथ रजवार ने कहा कि छात्र-छात्राएं तैयारी करते हुए धैर्य रखें। पुस्तकालय में इस तरह का आयोजन आगे भी होगा। 

धनबाद के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं जेपीएससी क्वालीफाई करें। एसडीओ एजुकेशन आयुष कुमार ने कहा कि छात्र पॉजिटिव रहते हुए तैयारी करें। सफलता जरूर मिलेगी। आरईओ गौतम साहू ने साप्ताहिक टेस्ट व यूट्यूब पर उपलब्ध मटेरियल के संबंध में जानकारी दी। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के विभिन्न डाउट को क्लियर किया। कार्यक्रम में 150 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। मौके पर लाइब्रेरियन अनीस कुमार, लिपिक मनोज कुमार, सरोज कुमार, संगीत हंसदा समेत अन्य मौजूद थे।

dhanbad

Feb 25 2023, 13:58

बूथ सशक्तिकरण अभियान भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का अभियान है:पशुपतिनाथ सिंह

धनबाद :- भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर द्वारा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण अभियान संपन्न हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा की बूथ सशक्तिकरण अभियान भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का अभियान है। 2024 चुनाव में विजय दिलाने वाला अभियान है। 

हमारा बूथ जितना सशक्त होगा हमारी विचारधारा उतना ही जन-जन तक पहुंचेगा और 2024 के भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में प्रचंड विजय को दिलाने वाला अभियान है। प्रत्येक बूथों पर दो अल्पकालीन विस्तारक को 10 दिन का समय देकर बूथ सशक्तिकरण अभियान में शामिल होना है।  

          

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा 2024 का चुनाव के लिए हम सभी तैयार हैं। बूथ सशक्तिकरण अभियान को भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के 1159 बूथों में सफल कर हम सभी भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे ताकि संगठन की विचारधारा और अधिक मजबूत हो साथ ही आने वाले चुनाव में भाजपा मजबूती के साथ लड़ कर प्रचंड विजय प्राप्त करें।

प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के बाद हमें प्रत्येक बूथों पर 23 प्रकार के काम करने हैं ।जिससे कि भारतीय जनता पार्टी का जनाधार में और अधिक वृद्धि हो। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी जीते हुए सीट पर बूथ सशक्तिकरण अभियान चला रही है और हारे हुए 160 सीट पर लोकसभा प्रवास योजना चला रही है।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला के कार्यकर्ताओं का इतिहास रहा है कि जो भी कार्य प्राप्त होते हैं भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला के कार्यकर्ता उसे ऐतिहासिक सफलता के साथ पूरा करते हैं।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की कर्मठता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण देखने को मिल रहा है की एक साथ संगठन के कई कार्यक्रम चल रहे हैं और सभी सफल हो रहे हैं।

बूथ सशक्तिकरण अभियान के धनबाद जिला महानगर के संयोजक तथा महामंत्री नितिन भट्ट ने कहा कि आज जिला कार्यशाला हो रही है शीघ्र ही धनबाद जिला महानगर में पढ़ने वाले तीनों विधानसभा में विधानसभा स्तर की कार्यशाला की जाएगी और 10 मार्च से 20 मार्च के बीच में इस अभियान को पूरा कर लिया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन नितिन भट्ट ने किया और धन्यवाद ज्ञापन उमेश यादव ने किया।बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजीव अग्रवाल, इस कार्यक्रम के सह प्रभारी महेश पासवान, कंचन चौरसिया, श्रवण राय, जिला उपाध्यक्ष संजय झा ,मानस प्रसून, धनेश्वर महतो ,वीरेंद्र हांसदा, जिला मंत्री कन्हैया पांडे, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी ,अमलेश सिंह,शैलेश सिंह चन्द्रवंशी,रीता प्रसाद,नौशाद खान,रणजीत भुईंया,चंद्रशेखर मन्ना,रमा सिन्हा,सुशील सिंह,राजकिशोर जेना,सुमन सिंह,मौसम सिंह,शिवेन्द्र सिंह,शेखर सिंह,अभिषेक पांडे,बच्चू राय,राजा राम पासवान,रीता प्रसाद,अजय कांत सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

dhanbad

Feb 25 2023, 10:54

दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह ने होली के त्यौहार के दौरान सभी सरकारी पदाधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया


*धनबाद :- दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह ने होली के त्यौहार के दौरान जिले के सभी पदाधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया है।

इस वर्ष होली का त्योहार 7 एवं 8 मार्च 2023 को मनाया जाना है।

त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था, लोक शांति, विशेष सतर्कता व विधि व्यवस्था की स्तिथि पर सतत निगरानी रखने के लिए जिला स्तर से संयुक्त आदेश निर्गत किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर की जाती है।

इसलिए होली की छुट्टी के दौरान कोई भी पदाधिकारी या पर्यवेक्षक अवकाश अवधि में अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा किसी भी परिस्थिति में मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

विधि व्यवस्था के लिए जिन पदाधिकारी तथा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी वे आदेश के अनुसार अपने कर्तव्य स्थल पर समय पर योगदान देंगे।

dhanbad

Feb 24 2023, 15:04

झारखंड में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद हड़कंप,केंद्र ने राज्य सरकार को दिया निर्देश, झारखंड के सभी जिलों के साथ- साथ पड़ोसी राज्य में भी अलर्ट


धनबाद:- बोकारो में बर्ड फ्लू की दस्तक अपने साथ एक बड़ी चेतावनी लेकर आयी है। इसके बढ़ते खतरे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केन्द्र सरकार ने गुरुवार को संक्रमण को रोकने में राज्य सरकार की मदद के लिए दो अलग-अलग केंद्रीय दल की टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। आईसीएआर लैब, भोपाल द्वारा बोकारो के फार्म से भेजे गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी जिसके बाद केंद्र और राज्य ने इसे गंभीरता से लिया है।

नॉनवेज खाने से बचें

बर्ड फ्लू का खतरा राज्य के दूसरे जिलों में भी फैल सकता है, इसलिए सतर्क किया गया है कि अभी मुर्गा, मुर्गी और बत्तख के सेवन से बचना चाहिए। बर्ड फ्लू की खबर का असर भी मांसाहार की दुकानों पर दिखने लगा है। राजधानी रांची के अलावा राज्य के कई जिलों में इसकी बिक्री पर असर पड़ रहा है।

अभियान तेज करने का आदेश

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से इसके नियंत्रण के लिए खास जिम्मेदारी दी गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंसानों में निगरानी के अवलोकन के लिए एक अलग केंद्रीय टीम भी तैनात की है। दोनों टीम इसके बढ़ते खतरे पर नजर रखेगी और इसके रोकथाम पर काम करेगी। केंद्र ने झारखंड सरकार को ह्यएवियन इन्फ्लुएंजाह्ण (2021) को नियंत्रित करने और रोकथाम अभियान को तेज करने की सलाह दी है।

मछली और मटन की बिक्री बढ़ी

बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए मछली और मटन की बिक्री बढ़ने लगी है। दूसरी तरफ केंद्र ने राज्य सरकार से कहा है कि वह पीपीई किट और अन्य सामानों का पर्याप्त स्टॉक रखे। इसके साथ ही आसपास के दूसरे राज्यों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

dhanbad

Feb 21 2023, 11:10

एक 3 महीने के बच्चे की मौत से सदमे में आये एक हीं परिवार के चार लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास,अस्पताल में भर्ती

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के में एक ही परिवार को चार लोगों ने घर में हुई एक बच्ची की मौत के बाद सदमे मे आकर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है।

 जानकारी के अनुसार पांडेय बरवा के रहने वाले टीपन महतो उसकी पत्नी दुखिया देवी, बड़ी बेटी गीता देवी और छोटी बेटी संगीता कुमारी का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। जहां चारों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

अस्पताल में इलाजरत दुखिया देवी ने बताया कि उसकी बेटी गीता के 3 महीने के बच्चे का इलाज कराने कोलकाता ले जा रहे थे, इस दौरान रास्ते मे ही उसकी मौत हो गईं। नवजात के शव को घर लेकर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद बेटी गीता देवी चीखने चिल्लाने लगी। रो-रोकर उसका बुरा हाल था। 

दुखिया देवी का कहना है कि बच्चे की मौत के सदमे आकर सभी आत्महत्या की कोशिश की है।

वहीं, उसने बताया कि बेटी की शादी टुंडी के रहने वाले युवक से की थी। बेटी को ससुराल में अक्सर प्रताड़ित किया जाता था. ससुराल वालों की प्रताड़ना और बच्चे का इलाज नहीं कराए जाने के बाद वह मायके पहुंची थी, ताकि उसके बच्चे का इलाज हो सके।

इधर, इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है कि नवजात बच्चे के इलाज कराने को लेकर घर में कलह होती रहती थी. बच्चे को कोलकाता ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। जिसके बाद शव लेकर घर पहुंचे। बच्चे का शव ने गीता की ममता को झकजोर कर रख दिया।

 वह अपने माता पिता और बहन पर ही बच्चे का इलाज में देर करने का आरोप लगाकर चीखने चिल्लाने लगी। जिसके बाद बेटी और माता पिता के बीच विवाद बढ़ा और फिर सभी ने आत्महत्या की कोशिश की।