शिक्षा के क्षेत्र से मानव को सर्वागीण विकास देता हैं : डॉ0 दीनानाथ
गया। मानपुर प्रखंड के शिखहर मोड मानपुर स्टेशन रोड में चाणक्य इंस्टिट्यूट का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। जगजीवन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 दीनानाथ, गया जिला प्राइवेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार, मानपुर के उपप्रमुख धर्मेंद्र सिंह के हाथों भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जगजीवन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह अंग्रेजी विभाग के विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 दीनानाथ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र से मानव को सर्वागीण विकास देता हैं। आज का जो उथल-पुथल का योग है उस पर अगर जीवन में सही मार्ग पर तलाशा किया जाए और सही तरीके से जीने का माध्यम है वह शिक्षा है।
शिक्षा एक हमें अनुशासित बनाता है और कर्तव्यों को सही तरीके से निर्वहन करने का सीख भी देता है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में जितने भी कार्य किए जाते हैं वह सराहनीय होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में चाणक्य इंस्टीट्यूट ने एक जागरूक करने का जो कदम उठाया है वह बहुत ही सराहनीय पहल है। वही, इस मौके पर चाणक्य इंस्टिट्यूट के निदेशक सुशील कुमार सिन्हा ने कहां की चाणक्य इंस्टिट्यूट के दूसरे ब्रांच का आज शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को लिए पूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से आया हूं और आसपास के लोगों को यहां पर एक माहौल में लाकर तैयारियां कर सकेंगे।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

गया। मानपुर प्रखंड के शिखहर मोड मानपुर स्टेशन रोड में चाणक्य इंस्टिट्यूट का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। जगजीवन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 दीनानाथ, गया जिला प्राइवेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार, मानपुर के उपप्रमुख धर्मेंद्र सिंह के हाथों भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जगजीवन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह अंग्रेजी विभाग के विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 दीनानाथ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र से मानव को सर्वागीण विकास देता हैं। आज का जो उथल-पुथल का योग है उस पर अगर जीवन में सही मार्ग पर तलाशा किया जाए और सही तरीके से जीने का माध्यम है वह शिक्षा है।


गया/आमस। आमस पुलिस ने शराब माफियों के विरुद्ध लगातार करवाई करते हुए शराब भट्ठियों को ध्वस्त,शराब तस्करों की गिरफ्तारी करने की काम कर रही है।जिसके तहत आमस पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के मोरनिया जंगल में अवैध रूप से संचालित करीब 20 शराब भट्ठियों को ध्वस्त व 2000 लीटर जावा महुआ को विनष्ट किया और 60 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया गया है।
गया/आमस। आमस प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मंझौलिया के प्रांगण में रविवार को एक दिवसीय शिव चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों शिव शिष्यों ने भाग लिया। दर्जनों लोगों ने देवाधिदेव महादेव का शिष्य बनकर खुद का अहोभाग्य माना।
गया। हिन्दुस्तान ही नहीं पूरे संसार में डॉ. भीम राव अम्बेदकर की मूर्ति है। हर जगह उनको पूजा जाता है। वो एक विद्वान थे। उन्होंने जितनी किताबें लिखीं, उतनी किसी ने नहीं लिखीं ।साथ ही देश में उनपर सबसे ज्यादा किताबे लिखी गई इसी विद्वान ने हमारा संविधान भी लिखा।
गया/डोभी। गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुआ पंचायत के तेतरिया के जंगल में अवैध रूप से चल रहे आरा मशीन को जब्त कर वन परिसर बाराचट्टी लाया गया है। इस संबंध में फॉरेस्टर जितेंद्र कुमार ने कहा की गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई की गई है।
गया/आमस। आमस पुलिस ने शराब माफियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर गिरफ्तारी व शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने की काम कर रहे हैं।जिसके लेकर शराब माफियों के हर अड्डे पर छापेमारी की जा रही है। जिसके तहत पुलिस ने शनिवार की सुबह लालाडीह गांव गहन छापेमारी की जहां के बधार से एक क्विंटल महुआ, डेढ़ क्विंटल लमीठ्ठा व 70 लीटर महुआ शराब बरामद किया है।
गया/डोभी। डोभी थाने की पुलिस ने डोभी गया सड़क मार्ग के शीतल छाया होटल के पास से शनिवार की सुबह को अवैध बालू लदा एक ट्रक जब्त किया है। साथ ही गाड़ी के चालक एवं उप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चालक ब्रह्मानंद तिवारी उम्र 20 वर्ष एवं उप चालक विवेकानंद तिवारी 22 वर्ष दोनों पीता श्याम नरेश तिवारी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के डमंडगंज थाना क्षेत्र के कटरा गांव के रहने वाले हैं।
गया/आमस। आमस प्रखंड क्षेत्र में धूम धाम से महाशिवरात्रि मनाया गया। बताया जाता है की हिंदू मान्यता के अनुसार फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की तेरस तिथि को प्रभु भोले नाथ के पार्वती माता का वरण किया था तब से इस दिन महाशिवरात्रि पर्व त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
गया/डोभी। डोभी थाना क्षेत्र के रानी चक गांव के पास शनिवार की अहले सुबह को झारखंड के हंटरगंज की पुलिस एवं डोभी थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कोयला लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। अवैध कोयला को ईट भट्ठे में ले जाने की आशंका जताई जा रही है।
Feb 19 2023, 22:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
109.7k