शेरघाटी में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा पार्टी के द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया
गया/शेरघाटी। भारतीय राजनीति के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। आज इसी क्रम में शेरघाटी नगर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर शेरघाटी विधानसभा के पार्टी प्रभारी अजीत कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल आर्थिक समीक्षक ही नहीं बल्कि आर्थिक चिंतक भी थे। दिनदयाल उपाध्याय का कोई व्यक्तिगत जीवन न था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जीवन समर्पित प्रचारक थे। भारतीय जनसंघ को अपने जीवन का ध्येय कार्य उन्होंने संघ के स्वयंसेवक के नाते ही स्वीकार किया था।
वे 17 वर्ष तक जनसंघ के महामंत्री के नाते उसके संगठनकर्ता एवं विचारक रहे। इस कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा नगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मुरारी प्रसाद सिन्हा, पशुपतिनाथ पाठक, अरुण कुमार चंद्रवंशी,गुगुन सिंह, राजेश मालाकार, सुरेश शाह, शांति देवी, सुनील सिंह, गोपाल स्वर्णकार,नीतू देवी, निर्मला देवी, चम्पा देवी, शंकर सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट अरविंद कुमार सिंह।

गया/शेरघाटी। भारतीय राजनीति के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। आज इसी क्रम में शेरघाटी नगर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


गया/आमस। आमस प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर में शेरघाटी विधानसभा के संयोजक अजीत कुमार मिश्रा की उपस्थिति में अभियान समिति की बैठक संपन्न हुई दर्जनों की संख्या में उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए अजीत कुमार ने कहा कि बूथ विजय अभियान की सुदृढ़ता सफलता ही भारत के संपूर्ण विजय का आधार होगा ग्राम वासियों को उपस्थिति में सर्वसम्मति से भूत अध्यक्ष के लिए अरविंद सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया।
गया/आमस। आमस प्रखंड क्षेत्र के पथरा मोड़ स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर भवन में शुक्रवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई गई थी।
गया। शहर के नवागढ़ी में एक निजी मकान में मनोज लाल नकफोफा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि लोजपा नेता अरविंद सिंह, वार्ड नंबर 33 के पार्षद ओमप्रकाश सिंह एवं सुनील सिंह दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं और भू माफिया भी है जो रामपुर थाना अंतर्गत पुलिस लाइन बंगाली कॉलोनी के पश्चिम की भूमि पर नकली कागजात बना कर अवैध रूप से जमीन को हड़पकर अवैध निर्माण करा रहे है।
गया। बिहार के गया में मुफस्सिल थाना अंतर्गत बहोरा बिगहा गांव में जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना शुक्रवार की देर रात की है. जब जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और जदयू जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल अपने किसी दोस्त के यहां बर्थडे पार्टी से वापस लौट रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुध गोली चलाना शुरू कर दिया. घायल सुनील कुमार सिंह को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है. ये घटना उनके घर के पास ही हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
गया/आमस। आमस प्रखंड क्षेत्र स्थित महुआवां में मॉडर्न वर्ल्ड स्कूल का जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी के द्वारा फीता काट शुभारंभ किया है।इस दौरान उन्होंने कहा शिक्षा वह कुंजी है जिसके से दुनिया के कोई भी दरवाजे को खोला जा सकता है।
गया। गया-कोडरमा रेल खंड के बीच टनकुप्पा स्टेशन पर माल गाड़ी का डब्बा महिला शिक्षक के उपर से पार कर गई। ईश्वर की देन से महिला सही सलामत बच गई। घटना के बारे शिकंदर यादव, पंकज कुमार ने बताया दोपहर एक बजे अप लूप में माल ट्रेन खड़ी थी।
गया/गुरुआ। माउंटेन मैन' दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग, पैदल दिल्ली के लिए निकला जत्था माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी किसी पहचान के मोहताज नहीं है. दशरथ मांझी ने अकेले 22 वर्षों तक छेनी और हथौडी से पहाड़ का सीना चीरकर रास्ता बनाया था।
गया/अतरी। अतरी प्रखण्ड के टेउसा में शिवलिंग प्राणप्रतिष्ठा एवं तीन दिवसीय भव्य यज्ञ में भव्य भण्डारा का आयोजन किया गया। एवं राशलिला में उमड़ा श्रद्धालुओं का जैनसैलाब भीड़।
Feb 11 2023, 19:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
38.4k