*भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, सक्रिय कार्यकर्ता बनाने पर दिया गया जोर*
![]()
मझौलिया : प्रखंड क्षेत्र के रमपुरवा महनवा पंचायत में मुखिया डॉ. चंद्रिका साह के अध्यक्षता में उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि रविदास जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया।
तदोपरांत पंचायत के मुखिया चंद्रिका साह ने चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने कहां की कार्यकर्ता ही संगठन की नीव होते हैं।
पार्टी के बूथ विस्तारक बनाने की योजना पर चर्चा करते हुए विस्तारको से बूथों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर बूथ मैनेजमेंट पर जोर दिया गया।
इसके अलावा आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उनका लाभ दिलाने की बात कही।
पंचायत के मुखिया डॉ चंद्रिका साह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों का पूर्ण विश्वास है लोग मानते हैं कि पीएम के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरु बन सकता है।
इस मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Feb 06 2023, 15:53