जाने-माने गांधीवादी विचारक डॉ अभय कुमार सिंह के निधन पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का किया गया आयोजन
बेतिया : आज 6 फरवरी को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में चंपारण के जाने-माने गांधीवादी विचारक संयोजक सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन सह प्राचीन इतिहास विभाग अध्यक्ष राम लखन सिंह यादव कॉलेज बेतिया के डॉ कुमार अभय सिंह की असमय निधन पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में एक सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता एवं डॉ शाहनवाज अली ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हृदय गति रुकने से चंपारण के जाने-माने गांधीवादी विचारक, सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के संयोजक एवं राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के इतिहास विभाग सह गांधी अध्ययन केंद्र के प्रोफेसर डॉ अभय कुमार सिंह का निधन हो गया। यह खबर अत्यंत दुखद है। शिक्षा जगत, सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन एवं चंपारण के लिए यह एक बड़ी क्षति है। वे जब भी मिलते थे तो मिलकर उनके अपनेपन और आत्मीयता से मन प्रसन्न हो जाता था।
उन्होंने कहा कि वे मिलनसार, मृदुभाषी, एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी थे। उच्च शिक्षा में उनका योगदान और संघर्ष याद रहेगा। उनका असमय जाना बेहद दु:खद है। प्राचीन इतिहास सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन एवं गांधी विचारों को छात्रों एवं जन जन तक पहुंचाने में उनका योगदान अतुल्य रहा है।
सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन की संयोजक के रूप में उन्होंने महात्मा गांधी कस्तूरबा गांधी महान विभूतियों अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाओं को जीवंत रूप दिया। उन्होंने अपने शोधों में पश्चिम चंपारण जिले के थारू समुदाय के उत्थान चंपारण सत्याग्रह एवं राष्ट्रीय आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तृत रूप से शोध किया था।
Feb 06 2023, 15:51