sultanpur

13 min ago

*साफ-सफाई को बढ़ावा,स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता दूत बनाये जाने पर खुशी का माहौल*
सुल्तानपुर,शहर में साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र में काम करने वाले तीन लोगों को नगर पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता दूत बनाया है। अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के अनुरूप गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ. सुधाकर सिंह, चार्टर्ड एकाउंटेंट संतोष सिंह और गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन को नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है।
इस फैसले पर गायत्री परिवार और गोमती मित्र मंडल के रतन कसौधन,राजेंद्र शर्मा, रमेश माहेश्वरी,डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह व अजय प्रताप सिंह आदि ने खुशी जताई।

NANDANDUMRI

6 hours ago

  पीरटांड़ में युवा आजसू प्रखंड के पंचायत प्रभारियों की बैठक संपन्न,
  
डुमरी : डुमरी अनुमंडल के पीरटांड़ प्रखंड में बुधवार को युवा आजसू प्रखंड के पंचायत प्रभारियों की आवश्यक बैठक केशव पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें सभी सत्रह पंचायत प्रभारी उपस्थित हुए।सभी को उनके दायित्वों का बोध कराया गया।साथ ही सभी पंचायत प्रभारियों को जिम्मेवारी दी गई कि एक सप्ताह के अंदर सभी राज्स्व ग्राम में ग्राम प्रभारी का गठन कर प्रत्येक ग्राम से 10-10 युवा को जोडकर सूचिबद्ध करना है।इसके पश्चात् विधानसभा स्तरीय युवाओं का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो सम्मेलन को संबोधित करेंगे।बैठक में सभी पंचायत प्रभारियों के अतिरिक्त युवा राज्य संयोजक अमित कुमार प्रखंड प्रभारी छक्कन महतो, प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम, सचिव प्रकाश पंडित संगठन सचिव तिलकचंद महतो छात्र अध्यक्ष अनिकेत तिवारी युवा नेता पीयुष कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह आदि उपस्थित थे।
इस दौरान एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी को पीरटांड़ प्रखंड में विगत लोकसभा चुनाव में प्राप्त मतों को बढ़ाकर मतदान अपने पक्ष में करवाने का संकल्प लिया गया।कहा कि साथ ही झारखंड में अबकी बार 14 में से 14 सीट पर फतह हासिल करने का संकल्प पूरा किया जा सके।

shivamraipur752

7 hours ago

धौरहरा लोकसभा में बसपा और भाजपा में जबरदस्त लड़ाई
धौरहरा लोकसभा में बसपा और भाजपा में जबरदस्त लड़ाई *धौरहरा लोकसभा का सबसे चर्चित चेहरा बने श्याम किशोर अवस्थी* *ब्राह्मण समाज को लामबंद करने में काफी हद तक कामयाब दिख रहे हैं श्याम किशोर* अजय शुक्ला जिला संवाददाता लखीमपुर खीरी। धौरहरा लोकसभा में बसपा द्वारा ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाने के बाद धौरहरा सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। बसपा प्रत्याशी श्याम किशोर अवस्थी भारतीय जनता पार्टी में कई जिम्मेदार पदों पर भी रहे हैं, इसलिए भाजपा के हर वर्ग के वोट मे जबरदस्त सेंधमारी भी करते नजर आ रहे हैं। धौरहरा लोकसभा में ब्राह्मण मतदाता लगभग साढ़े तीन लाख के आसपास है। राजनैतिक विद्वानों की मानें तो उत्तर प्रदेश और बिहार मे जाति आधारित चुनाव होते हैं। बसपा का कोर वोटर और ब्राह्मण मिला कर संख्या लगभग सात लाख के आसपास होती है तो वहीं दूसरी तरफ बीते दो लोकसभा चुनाव में बसपा दो नंबर की पार्टी भी रही है। जबकि दोनों बार बाहरी प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा। वहीं श्याम किशोर अवस्थी को क्षेत्रीय प्रत्याशी होने का भी लाभ मिल रहा है। ब्राह्मणों की अनदेखी और कार्यकर्ताओं से दूरी वर्तमान सांसद के लिए मुश्किल पैदा करती नजर आ रही है। *गठबंधन प्रत्याशी आनंद भदौरिया भी दिखा रहे दम* समाजवादी पार्टी के आनंद भदौरिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं। हालांकि कांग्रेस का धौरहरा में कोई ग्राफ नहीं है। आनंद भदौरिया सिर्फ अपनी पार्टी के दम पर चुनाव में है। इससे पहले दो हजार चौदह में भी आनंद भदौरिया समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी रह चुके हैं। उस समय उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। आनंद भदौरिया पूरे ताम झाम के साथ चुनाव मैदान में उतरे थे और पूरी लोकसभा में पैदल यात्रा भी की थी। मुस्लिम समाज का एक तरफा वोट आनंद भदौरिया को गया था। लेकिन जीतना तो दूर वह दूसरे नंबर पर भी नही रह पाए थे। उसके बाद आनंद भदौरिया ने धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से दूरी बना ली। हालांकि 2019 में दिखाई पड़े लेकिन टिकट न मिलने के कारण फिर गायब हो गए। इस बार आनंद भदौरिया क्षत्रिय वोटो को अपने पक्ष में करने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं, लेकिन मुस्लिम वोट अभी समाजवादी पार्टी के साथ खुलकर नहीं नजर आ रहा है। शायद इसका कारण बसपा प्रत्याशी की लोकप्रियता है और लगातार बसपा द्वारा भाजपा को चुनौती देना है। *भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा तीसरी बार चुनाव मैदान में* भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार रेखा वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है बीते दस सालों में रेखा वर्मा का कद और पद दोनों ने ऊंचाई पकड़ी है। साथ ही प्रॉपर्टी भी कई गुनी हो गई है। अबकी बार चार सौ पार का नारा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम साथ में श्री राम का सहारा लेकर चुनाव मैदान में रेखा वर्मा से सबसे ज्यादा उनके कार्यकर्ता ही असंतुष्ट हैं। रेखा वर्मा पर जनता से दूरी बनाने और कार्यकर्ताओं का फोन ना उठाने का आरोप लगातार लगता रहा है। इसके साथ ही विकास कार्यों में रुचि ना लेना और आक्रामक शैली भी कुछ हद तक प्रभाव डाल रही है। रेखा वर्मा की राह मे इस बार बहुत से कांटे नजर आ रहे हैं। पिछली बार ब्राह्मण और ठाकुर ने एक तरफा वोट बीजेपी को दिया था। लेकिन इस बार एकमात्र ब्राह्मण प्रत्याशी होने के कारण ब्राह्मणों का रुझान बीएसपी की तरफ नजर आ रहा है और धौरहरा लोकसभा में ब्राह्मणों की संख्या निर्णायक होती है जो लगभग साढ़े तीन लाख के आसपास है। वही आनंद भदौरिया ठाकुर समाज के वोटो में जबरदस्त पकड़ बनाए हुए हैं। 2019 के आंकड़ों के अनुसार ठाकुर मतदाता लगभग सवा एक लाख है। ब्राह्मण और क्षत्रिय मतदाता आमतौर पर भाजपा का वोटर माना जाता था लेकिन इस बार जबरदस्त ध्रुवीकरण से भाजपा का समीकरण बिगड़ता नजर आ रहा है। वही ब्राह्मण मजबूती के साथ बसपा प्रत्याशी के साथ खड़ा नजर आ रहा है *इस बार क्या है माहौल क्या कहते हैं राजनीतिक पंडित* धौरहरा लोकसभा के राजनीतिक पंडितों का मानना है इस बार खेल होता नजर आ रहा है। बसपा प्रत्याशी श्याम किशोर अवस्थी ने सबसे ज्यादा अगर किसी पार्टी का समीकरण बिगाड़ रखा रहा है तो वह है भाजपा। वहीं दूसरी और आनंद भदौरिया वोट कटवा बनकर क्षत्रिय समाज के वोटो पर डाका डालते नजर आ रहे हैं। मुसलमानों का रुझान भी बसपा की तरफ नजर आ रहा है क्योंकि बसपा ही बीते दो चुनाव में भाजपा को चुनौती देने में कामयाब रही है और इस बार ब्राह्मण प्रत्याशी होने के चलते बदलाव की बयार साफ दिखाई पड़ रही है। हालांकि वोटरों में मोदी और योगी के प्रति कोई शिकायत नहीं है लेकिन क्षेत्रीय सांसद के प्रति जबरदस्त आक्रोश नजर आ रहा है। बीते समय में पासगंवा में चर्चित रहा चीर हरण कांड भी क्षत्रिय समाज के आक्रोश का कारण है। वही मैगलगंज में किसानों पर लाठी चार्ज महिला और बुजुर्ग किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला भी चर्चा का विषय है और पसगंवा क्षेत्र में रहे एक पूर्व खंड विकास अधिकारी की कार्यशैली से क्षेत्र के प्रधानों में जबरदस्त आक्रोश है। वही प्रधानों का मानना है कि पूर्व में रहे खंड विकास अधिकारी पर मौजूदा सांसद का पूरा हांथ था और उनके इशारों पर ही प्रधानों का उत्पीड़न किया गया। फिलहाल धौरहरा लोकसभा में आने वाले समय में उलट फेर की संभावना ज्यादा है।

sultanpur

7 hours ago

*भदैयाँ में आयोजित हुआ भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम*
*बाइक रैली, गायन और कवि सम्मेलन बना आकर्षण*

*सेल्फी पॉइंट और मॉक पोल प्रदर्शन पर रही भीड़*

सुलतानपुर,जिले के भदैया विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, प्रातः बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर खण्ड शिक्षा अधिकारी उदय राज मौर्य नें रैली को रवाना किया जो हनुमानगंज, शंभूगञ्ज रोड होते हुए नरहरपुर, भपटा में भ्रमण करते हुए पुनः मुरारपुर विद्यालय में संपन्न हुई, मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी दीपक वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की l प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर और पूरे कृता के बच्चों ने स्वागत गीत , नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, गायक धीरज उपाध्याय और उनकी टीम ने जागरूकता संबंधी गीतों से शमा बाँधा , कवि सम्मेलन में मौजूद कलहू पाल, मुनेन्द्र मिश्रा, गायत्री सिंह एवं इंद्र प्रसाद पांडे ने कविता के माध्यम से मतदान के महत्व को बताया और वोट देने की अपील की ,कवि सम्मेलन के माध्यम से जनता को मतदान देने के लिए प्रेरित किया l जूनियर विद्यालय नरायनपुर के छात्र छात्राओं नें प्रशासन द्वारा चुनाव के लिए की जाने वाली तैयारियों की प्रदर्शनी का नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया, जिसमे कार्मिक प्रशिक्षण, पोलिंग पार्टी रवाना, पोलिंग वाहन, जागरूकता संबंधी चित्रकला, निबंध, रंगोली प्रतियोगिता, साइकिल रैली का रूपांतरण, सुरक्षा बलों के कार्य व महत्व को बताया गया l मॉक पोल में ग्रामीणों ने भी मतदान प्रक्रिया को समझा और मतदान किया सेल्फी पॉइंट में फोटो खिचाने में रही होड़ l मॉक पोल के बाद मतगणना की प्रक्रिया से भी वहाँ मौजूद ग्रामीणों और अन्य मौजूद लोगों को अवगत कराया गया और मतदान की शपथ दिलाई गयी l वहाँ मौजूद अधिकारियों शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने भी मॉक पोल में मतदान किया l इस अवसर पर जिले, तहसील स्तर और अन्य मौजूद अधिकारियों ने कार्यक्रम की सराहना की l कार्यक्रम व्यवस्था में प्रमेंद्र विक्रम, अजय विक्रम, दिनेश उपाध्याय, आनंद मौर्य, प्रधानाध्यपिका प्रतिमा सिंह, धर्मेंद्र राय, अखिलेश,अनूप, हरिश्चंद्र वर्मा,अंजनी शर्मा, विजय यादव, अजय भास्कर आदि मौजूद रहे, संचालन राजकुमार यादव , धीरज, मुनेन्द्र ने किया

India

8 hours ago

इंदौर में भाजपा को सता रहा नोटा का डर, कांग्रेस का एक फैसला BJP के लिए बना सिरदर्द! भाजपा की महिला पार्षद ने निकलवाए पोस्टर

इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने और भाजपा में शामिल होने के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस का अब यहां पर कोई भी प्रत्याशी नहीं है और कांग्रेस लोगों से नोटा पर वोट देने की अपील कर रही है। 

कांग्रेस की इस मुहिम से अब भाजपा नेता परेशान दिखने लगे हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा एक के वार्ड छह से पार्षद संध्या यादव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पार्षद संध्या ऑटो रिक्शा के पीछे लगे नोटा अभियान के पोस्टर को हटाती हुई दिख रही हैं। बुधवार को कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने यह वीडियो ट्वीट किया है।

कांग्रेस ने इसे तानाशाही बताया है। वहीं पार्षद का कहना है कि एक जागरूक नागरिक के तौर पर उन्होंने यह पोस्टर हटाया। जनता कांग्रेस को 13 मई को जवाब देगी। वहीं मामले में कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने कहा कि ये तानाशाही है। इस तरह से भाजपा के द्वारा लोगों को डराया जा रहा है। लोग खुलकर नोटा को सपोर्ट कर रहे हैं।

पार्षद ने कहा, 50 रुपए देकर कांग्रेस ने लगवाया पोस्टर

वीडियो में पार्षद यादव ऑटो चालक से कह रही हैं कि मोदीजी को वोट नहीं दोगे। ये नोटा क्या है। पार्षद के साथ मौजूद व्यक्ति ने भी कहा कि मोदीजी ने इतना कुछ किया है। दूसरे ऑटो रिक्शा में भी यदि पोस्टर लगे हों तो उसे भी हटा दें। वीडियो इंदौर में एरोड्रम थाने के सामने का है।

संध्या यादव ने कहा कि एक जागरूक नागरिक के तौर पर उन्होंने ऑटो रिक्शा से पोस्टर हटाया। रिक्शा चालक से जब पूछा तो उसे पता ही नहीं था कि नोटा क्या है। उसे कांग्रेसियों ने 50 रुपए दिए थे और कहा था कि थोड़ी देर पोस्टर लगे रहने देना। बाद में हटा देना। नोटा कोई उम्मीदवार तो नहीं है। जिस प्रकार स्वच्छता में इंदौर नंबर वन आया है, उसी तरह मतदान में भी नंबर वन आएगा। कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है। 

पार्षद संध्या ने कहा कि अक्षय बम ने भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी जॉइन की है। अक्षय बम के भाजपा में आने पर ताई के विरोध को लेकर पार्षद यादव ने कहा कि ताई हमारी वरिष्ठ नेता हैं, उनके बारे में मुझे कुछ भी नहीं कहना है।

India

8 hours ago

सैम पित्रोदा का इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, नस्लीय टिप्पणी विवाद के बाद उठाया बड़ा कदम

#sam_pitroda_resigns_from_post_of_indian_overseas_congress_president

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पित्रोदा का इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिसे लेकर बुधवार को विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस ने भी पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया था। अब विवाद बढ़ने के बाद पित्रोदा ने अपना पध छोड़ दिया है।

सैम पित्रोदा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया था। उन्होंने भारतीयों की विविधता का जिक्र करते हुए टिप्पणी की थी। वह भारत के विविधतापूर्ण संस्कृति पर अपने विचार रख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उत्तर भारत के लोग तो सफेद गोरे जैसे नजर आते हैं, जबकि पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं। इस बयान में आगे पित्रोदा ने कहा कि दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीकी जैसे और पश्चिम भारत के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि भारत जैसे विविधता वाले देश में फिर भी सभी एक साथ रहते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पित्रोदा के बयान को लेकर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शहजादे के फिलॉस्फर और गाइड अंकल ने बड़ा रहस्य खोला है। उन्होंने कहा कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है, वो सब अफ्रीका के हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इसका मतलब देश के अनेक लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर उन्होंने इतनी बड़ी गाली दे दी।

Gorakhpur

8 hours ago

फंदा लगाकर विवाहिता की मौत पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस

खजनी गोरखपुर।मंगलवार को कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में गले में फंदा लगाकर हुई महिला की मौत की घटना में खजनी पुलिस ने मृतका प्रीति निगम पत्नी विजय कुमार निगम के पिता गुलाबचंद निगम की तहरीर पर 302,498A147,504, 506,3/4 डीपी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

वहीं शव के पोस्टमार्टम के बाद मृतका की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए पति को शाम 6 बजे मुखाग्नि (अंतिम संस्कार) के लिए राप्ती तट राजघाट गोरखपुर ले जाया गया है।

थानाध्यक्ष गौरव आर कन्नौजिया ने बताया कि साक्ष्यों और बयानों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

mirzapur

8 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी के फंदे पर झूल कर दी जान, परिजनों में मचा हड़कंप

लालगंज, मीरजापुर। थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत किरहा गांव निवासी सत्यनारायण मोदनवाल की 17 वर्षीय पुत्री मोनिता मोदनवाल ने बुधवार को दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत किरहा गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा मोनिका मोदनवाल पुत्री सतनारायण मोदनवाल दोपहर के समय परिवार के लोग जब सोए हुए थे उसी समय उसने पक्का मकान के दूसरे कमरे में साड़ी से फंदे में लटक कर आत्महत्या कर लिया। चर्चा है कि मां बेटी में कहां सुनी हुई थी जिसे नाराज होकर बेटी दूसरे कमरे में फंदे से लटक गई। इस संबंध में लहंगपुर चौकी प्रभारी विजय कुमार राय ने बताया कि कक्षा 11 की छात्रा मोनिका मोदनवाल विक्षिप्तावस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

worldhaque

9 hours ago

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले-चुनाव बाद एक माह में प्रक्रिया पूरी होगी, यह गारंटी एनडीए सरकार की है
बेगूसराय में बुधवार को गिरिराज सिंह के पक्ष में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, मटिहानी-शाम्हो के बीच गंगा नदी पर पुल बनेगा। लेकिन, आप गिरिराज सिंह को वोट देकर दिल्ली भेजिए। चुनाव बाद एक माह के भीतर पुल निर्माण की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि गिरिराज जी ने मुझसे पुल की मांग की थी। मैंने उनसे पूछा इसकी क्या जरूरत है तो उन्होंने कहा मैं मांग रहा हूं। इसलिए जरूरी है।

गडकरी ने कहा बेगूसराय में फ्लाईओवर बन रहा है, उसका विस्तार किया जा रहा है। इसपर 200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। अब यह फ्लाईओवर जेल गेट तक होगा। इसलिए गिरिराज सिंह को पिछली बार जितने मतों से जीताया था, उससे अधिक वोट से जीताना है। बेगूसराय ही नहीं, बल्कि बिहार की तस्वीर बदलने वाली हैं। एक तरफ मोदी की गारंटी है, दूसरी तरफ नीतीश की गारंटी है, तीसरी तरफ हमारे डिपार्टमेंट की गारंटी है। इसलिए आप गिरिराज सिंह को जीताएं।

गडकरी ने कहा ने कहा कि केंद्र सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। इस देश में ईमानदारी से काम करने वालों की कमी है। मैं हजारों लाखों करोड़ों का काम किया हूं, लेकिन किसी माई के लाल में दम नहीं है कि नितिन गडकरी पर आरोप लगा दें। मैं देश के लिए काम करता हूं। अगर कोई आरोप लगा दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

बेगूसराय के बागडोभ हाईस्कूल परिसर पहुंचे नितिन गडकरी का गिरिराज सिंह समेत बीजेपी और एनडीए के नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कई बड़े वादे किए। साथ ही उन्होंने पिछले 10 सालों में मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों का भी जिक्र किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सरकार की उपलब्धि की चर्चा करते हुए महागठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Chhattisgarh

9 hours ago

शराब घोटाला : कोर्ट ने पप्पू ढिल्लन को 16 मई तक न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

रायपुर-  शराब घोटाला मामले में कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को आज विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 16 मई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

बता दें कि ACB और EOW की टीमें बुधवार सुबह करीब 4-5 गाड़ियों में भिलाई नेहरू नगर पहुंची थी और ढिल्लन व विजय भाटिया के घर छापेमारी की थी. बताया जा रहा है कि टीम पंचनामा कार्रवाई कर सील किए गए कमरों और अलमारी की तलाशी ले रही है. इसके बाद जो भी दस्तावेज या सबूत मिलेंगे, उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. ये चौथी बार है जब पप्पू ढिल्लन के घर में एसीबी ने छापेमारी की है. इससे पहले ईडी की टीम भी यहां छापा मार चुकी है.