WestBengalBangla

May 18 2024, 16:57

Campaigned For Barrackpore AITC Lok Sabha Candidate

SB News Bureau: Bhojpuri Singer And Actor Khesari Lal Yadav Campaigned for Barrackpore AITC Lok Sabha Candidate Partha Bhowmick. During A Roadshow In Naihati's Gouripur on Saturday.

WestBengalBangla

May 17 2024, 18:32

AITC Barasat Lok Sabha Candidate Kakoli Ghosh Dastidar Campaigns in Madhyamgram on Friday.

May 17 2024, 17:10

Khela Hobe! Bongaon AITC Candidate Biswajit Das Hits Sixers On Campaign Trail While Playing Cricket With Locals

SB News Bureau:While campaigning in the Ranghat area of Bagda on Friday, AITC Bongaon Lok Sabha candidate Biswajit Das was approached by locals, who urged him to join for a friendly match. Seizing the opportunity, Das hit a magnificent boundary in the first delivery that was bowled to him. The youth and locals gathered there predicted this was just a trailer of what is going to transpire on Monday when Das will be hitting boundaries from every booth.

dhanbad

May 14 2024, 13:19

धनबाद में पुलिस ने जांच के दौरान 12 लाख रुपये किया बरामद

धनबाद लोकसभा के लिए 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में चुनाव के दौरान पैसों का दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रही है।

धनबाद लोकसभा (Dhanbad Lok Sabha) के लिए 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में चुनाव के दौरान पैसों का दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रही है।

हर चौक चौराहे पर पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र और धनसार थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान दो अलग अलग गाड़ियों से 11 लाख 60 हजार 200 रुपये नकद बरामद किया गया। जिसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज धनसार थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा मोटर पानी टंकी के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार संख्या JH10BR 4985 से पुलिस ने 9 लाख 60 हजार 200 रुपये नकद बरामद किया है।

वहीं बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित झरिया रोड पर भी जांच के दौरान एक वाहन से दो लाख रुपये कैश मिले है। फिलहाल Police इस संबंध में जांच कर रही है। उसके बाद ही इतनी बड़ी रकम लेकर के चलने के कारण का पता चल पाएगा।

India

May 08 2024, 10:50

लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में भी कम हुई वोटिंग, मात्र 64.58 फीसदी मतदान, यूपी में पड़े सबसे कम वोट

#loksabhaelections2024votingpercentageinthirdphase

लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक तीसरे चरण में करीब 64.58% वोटिंग दर्ज की गई। इससे पहले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 66% मतदान रिकॉर्ड किया गया था। यहां पहले दो चरणों की तरह, तीसरे दौर में भी 2019 की तुलना में कम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया।

चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप पर रात 11.45 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में असम में 81.7% के साथ सबसे अधिक मतदान हुआ। सबसे कम उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान हुआ, जहां 2019 में 60% के मुकाबले 57.3% मतदान हुआ। इसके बाद बिहार (58.2%) और गुजरात (59.2%) का स्थान रहा। गुजरात में सूरत को छोड़कर सभी सीटों पर मतदान हुआ। सूरत सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। जबकि पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर 75.8% मतदान हुआ, यह पांच साल पहले हुए 81.7% से बहुत कम था।

कहां कितने पड़े वोट?

• कुल मतदान- 64.58 प्रतिशत

• उत्तर प्रदेश- 57.34 प्रतिशत

• बिहार- 58.18 प्रतिशत

• गुजरात- 59.51 प्रतिशत

• महाराष्ट्र- 61.44 प्रतिशत

• मध्य प्रदेश- 66.05 प्रतिशत

• दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव- 69.87 प्रतिशत

• कर्नाटक- 70.41 प्रतिशत

• छत्तीसगढ़- 71.06 प्रतिशत

• गोवा- 75.20 प्रतिशत

• पश्चिम बंगाल- 76.52 प्रतिशत

• असम- 81.71 प्रतिशत

तीसरे चरण के समापन के साथ अब 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 283 संसदीय क्षेत्रों में मतदान समाप्त हो गया है। चुनाव विश्लेषकों का कहना है कि तीनों चरणों में यूपी और बिहार में मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा। हालांकि तीसरे चरण में छत्तीसगढ़, कर्नाटक और गोवा में मतदान प्रतिशत में वृद्धि देखी गई।जबकि अगले चार चरण 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे। मतगणना चार जून को होगी।

India

May 07 2024, 14:35

दोपहर एक बजे तक देशभर में 40 फीसदी वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा, तो महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान

#lok_sabha_elections_2024_phase_3_voting

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान जारी है।मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है।हालांकि, कुछ लोकसभा सीटों पर मतदान शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा।देश में दोपहर एक बजे तक 39.92 फीसदी मतदान हुआ है।

किस राज्य में कितना मतदान (प्रतिशत में)

असम - 45.88

यूपी- 38.12

कर्नाटक- 41.59

गुजरात- 37.83

गोवा- 49.04

छत्तीसगढ़- 46.14

दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव- 39.94

पश्चिम बंगाल- 49.27

बिहार- 36.69

एमपी- 44.67

महाराष्ट्र-31.55

India

May 07 2024, 09:12

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, कहा-भारत की चुनाव प्रक्रिया दुनिया के लिए उदाहरण

#loksabhapollsthirdphasevotingpmmodicasthisvote

देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। तीसरे चरण में 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केन्द्रों में लोग अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अपना वोट डाल दिया है। उन्होंने अहमदाबाद के पोलिंग बूथ पहुंच कर मतदान किया. इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

दुनिया के बड़े विश्वविद्यालयों को केस स्टडी करनी चाहिए-पीएम मोदी

अहमदाबाद में अपना वोट डालने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की चुनाव प्रक्रिया और प्रबंधन दुनिया के लोकतंत्रों के लिए सीखने का एक उदाहरण है। दुनिया के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों को एक केस स्टडी करनी चाहिए। करीब 64 देशों में चुनाव हैं और सभी की तुलना होनी चाहिए। यह वर्ष लोकतंत्र के उत्सव की तरह है। मैं देशवासियों से फिर कहता हूं कि बड़ी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र का त्योहार मनाएं।

पत्रकारों को अपना ध्यान रखने को कहा

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया कर्मियों से लोकसभा चुनाव को कवर करते समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा है। पीएम मोदी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि इस गर्मी में आप लोग दिन रात मेहनत कर रहे हैं। आप अपने सेहत की चिंता करें। मीडिया में कंपीटशन है। आप लोगों को समय से आगे दौड़ना पड़ता है। पीएम मोदी ने कहा, आपको अधिक पानी पीना चाहिए और यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा और आपको ऊर्जा भी देगा।

India

May 07 2024, 08:26

तीसरे चरण में 10 केन्द्रीय मंत्री, 4 पूर्व सीएम के भाग्य का होगा फैसला, अमित शाह, सिंधिया और डिंपल समेत इनकी साख दांव पर

#loksabhaelection2024phase3voting

देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। आज तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर 1300 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज शाम को 1300 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। इनमें कई बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर लगी है। इस चरण में मोदी सरकार के 10 मंत्री मैदान में हैं। 10 केंद्रीय मंत्रियों के अलावा चार पूर्व मुख्यमंत्री भी केंद्र की राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी कर रहे हैं।

इन केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर

केंद्रीय मंत्रियों की बात करें लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कुल 10 केंद्रीय मंत्री अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, एसपी सिंह बघेल, प्रह्लाद जोशी, पुरुषोत्तम रूपाला, श्रीपद नाईक, भगवंत खूबा और देवु सिंह चौहान के नाम शामिल हैं।

अमित शाह: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। शाह 2019 में यहां से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस की सोनल पटेल से है। सोनल गुजरात महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 2019 में गांधीनगर लोकसभा सीट पर 69.3% मतदान हुआ था। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया: हर बार की तरह गुना लोकसभा सीट की इस चुनाव में एक चर्चित सीट बनी हुई है। गुना लोकसभा सीट से भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में हैं। नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री सिंधिया अभी मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में गुना सीट पर भाजपा के उम्मीदवार डॉ. केपी यादव ने कांग्रेस के टिकट पर उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था। उस चुनाव में यहां 73% मतदान दर्ज किया गया था। 

प्रह्लाद जोशी: जिन मंत्रियों की सियासी किस्मत इस चरण में दांव पर है उनमें प्रह्लाद जोशी भी शामिल हैं। केंद्रीय कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री कर्नाटक की धारवाड़ सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। यहां कांग्रेस ने पार्टी के युवा नेता विनोद आसुती को उतारा है। भाजपा के प्रह्लाद जोशी 2019 में यहां से जीतकर संसद पहुंचे थे। पिछले चुनाव में धारवाड़ सीट पर 72.1% वोटिंग दर्ज की गई थी। 

मनसुख मांडविया: महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर में भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया हैं। मांडविया अभी तक गुजरात से राज्यसभा के सांसद थे। इस चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस के ललितभाई वसोया से है। भाजपा के रमेशभाई लवजीभाई धाडुक 2019 में यहां से जीते थे। पिछले चुनाव में पोरबंदर सीट पर 58.9% मतदान हुआ था। 

नारायण राणे: महाराष्ट्र की रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग सीट पर भी लड़ाई रोचक है। यहां से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को उतारा है। इससे पहले राणे महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद थे। वह कोंकण के कुडाल विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक भी रह चुके हैं। इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री का मुकाबला शिवसेना (उद्धव गुट) के दो बार के सांसद विनायक राउत से है। 2019 लोकसभा चुनाव में रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग सीट पर शिवसेना के विनायक राउत ने सफलता हासिल की थी। उस चुनाव में यहां 65.6% मतदान दर्ज किया गया था।

एसपी सिंह बघेल: भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा से चुनावी मैदान में हैं।

श्रीपद नाइक: तीसरे चरण में जिन केंद्रीय मंत्रियों का चुनावी भविष्य दांव पर है, उनमें केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक भी शामिल हैं। नाइक भाजपा के टिकट पर उत्तर गोवा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने रमाकांत खलप को उतारा है। पूर्व लोकसभा सदस्य खलप गोवा के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर गोवा सीट से श्रीपद येस्सो नाइक को जीत मिली थी। उस चुनाव में यहां 79.9% मतदान दर्ज किया गया था।

ये बड़े चेहरे भी मैदान में

केन्द्रीय मंत्रियों के अलावा लोकसभा के तीसरे चरण मेंकई बड़े चेहरे चुनावी मैदान में हैं। ये वो चेहरे हैं, जिन पर अधिकांश लोगों की निगाहें टिकी हैं। उनमें उत्तर प्रदेश की मैनपुरी से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव, फ़िरोज़ाबाद सीट से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव, शिवपाल यादव के बेटे बदायूं से आदित्य यादव, एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह, छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे विजय बघेल, महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले, इसी सीट पर सुप्रिया सुले की भाभी और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, महाराष्ट्र की सोलापुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री सुशील शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे, कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि, कर्नाटक की शिवमोगा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस येडियुरप्पा के बेटे बी.वाई. राघवेंद्र जैसे नाम शामिल हैं।

India

Apr 26 2024, 19:14

दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, बंगाल में 5 बजे तक 72 फीसदी वोटिंग, यूपी-बिहार में 53 प्रतिशत मतदान

#loksabhaelection2024phase2voting

18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए सेकेंड फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग का समय शाम 6 बजे खत्म हो गया। 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 76.23% वोटिंग हुई। महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश मे सबसे कम 53% के आसपास मतदान हुआ। आम चुनाव के लिए दूसरे दौर के मतदान में केरल की सभी 20 सीटों, कर्नाटक की 28 सीटों में से 14 सीटों, राजस्थान की 13 सीटों, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीटों, मध्य प्रदेश की छह सीटों और पांच-पांच सीटों पर मतदान हुआ।

शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत

राज्य शाम पांच बजे तक मतदान %   

असम 70.66

बिहार 53.03

छत्तीसगढ़ 72.13

जम्मू् कश्मीर 67.22

कर्नाटक 63.90

केरल 63.97

मध्य प्रदेश 54.58

महाराष्ट्र 53.51

मणिपुर 76.06

राजस्थान 59.19

त्रिपुरा 76.23

यूपी 52.64

पश्चिम बंगाल 71.84

India

Apr 23 2024, 16:29

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीटः क्या बीजेपी लहराएगी जीत का परचम या कांग्रेस मारेगी बाजी?

#election2024mandiloksabhaconstituencyhistory

देश की सबसे हॉट सीटों में से एक

राज परिवारों की सीट रही मंडी

मंडी सीट पर कांग्रेस का रहा है दबदबा

बीजेपी और कांग्रेस में रहती है कड़ी टक्कर

17 लोकसभा चुनाव में से 11 बार कांग्रेस ने दर्ज की जीत

5 बार बीजेपी के पास गई ये सीट

इस बार बीजेपी लहराएगी परचम या कांग्रेस मारेगी बाजी

हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों में से मंडी सीट पर हर किसी की नजर होती है. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्‍कर देखने को मिलती है। इस लोकसभा सीट पर 1951 से अब तक 17 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं जिसमें से 11 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है जबकि 5 बार ये सीट बीजेपी के पास गई है। जबकि एक बार इस सीट पर बीएलडी ने कब्‍जा जमाया। मंडी लोकसभा सीट राज परिवारों की सीट रही है। यहां से 1 3 बार राज परिवार के सदस्यों ने जीत दर्ज की है। साल 1951 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में यहां से रानी अमृत कौर ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा यहां से ललित सेन, जोगिंदर सेन और बुशहर रिसासत के राजा वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह लोकसभा पहुंच चुके हैं। यही नहीं कुल्लू के रूपी रियासत के राजा महेश्वर सिंह भी यहां से चुनाव जीतकर लोकसभा जा चुके हैं।उन्होंने इस सीट से तीन बार चुनाव जीता था।

दो रियासतों मंडी और सुकेत के विलय के साथ मंडी जिले का गठन 1948 में किया गया। साल 1951-52 में देश के पहले आम चुनाव हुए तब मंडी नाम से लोकसभा सीट नहीं थी। पहले चुनाव में मंडी महासू नाम से सीट थी जिस पर कांग्रेस से अमृत कौर को जीत मिली थी। अगले आम चुनाव, जो 1957 में हुए, उसमें मंडी सीट अस्तित्व में आई। इस चुनाव में कांग्रेस से जोगिंदर सेन को जीत मिली। 1962 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के ललित सेन को जीत मिली। 1967 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के ललित सेन जीते।

1971 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले वीरभद्र सिंह को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया। 1971 में हुए चुनाव में वीरभद्र ने बड़ी जीत हासिल की। आपातकाल के बाद 1977 में हुए चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार वीरभद्र सिंह को मंडी सीट पर हार मिली। जनता लहर में यहां से भारतीय लोक दल के गंगा सिंह ने जीत गर्ज की। तीन साल बाद हुए मध्यावधि चुनाव में दोनों उम्मीदवार फिर आमने-सामने थे। इस बार नतीजा बदल गया। वीरभद्र सिंह ने गंगा सिंह से 1977 में मिली हार का बदला ले लिया। 1984 के चुनाव में कांग्रेस ने यहां से सुखराम को अपना उम्मीदवार बनाया। सहानुभूति लहर पर सवार होकर सत्ता में आई कांग्रेस को मंडी से एक बार फिर बहुत बड़ी जीत मिली। 

1989 का लोकसभा चुनाव में मंडी की राजनीति में बदलाव आया।इस चुनाव में भाजपा ने पहली बार सफलता हासिल की। पार्टी की तरफ से उतरे उम्मीदवार महेश्वर सिंह ने कांग्रेस नेता सुख राम को हरा दिया। दो साल बाद हुए 1991 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर सुखराम और महेश्वर सिंह आमने-सामने थे। इस बार सुखराम ने मंडी सीट पर कांग्रेस की वापसी कराई। 1996 में सुख राम ने मंडी सीट पर तीसरी बार जीत दर्ज की। हालांकि, घोटाले में नाम आने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया।

1998 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मंडी के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को टिकट दिया तो कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा। 1999 के चुनाव में भी भाजपा के महेश्वर सिंह तीसरी बार मंडी सीट से जीते।

साल 2004, एक बार फिर वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और भाजपा के महेश्वर सिंह आमने-सामने थे। इस बार प्रतिभा ने 1998 में मिली हार का बदला ले लिया। 2009 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उतारा। नतीजे आए तो एक बार फिर कांग्रेस दिग्गज को जीत मिली। उन्होंने भाजपा के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को 13,997 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। 2012 में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली और वीरभद्र सिंह एक बार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता छोड़ दी। इसके बाद 2013 में हुए उप-चुनाव में यहां से उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह फिर से जीतकर लोकसभा पहुंचीं। 

2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के एक बार फिर प्रतिभा सिंह को यहां से उम्मीदवार बनाया। उनके सामने थे भाजपा के रामस्वरूप शर्मा। भाजपा के राम स्वरुप शर्मा ने कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को हरा दिया।2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की। भाजपा की इस सफलता में मंडी की जीत में शामिल रही, जहां दूसरी बार भाजपा से राम स्वरुप शर्मा जीते।2021 में मंडी सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन हो गया। इसके बाद मंडी सीट पर उप-चुनाव हुआ। इस चुनाव में भाजपा ने ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) खुशाल ठाकुर को उतारा, जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह थीं। उप-चुनाव में प्रतिभा सिंह ने भाजपा के खुशाल ठाकुर को हरा दिया। इस तरह प्रतिभा तीसरी बार मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं।

अब बात 2024 के चुनाव की कर लेते हैं। इस बार भाजपा ने मंडी लोकसभा सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है। कंगना के उम्मीदवार बनने के बाद यह सीट सुर्खियों में है। वहीं, कंगना को टक्‍कर देने के लिए कांग्रेस ने विक्रमादित्‍य सिंह पर दांव खेला है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व सांसद प्रतिभा सिंह के पुत्र विक्रमादित्य वर्तमान में शिमला ग्रामीण से विधायक हैं। विक्रमादित्य सिंह का परिवार मंडी लोकसभा सीट का छह बार प्रतिनिधित्व कर चुका है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की कंगना मंडी की “क्वीन” बनती हैं या विक्रमादित्य बाजी मारते हैं।