IBM के साथ योगी सरकार की बड़ी साझेदारी, युवाओं को मिलेगा AI आधारित प्रशिक्षण और रोजगार

-  मेगा जॉब मेला-2026 का शुभारंभ, UPSDM और IBM के बीच हुआ MoU; 20 से अधिक कंपनियों ने दिए रोजगार के अवसर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को रोजगार, कौशल और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित मेगा जॉब मेला-2026 के दौरान उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) और IBM के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने किया।
नई साझेदारी के तहत प्रदेश के प्रशिक्षण संस्थानों में AI, डिजिटल स्किल्स, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीकों के अनुरूप तैयार कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

-  'नई तकनीक सीखना समय की जरूरत' : कपिल देव अग्रवाल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना योगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि AI, डिजिटल स्किल्स, प्रभावी संवाद क्षमता और आत्मविश्वास भी सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने युवाओं से किसी भी नौकरी को छोटा न समझने, निरंतर सीखने की आदत विकसित करने और बदलती तकनीक के साथ स्वयं को लगातार अपडेट रखने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक युवा को उसकी योग्यता के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराकर 'विकसित उत्तर प्रदेश' और 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करना है।

-  2 हजार से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने कौशल विकास मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं IBM इंडिया/दक्षिण एशिया की CSR लीड शिप्रा शर्मा ने कहा कि यह साझेदारी उत्तर प्रदेश के युवाओं तक अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण और AI आधारित शिक्षा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
एमओयू के आदान-प्रदान के बाद सेरेमोनियल बेल रिंगिंग के साथ रोजगार मेले का औपचारिक शुभारंभ हुआ। मेले में प्रदेश के विभिन्न पॉलिटेक्निक, आईटीआई, इंजीनियरिंग और डिग्री कॉलेजों के 2,000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। वहीं Airtel Payments Bank, Nykaa, Tata Motors, Suzuki सहित 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।
अतिक्रमण हटाने के नाम पर सार्वजनिक कूप पाटने का आरोप

SDM संदीप तिवारी व SI मोनिश आलम की भूमिका की जांच की मांग

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, नगर पंचायत कोरांव के वार्ड संख्या-3, गोविंद नगर में गुरुद्वारे के निकट स्थित एक प्राचीन सार्वजनिक कूप को 07 जुलाई 2026 को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पाटे जाने का मामला सामने आया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार तत्कालीन SDM कोरांव संदीप तिवारी, राजस्व अधिकारियों एवं पुलिस बल की मौजूदगी में पहले नगर पंचायत की जेसीबी और बाद में दूसरी जेसीबी से कूप में मिट्टी, मलबा, टीन एवं अन्य सामग्री डाली गई। आरोप है कि कूप के ऊपर बने चार मोटे पावा, दो दासा एवं लोहे की जाली को तोड़कर उसी कूप में डाल दिया गया।

शिकायत में कार्रवाई के दौरान मौजूद बताए गए SI मोनिश आलम सहित संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के वीडियो, जीपीएस युक्त फोटो एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध हैं। घटना के बाद लेखपाल द्वारा कूप से कुछ सामग्री हटाए जाने की बात भी सामने आई है, जिसकी भी जांच की मांग की गई है।

शिकायत में यह पता लगाने की मांग की गई है कि सार्वजनिक कूप को क्षतिग्रस्त अथवा पाटने का आदेश किस अधिकारी ने दिया, दोनों जेसीबी किसके निर्देश पर लगाई गईं और उनके संचालन का भुगतान किस मद से हुआ। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका निर्धारित करने की मांग की गई है।

मामले में भारतीय न्याय संहिता, सार्वजनिक संपत्ति को क्षति से संबंधित कानून एवं अन्य लागू विधिक प्रावधानों के तहत FIR दर्ज कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण तथा सार्वजनिक कूप को मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित कराने की मांग की गई है। इस प्रकरण की शिकायत कई उच्चाधिकारियों को पंजीकृत डाक के जरिए प्रार्थना पत्र भेजकर जांच कार्यवाही की मांग की गई है।
मऊ से SDM अवधेश कुमार चौहान का तबादला

मऊ से SDM अवधेश कुमार चौहान का तबादला, वाराणसी रवाना होते समय कही भावुक बात
मऊ सदर के उपजिलाधिकारी (SDM) अवधेश कुमार चौहान का स्थानांतरण वाराणसी कर दिया गया है। कार्यभार छोड़ने के बाद वाराणसी रवाना होते समय उन्होंने मऊ के लोगों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "मऊ में मिला स्नेह और सहयोग हमेशा याद रहेगा। यहां के लोगों का अपनापन मेरे लिए अविस्मरणीय है।" उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी जिम्मेदारी मिलेगी, पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे।
तुलसीपुर के विकास में एक नया ऐतिहासिक अध्याय!
आज एक नए स्वर्णिम युग की शुरुआत हुई है!

बलरामपुर । अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के नए, भव्य और अत्याधुनिक भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनते हुए, क्षेत्र के लोकप्रिय एवं यशस्वी विधायक  कैलाश नाथ शुक्ला जी एवं सम्मानित SDM राकेश कुमार जयंत  के कर-कमलों द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन का कार्य संपन्न कराया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य उपस्थिति:
अदनान फिरोज  (नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि) – जिनके कुशल नेतृत्व में तुलसीपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
समस्त सम्मानित सभासद गण – जनता की आवाज़ और विकास के सच्चे सारथी।
नगर पंचायत के कर्मठ कर्मचारी बंधु – जिनकी मेहनत से हर संकल्प धरातल पर उतरता है।
"यह नया भवन सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि तुलसीपुर के उज्ज्वल भविष्य, सुदृढ़ व्यवस्था और जन-सेवा के नए संकल्प का प्रतीक बनेगा।"
तुलसीपुर की देवतुल्य जनता को इस ऐतिहासिक सौगात के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! प्रगति का यह रथ अब रुकने वाला नहीं है।
भूमाफियाओं पर अवैध कब्जे और प्लॉटिंग का आरोप
राजस्व रिपोर्ट के आधार पर SDM ने थाने को भेजा FIR दर्ज करने का पत्र

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत तहसील बारा के ग्राम जनवा में भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे और जबरन प्लॉटिंग का मामला सामने आया है। राजस्व टीम के स्थलीय निरीक्षण में कब्जे की पुष्टि के बाद उपजिलाधिकारी बारा गणेश कनौजिया ने शंकरगढ़ थाने को आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए पत्र भेजा है। ग्राम ओझापट्टी मानपुर निवासी राजीव कुमार सिंह पुत्र हरिमोहन सिंह ने 25.06.2026 को शंकरगढ़ थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी भूमिधरी भूमि गाटा संख्या 630/1, 629, 628 ग्राम जनवा, तहसील बारा में स्थित है। आरोप है कि हिमांशु कुशवाहा पुत्र दिलीप कुशवाहा निवासी चाका, परगना अरेैल, तहसील करछना और उमाकान्त कुशवाहा पुत्र उदयराज कुशवाहा निवासी बसहिया, तहसील करछना सहित अन्य लोगों ने शोर-शराबे के बल पर उक्त भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि भूमाफियाओं ने जमीन पर गेट लगाकर काली रोड का निर्माण शुरू कर दिया है और प्लॉटिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इस संबंध में राजस्व टीम और तहसील बारा द्वारा 26.06.2026 को किए गए स्थलीय निरीक्षण में अवैध कब्जे की पुष्टि हुई।उपजिलाधिकारी बारा ने 25.06.2026 के आदेश और राजस्व आख्या में उल्लेखित तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। पीड़ित राजीव कुमार सिंह ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि वह प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। शंकरगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर और SDM के पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कोटक महिंद्रा बैंक के चेयरमैन व शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी के आदेश

नया जन सुविधा केंद्र जहाँ दूध की रखवाली करेगी बिल्लियां

जौनपुर। जौनपुर कलेक्ट्रेट में बुधवार को डीएम सैमुअल पॉल एन. और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सुबह 8 से रात 10 बजे तक चलने वाले ‘जन सुविधा केन्द्र’ का ढोल पीटकर शुभारंभ कर दिया। दावा बड़ा है - शिकायत दर्ज होते ही व्हाट्सएप से लेखपाल-कानूनगो को अलर्ट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई, रोस्टरवार कर्मचारी, पुलिस की डबल शिफ्ट। डीएम ने लापरवाह अफसरों का ‘काला चिट्ठा’ बनाने की धमकी भी दे डाली। पर सवाल खून जमा देने वाला है - क्या यह भी ‘ढाक के तीन पात’ साबित होगा? जनसुनवाई पोर्टल, CM हेल्पलाइन, PMO-PG, थाना-तहसील दिवस - हर ‘समाधान’ का मंच पहले भी बना।

नतीजा? पोर्टल पर ‘निस्तारित’ का ठप्पा और जमीन पर पीड़ित की लाश सड़ती रही। असली कोढ़ है ‘आरोपी ही जांच अधिकारी’ का नंगा खेल। जनता दर्शन में CM योगी के हाथ में दिया पत्र हो या PMO की गुहार - हर फरियाद घूमकर उसी थाने, तहसील, ब्लॉक में दफन हो जाती है, जहां अत्याचारी धनबली मठाधीशों का साम्राज्य है। जांच उसी भ्रष्ट CO, SDM, दरोगा, लेखपाल, BDO, BSA के हवाले, जिस पर रिश्वत और गुंडागर्दी के आरोप हैं। वह फर्जी रिपोर्ट ठोंकता है, उल्टा पीड़ित को झूठे केस में फंसा देता है, या ‘कागजी निस्तारण’ का ढोंग रच देता है।

इसके पीछे वही ‘इच्छाधारी मठाधीश’ हैं जो हर सरकार में पाला बदलकर सत्ता की मलाई चाटते हैं। सरकार किसी की हो, इनका दबदबा अमर है। स्थानीय दलाल जनप्रतिनिधियों को घूस खिलाकर हर फाइल खरीद ली जाती है। भ्रष्टाचार का रेट-कार्ड खुला है - गरीब का खून चूसना और सरकारी खजाना लूटना। नीचे सिपाही से ऊपर मंत्री तक हर टेबल का प्रतिशत फिक्स है। रात 10 बजे तक शिकायत लेने से क्या होगा, जब सुबह 10 बजे वही भेड़िया फाइल दबा देगा? मुख्यमंत्री जी, आप जनता दर्शन में सिर झुकाकर फरियाद सुनते हो, पर अगली सुबह वही पत्र उसी कसाई के पास पहुंच जाता है।

जब तक ‘क्रॉस-डिस्ट्रिक्ट जांच’ अनिवार्य नहीं होगी, आरोपी अफसर को लात मारकर बाहर नहीं फेंका जाएगा, वीडियो रिकॉर्डिंग और पब्लिक ट्रैकिंग नहीं होगी - तब तक नया जन सुविधा केन्द्र भी पुराने पोर्टलों की तरह कागजी शेर ही रहेगा। पहले थाना-तहसील ब्लॉक का कोढ़ काटो, वरना ‘रामराज्य’ का ढोल पीटना बंद करो।