दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप ने ई-मेल से भेजा संदेश

#delhireceivedbombthreatforredfortanddelhi_assembly

Image 2Image 3

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार दहशत फैसला की कोशिश की जा रही है। सोमवार सुबह सैन्य स्कूलों को धमकी देने के बाद अब लाल किला और दिल्ली विधानसभा उड़ाने की भी धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा ई-मेल एक खालिस्तानी संगठन के नाम से भेजी गई है। धमकी की सूचना पर लाल किले और विधानसभा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस को मिला धमकी भरा ई-मेल मिला

दिल्ली पुलिस को एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह धमकी कथित तौर पर एक खालिस्तानी ग्रुप द्वारा भेजी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। धमकी मिलने के तुरंत बाद, दिल्ली विधानसभा परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। बॉम्ब स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की गहन जांच की।

जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि तलाशी अभियान के दौरान कोई खतरनाक या हानिकारक चीज़ नहीं पाई गई, फिर भी एहतियात के तौर पर सभी जरूरी सुरक्षा कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि धमकी भरे ई-मेल की जांच जारी है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह मेल कहां से भेजा गया और किसने भेजा। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल भी जांच में शामिल हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर पूरी निगरानी बनाए रखे हुए हैं।

लाल किले के पास हो चुका है धमाका

बता दें कि पिछले साल नवंबर में लाल किले के पास एक कार में आत्मघाती बस विस्फोट हुआ था, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए थे और 25 से अधिक लोग घायल हुए थे। हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश एकत मोहम्मद का हाथ मिला था।

दिल्ली में फिर कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

#delhischoolsreceivebombthreat

Image 2Image 3

दिल्ली के एक बार फिर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस की टीमें चेकिंग के लिए स्कूलों में पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि धमकी भरा पहला कॉल सुबह 9:13 बजे झंडेवालान के बीटी तमिल एजुकेशन को किया गया था।

पुलिस ने स्कूल परिसरों को सुरक्षा घेरे में लिया

धमकी मिलने वाले स्कूलों में झंडेवाला स्थित बीटी तमिल स्कूल, एसपीवी स्कूल और ब्रिटिश स्कूल का नाम शामिल बताया जा रहा है। इस मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

स्कूल परिसरों की गहन जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने भी स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू की। स्कूल की बिल्डिंग में कक्षाओं, पार्किंग क्षेत्रों और आसपास के इलाकों की बारीकी से तलाशी ली।

9 फरवरी को 10 स्कूलों को आया था धमकी वाला कॉल

4 दिन पहले 9 फरवरी को भी सुबह 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला कॉल स्कूलों को मिला था। आनन-फानन में दिल्ली पुलिस की टीम और बम निरोधक दस्ता स्कूलों में तैनात हुआ था, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला था।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भीषण ब्लास्ट, आत्मघाती हमले में 31 की मौत

#shiamosquesuicidebombingin_islamabad

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बम धमाका हुआ है। जुमे की नमाज के दौरान इस्लामाबाद की शिया मस्जिद कस्र ए खदीजतुल कुब्रा में सुसाइड ब्लास्ट किया गया, जिसमें कम से कम 31 लोगों की हुई, जबकि 170 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Image 2Image 3

धमाके के बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। धमाके वाली जगह को सुरक्षाकर्मियों ने पूरी तरह से सील कर दिया है। धमाके के बाद पुलिस और रेस्क्यू 1122 के जवान घटना वाली जगह पर पहुंच गए हैं। यहां कर्मचारी बचाव अभियान चला रहे हैं। मलबे को हटाकर लोगों को निकाला जा रहा है।

शहबाज शरीफ का आया बयान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ धमाके की निंदा करते हुए मौतों पर गहरा दुख जताया है। शरीफ ने गृहमंत्री मोहसिन नकवी से घटना की पूरी जांच कराने और दोषियों की तुरंत पहचान करने के निर्देश दिए हैं। शरीफ ने कहा कि इसके जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

आठ साल बाद शिया मस्जिद में हमला

इस्लामाबाद में शियाओं की किसी मस्जिद पर हमला तकरीबन 9 साल बाद हुआ है। इस्लामाबाद में शिया मस्जिद को निशाना बनाने की आखिरी घटना नवंबर 2017 में हुई थी। इसके बाद शुक्रवार, 6 फरवरी को शिया मस्जिद में खून बहाया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी अभी किसी गुट ने नहीं ली है। इसका शक इस्लामिक स्टेट जैसे गुटों पर है। ये गुट कट्टर सुन्नी विचारधारा को मानते हैं और शियाओं को निशाना बनाते हैं।

26 जनवरी से पहले स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, नोएडा और अहमदाबाद में ई-मेल से सनसनी

#bombthreatstoschoolsinahmedabadand_noida

Image 2Image 3

गणतंत्र दिवस से पूर्व अहमदाबाद और नोएडा में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दोनों शहरों के प्रतिष्ठित स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया। अलग-अलग थानों की पुलिस फोर्स के साथ बॉम्ब स्क्वाड, बीडीडीएस, डॉग स्क्वाड और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुँचीं और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

धमकी के बाद पुलिस जांच में जुटी

नोएडा के सेक्टर-168 स्थित शिव नादर स्कूल से जुड़ा है, जहाँ ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सुरक्षा को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने एहतियातन बच्चों को सुरक्षित तरीके से उनके घर भेज दिया। पूरे परिसर को खाली कराकर हर कोने की बारीकी से जाँच की जा रही है।वहीं धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जाँच के लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है, जो मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान में जुटी है।

गुजरात में भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

वहीं दूसरी तरफ गुजरात में अहमदाबाद के पश्चिमी इलाके के कई स्कूलों को ईमेल से बम की धमकी मिली है। अहमदाबाद में सेंट जेवियर्स स्कूल और संत कबीर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई है। यह धमकी भी ई-मेल के माध्यम से दी गई। धमकी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की बम स्क्वॉड और फोरेंसिक डिपार्टमेंट की टीम जांच कर रही है।

*छत्तीसगढ़: इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, ब्लास्ट में 6 की मौत, 4 मजदूर गंभीर*

बीजेपी नेता संगीत सिंह सोम को बांग्लादेशी नंबर से मिली धमकी, बम से उड़ाने की चेतावनी

#sangeetsomdeaththreatbangladeshbombthreat

Image 2Image 3

यूपी बीजेपी के फायरब्रांड नेता और मेरठ की सरधना से पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी बांग्लादेश से किए गए कॉल और मैसेज के जरिए दी गई है।

धमकी भरे फोन कॉल, मैसेज और वीडियो कॉल मिलने के बाद पूर्व विधायक के निजी सचिव शेखर ने सरधना थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

सभी संदिग्ध नंबर पुलिस को सौंपे

भाजपा नेता संगीत सोम ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे उन्हें धमकी भरे मैसेज और वीडियो कॉल प्राप्त हुए। कॉल करने वालों ने पूर्व विधायक को परिवार सहित बम से उड़ाकर जान से मारने के साथ-साथ कुछ प्रमुख न्यूज चैनलों को भी बम से उड़ाने की धमकी भी दी। उन्होंने सभी संदिग्ध नंबर पुलिस को जांच के लिए सौंप दिए हैं।

धमकी देने वाले नंबर बांग्लादेश के

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाले नंबर बांग्लादेश के हैं। साइबर सेल और अन्य तकनीकी एजेंसियों की मदद से पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि धमकी देने वालों की पहचान की जा सके।

बांग्लादेश में हिंदुओं के शोषण पर बीजेपी नेता का कड़ा रूख

बता दें कि कि संगीत सोम ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कड़ा रुख अपनाया था और IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान और बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को लेकर तीखी टिप्पीणी की थी। सोम ने कहा था कि जब पड़ोसी देशों में भारत और हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है, तब ऐसे खिलाड़ियों पर करोड़ों खर्च करना गलत है। उन्होंने यह भी कहा था कि वे ऐसे मुद्दों पर आगे भी खुलकर बोलते रहेंगे, चाहे इसके लिए कितनी भी धमकियाँ क्यों न मिलें।

CM सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट के 28 अहम फैसले: ₹2,450 प्रति क्विंटल धान खरीद को मंजूरी

ग्रामीण अवसंरचना को बढ़ावा; रांची में ₹470 करोड़ का फ्लाईओवर; दो नए डिग्री कॉलेज को प्रशासनिक स्वीकृति

Image 2Image 3

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज (08 दिसंबर 2025) झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और किसान कल्याण से संबंधित 28 महत्वपूर्ण निर्णयों को स्वीकृति दी गई।

किसान कल्याण एवं धान खरीद पर बड़ा फैसला

किसानों से किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में सरकार ने सबसे बड़ा फैसला लिया है:

धान अधिप्राप्ति योजना: खरीफ विपणन मौसम 2025-26 एवं आगामी वर्षों के लिए 'झारखण्ड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना' को स्वीकृति दी गई।

बोनस और MSP: धान के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा किसानों को बोनस की राशि को स्वीकृति दी गई। इसके लिए ₹48.60 करोड़ स्वीकृत किए गए।

अंतिम दर: न्यूनतम समर्थन मूल्य और बोनस दोनों मिलाकर ₹2,450 प्रति क्विंटल धान अधिप्राप्ति की दर निर्धारित किए जाने की स्वीकृति दी गई।

प्रमुख सड़क एवं फ्लाईओवर परियोजनाओं को स्वीकृति

बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ी राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई:

रांची फ्लाईओवर: सिरमटोली चौक-राजेंद्र चौक-मेकॉन गोलचक्कर (2.34 किमी) पर चार लेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड रोड सह आरओबी निर्माण कार्य के लिए ₹470.12 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति।

गुमला पथ: बांकुटोली-कुरकुरा बानो पथ (33.568 किमी) के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण हेतु ₹140.51 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।

गोड्डा पथ: घाटबंका से देवडांड़ वाया संदमारा (17.808 किमी) के चौड़ीकरण हेतु ₹127.54 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।

साहेबगंज पथ: दिग्धी मोड़ से मालिन रिसौड़ मोड़ (8.176 किमी) के चौड़ीकरण हेतु ₹61.57 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।

डालटनगंज सेतु: डालटनगंज से चैनपुर पथ में नॉर्थ कोयल नदी पर उच्चस्तरीय सेतु निर्माण हेतु ₹64.06 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।

शिक्षा एवं नियुक्ति

शिक्षा के क्षेत्र में और कोर्ट के आदेश के अनुपालन में महत्वपूर्ण निर्णय:

नए डिग्री कॉलेज:

नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के अंतर्गत बालूमाथ, लातेहार में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण हेतु ₹38.82 करोड़ की स्वीकृति।

विनोबाभावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत सिमरिया, चतरा में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण हेतु ₹34.62 करोड़ की स्वीकृति।

संस्कृत महाविद्यालय: सम्बद्धता प्राप्त उपशास्त्री (इंटर) और शास्त्री स्तर (स्नातक) के संस्कृत महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को पंचम, छठा एवं सप्तम पुनरीक्षित वेतनमान की स्वीकृति।

RIMS प्रोन्नति: रिम्स, रांची के अधीन कार्यरत सरकारी सह-प्राध्यापकों को प्राध्यापक के पद पर दिनांक 01.07.2019 के प्रभाव से प्रोन्नति।

होमियोपैथिक इंटर्नी: राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, गोड्डा के इंटर्नी छात्र-छात्राओं के मासिक वृत्तिका (स्टाइपेंड) राशि में वृद्धि।

प्रोत्साहन योजना: "मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना" में संशोधन को स्वीकृति।

प्रशासनिक एवं अन्य निर्णय

अवकाश: वर्ष 2026 में झारखंड सरकार के सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों तथा बैंकों में सार्वजनिक एवं अन्य अवकाश घोषित करने की स्वीकृति।

बांध सुरक्षा: केंद्र सरकार के बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 के तहत राज्य में State Committee on Dam Safety (SCDS) के पुनर्गठन की स्वीकृति।

गिद्ध संरक्षण: गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र, मुटा के संचालन हेतु प्रधान मुख्य वन संरक्षक और Bombay Natural History Society (BNHS) के बीच MoU का अनुमोदन।

NTPC को लीज: बादम कोयला खनन परियोजना हेतु NTPC Ltd. के साथ हजारीबाग के बड़कागांव अंचल की कुल 94.535 एकड़ गैरमजरूआ खास एवं आम भूमि की 30 वर्षों के लिए सःशुल्क लीज बंदोबस्ती को स्वीकृति।

सेवा नियमितीकरण: माननीय न्यायालयों के आदेश के अनुपालन में बुकेश्वर हाँसदा एवं अन्य, वंदना भारती, सुषमा बड़ाईक, नीरा कुमारी, स्व. राम बहादुर मोची तथा डॉ. पुष्पलता से संबंधित सेवा नियमितीकरण, नियुक्ति तिथि संशोधन एवं वित्तीय लाभ प्रदान करने को स्वीकृति दी गई।

दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, विस्फोटक तैयार करने के लिए आटा चक्की का इस्तेमाल करता था आतंकी डॉक्टर

#delhiredfortblastterrordoctorsbombmakingmachine 

Image 2Image 3

दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच जितनी आगे बढ़ रही है, उतने ही चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ा सुराग मिला है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी मुजम्मिल शकील विस्फोटक तैयार करने के लिए आटा चक्की और इलेक्ट्रिकल मशीनों का इस्तेमाल किया था। एनआईए की टीम ने फरीदाबाद और धौज गांव से जो सामग्री बरामद की, उसने पूरे मॉड्यूल का सच सामने ला दिया। 

लाल किला ब्लास्ट मामले की जांच में ये बात सामने आई है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी मुजम्मिल शकील गनई फरीदाबाद में किराए के कमरे में आटा चक्की की मदद से यूरिया को बारीक पीसता था और फिर इलेक्ट्रिकल मशीन से उसे रिफाइन करके केमिकल तैयार करता था। 9 नवंबर को पुलिस ने इसी जगह से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। 

अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर था मुजम्मिल

पूछताछ के दौरान आरोपी गनई ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से इसी तरीके से अमोनियम नाइट्रेट को यूरिया से अलग कर विस्फोटक तैयार कर रहा था। इसके बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी की लैब से चोरी किए गए केमिकल इस पाउडर में मिलाए जाते थे। यही मिश्रण आगे चलकर घातक विस्फोटक बन जाता था। बता दें कि मुजम्मिल शकील फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर था।

टैक्सी ड्राइवर के घर में मिले उपकरण

एनआईए की टीम ने फरीदाबाद के उस टैक्सी ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है, जिसके घर से यह उपकरण बरामद हुए। ड्राइवर ने बताया कि उसकी मुलाकात गनई से लगभग चार साल पहले हुई थी, जब वह अपने बेटे का इलाज कराने अल-फलाह मेडिकल कॉलेज गया था। यहीं से बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे ड्राइवर उसके संपर्क में आने लगा। इसी बीच मुजम्मिल एक दिन आटा चक्की और मशीनें उसके घर रख गया। ड्राइवर को शक न हो, इसलिए उसने इसे ‘दहेज’ बताया।

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, आतंकी डॉक्टर उमर के घर को IED से उड़ाया

#securityforcesdemolishedhouseofdelhiattackcarbomberumarin_pulwama 

Image 2Image 3

सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को पुलवामा में आतंकी डॉ उमर नबी के घर को विस्फोट कर ढहा दिया। यह कार्रवाई लाल किला ब्लास्ट मामले की जाँच के तहत की गई, जिसमें सोमवार को हुए धमाके में 13 लोग मारे गए थे और 20 से अधिक घायल हुए थे।

इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हुई और शुरुआती जांच में सामने आया कि जम्मू-कश्मीर का रहने वाला डॉ. उमर इस हमले का मास्टरमाइंड था। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह इस वारदात की तैयारी लंबे समय से कर रहा था। घटना के बाद एजेंसियों ने लगातार छापेमारी और कार्रवाई तेज की है। इसी कार्रवाई के तहत आतंकी उमर के घर को भी IED से ढहा दिया गया है।

आतंकवादी की पहचान उसके डीएनए से हुई

पुलिस के अनुसार डॉ. उमर ने ही आई20 कार में विस्फोट किया था, जिसमें वह स्वयं मारा गया। दिल्ली ब्लास्ट केस में कार चलाने वाले आतंकवादी की पहचान उसके डीएनए से हुई थी, उसकी मां और उसका डीएनए मैच हुआ, जिसके बाद ये बात साफ हो गई की उमर ने ही इस आतंकी हमले को अंजाम दिया। धमाके के बाद आई-20 कार के स्टीयरिंग के पास उसके पैर का एक टुकड़ा मिला था, जिसे वहां से बरामद किया गया था। इसके बाद फॉरेंसिक के लिए इसे भेज दिया गया।

जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल से जुड़ा था उमर

जांच एजेंसियों ने यह भी पुष्टि की कि इस धमाके में उमर की भी मौत हो गई। पेशे से डॉक्टर उमर, जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल से जुड़ा था। धमाके से पहले ही पुलिस ने उमर की गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनके कब्जे से 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था।

फरीदाबाद से पकड़े गए थे आतंकी

दिल्ली में धमाके से ठीक पहले हरियाणा के फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर शाहीन को गिरफ्तार किया गया था। इनके कई ठिकानों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस को तीसरे डॉक्टर उमर की तलाश थी, लेकिन जब तक पुलिस उसे पकड़ पाती, तब तक उसने दिल्ली आकर बम धमाका कर दिया।

दिल्ली के बाद पाकिस्‍तान की राजधानी इस्‍लामाबाद में धमाका, 12 लोगों की मौत

#pakistan_bomb_blast_in_islamabad_several_dead

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद मंगलवार दोपहर उस वक्त दहल उठी जब जिला अदालत के बाहर जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज छह किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

Image 2Image 3

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सेक्टर जी-11 में कचहरी के बाहर धमाका हुआ है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने मीडिया को बताया है कि इस घटना में 12 लोगों की मौत हुई है और 27 लोग जख़्मी हुए हैं। मोहसिन नकवी ने बताया है, दोपहर 12.39 बजे कचहरी पर एक आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले से बड़ा नुक़सान हुआ है जिसमें 12 लोग शहीद हो चुके हैं और 27 के क़रीब जख़्मी हैं, जिनका इलाज जारी है।

रक्षा मंत्री ने कहा- पाकिस्तान जंग के हालात में

इस घटना के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि पाकिस्तान जंग के हालात में है। उन्होंने एक्स पर लिखा, अगर कोई यह सोचता है कि पाकिस्तान की सेना अफगान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र और सुदूर बलूचिस्तान के इलाक़ों में जंग लड़ रही है तो आज इस्लामाबाद ज़िला कचहरी में हुआ आत्मघाती हमला एक वेकअप कॉल है कि यह सारे पाकिस्तान की जंग है। जनता की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान सेना रोज़ाना बलिदान दे रही है। इस माहौल में काबुल के शासकों से कामयाब बातचीत की उम्मीद रखना निरर्थक है। काबुल के शासक पाकिस्तान में दहशतगर्दी को रोक सकते हैं लेकिन इस्लामाबाद तक जंग को लाना काबुल से एक पैग़ाम है जिसका पाकिस्तान भरपूर जवाब देने की पूरी ताक़त रखता है।