वोट चोरी' को लेकर पूर्व नौकरशाहों और जजों के निशाने पर राहुल गांधी, 272 हस्तियों ने लिखा ओपन लेटर

#272retierdjudgesbureaucratsarmyofficersslamrahulgandhi

कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ लगार बयानबाजी जारी है। चुनाव आयोग पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर 272 हस्तियों ने खुला खत लिखा है। इन हस्तियों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी द्वारा चुनाव आयोग पर बार-बार किए जा रहे हमलों को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की है। इन हस्तियों में 16 जज, 14 राजदूतों सहित 123 सेवानिवृत्त नौकरशाह और 133 सेवानिवृत्त सशस्त्र बल अधिकारी शामिल हैं।

Image 2Image 3Image 4Image 5

जनता का भरोसा कमजोर करने की कोशिश का आरोप

देश के 272 पूर्व शीर्ष अधिकारियों, जजों, राजनयिकों और सेना के अफसरों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन लोगों ने एक खुला पत्र जारी कर कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी 'चुनाव आयोग सहित संवैधानिक संस्थाओं में जनता का भरोसा कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

“यह दिखाने की कोशिश कि देश की संस्थाएं ठीक तरह काम नहीं कर रहीं”

समूह ने पत्र जारी कर कहा है कि ये आरोप राजनीतिक हताशा को संस्थागत संकट की आड़ में छिपाने की कोशिश है। 'Assault on National Constitutional Authorities' नाम के टाइटल वाले पत्र में कहा गया कि कुछ विपक्षी नेता 'जहरीली बयानबाजी' और 'बिना सबूत के आरोपों' के जरिए यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि देश की संस्थाएं ठीक तरह काम नहीं कर रहीं।

“न्यायपालिका, संसद के बाद चुनाव आयोग की बारी”

पत्र में लिखा है, पहले उन्होंने भारतीय सेना की बहादुरी पर सवाल उठाए, फिर न्यायपालिका, संसद और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को निशाना बनाया और अब चुनाव आयोग की बारी आ गई है। पत्र में राहुल गाँधी पर सीधा हमला करते हुए लिखा गया है, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने बार-बार चुनाव आयोग पर हमला करते हुए दावा किया है कि उनके पास सबूत है कि चुनाव आयोग वोट चोरी करा रहा है और उनकी बात 100% प्रमाणित है। उन्होंने यहाँ तक कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त या चुनाव आयुक्त रिटायर भी हो जाएँ, तो वह उन्हें भी छोड़ेंगे नहीं।

कोई औपचारिक शिकायत नहीं करवाने पर उठाया सवाल

आगे पत्र में कहा गया है, इतने गंभीर आरोप लगाने के बावजूद उन्होंने अब तक कोई औपचारिक शिकायत, या शपथपत्र के साथ, दर्ज नहीं कराई। जिससे उन्हें अपनी बात के लिए जवाबदेह न होना पड़े।

“राजनीतिक हताशा को संस्थागत संकट का रूप देने का प्रयास”

पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस और अन्य दलों के कई नेता, वाम समर्थित NGOs, कुछ अकादमिक और चर्चा में बने रहने वाले लोग भी इसी तरह की आक्रामक बयानबाज़ी कर रहे हैं। लेकिन चुनाव आयोग अपने SIR मॉडल की पद्धति सार्वजनिक कर चुका है, न्यायालय की निगरानी में सत्यापन हुआ है, और पात्र मतदाताओं को जोड़ने व अपात्रों को हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई। ऐसे में यह आरोप सिर्फ राजनीतिक हताशा को संस्थागत संकट का रूप देने का प्रयास लगता है।

सोराव बीआरसी में गंगापार के समस्त विकास खण्ड हेतु मेजरमेंट कैम्प का हुआ आयोजन।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज देवब्रत सिह के कुशल निर्देशन में समग्र शिक्षा के अन्तर्गत समेकित शिक्षा के तत्वावधान में एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण एवं उपकर उपलब्ध कराए जाने हेतु मापन शिविर का आयोजन ब्लॉक संसाधन केन्द्र सोराव पर आयोजित किया गया।कैंप में कुल 272 बच्चों का परीक्षण किया गया तथा कैम्प में लगभग 250 दिव्यांग बच्चो को उपकरण/उपकर चिन्हित किए गए जिनमें पीएम योजना अंतर्गत 27 बच्चो को उपकरण एवं उपकर चिन्हित किया गया।उक्त कैंप में विकास पाण्डेय जिला समन्वयक समेकित शिक्षा एलिम्को कानपुर पुनर्वास विशेषज्ञ आनंद कुमार रोहिनी एवं विनीत कुमार पाण्डेय कुमार ऑडियोलॉजिस्ट शशि कुमार मनीष कुमार शर्मा विकास कुमार कंप्यूटर डाटा मैन खण्ड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा सोराव अम्बरीष शुकला लेखाकार मुकेश सैनी सोल सार्क समस्त स्पेशल एजुकेटर कमलेश अरविन्द कुमार मिश्रा राजेश कुमार मिश्रा इत्यादि राजेन्द्र यादव (फिजियोथेरेपिस्ट)एवं बीआरसी सोराव के समस्त स्टाफ ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।अंत में विकास पाण्डेय जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने ब्लॉको से आए हुए दिव्यांग बच्चो एवं कैम्प में सहयोग के लिए सभी कर्मियो को धन्यवाद ज्ञापित किया।

*ঝাড়গ্রামের বিখ্যাত সাবিত্রী মন্দিরের ইতিহাস*

ডেস্ক : ঝাড়গ্রামে বেশ কয়েকটি বিখ্যাত হিন্দু মন্দির আছে। তারমধ্যে অন্যতম একটি মন্দির সাদিত্রী মন্দির। ইতিহাসবিদেরা খুঁজে পেয়েছেন এই মন্দিরের ইতিহাস। তারা জানাচ্ছেন, রাজস্থান থেকে শিকারের উদ্দেশ্যে বেরিয়ে রাজা মান সিং হঠাৎই এই অঞ্চলে এসে পড়েন। এবং ঘন জঙ্গলে হঠাৎই তিনি অপূর্ব সন্দরী এক রমণীকে একা দাঁড়িয়ে থাকতে দেখেন। তাঁর রূপে মুগ্ধ রাজা সাতপাঁচ না ভেবেই তাঁকে বিয়ের প্রস্তাব দেন। রাজার কথা শুনে ওই রমণী শর্ত দেন, রাজা সামনে পথ দেখিয়ে তাঁকে নিয়ে যাবেন, আর পিছনে-পিছনে তিনি যাবেন, কোনও অবস্থাতেই রাজা যেন পিছনে ঘুরে না তাকান। তা হলেই বিপদ ঘটবে। শর্ত মেনেই রাজা ওই রমণীকে পিছনে নিয়ে তাঁর রাজ্যের উদ্দেশ্যে রওনা দিলেন। বেশ কিছু পথ চলার পরে রাজার মনে হল– ওই রমণী কি তাঁকে ছলনা করছেন? পিছনে তো কোনো আওয়াজ নেই! ভাবতে ভাবতে হঠাৎই পিছন ফিরে তাকিয়ে ফেলেন রাজা।

সঙ্গে সঙ্গেই ঘটে এক অদ্ভুত ঘটনা। তিনি দেখেন, ওই রমণী ধীরে ধীরে প্রবেশ করছেন মাটির নীচে! দেখে রাজা ছুটে আসেন এবং রমণীর মাথার চুল ধরে তাঁকে টেনে তোলার চেষ্টা করেন। ব্যর্থ হন। তবে তাঁর হাতের মুঠোয় রয়ে যায় রমণীর একগোছা চুল। রাজা বিস্ময়ে বিমূঢ় হয়ে যান। এবং বোঝেন ইনি সামান্যা নারী নন, কোনও দৈবী বিষয় এর মধ্যে আছে। সেই রাতেই রাজা স্বপ্নাদেশ পান মা সাবিত্রী ওই স্থানেই মন্দির গড়ে তাঁর পুজোর নির্দেশ দেন। মন্দির গড়ে পুজো শুরু হয়। আর প্রথম থেকেই মা সাবিত্রীর চুল পুজো হয়ে আসছে এখানে। মায়ের শুধু মুখের অংশটুকুই দেখা যায় এখানে। সাবিত্রী মন্দিরে সাবিত্রী দেবীর নিত্যপুজো হয়। প্রতিদিন বহু মানুষ ওই মন্দিরে পুজো দিতে আসেন এবং ভক্তিভরে মায়ের কাছে প্রার্থনা করেন।

সৌজন্যে:www.machinnamasta.in

*भरत यात्रा सुल्तानपुर सीताकुंड धाम पहुंची,अयोध्या से चित्रकूट जाने वाली 53वीं यात्रा,भाईचारे का दिया संदेश*
सुल्तानपुर के सीताकुंड धाम पर शुक्रवार शाम भरत यात्रा पहुंची। अयोध्या से चित्रकूट जाने वाली इस यात्रा का स्वागत अधिवक्ता मदन सिंह व गोमती मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने किया। अयोध्या मणिराम दास छावनी के महंत कमलनयन दास और अयोध्या गुप्तारघाट पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत विमल कृष्ण दास महाराज,सचिन कृष्ण महाराज की अगुवाई में सैकड़ों साधु-संत इस यात्रा में शामिल हैं। मीडिया से बात करते हुए महंत विमल कृष्ण दास ने बताया कि यह भरत यात्रा हर वर्ष यहां आती है। यह इस यात्रा का लगभग 53वां वर्ष है। इसका मुख्य संकल्प भाई से भाई का मिलन है, जो आज के समय में टूटते रिश्तों के बीच मैत्री का संदेश लेकर अयोध्या से आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि पहले यह यात्रा एक महीने की पैदल यात्रा होती थी, लेकिन समय के साथ अब यह वाहनों से की जाती है। यात्रा का प्रारंभ राम जन्मभूमि में पूजा के साथ हुआ। इसके बाद भरतकुंड में जलपान किया गया,जहां भैया भरत जी ने अपनी तपोस्थली निर्धारित की थी। रामासरे जी की बगिया नामक स्थान पर भोजन की व्यवस्था की गई। महंत ने आगे बताया कि सुल्तानपुर के सीताकुंड धाम में रात्रि विश्राम किया गया। लोगों का मानना है कि वनवास के दौरान माता जानकी ने पहली बार यहीं स्नान किया था। इस यात्रा को अयोध्या से रवाना करने में उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री जय भान सिंह पवैया और अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी शामिल थे। प्रातः काल रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरुदेव भगवान एवं सचिव चंपतराय, मेयर साहब और सांसद ने भी यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस यात्रा का लक्ष्य भाई से भाई का मिलन है, जिसकी वर्तमान परिवेश में अत्यधिक आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर होने वाले बड़े झगड़ों और मुकदमों को देखते हुए यह यात्रा मैत्री और सद्भाव का संदेश देती है।
*जिलाधिकारी द्वारा आज खरीफ फसल धान की कटिंग कर किया गया शुभारम्भ*
जिलाधिकारी द्वारा प्रदूषण से बचाव हेतु सभी किसान भाइयों से पराली न जलाने कि,की गयी अपील। सुलतानपुर,जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत मौसम खरीफ फसल 2025-26 में औसत उपज/उत्पादकता के आंकड़ों के संकलन हेतु आज तहसील सदर,विकास खण्ड दूबेपुर के ग्राम पंचायत पैगापुर में धान के फसल की कटाई कर जायजा लिया गया। राजस्व विभाग द्वारा चिन्हित ग्राम पंचायत पैगापुर के कृषक मोहम्मद मुनीर के धान के खेत में समबाहु त्रिभुज का प्लॉट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से फसल कटाई का प्रयोग किया गया। उक्त धान की क्रॉप कटिंग के पश्चात् उसकी मड़ाई (झड़ाई) कर तौल करायी गयी,जिसमें 13.938 किलो ग्राम धान की फसल प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने किसानो को धान अपने नजदीकी सरकारी क्रय केन्द्रों पर बेचने की सलाह दी,जिससे उन्हे अपने फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने किसान बन्धुओं से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे में न आये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से अपने-अपने खेतों में पराली न जलाने की भी अपील की। जिला कृषि अधिकारी सदानन्द चौधरी ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जनपद में फसलों की औसत,उपज और उत्पादकता के आंकड़े तैयार किए जाते हैं,जिससे जनपद में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
संदिग्ध परिस्थितियो में युवक ने नदी में कूदकर की खुदकुशी।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत कौंधियारा थाना क्षेत्र के पिपरहटा गांव में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने टोंस नदी में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान शेषमणि यादव (21)पुत्र दशरथ यादव निवासी पिपरहटा के रूप में हुई है, जो पेशे से दूध डेयरी की दुकान चलाता था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने साथी दीपक कुमार पुत्र गुलाब के साथ शौच के लिए गया था।कुछ देर बाद घाट किनारे उसकी चप्पल और रुमाल पड़े मिले। वहीं नाविकों ने बताया कि उन्होंने युवक को नदी में छलांग लगाते देखा था।सूचना मिलते ही कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घंटों तलाशी अभियान चलाया। करीब साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय मल्लाहों ने शव को नदी से बरामद किया।शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया परिजन रो-रोकर बेहाल हो उठे। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनो से मानसिक तनाव में था और गांव की एक युवती से उसका विवाद चल रहा था,जो हाल ही में उसके घर पर रह चुकी थी।शव बरामद होने के बाद परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम से इंकार किया लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच, कौंधियारा पुलिस ने संबंधित युवती को हिरासत में लेकर थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा छा गया है।

बहन और उसके बच्चों को बाइक से घर ले जा रहे भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत, बाइक सवार बहन और भांजा गंभीर रूप से घायल मंडलीय चिकित्सालय रेफर

ड्रमंडगंज।क्षेत्र के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग स्थित रतेह गांव में द्विवेदी किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम पांच बजे के करीब ट्रैक्टर ट्राली से आमने-सामने टक्कर होने पर बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर से दबकर मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठी महिला और उसका तीन वर्षीय पुत्र और करीब एक वर्षीया पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज ब्रह्मदीन पांडेय व पुलिसकर्मियों ने घायल महिला और उसके बच्चों को उपचार हेतु एंबुलेंस से पीएचसी हलिया भेजवाया।

हलिया थाना क्षेत्र के सोठिया कलां गांव निवासी 20 वर्षीय कुश कुमार कोल उर्फ लवकुश पुत्र राजेंद्र कोल सोमवार सुबह बाइक से प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के खेतरपलिया गांव निवासी अपनी तीस वर्षीया बहन गीता देवी पत्नी दुर्गेश कोल के घर गया था। शाम चार बजे के करीब बहन गीता देवी उसके तीन वर्षीय पुत्र दिग्यांश और एक वर्षीया पुत्री राशि को बाइक पर पीछे बैठाकर अपने घर सोठिया के लिए निकला था। जैसे ही ड्रमंडगंज क्षेत्र के रतेह गांव में पेट्रोल पंप के आगे पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में बाइक चालक कुश कुमार कोल का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं बाइक पर पीछे बैठी बाइक चालक की बहन गीता देवी और उसके बच्चे बाइक से दूर जा गिरे। जिससे गीता देवी के सिर में गंभीर चोटें आ गई वहीं गीता देवी के बेटे और बेटी को भी गंभीर चोटें आ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज ब्रह्मदीन पांडेय व पुलिस कर्मियों ने घायल महिला और उसके बच्चों को उपचार हेतु एंबुलेंस से पीएचसी हलिया भेजवाया। जहां डा॰ आलोक सिंह यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला तथा उसके पुत्र की हालत नाज़ुक देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली तथा क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि मृतक बाइक सवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राली व क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है।

आजमगढ़:-अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में फूलपुर में चलाया गया चेकिंग अभियान,1.70 लाख राजस्व की हुई वसूली
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम द्वारा फूलपुर कस्बा में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 1.70 लाख राजस्व की वसूली की गई। 
विगत कुछ दिनों उपभोक्ताओं द्वारा कम बिजली का बिल जमा किया जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा फूलपुर खण्ड क्षेत्र के काउंटर को रविवार के दिन भी खोला गया था। वहीं अधीक्षण अभियंता विद्युत मण्डल द्वितीय दिग्गविजय सिंह एवं अधिशासी अभियंता हरीश प्रजापति के नेतृत में उपखण्ड अधिकारी फूलपुर भूप सिंह, अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह सहित विद्युत विभाग की पूरी टीम कस्बा में चेकिंग के लिए निकल पड़ी। इस दौरान बकायादारों से 1.70 लाख राजस्व की वसूली की गयी। त्योहारों को देखते हुए बकायादारों के कनेक्शन नहीं काटे गए हैं। विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को किसी भी असुविधा से बचने के लिए  विद्युत बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया गया। अधीक्षक अभियंता दिग्गविजय सिंह ने कहा कि चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा। उन्होंने अधीनस्थों से राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। 
श्रीराम सुपर 5-SR-05 और 1-SR-14 गेहूं बीज से मिल रही किसानों को रिकॉर्ड उपज, इस साल भी इन्हीं किस्मों पर भरोसे का रुझान

रतलाम: मध्य प्रदेश में गेहूं की खेती में श्रीराम फार्म सॉल्यूशन्स द्वारा विकसित श्रीराम सुपर 5-SR-05 और श्रीराम सुपर 1-SR-14 गेहूं बीजों ने उल्लेखनीय परिवर्तन लाया है। इन उन्नत किस्मों ने किसानों के बीच उच्च उपज, रोग प्रतिरोधकता और विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में अनुकूलता के लिए ख्याति प्राप्त की है।

श्रीराम फार्म सॉल्यूशन्स के विश्वविख्यात गेहूं वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई गेहूं की किस्में, श्रीराम सुपर 1-SR-14 और 5-SR-05, इनकी अनुकूलन क्षमता और बेहतरीन उत्पादकता के चलते किसानों में बहुत लोकप्रिय हैं। इनमें कल्ले ज़्यादा और बालियां लंबी है, और यह रोगों के प्रति सहनशील है।सबसे खास बात यह है कि बदलती प्रकृति से उभर रही नई-नई चुनौतियों में भी इन किस्मों के परिणाम श्रेष्ठ हैं। अपनी इन्हीं विशेषताओं के चलते ये दोनों किस्में भारत के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों की पहली पसंद बन गई हैं।

अनुभवी किसान विजेन्द्र सिंह बताते हैं कि इस साल उन्होंने अपने खेत में श्रीराम सुपर 5-SR-05 गेहूं की बुवाई की। उनका कहना है कि इस किस्म का तना बेहद मज़बूत है, जिससे फसल गिरने की संभावना नहीं रहती। साथ ही, कल्लों की संख्या अधिक है और हर बाली में 85–90 दाने मिलने से उत्पादन अत्यधिक रहा। वे कहते हैं, “विपरीत मौसम में भी श्रीराम सुपर 5-SR-05 ने स्थिर और शानदार उपज दी — यह सच में भरोसेमंद गेहूं की किस्म है।”

साथ ही साथ श्रीराम द्वारा बाजार में दी जा रही किस्म श्रीराम सुपर 1-SR-14 से भी किसान बहुत खुश हैं व उत्तम परिणाम पा रहे हैं।

एक अन्य किसान केदार सिंह जिन्होंने पिछले साल अपने खेत में श्रीराम सुपर 1-SR-14 गेहूं बीज की बुवाई की थी। उनका कहना

है कि इसमें अन्य किस्म की तुलना में श्रीराम सुपर 1-SR-14 में लंबी बालियाँ, अधिक कल्ले और प्रति बालियों दानों की संख्या अधिक रही और श्रीराम 1-SR-14 में कम पानी की आवश्यकता पड़ी। वे अन्य किसानों को भी श्रीराम सुपर 1-SR-14 लगाने की सलाह देती हैं।

श्रीराम सुपर 5-SR-05 और 1-SR-14 गेहूं बीज के साथ-साथ, श्रीराम फार्म सॉल्यूशन्स के अन्य उत्पाद जैसे श्रीराम सुपर 3-SR-72, 303, 111, 272 भी पिछले कुछ सालों से अपनी शानदार परफॉर्मेंस के चलते किसानों में बेहद लोकप्रिय हो गए हैं।

श्रीराम फार्म सॉल्यूशन्स 135 वर्ष पुरानी डीसीएम श्रीराम लिमिटेड का एक हिस्सा है। यह एक अग्रणी बिजनेस ग्रुप है, जिसका टर्नओवर 12741 करोड़ है। श्रीराम फार्म सॉल्यूशन्स कृषि इनपुट्स जैसे बीज, विशेष पोषण, और फसल संरक्षण के कारोबार में सक्रिय है, जिससे भारतीय कृषि को मजबूत और किसानों की आय को बढ़ाने में सहायता मिल रही है।

*एनसीसी शिविर के तीसरे दिन योगा,फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया गाया*
सुलतानपुर,राणा प्रताप पी जी कॉलेज में 18 यूपी बटालियन एनसीसी प्रतापगढ़ के त्रिजनपदीय वार्षिक दस दिवसीय शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रातः पीटी और योगा के प्रशिक्षण से हुई। ततपश्चात गर्ल्स कैडेट्स को फायरिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव के निर्देशन में हुआ। इसके बाद कैडेट्स ने ड्रिल और शस्त्र का प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस की फायर फाइटिंग पार्टी द्वारा कैडेट्स को आग से बचाव हेतु प्रशिक्षित किया गया। दोपहर 3 बजे से ककैडेट्स ने स्पोर्ट्स एक्टिविटी के अंतर्गत रस्साकशी और वॉलीबॉल में प्रतिभाग किया। कल्चरल एक्टिविटी की प्रैक्टिस 4 से प्रारंभ हुई । सांय 6 बजे से कैडेट को रूल कॉल में दिन भर की एक्टिविटी पर चर्चा करते हुए कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव ने दिशा निर्देश प्रदान किए। आज की कैंप एक्टिविटी में डिप्टी कैंप कमांडेंट सूबेदार मेजर इकबाल सिंह, ट्रेनिंग इंचार्ज लेफ्टिनेंट इम्तियाज़ खान, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ उमेश सिंह एवं विनोद सिंह, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट एस के मिश्रा, सेकंड ऑफिसर आर बी सिंह, दिग्विजय सिंह शामिल रहें। आज के प्रशिक्षण के अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक बालचंद्र सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर डी के त्रिपाठी, एनसीसी ऑफिसर डॉ आलोक कुमार ,डॉ अखिलेश सिंह, डॉ संतोष अंश, डॉ संतोष सिंह ,बृजेश कुमार सिंह, विनय सिंह, दिलीप सिंह, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।