निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई गति, 58 जिलों के 232 मास्टर ट्रेनरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
-  22 जून से 10 जुलाई तक लखनऊ में तीन चरणों में होगा आवासीय प्रशिक्षण

-  हजारों शिक्षकों तक पहुंचेगी एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण पद्धति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निपुण भारत मिशन को नई धार देने जा रही है। इसके तहत प्रदेश के 58 जनपदों से चयनित 232 शैक्षणिक संदर्भदाताओं को राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) तथा एनसीईआरटी आधारित शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्ल्यू), इंदिरा नगर, लखनऊ में 22 जून से 10 जुलाई तक तीन चरणों में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण में प्रत्येक जनपद से चार-चार संदर्भदाता शामिल होंगे। इनमें दो एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) और दो डायट मेंटर होंगे। प्रशिक्षित संदर्भदाता आगे ब्लॉक स्तर पर हजारों शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षित कर निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को विद्यालयों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य केवल विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि कक्षा-कक्ष में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना भी है। इसी उद्देश्य से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रस्तावित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने हेतु जिला स्तरीय संदर्भदाताओं का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
प्रशिक्षण का पहला चरण 22 से 26 जून, दूसरा चरण 29 जून से 3 जुलाई और तीसरा चरण 6 से 10 जुलाई तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण में हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों के विशेषज्ञों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि शिक्षकों को विषयगत और व्यवहारिक दोनों स्तरों पर बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।
राज्य स्तर पर प्रशिक्षित यह टीम आगे मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेगी और एफएलएन आधारित शिक्षण पद्धति, एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की अवधारणाओं तथा निपुण लक्ष्यों को शिक्षकों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इससे प्रदेशभर में शिक्षण की गुणवत्ता और एकरूपता को बढ़ावा मिलेगा।
गौरतलब है कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत बनाना है। योगी सरकार शिक्षक प्रशिक्षण, अकादमिक अनुश्रवण, निपुण मूल्यांकन और गतिविधि आधारित शिक्षण को लगातार बढ़ावा दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में सुधार और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सुरुज बाई खांडे जयंती पर टाटामारी में हुआ ‘सुरुज सम्मान 2026’ का आयोजन
केशकाल- अंतरराष्ट्रीय भरथरी गायिका स्वर्गीय सुरुज बाई खांडे की जयंती के अवसर पर सुरुज ट्रस्ट द्वारा ‘सुरुज सम्मान 2026’ समारोह का आयोजन 12 जून को केशकाल स्थित टाटामारी पर्यटन केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का यह चौथा संस्करण था, जिसमें समाज, संस्कृति, शिक्षा, पर्यटन और लोक परंपराओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंग्लैंड से आईं सोफी हार्टमैन मुख्य अतिथि रहीं। समारोह की अध्यक्षता रुद्र नारायण पाणिग्रही ने की, जबकि कविता वासनिक और मनोज पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर आज़ाद तम्बोली ने किया। सुरुज ट्रस्ट की दीप्ति ओग्रे ने बताया कि इस वर्ष समारोह में एक नई पहल करते हुए ‘सुरुज सृजन सम्मान’ की शुरुआत की गई। इसका प्रथम सम्मान लोक साहित्य, बस्तर की भाषा-बोली, इतिहास तथा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए रुद्र नारायण पाणिग्रही को प्रदान किया गया। उनकी लेखनी ने बस्तर की लोक परंपराओं, ज्ञान और सांस्कृतिक अस्मिता को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सुरुज सम्मान 2026 से सम्मानित प्रतिभाएं

समारोह में हिमानी वासनिक, डॉ. किरण नुरूटी, शिव कुमार पाण्डे, लतिका वैष्णव, सुभाष पाण्डे, गंगा देवी भट्ट, राज कुमार कोर्राम, अगरबत्ती पोयाम, सुरेश पोयाम, सिकंदर बघेल, वनिका (वानी व्हेल्स), मालती ध्रुव, लालजी कोर्राम, उदेलाल मारकंडे, लक्ष्मी साहू, रिजवान खान, रमेश कुमार जैन, लाल बहादुर, मनोज गोयल और प्रकाश नाग को ‘सुरुज सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी मिला सम्मान

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें अजय कुमार वट्टी, सूर्यकांत मारकंडे, जयलेन्द्र साहू, राहुल ध्रुव, समीर नुरूटी, वट्टी होमस्टे, मां तेलिन सती महिला समूह, शिव शक्ति महिला समूह, शगुन उत्कर्षणी महिला समूह, टाटामारी इको पर्यटन समिति, होनहेड इको पर्यटन समिति तथा कोड़ाकल इको पर्यटन समिति शामिल हैं।
विशेष रूप से बस्तर में पर्यटन संवर्धन और स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पर्यटन समितियों और महिला समूहों के योगदान की सराहना की गई। समारोह में बड़ी संख्या में साहित्य, संस्कृति और समाजसेवा से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
Sambhal भाजपा के 12 साल: सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय, संभल में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने गिनाईं उपलब्धियां

संभल ।भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सम्भल के एकता विहार स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष देश के इतिहास में "सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" के स्वर्णिम काल के रूप में दर्ज हो चुके हैं।

सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा, उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन और प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए करोड़ों परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि देश में हाईवे, एक्सप्रेसवे, आधुनिक रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों का अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिससे भारत की कनेक्टिविटी विश्वस्तरीय बनी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और मेक इन इंडिया व आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश को नई दिशा दी है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां विपक्ष परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझा रहा, वहीं भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को धरातल पर उतारा है। प्रेस वार्ता के बाद आयोजित जिला बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी अभियानों के लिए जिम्मेदारियां सौंपते हुए सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है और इसी कारण भारत आज विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने की तथा संचालन जिला महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाधि पर फूल चढ़ाने से अच्छा है संघर्ष के दिनों में साथ दो: सूरज प्रसाद चौबे राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ। सवर्ण तुम्हारा सवाल अब बंद होना चाहिए कि सवर्ण समाज के लिए विकल्प क्या है राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा तुम्हारे सिर्फ विकल्प नहीं बल्कि तुम्हारे हर मुश्किलो का समाधान है मोर्चा का मानना है कि प्रत्येक नागरिक समान सम्मान और अवसर का अधिकारी है। किसी व्यक्ति के साथ केवल उसकी जाति धर्म या जन्मगत पहचान के आधार पर भेद भाव किया जाना सामाजिक समरसता मानव गरिमा और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के प्रतिकूल है इसलिए मोर्चा ऐसी नीतियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा का पक्षधर है जो समाज में विभाजन वैमनस्व या असमानता को बढ़ावा देती है राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा सभी नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण ,शिक्षा प्रभावी एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं रोजगार के समान अवसर सुशासन , पारदर्शी,सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र हित सर्वोपरि रखने वाली नीतियों का निर्माण शामिल है ।

यह बाते सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने सवर्ण समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरज प्रसाद चौबे ने कहा कि सवर्ण आर्मी भारत का पूरा समर्थन सहयोग राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा के साथ है सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय संरक्षक एडवोकेट अनिल मिश्रा पूरे देश में जन जागरण संगोष्ठी कर रहे हैं सभी सवर्ण समाज के लोगों को साथ आना चाहिए लेकिन इतनी निष्क्रियता समाज में है कि राजनीतिक दलों के दलों के बताओ का चरण बंदन कर रहे हैं मै कहना चाहता हु कि समाधि पर फूल चढ़ाने से अच्छा है संघर्ष के दिनों में साथ दो कब तक चुप बैठे रहोगे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हो झूठे एससीएसटी एक्ट में जेल जा रहे हैं,बच्चे उच्च शिक्षा से बंचित हो उसके लिए UGC लाया गया क्या पहले से एससीएसटी एक्ट कम था आज सवर्ण के बच्चे बेरोजगार घूम रहे हैं,बहुत से सवर्ण बच्चे मेधावी है धनाभाव के कारण उच्च शिक्षा से बंचित हो रहे है,इस देश की राजनीति इतनी चालाक है कि वह जनता को धर्म,जाती और नारे में उलझा के रखा ताकि कोई यह सवाल न पूछ सके।
जौनपुर का सरपतहां पुलिस थाना जनपद की शान, 123 साल पुरानी इमारत बनी वीरानगी में पहचान
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के 1526 थानों में अब जौनपुर का सरपतहां थाना खूबसूरती और व्यवस्था के लिए अलग पहचान बना रहा है। 1902 में स्थापित इस थाने की 123 साल पुरानी इमारत को जस का तस रखते हुए कायाकल्प कर दिया गया है। जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर सुल्तानपुर सीमा से सटे वीरान इलाके में स्थित इस थाने को कभी कोई पुलिसकर्मी पोस्टिंग नहीं चाहता था, पर आज यही थाना जिले में सुंदरता के मामले में पहले नंबर पर गिना जा रहा है। थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह की सोच और लगन ने इस बदलाव की नींव रखी। सबसे बड़ी चुनौती वीरानगी थी। थाने से एक किमी दूर तक चाय की दुकान तक नहीं थी। रोजमर्रा का सामान लेने कर्मियों को रूधौली बाजार जाना पड़ता था। इस दिक्कत को देखते हुए थाना परिसर में ही कंटीन बना दिया गया है। यहां चाय-नाश्ता से लेकर जरूरत का हर सामान उचित मूल्य पर मिलता है। परिसर के भीतर अब हरा-भरा माहौल है। तुलसी वाटिका, भव्य मंदिर और फव्वारे से आंगन सज गया है। जवानों के लिए बॉलीबॉल मैदान और बैडमिंटन कोर्ट बनवाए गए हैं ताकि ड्यूटी के बाद तनाव हल्का हो सके। मुंशी कार्यालय और सीसीटीएनएस कक्ष को पूरी तरह वातानुकूलित किया गया है। भोजनालय की व्यवस्था ने कर्मियों की सबसे बड़ी राहत दी है। मात्र 32 रुपए में भरपेट शाकाहारी भोजन मिलता है। हफ्ते में दो दिन पनीर, एक दिन खीर और एक दिन चावल की जगह पुलाव परोसा जाता है। मांसाहारी कर्मियों के लिए हफ्ते में एक दिन अंडा करी और एक दिन चिकन या मटन की व्यवस्था है। साफ-सफाई और समय पर भोजन से सभी के चेहरे पर खुशी दिखती है। बुनियादी सुविधाओं पर भी खास ध्यान दिया गया है। पूरे थाने को 24 घंटे बिजली-पानी उपलब्ध है। आवासीय भवन स्वच्छ रखे गए हैं और पूरा परिसर अब सोलर पैनल पर निर्भर हो चुका है। इससे बिजली का खर्च भी बचा और पर्यावरण को संदेश भी गया। थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह मानते हैं कि ये बदलाव अकेले संभव नहीं था। इसमें दीवान संजीव सिंह, सिपाही अंकित राय, पवन यादव और शरद वैश्य की भूमिका अहम रही। स्थानीय जनता के सहयोग से जनभागीदारी से यह मॉडल खड़ा हुआ है। आज सरपतहां थाना सिर्फ कानून-व्यवस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। जहां पहले पोस्टिंग से लोग बचते थे, वहां अब तैनाती की इच्छा जताई जा रही है। 1902 की विरासत को बचाते हुए 2026 का आदर्श थाना बना सरपतहां, बाकी थानों के लिए प्रेरणा बन रहा है।
जनता के विश्वास के साथ धोखा : भावना शर्मा जैन, 24 घंटे भी नहीं चला 248 करोड़ का फ्लाईओवर
मुंबई । उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष  भावना शर्मा जैन के नेतृत्व में ओशिवारा में नए बने मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर में खराब क्वालिटी के कंस्ट्रक्शन और कथित करप्शन के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने  प्रदर्शन किया। लगभग 248 करोड़ रुपए की लागत से बने इस फ्लाईओवर में उद्घाटन के 24 घंटे के अंदर ही डैमेज के निशान दिखने लगे थे। महापौर, भाजपा विधायक और दूसरे नेताओं ने फ्लाईओवर का उद्घाटन बड़े धूमधाम से किया था। उद्घाटन के बाद ही डामर की सतह उखड़ने लगी,फ्लाईओवर की सड़क पर गड्ढे हो गए, और उद्घाटन के तुरंत बाद रिपेयर का काम करना पड़ा। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि टैक्सपेयर्स के पैसे से इतनी ज़्यादा लागत पर बना प्रोजेक्ट जनता के लिए खुलने के बाद इतनी जल्दी कैसे खराब हो सकता है?  इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार जिस फ्लाईओवर को विकास का प्रतीक बता रही थी, उसी फ्लाईओवर ने कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी, जवाबदेही और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भावना जैन ने कहा कि मुद्दा सिर्फ कॉन्ट्रैक्टर का नहीं है, असली सवाल यह है कि इतने घटिया काम को किसने मंज़ूरी दी, पेमेंट किसने किया, और साफ कमियों के बावजूद प्रोजेक्ट का जल्दबाजी में उद्घाटन क्यों किया गया? उन्होंने कहा कि यह जनता के भरोसे के साथ धोखा और जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल है। भावना शर्मा जैन ने कहा कि हमने प्रोजेक्ट की एक इंडिपेंडेंट हाई-लेवल जांच, इसमें शामिल सभी अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही और 248 करोड़ रुपए कैसे खर्च किए गए, इसका पूरा खुलासा करने की मांग की है । इस विरोध प्रदर्शन ने मुंबई में कथित भ्रष्टाचार और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर क्वालिटी को लेकर जनता की बढ़ती चिंता को दिखाया। कांग्रेस ने मांग की कि बीजेपी सरकार एक आसान सवाल का जवाब दे कि 248 करोड़ रुपए कहां गए? इस मौके पर भावना जैन शर्मा के साथ महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, सैफ आहत खान, अखिलेश यादव,जयकांत शुक्ला, अवनीश तीर्थराज  सिंह ,सूर्यकांत मिश्रा, माधवी ताई राणे, गौरव राणे ,शिव यादव के साथ पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता और आम नागरिक प्रदर्शन में मौजूद रहे।
अब "लौझड़" के नाम से जाना जाएगा हरदोई जिला

लड्डू, आलू- पूडी के साथ लौझड़ जरूरी

रितेश मिश्रा

हरदोई। सामुदायिक रेडियो "रेडियो जागो" द्वारा निर्मित 10 एपिसोड की रेडियो श्रृंखला ‘एक जनपद एक व्यंजन’ का लोकार्पण जिलाधिकारी सभागार में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरदोई के प्रसिद्ध लड्डू, आलू-पूरी और लौझड़ जैसे पारंपरिक व्यंजनों की निर्माण विधि और उनकी विशिष्टता अब रेडियो प्रसारण के माध्यम से अधिक लोगों तक पहुंचेगी, जिससे स्थानीय स्वाद और खाद्य परंपराओं को नई प्रतिष्ठा मिलेगी।

असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश सरकार की ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने व्यंजनों के प्रति लोगों में रुचि जागृत करने और स्थानीय खान-पान की परंपराओं को प्रोत्साहित करने के लिए रेडियो जागो की पहल की सराहना की।

रेडियो जागो के अध्यक्ष अभय शंकर गौड़ ने बताया कि इस श्रृंखला के माध्यम से हरदोई के बूंदी और गोंद के लड्डुओं की पहचान प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि रेडियो पर प्रसारित होने वाली व्यंजनों की निर्माण विधियां स्थानीय उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगी, जिससे खाद्य व्यवसाय के क्षेत्र में नए अवसर विकसित होंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, संडीला विधायक अलका अर्कवंशी, जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, अन्य अधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

थाना दिवस पर लेखपाल व ग्राम प्रधान पर रिश्वतखोरी और भेदभाव के आरोप, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर।
रितेश मिश्रा
बेनीगंज (हरदोई)।कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज की ग्राम पंचायत कोरोकला के मजरा खेरवा निवासी कमलेश पुत्र संतराम ने शनिवार को आयोजित थाना दिवस में पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल एवं ग्राम प्रधान पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली बेनीगंज में प्रार्थना पत्र दिया। मामले की शिकायत नायब तहसीलदार कोथावां अनुपमा वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र के समक्ष की गई।
पीड़ित कमलेश का आरोप है कि वह अपने पूर्वजों के मकान से लगी सहन की भूमि पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान द्वारा सूचना दिए जाने पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि निर्माण कार्य को लेकर लेखपाल एवं ग्राम प्रधान पक्ष द्वारा उससे ₹20,000 की मांग की गई। पीड़ित का कहना है कि धनराशि दिए जाने के बावजूद उसका निर्माण कार्य रुकवा दिया गया, जिससे उसे आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रार्थी ने अपने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम समाज की खलिहान एवं होलिका दहन की भूमि पर ग्राम प्रधान पक्ष द्वारा अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया है। साथ ही उक्त भूमि पर खेती किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने मामले में जातिगत भेदभाव, गरीबों के उत्पीड़न तथा प्रशासनिक संरक्षण मिलने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
कमलेश ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं मजिस्ट्रेटी जांच कराए जाने की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपने मकान निर्माण कार्य में उत्पन्न की जा रही बाधाओं को दूर कर न्याय दिलाने की अपील की है।
थाना दिवस के दौरान मौजूद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय लेखपाल सुभाष कुमार ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार का लेन-देन नहीं किया है और शिकायत में लगाए गए आरोप सत्य नहीं हैं।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई को सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वाले पक्ष के विरुद्ध क्या कार्रवाई करता है।
गया को मिलेगी टेक्नोलॉजी की नई उड़ान: अतरी विधानसभा के देवगांव में 200 करोड़ के अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का 15 जून को सीएम सम्राट चौधरी करेंग

गया। अतरी विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात के रूप में खिजरसराय प्रखंड के देवगांव में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास 15 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इसकी जानकारी अतरी विधायक रोमित कुमार ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों होगा। इस परियोजना से न केवल गया जिला बल्कि पूरे मगध प्रमंडल के युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।

विधायक ने बताया कि प्रस्तावित टेक्नोलॉजी सेंटर में आठवीं कक्षा से लेकर स्नातक स्तर तक के छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि छह माह से लेकर तीन वर्ष तक निर्धारित की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार कौशल विकास का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि यह केंद्र युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस टेक्नोलॉजी सेंटर में हार्डवेयर, मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, स्पेसक्राफ्ट, परफ्यूम इंडस्ट्री समेत कई आधुनिक और उभरते क्षेत्रों से संबंधित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। 

इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई, ब्यूटीशियन तथा अन्य स्वरोजगार आधारित पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। इससे बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। विधायक रोमित कुमार ने कहा कि केंद्र के शुरू होने के बाद औसतन 10 हजार विद्यार्थी यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इनमें गया जिला, मगध प्रमंडल, बिहार के अन्य जिलों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा अपने कौशल के बल पर रोजगार हासिल कर सकेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास का बड़ा केंद्र बनेगी। इससे स्थानीय युवाओं का पलायन कम होगा और उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकेंगे। देगांव में बनने वाला यह टेक्नोलॉजी सेंटर आने वाले समय में गया और मगध क्षेत्र के लिए विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय साबित हो सकता है।

आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने महाराजा सुहेलदेव सभागार का किया उद्घाटन

गोण्डा 13 जून 2026 - देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने गुरुवार को आयुक्त कार्यालय परिसर में सौंदर्यीकरण एवं आधुनिकीकरण के उपरांत कार्यालय के वरिष्ठतम वैयक्तिक सहायक रक्षाराम वर्मा एवं पेशकार मो० हसीब से नव स्वरूप प्राप्त सभागार का उद्घाटन कराया। इस अवसर पर सभागार का नामकरण "महाराजा सुहेलदेव सभागार" के रूप में किया गया।

उद्घाटन के दौरान आयुक्त ने सभागार में कराए गए विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महान राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव के नाम पर सभागार का नामकरण क्षेत्र की गौरवशाली ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का प्रतीक है। यह सभागार प्रशासनिक बैठकों प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत सभागार में आधुनिक साज-सज्जा उन्नत प्रकाश व्यवस्था आकर्षक आंतरिक सज्जा बेहतर बैठक व्यवस्था तथा आवश्यक तकनीकी सुविधाओं का विकास किया गया है। इससे सभागार की कार्यक्षमता एवं उपयोगिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

आयुक्त ने कहा कि कार्यालय परिसरों को स्वच्छ सुव्यवस्थित एवं आधुनिक बनाना सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर कार्य वातावरण से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि होती है तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में सुविधा मिलती है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय भवनों एवं परिसरों के रखरखाव स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर निरंतर ध्यान दिया जाए जिससे आमजन एवं कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर अपर आयुक्त (प्रशासन) मीनू राणा, अपर आयुक्त राजेश कुमार यादव एवं संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य मंडल स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नव विकसित महाराजा सुहेलदेव सभागार की सराहना करते हुए इसे प्रशासनिक गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।