आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, चार घायल
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज की सुबह लगभग 4:30 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के स्टोन नंबर 226.3 सरदहा के पास, जो तहबरपुर थाने के सामने स्थित अंडरपास के ऊपर है, एक अल्टो कार में सवार लोग लखनऊ के पीजीआई अस्पताल से दवा लेकर आजमगढ़ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप में पीछे से आ रही अल्टो कार ने तेज रफ्तार के कारण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर लघुशंका के लिए उतरा था। तेज गति के कारण अल्टो कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप से जा भिड़ा। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो चालक शिवचंद्र (85 वर्ष) पुत्र स्व. सुंदर तथा ललिया देवी (65 वर्ष) पत्नी अरविंद कुमार, निवासी ग्राम अमिला, थाना घोसी, जनपद मऊ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों में आदित्य (30 वर्ष), रोशन (18 वर्ष), साधना (22 वर्ष) तथा सूर्यांश शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तहबरपुर थाने के उपनिरीक्षक सुर्लभ पांडे ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
पिकअप डाला चालक ने दो किसानों को मारी जोरदार टक्कर, एक की हुई मौत, दूसरा गंभीर घायल

रितेश मिश्रा
कछौना(हरदोई):* कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा कटियामऊ निवासी दो किसान साथी मंगलवार की अपराह्न खेत से घर जा रहे थे, इसी दौरान तेज गति से आ रहे पिकअप डाला चालक की जोरदार टक्कर से दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिसमें किसान रामदास का रास्ते में ही निधन हो गया। दूसरे साथी का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। यातायात नियमों की अनदेखी के चलते लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
मंगलवार को अपराह्न कटियामऊ निवासी दोनों किसान साथी रामदास पुत्र गाजी उम्र लगभग 50 वर्ष व मेवालाल पुत्र धनीराम उम्र लगभग 55 वर्ष खेतों की निगरानी करके अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान परिजनों के अनुसार कटियामऊ तिराहे पर पीछे से आ रहे तेज गति से पिकअप डाला चालक ने दोनों को टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। किसान रामदास का रास्ते में ही निधन हो गया, वहीं दूसरे साथी मेवालाल का इलाज लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। परिजनों की सूचना पर कछौना पुलिस ने पिकअप डाला चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।
जन सरोकार मंच के पदाधिकारियों ने प्रशासन को पत्र लिखकर सिंगल यूज़ प्लास्टिक की रोकथाम को लेकर की मांग*
रितेश मिश्रा
कछौना(हरदोई):* कस्बा कछौना में अंधाधुंध सिंगल यूज़ प्लास्टिक की रोकथाम के लिए जन सरोकार मंच के पदाधिकारियों ने प्रशासन को पत्र लिखकर मांग की। नगर पंचायत कछौना पतसेनी में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। दुकानदार, फेरी वाले, पटरी दुकानदार, चाय, मिष्ठान दुकानदार, देसी अंग्रेजी शराब की दुकानों के नजदीक कैंटीन दुकानदार धड़ल्ले से प्लास्टिक डिस्पोजल का प्रयोग कर रहे हैं। प्लास्टिक डिस्पोजल के इकट्ठे हुए देर में आग लगा देते हैं जिसका पर्यावरण के साथ मानव जीवन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। पर्यावरण को बेहतर रखने के लिए हाईकोर्ट तक हस्तक्षेप करना पड़ता है। हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रदेश में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग कदापि न हो, इसके प्रयोग को रोकने के लिए निरन्तर अभियान चलाया जाए।
उत्तर प्रदेश प्लास्टिक और अन्य जीव अनाक्षिक कूड़ा कचरा विनियमन अधिनियम 2000 एवं अधिसूचना 15 जुलाई 2018 के तहत प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। अमूमन लोग बाजार से सामान, सब्जी, किराना सामग्री खरीदने को बाजार जाते हैं। थैला न ले जाने के कारण दुकानदार प्लास्टिक की थैली में सामान देते हैं, जिसके कारण इसका प्रयोग व चलन अत्यधिक बढ़ गया है। इस प्लास्टिक में जहरीले पदार्थ मिले होते हैं जो मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। बाजार पर प्लास्टिक की निर्भरता बढ़ती जा रही है। इनको प्रयोग के बाद लोग इन्हें सार्वजनिक स्थानों पर फेंक देते हैं। इधर-उधर पड़ी होने के कारण ये प्लास्टिक नालियों में पहुंच जाती है, ढेर लगने के कारण नालियां चोक हो जाती हैं, जिससे जल निकासी की समस्या भी उत्पन्न होती है। प्लास्टिक की वस्तुएं जमीन में सड़ती नहीं हैं। यहां तक बेजुबान पशु इन प्लास्टिकों की थैली में खाद्य सामग्री के अवशेष को खा लेने से बीमार हो जाते हैं। प्लास्टिक बनने में कई घातक रसायनों का प्रयोग होता है। इसके अंधाधुंध प्रयोग से पशु पक्षी, मानव जीवन व पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। सरकार द्वारा प्रभावी कदम न उठाए जाने के कारण मानव, पशु पक्षी अनजाने में कई बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए पर्यावरण व मानव जीवन सुरक्षित बना रहे इसके लिए मानव को अपनी आदतों में बदलाव के साथ सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाने की नितांत आवश्यकता है।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

*जनपद में जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जायेगा भव्यता के साथ योग दिवस कार्यक्रम*

*गोण्डा, 17 जून 2026*।
जनपद में आगामी 21 जून, 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जनपद में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस के सफल आयोजन हेतु व्यापक तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली एवं भारतीय संस्कृति के वैश्विक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद मुख्यालय पुलिस लाइन गोण्डा सहित सभी तहसील मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम पूरी गरिमा एवं भव्यता के साथ आयोजित किए जाएं। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक के दौरान आयोजन स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, बैठने की व्यवस्था तथा योगाभ्यास के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि योग दिवस के आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही कदापि न की जाएगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।

बैठक में  विधायक गोण्डा सदर श्री प्रतीक भूषण सिंह,  विधायक गौरा श्री प्रभात वर्मा, माननीय सांसद गोण्डा एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि श्री रमाशंकर मिश्र, माननीय सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि श्री संजीव सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. अनिल तिवारी, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इंद्रजीत, जिला आपदा विशेषज्ञ श्री राजेश श्रीवास्तव, भाजपा प्रतिनिधि श्री मनीष द्विवेदी, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सिविल डिफेंस के पदाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि करनैलगंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इसी भावना को चरितार्थ करता

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़::भारत विकास परिषद की इलीट शाखा द्वारा नगर के मुख्य चौक पर स्थित दक्षिणमुखी देवी मंदिर के बाहर भव्य सेवार्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेठ मास के सातवें बड़े मंगल पर महिला सदस्य पूजा अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत भीषण गर्मी और धूप में आने-जाने वाले सैकड़ों राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए प्रसाद स्वरूप खिचड़ी और ठंडे शर्बत का वितरण किया गया।

इस सेवा कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख सदस्य पूजा अग्रवाल ने बताया कि संगठन द्वारा सामाजिक और धार्मिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य किए जाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भूखे-प्यासे राहगीरों को राहत पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों के माध्यम से न केवल लोगों की सेवा होती है, बल्कि एक बड़ा धर्मकाज भी संपन्न होता है, जिससे मन को असीम संतुष्टि मिलती है।

आयोजन के दौरान योगिता, पूजा, लतिका, श्रुति, महिला सहभागिता मनीला अग्रवाल सहित ओम अग्रवाल, रमेश अग्रवाल और गौरव मित्तल ने अपनी सेवाएं दीं।

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में इलीट शाखा के सचिव पंकज अग्रवाल और अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति और विशेष योगदान रहा। राहगीरों ने भी परिषद के इस सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह व नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को लगाए जाने की उठाई मांग दिया ज्ञापन
रितेश मिश्रा

हरदोई । शहर के सभी चौराहों पर महापुरुषों, क्रांतिकारीयो की प्रतिमाओं को लेकर काफी समय से राजनीति माहौल गरम चल रहा है।जिसमें हरदोई के नेताओं द्वारा प्रस्तावित मूर्ति ना लगाकर अन्यत्र मूर्तियों का अनावरण किया जा रहा है।और कही ना कही महा पुरुषों का अपमान किया जा रहा हैं।जिसको लेकर आज युवा करणी सेना संगठन के द्वारा संबोधित ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा दिया गया जिसमें मोहित मिश्रा युवा करणी सेना ने के प्रदेश मिडिया प्रभारी उ0प्र0, व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह की अगुआई में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ज्ञापन दिया गया है। जिसमें पूर्व से प्रस्तावित सिनेमा चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थापित किया जाना सुनिश्चित किया गया था लेकिन जनपद के नेताओं द्वारा अपनी मनमानी राजनीति को चमकाने के लिए भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण कर दिया गया और जनता जनार्दन को झूठा आश्वासन दिया गया कि प्रतिमा को डीएम चौराहा पर स्थापित किया जाएगा लेकिन वहां पर देश का गौरव सम्राट अशोक का चिन्ह पहले से ही मौजूद हैं।जिसको भी हटाया जाना सर्वथा अनुचित है।

इसी स्थिति में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाए और सन् 2000 से सदर मालखाने में क़ैद हम सब के नेता , नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को रिलीज़ कर अस्पताल चौराहे पर पुनः स्थापित किया जाए ।काशीराम कॉलोनी में अवैध रूप से रहकर कॉलोनी कब्ज़ा कर अनैतिक व्यापार सट्टा कारोबार नसे का कारोबार और ग्रुपवाजी कर गैंग बनाकर गुंडई करने वालों और चोर उचक्कों पर कठोर कार्यवाही की जाए किराए पर दिए आवासों का एलाटमेंट निरस्त किया जाए और हम सब की मांगो को जल्द से जल्द पूरा किया जाए अगर हीलाहवाली हुई तो अन्यत्र समाजसेवी संगठनों और समाजसेवियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन और अन्य प्रकार के प्रदर्शनों के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस मौके पर अधिवक्ता नीरज मिश्रा ,मुकेश अग्निहोत्री , अंकित गुप्ता,सुनील भारती, वेदराम, प्रांशु कुमार,सौरभ ,अनूप सिंह ,देवेश सिंह,आलोक द्विवेदी ,जयराम अमित सिंह सहित बहुत से पदाधिकारी मौजूद रहे।
योगी आदित्यनाथ से मिले मुकेश कुमार मासूम, मुख्यमंत्री ने किया उनकी पुस्तक की पांडुलिपि का अवलोकन
लखनऊ। लेखक, गीतकार एवं समाजसेवी मुकेश कुमार मासूम ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में प्रदेश के लोकप्रिय, दूरदर्शी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आत्मीय मुलाकात की। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सम्मानित सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ. लाल जी निर्मल तथा प्रख्यात समाजसेवी अमरनाथ प्रजापति भी उपस्थित रहे।
इस गरिमामयी भेंट के दौरान लेखक, गीतकार एवं समाजसेवी मुकेश कुमार मासूम ने अपनी लिखित पुस्तक की पांडुलिपि "योगी आदित्यनाथ : राजनीति और अध्यात्म के आकाश पर चमकता सितारा" मुख्यमंत्री को सादर भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अत्यंत आत्मीयता एवं स्नेह के साथ पुस्तक की पांडुलिपि का अवलोकन किया तथा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र प्रकाशित कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने बहुमूल्य समय में से पर्याप्त समय प्रदान कर न केवल पुस्तक के विषय में चर्चा की, बल्कि कुशल-क्षेम भी जानी। उनका यह स्नेहपूर्ण व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा। योगी आदित्यनाथ  केवल एक कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण ऐसे नेतृत्वकर्ता हैं, जिन्होंने अपने कर्म, संकल्प और समर्पण से करोड़ों लोगों के हृदय में विशिष्ट स्थान बनाया है। उनकी सरलता, विनम्रता, कार्यकुशलता और जनसामान्य के प्रति आत्मीयता उन्हें एक असाधारण जननेता के रूप में स्थापित करती है।
इस प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक मुलाकात के लिए मैं हृदय की गहराइयों से मुख्यमंत्री  के निजी सचिव पंत साहब का विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह अवसर संभव हो सका। साथ ही विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री आदरणीय डॉ. लाल जी निर्मल जी का भी मैं विशेष रूप से कृतज्ञ हूँ, जिनके स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन ने सदैव मेरा उत्साहवर्धन किया है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज में योग कक्ष का किया शुभारम्भ, विकास भवन में प्रदर्शनी का उद्घाटन ।
देवरिया,  M N पाण्डेय, 17 जून 2026।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनपद देवरिया के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही के साथ महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया तथा योग कक्ष का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इसके उपरांत उन्होंने मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य एवं अन्य चिकित्साधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में वृक्षारोपण एवं योग कक्ष के शुभारम्भ के पश्चात कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्र भारत के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने जनकल्याण, लोककल्याण और देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। आज विशेष अभियान के माध्यम से उन लोगों को भी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जो अब तक किसी कारणवश लाभ से वंचित रह गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता मिली है। चार करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं तथा 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। प्रधानमंत्री का स्पष्ट संकल्प है कि जब तक प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को आवास एवं जीवन की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो जातीं, तब तक योजनाएं निरंतर संचालित होती रहेंगी।
मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश ।
मेडिकल कॉलेज में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की फैकल्टियों में रिक्त पदों को भरने का अधिकार प्राचार्य को प्रदान किया गया है। शासन स्तर पर केवल नियुक्तियों की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान का सफल संचालन प्राचार्य की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि इन्फ्रास्ट्रक्चर, मानव संसाधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की आधारभूत आवश्यकताओं के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। रोगी कल्याण समिति में उपलब्ध धनराशि का समुचित उपयोग किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा कोई भी फैकल्टी रिक्त न रहे। सीसीटीवी व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रखी जाए और उसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
उप मुख्यमंत्री ने छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर के कुछ भवनों में फिनिशिंग एवं रंगाई-पुताई का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।
विकास एवं जनकल्याण आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन ।
उप मुख्यमंत्री ने विकास भवन परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ विषयक प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा देवराहा बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। आईसीडीएस विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम के तहत बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा 05 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई। प्रदर्शनी में लगाए गए एक स्टॉल पर पहुंचकर उन्होंने झालमुड़ी का स्वाद भी लिया तथा प्रदर्शनी की सराहना की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर आधारित यह प्रदर्शनी आमजन तक उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा उनका लाभ उठाने की अपील की।
प्रदर्शनी में कृषि, पर्यटन, पुलिस, स्वास्थ्य, उद्योग, आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, आईटीआई, पीएम सूर्य घर योजना, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम, यूपी सिडको, यूपी सीएनडीएस, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, यूपीपीसीएल, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, बाढ़ खंड, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण एवं नगरीय), सेतु निगम तथा ओडीओपी सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे।
          उप मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का अवलोकन किया तथा उनसे संवाद भी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को महर्षि देवराहा बाबा का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश मणि, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. रजनी पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा, डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, डॉ. एस.एस. द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अब एसबीआई पिहानी में , ग्राहकों को मिलेंगी नई सुविधाएं।
एसबीआई पिहानी के नए शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार पांडेय ने संभाली कमान
24 घंटे खुलेगा एटीएम, बैंक में अलग सहायता काउंटर की व्यवस्था

बबलू प्रजापति

पिहानी (हरदोई)। कस्बा पिहानी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में नए शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार पांडेय ने कार्यभार ग्रहण करते ही ग्राहकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। लंबे समय से बंद पड़ा बैंक का एटीएम 24 घंटे संचालित किया गया है।  जिससे उपभोक्ता दिन-रात किसी भी समय नकदी निकाल रहे है।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में एक अलग सहायता काउंटर स्थापित किया गया है, जहां ऐसे ग्राहकों की मदद की जाएगी जो स्वयं निकासी पर्ची, खाता खोलने के फॉर्म अथवा अन्य बैंकिंग प्रपत्र भरने में असमर्थ हैं। इस काउंटर पर तैनात कर्मचारी ग्राहकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि बैंक उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शाखा में शिकायत एवं सुझाव व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। बैंक परिसर में उच्च अधिकारियों से संपर्क के लिए विशेष सूचना बोर्ड लगाया गया है, जिससे किसी भी कर्मचारी के व्यवहार अथवा कार्यप्रणाली से असंतुष्ट ग्राहक सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
कार्यभार संभालने के बाद शाखा प्रबंधक ने बैंक कर्मचारियों के साथ बैठक कर ग्राहकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), गोल्ड लोन, एफडी योजनाओं तथा बैंक की अन्य जनहितकारी योजनाओं को गति दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
नवनीत कुमार पांडेय ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक की मंशा ग्राहकों को बेहतर, सरल और पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। शाखा में आने वाले प्रत्येक उपभोक्ता को सम्मानपूर्वक और त्वरित सेवा मिले, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
नटवां में लहूलुहान मिली महिला की हुई पहचान, दिल्ली से बिहार जाते समय हुई थी लापता
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां में सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली अज्ञात महिला की पहचान हो गई है। महिला दिल्ली के अशोक विहार क्षेत्र निवासी शीला (पत्नी संजय कुमार) है। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन मीरजापुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ मारपीट कर लूटपाट की गई और विरोध करने पर हमलावरों ने उसका गला रेतकर हत्या का प्रयास किया। इसके बाद उसे नटवां क्षेत्र में लाकर फेंक दिया गया।

शीला 14 जून को दिल्ली स्थित अपने ससुराल से मायके पूर्णिया (बिहार) जाने के लिए ट्रेन से रवाना हुई थी। वह प्रयागराज तक पहुंची, लेकिन इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 15 जून को नटवां में सड़क किनारे वह लहूलुहान हालत में मिली। उसके गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था और शरीर पर पहने गए आभूषण भी गायब थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसने लिखकर अपना नाम और पता बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान सुनिश्चित की।

अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने बताया कि महिला की पहचान हो चुकी है। परिजन को सूचना देकर बुलाया गया है तथा घटना में शामिल आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।