/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz रिटायर्ड सूबेदार की गाढ़ी कमाई पर कब्ज़ा? प्रिंसिपल ने कर दिया खेल,अब न्याय की आस में सूबेदार की नातिन दर-दर भटक रही* sultanpur
रिटायर्ड सूबेदार की गाढ़ी कमाई पर कब्ज़ा? प्रिंसिपल ने कर दिया खेल,अब न्याय की आस में सूबेदार की नातिन दर-दर भटक रही*
*फर्जी नियुक्ति एवं जमीन हड़पने का लगाया गंभीर आरोप* सुल्तानपुर,सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा की,फिर रिटायरमेंट के बाद अपनी जिंदगी भर की कमाई लगाकर शिक्षा का मंदिर खड़ा किया। मकसद सिर्फ इतना था कि इलाके के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। लेकिन आज उसी कॉलेज की जमीन और प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिता-पुत्र के निधन के बाद कॉलेज में कथित बंदरबांट,फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी और बेशकीमती जमीनों को अपने नाम कराने के आरोप लगे हैं।सुल्तानपुर देखिए हमारी खास रिपोर्ट..... सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र के बल्लीपुर में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से सेना से सेवानिवृत्त परमेश्वरी प्रसाद तिवारी ने करीब 6 दशक पहले अपनी जीवनभर की जमा पूंजी लगाकर जनता इंटर कॉलेज की नींव रखी थी। उनका मकसद था कि क्षेत्र के गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चों को गांव के आसपास ही बेहतर शिक्षा मिल सके। पिता के निधन के बाद उनके बेटे और सेना से सेवानिवृत्त जगदीश प्रसाद तिवारी ने भी अपनी पूरी कमाई विद्यालय के विकास में लगा दी। बाद में कॉलेज का नाम बदल कर परमेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज कर दिया गया और जगदीश प्रसाद तिवारी ने प्रबंधक के रूप में इसकी जिम्मेदारी संभाली। परमेश्वरी प्रसाद तिवारी और उनके पुत्र जगदीश प्रसाद तिवारी के निधन के बाद जिस शिक्षण संस्थान को पिता-पुत्र ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई से खड़ा किया था कालेज,उसी संस्थान में अब कथित भ्रष्टाचार,वित्तीय अनियमितताओं और संपत्तियों की बंदरबांट के गंभीर आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि जगदीश प्रसाद तिवारी के बाद कॉलेज के प्रबंधक बने अमरनाथ तिवारी ने कथित तौर पर फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों का सहारा लेकर अपने सगे पौत्र अविनाश तिवारी को कॉलेज में लिपिक के पद पर नौकरी दिला दी। इसके लिए कॉलेज के उप प्रबंधक रामयज्ञ तिवारी को प्रबंधक दर्शाया गया। इस मामले की जानकारी जब जगदीश प्रसाद तिवारी की पुत्री पुष्पा शुक्ला को हुई तो उन्होंने अधिकारियों से शिकायत कर अविनाश तिवारी की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए। पुष्पा शुक्ला की पुत्री डॉ. बबीता शुक्ला का दावा है कि जिन रामयज्ञ तिवारी को दस्तावेजों में प्रबंधक दिखाकर नियुक्ति कराई गई, वे कभी कॉलेज के प्रबंधक रहे ही नहीं। इस संबंध में रामयज्ञ तिवारी की ओर से चिट फंड कार्यालय में शपथ पत्र भी दिए जाने की बात कही जा रही है। मामला सिर्फ नियुक्ति तक ही सीमित नहीं है। आरोप है कि अमरनाथ तिवारी ने कॉलेज की संस्था की बेशकीमती जमीनों को भी कथित फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपने परिवार के नाम करा लिया और फिर धीरे-धीरे उनकी बिक्री शुरू कर दी। बल्दीराय तहसील के बल्लीपुर कस्बे में कॉलेज की जमीन पर बैंक ऑफ बड़ौदा, सीओ कार्यालय सहित कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कॉम्प्लेक्स के निर्माण का मामला भी सामने आया है। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य जारी होने की बात कही जा रही है। इन संपत्तियों को लेकर डॉ. बबीता शुक्ला ने अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन काफी समय से शिकायत होने के बाद भी कार्यवाही न होने से वे योगी सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़ा कर रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस शिक्षण संस्थान की स्थापना बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए हुई थी, उसकी संपत्तियों और प्रबंधन को लेकर आखिर इस तरह के विवाद कैसे खड़े हो गए? क्या कॉलेज में हुई नियुक्ति और जमीनों के हस्तांतरण की निष्पक्ष जांच होगी? क्या दस्तावेजों की जांच के बाद कथित फर्जीवाड़े की सच्चाई सामने आएगी?या फिर यह सच्चाई फर्जीवाड़े के सामने अपना दम तोड़ देगी? फिलहाल बबीता शुक्ला की शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक सुल्तानपुर एस.पी.सिंह ने कहा कि परमेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज में लिपिक की फर्जी नियुक्ति की शिकायत हमारे यहाँ प्राप्त हुई है। शिकायत ये है कि उनकी नियुक्ति फर्जी है। वास्तविकता ये है कि उनकी नियुक्ति 2008 में प्रबंध समिति द्वारा की गई थी। वेतन भुगतान की अनुमति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से दी गई थी। बाद में मामला माननीय उच्च न्यायालय में गया था, वहां से उनको स्टे प्राप्त हुआ था,जिसके कारण उनको वेतन भुगतान प्राप्त हो रहा है। अभी फिलहाल हमने जो जांच कराई है, वह केवल इस बात की जांच हो रही है कि वहां पर नियुक्ति की प्रक्रिया सही थी या नहीं, उसकी जांच की जा रही है। और जैसे ही जांच होगी पूर्ण,उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विद्यार्थियों में आत्मविश्वास भरती है अभिनय कला - प्रशांत 18, 19 और 20 दिसंबर को आयोजित होगा तीन दिवसीय सुलतानपुर महोत्सव*
सुलतानपुर,अभिनय कला विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनमें आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नाट्यकला के विभिन्न आयामों से भी जुड़ना चाहिए। यह बातें प्रख्यात नाट्यकर्मी प्रशांत ने कहीं। वह राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुलतानपुर के बी एड विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।संगोष्ठी की विशिष्ट वक्ता जबलपुर की कवयित्री आकांक्षा सिंह ने बताया कि सुलतानपुर में पहली बार सुलतानपुर महोत्सव के आयोजन की योजना बनाई गई है। तीन दिवसीय यह महोत्सव 18, 19 एवं 20 दिसंबर को क्षत्रिय सभागार परिसर में आयोजित होगा। महोत्सव में सुलतानपुर के विद्यार्थियों द्वारा नाटक का मंचन किया जाएगा। नाट्यकला में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को प्रख्यात नाट्यकर्मी प्रशांत द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. इंद्रमणि कुमार ने भारतीय रंगमंच की शुरुआत एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी में आधुनिक और रोचक नाटकों की शुरुआत का श्रेय भारतेंदु हरिश्चंद्र को जाता है।

कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि ने किया तथा आभार ज्ञापन डॉ. सीमा सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. संतोष अंश, सुनील सिंह सहित बी एड संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रजापति समाज के गौरव एवं भाजपा नेता वीरेंद्र भार्गव बने भाजपा ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री*
सुल्तानपुर,प्रजापति समाज के प्रदेश महामंत्री, सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित नेता वीरेंद्र भार्गव को भाजपा ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किए जाने पर समर्थकों, शुभचिंतकों एवं प्रजापति समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। वीरेंद्र भार्गव लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों में विभिन्न दायित्वों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। समाज के लोगों को एकजुट करने, सामाजिक उत्थान तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनका निरंतर प्रयास रहा है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं कार्यक्षमता का सम्मान माना जा रहा है। इस अवसर पर प्रजापति समाज के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व और अनुभव से काशी क्षेत्र में ओबीसी मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलेगी। वीरेंद्र भार्गव ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे।
साढ़े तीन साल बाद डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला का बाराबंकी स्थानांतरण, मनोज कुमार यादव को सुल्तानपुर का अतिरिक्त प्रभार*
चुनाव आयोग की स्थानांतरण नीति के तहत हुई कार्रवाई, अभिषेक शुक्ला के कार्यकाल को लेकर विभागीय स्तर पर हुई कार्यों की चर्चा।

सुल्तानपुर,जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) अभिषेक शुक्ला का करीब साढ़े तीन वर्ष के लंबे कार्यकाल के बाद जनपद बाराबंकी स्थानांतरण कर दिया गया है। चुनाव आयोग की स्थानांतरण नीति के अंतर्गत हुए इस तबादले के बाद सुल्तानपुर में पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी अपर जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार यादव को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है।

अभिषेक शुक्ला ने सुल्तानपुर में अपने कार्यकाल के दौरान पंचायती राज विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में भूमिका निभाई। उनके स्थानांतरण की खबर के बाद विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच उनके कार्यकाल की चर्चा हो रही है।

साढ़े तीन वर्षों तक सुल्तानपुर में सेवाएं देने वाले अभिषेक शुक्ला का स्थानांतरण भले ही प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हो, लेकिन उनके कार्यकाल से जुड़ी यादें और सराहनीय कार्य जनपद में लंबे समय तक याद किए जाएंगे।

वहीं,मनोज कुमार यादव के अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद विभागीय कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
*जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने की स्व-गणना, कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी किया प्रतिभाग।*
*16 से 30 नवम्बर तक स्व-गणना तथा 01 दिसम्बर से 04 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर होगी जनसंख्या गणना।*

सुलतानपुर,जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन एवं जनसामान्य की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वयं स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की। इस अवसर पर एडीएम (वि0/रा0) श्री राकेश सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रीती जैन, एसडीएम (सदर) श्रीमती गरिमा सोनाकिया सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्व-गणना की प्रक्रिया में प्रतिभाग किया।      
जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक संचालित की जाएगी। इसके पश्चात 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। वहीं 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण संचालित किया जाएगा।
      जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि में स्वयं अपनी स्व-गणना अवश्य करें तथा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश एवं समाज के विकास की योजनाओं, नीतियों तथा संसाधनों के उचित नियोजन का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग एवं सहभागिता आवश्यक है।
       उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात प्राप्त होने वाले विशिष्ट स्व-गणना कोड को सुरक्षित रखें तथा प्रगणक के घर आने पर उन्हें उपलब्ध कराएं, जिससे सत्यापन के उपरांत जनगणना की प्रक्रिया पूर्ण हो सके। स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in का उपयोग किया जा सकता है।
      जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। सभी नागरिकों की सक्रिय सहभागिता, सही एवं सटीक जानकारी तथा प्रशासन के समन्वित प्रयासों से जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकेगा।
*सुल्तानपुर के पकड़ी गांव में आयोजित घुमंतू गौरव समागम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मंत्री असीम अरुण*
उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण शुक्रवार को सुल्तानपुर पहुंचे। देहात कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी गांव में आयोजित घुमंतू गौरव समागम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मंत्री असीम अरुण ने घुमंतू समाज के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट निर्देश है कि सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से कोई भी परिवार या व्यक्ति पीछे नहीं छूटना चाहिए। इस दौरान मंत्री ने ओवैसी और चंद्रशेखर की राजनीतिक गतिविधियों, समाजवादी पार्टी के पोस्टर वार और एसआईआर को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि घुमंतू समाज के उत्थान के लिए काफी काम हुए हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। सरकार ने घुमंतू विकास बोर्ड का गठन किया है, जिसका उद्देश्य एक-एक परिवार को चिह्नित कर उन्हें आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित सभी सरकारी सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को शिक्षा, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाएं और नियमित आमदनी उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। जब ये सभी सुविधाएं परिवारों तक पहुंच जाएंगी, तभी वास्तविक रूप से उनके उत्थान का उद्देश्य पूरा होगा। वहीं, ओवैसी और चंद्रशेखर द्वारा सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाए जाने के सवाल पर मंत्री ने धर्म और जाति आधारित राजनीति पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटना गलत है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में ऐसी व्यवस्था नहीं दी। असीम अरुण ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल विकास के बजाय धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम करती है। साथ ही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने का दावा भी किया। समाजवादी पार्टी की ओर से कानून व्यवस्था को लेकर किए जा रहे पोस्टर वार पर भी मंत्री असीम अरुण ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 10 से 12 साल पहले सपा सरकार के समय राह चलते लूट की घटनाएं होती थीं। सर्दियों में पुलिसकर्मियों को गांव-गांव जाकर रात में पहरा देना पड़ता था। आज हालात बदले हैं। गुंडागर्दी और माफियागिरी में कमी आई है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार का सबसे बड़ा प्रमाण जनता के सामने है और आंकड़े भी इसकी पुष्टि करते हैं एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सवा करोड़ हिंदुओं के नाम मतदाता सूची से कटने के सवाल पर मंत्री ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए एसआईआर जरूरी है। इस प्रक्रिया में कई स्तर बनाए गए हैं। किसी का नाम गलत तरीके से कटता है तो उसे दोबारा जुड़वाने का अवसर मिलेगा। नाम काटने से पहले नोटिस देने की व्यवस्था है और छूटे हुए मतदाताओं को भी नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा। वहीं बारा समाज को राजनीतिक भागीदारी दिए जाने के सवाल पर असीम अरुण ने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ने के लिए अपना नेतृत्व जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए के सामूहिक प्रयासों से सभी समाजों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। इससे समाज के बीच से नया नेतृत्व उभरकर सामने आया है, जो समाज की पीड़ा को आवाज दे रहा है और आगे भी देता रहेगा। समाज कल्याण राज्य मंत्री फिलहाल पकड़ी गांव में आयोजित घुमंतू गौरव समागम के जरिए सरकार ने घुमंतू समाज के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण ने विकास, सामाजिक समरसता और कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
सुल्तानपुर ,सरस्वती विद्या मंदिर पत्रकार वार्ता/क्षेत्रीय विज्ञान गणित मेला 2026*
आज सुल्तानपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता ने मंच से बोलते हुए कहा -  पत्रकार बंधुओं का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती 1952 से काम कर रही है और जब 1952 में पहला शिशु मंदिर गोरखपुर में प्रारंभ हुआ तो उसका उद्देश्य था कि जो युवा पीढ़ी है वो संस्कार युक्त होनी चाहिए। संस्कार माने भारतीय संस्कृति के संस्कार। वही उन्होंने कहा कि दूसरा उद्देश्य था कि हमारे विद्यालय से पढ़ के निकलने वाले भैया-बहनों का सर्वांगीण विकास हो - शारीरिक,प्राणिक,मानसिक,बौद्धिक विकास। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। मुख्य वक्ता: श्रीमान हेम जी - क्षेत्र संगठन मंत्री, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र पत्रकार वार्ता के बाद मंच से पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने सभी पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई विद्यालयों के आचार्य और प्रबंध समिति के लोग मौजूद रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंचाई एवं जल संसाधन, नहरों की सिल्ट सफाई एवं सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित*
सुलतानपुर,जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में सिंचाई एवं जल संसाधन, नहरों की सिल्ट सफाई एवं सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नहरों की सिल्ट सफाई, सिंचाई बन्धु तथा निर्माणाधीन एवं संचालित परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि नहरों की सिल्ट सफाई एवं स्क्रैपिंग के कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नहरों की सिल्ट सफाई एवं स्क्रैपिंग का कार्य नवम्बर माह के द्वितीय सप्ताह में प्रारम्भ कर ’15 दिसम्बर 2026 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य’ निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यों की समयबद्धता एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में सिंचाई व्यवस्था से जुड़े विषयों तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त जनपद में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में राजकीय नलकूपों के जीर्णाेद्धार की परियोजना, राजकीय नलकूपों की वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित परियोजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों, अब तक प्राप्त प्रगति तथा अवशेष कार्यों के संबंध में विभागीय विवरण प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने विभागीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखते हुए निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यों को पूर्ण कराने पर जोर दिया। बैठक में विभागीय कार्ययोजना के अनुसार नहरों की सिल्ट सफाई, सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा संचालित परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियन्ता एवं संबंधित विभागीय अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
के.आर. इंटरनेशनल स्कूल में अन्नपूर्णालय कैंटीन का उद्घाटन, समाजसेवियों एवं संस्थाओं को किया गया सम्मानित*
सुल्तानपुर,मोतिगरपुर क्षेत्र के ढेमा स्थित के.आर. इंटरनेशनल स्कूल में नवनिर्मित कैंटीन ‘अन्नपूर्णालय’ का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोतिगरपुर के थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने कैंटीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न समाजसेवियों एवं सामाजिक संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के योगदान की सराहना की गई। विद्यालय के प्रबंधक के.आर. राय ने बताया कि अन्नपूर्णालय की स्थापना विद्यार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण देने के साथ उनके स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वस्थ खानपान भी आवश्यक है। अन्नपूर्णालय के शुभारंभ से विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में बेहतर भोजन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम में डॉ ऋषभदेव शुक्ला, कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’, आशु कवि मथुरा प्रसाद सिंह ‘जटायु’, सुशील कुमार साहिदुंदु, आद्या सिंह, प्रदीप, सूरज शर्मा, देवेंद्र वर्मा, राज कूपर, संतोष सिंह, गप्पू सिंह, प्रधानाचार्य निरुपमा श्रीवास्तव, शिव कुमार तिवारी, डॉ. अमित मिश्र, राज कुमार मिश्र एवं प्रांजल मिश्र सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि, सम्मानित समाजसेवियों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों ने जीता पदक*

खिलाड़ियों में जुनून हो तो उम्र माने नहीं रखती।
उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में दिनांक 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजन संपन्न हुआ जिसमें एथलेटिक्स के पूर्व खिलाड़ी राकेश कुमार ने 40 वर्ष की आयु वर्ग में लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीते। वहीं शरद पाठक 40 वर्ष की आयु वर्ग में 10000 मीटर की दौड़ में का कांस्य पदक जीतकर जनपद को गौरवान्वित करने का कार्य किया है उनके इस दौड़ की उपलब्धि के लिए जनपद के कुश्ती एसोसिएशन के सचिव सत्यवीर यादव, ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी आर बी पांडे, राजेश वर्मा ,महेश कुमार,कबड्डी संघ से राम अवतार, वर्मा, आशुतोष यादव, आदि लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी