/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz यूपी विधानसभा चुनाव-2027: अवैध नगदी, शराब और ड्रग्स की आवाजाही पर रहेगी पैनी नजर, 23 एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा uttar pradesh
यूपी विधानसभा चुनाव-2027: अवैध नगदी, शराब और ड्रग्स की आवाजाही पर रहेगी पैनी नजर, 23 एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा

- मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक, हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश

- प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उड़नदस्ता और स्थैतिक निगरानी दलों की 9-9 टीमें रहेंगी सक्रिय, सीमाओं पर चेकपोस्ट में होगी सघन जांच

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धनबल और अन्य प्रलोभनों के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की 23 प्रवर्तन एजेंसियां निगरानी करेंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इस संबंध में प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें हर स्तर पर सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान अवैध नगदी, शराब, मादक पदार्थों और अन्य प्रलोभनकारी वस्तुओं के परिवहन एवं वितरण पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना जरूरी है। इसके लिए सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करें और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

- सीमाओं और चेकपोस्ट पर होगी सघन जांच

निर्वाचन के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थित चेकपोस्टों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यहां से गुजरने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों की सघन जांच की जाएगी। ड्रग्स, शराब और नकदी के अवैध परिवहन पर विशेष नजर रहेगी। इसके साथ ही बैंक खातों में असामान्य रूप से बड़ी रकम जमा होने और निकासी की गतिविधियों की भी निगरानी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बहुमूल्य धातुओं के अवैध परिवहन तथा मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से उपहार एवं अन्य वस्तुओं के मुफ्त वितरण पर भी प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

- व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान तेज

प्रदेश में व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों (Expenditure Sensitive Constituencies) के चिह्नीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ऐसे क्षेत्रों में चुनावी खर्च और मतदाताओं को प्रलोभन देने वाली गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में उड़नदस्ता (FST) और स्थैतिक निगरानी दल (SST) तैनात किए जाएंगे। निर्वाचन क्षेत्रवार निगरानी व्यवस्था के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उड़नदस्ता और स्थैतिक निगरानी दलों की 9-9 टीमें सक्रिय रहेंगी। इन टीमों के माध्यम से संदिग्ध लेनदेन, नकदी और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी।

- 23 केंद्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियां करेंगी निगरानी

बैठक में आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ED), जीएसटी, कस्टम, आबकारी, वन विभाग, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, भारतीय रिजर्व बैंक, नागरिक उड्डयन, सशस्त्र सीमा बल, पुलिस और परिवहन एवं रेलवे विभाग समेत विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध गतिविधि या मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश को समय रहते रोका जा सके।

बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी: योगी आदित्यनाथ

- सीएनएच ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, 1200 करोड़ के निवेश से औद्योगिक, आर्थिक और लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित होगा जेवर

- ₹1200 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार: मुख्यमंत्री

- सीएम बोले- माफिया राज की जगह कानून का राज, उत्तर प्रदेश टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल

- कहा - 15 लाख करोड़ के निवेश धरातल पर, 7.5 लाख करोड़ के प्रस्ताव जल्द होंगे साकार

लखनऊ, 12 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और बुलडोजर की कार्रवाई ने यूपी को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड बन चुका है। अगर कंपनियां यहां बुलडोजर और ट्रैक्टर बनाएंगी, तो देश विदेश में इसकी मांग स्वतः ही बढ़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सीएनएच इंडस्ट्रियल के नए ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में ₹1200 करोड़ से अधिक की लागत से यह प्लांट स्थापित हो रहा है।

- जेवर अब भारत का गहना और निवेश का हब

मुख्यमंत्री ने जेवर क्षेत्र के किसानों और जनप्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में कभी गोलियां चलती थीं और जो अपराध दर में सबसे ज्यादा बदनाम था, वह जेवर आज भारत के ‘गहने’ के रूप में निवेश का सर्वश्रेष्ठ गंतव्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और यीडा के विकास के साथ यह पूरा क्षेत्र एक बड़े औद्योगिक, आर्थिक और लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। यहां एचसीएल फॉक्सकॉन का सेमीकंडक्टर प्लांट, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, एमएसएमई पार्क और डाटा सेंटर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं आकार ले रही हैं।

- बीमारू से देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बना यूपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के सामने पलायन, पिछड़ेपन और अराजकता जैसे कई प्रश्न थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य उपद्रव से उत्सव प्रदेश बन गया है। उत्तर प्रदेश ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, फियरलेस बिजनेस और ट्रस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि राज्य टॉप अचीवर रहा है और डीरेग्युलेशन में देश में प्रथम स्थान पर है। कभी बीमारू राज्यों में गिना जाने वाला यूपी आज बॉटम फाइव से बाहर निकलकर देश की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। राज्य 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

- साढ़े नौ वर्षों में 50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने बताया कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 15 लाख करोड़ के निवेश धरातल पर उतर चुके हैं और आगामी इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से 7.50 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग होने जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में फैक्ट्रियों की संख्या 14 हजार से बढ़कर 35 हजार हो गई है। एमएसएमई इकाइयां 1 करोड़ तक पहुंच चुकी हैं और स्टार्टअप की संख्या 120 से बढ़कर 25 हजार हो गई है।

- किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएनएच इंडस्ट्रियल का 100 एकड़ में बनने वाला यह प्लांट प्रदेश में कृषि यंत्रीकरण और आधुनिक निर्माण को नई गति देगा। 1200 करोड़ के इस निवेश से हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। भारत के ट्रैक्टर बाजार में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी साढ़े अठारह प्रतिशत है। इस निवेश से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने सीएनएच प्रबंधन को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

- युवाओं को इंडस्ट्री रेडी वर्कफोर्स बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा, सैमसंग, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, इंफोसिस और एचसीएल जैसी कंपनियों के साथ मिलकर प्रदेश के विशाल जनसांख्यिकीय लाभांश (डेमोग्राफिक डिविडेंड) को स्किल से जोड़कर इंडस्ट्री रेडी वर्कफोर्स तैयार किया जा रहा है। आईटी, सेमीकंडक्टर, साइबर, रोबोटिक्स और एग्रीटेक जैसे उभरते क्षेत्रों में यूपी नवाचार और रोजगार के नए द्वार खोल रहा है।

- कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, विधायक धीरेंद्र सिंह और तेजपाल सिंह नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह, सीएनएच की चेयरपर्सन लेडी सुजैन हेवुड, सीईओ गैरीट मार्क्स सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से पहले सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, PDA का बताया नया मतलब

- ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’ के संदेश के साथ 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव, होर्डिंग बनी चर्चा का विषय

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर लगी एक होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई है। इस होर्डिंग के जरिए PDA का नया अर्थ समझाया गया है। इसमें P का मतलब 'पहले', D का 'दर्शन' और A का 'आशीर्वाद' बताया गया है।

होर्डिंग पर अखिलेश यादव को 'आदरणीय' संबोधित करते हुए 12 दिसंबर 2026 को अयोध्या दर्शन का उल्लेख किया गया है। इस तरह PDA के प्रचलित राजनीतिक अर्थ से इतर इसे धार्मिक आस्था और दर्शन से जोड़कर एक नया संदेश देने की कोशिश की गई है। अब्दुल अजीम मंसूरी के नाम से लगाई गई इस होर्डिंग में अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को प्रमुखता से दर्शाया गया है। पार्टी कार्यालय के बाहर लगी इस होर्डिंग ने लोगों का ध्यान खींचा है और अब इसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में भी हो रही है।

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया: राजभर

- ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बोला हमला

- इटावा में चंद्रमोहन दिवाकर से मारपीट और संपत्ति कब्जाने की कोशिश का मामला उठाया

- बाराबंकी में दिलीप की पीट-पीटकर हत्या का किया जिक्र, प्रमोद यादव के खिलाफ दर्ज है हत्या का मुकदमा

- बोले- नींद और भ्रम की दुनिया से बाहर आइए, गुंडई के नशे में चूर अपने लठैतों को संभालिए

लखनऊ, 12 नवंबर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इटावा और बाराबंकी में दलितों के साथ हुई घटनाओं को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश के पीडीए पर तंज कसते हुए उसे ‘पीट देगा अहीर’ बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने की अफवाह भर से उनके लोग इस तरह व्यवहार कर रहे हैं जैसे उनकी सरकार आ गई हो। राजभर ने अपनी पोस्ट की शुरुआत ‘अखिलेश यादव जी, गुड मॉर्निंग’ से की। उन्होंने लिखा कि अखिलेश अभी सो रहे होंगे, लेकिन उनका पीडीए यानी ‘पीट देगा अहीर’ उनके मुख्यमंत्री बनने की अफवाह भर से सो नहीं रहा है।

- इटावा में चंद्रमोहन दिवाकर से मारपीट का मामला उठाया

राजभर ने इटावा के बिट्टू यादव का जिक्र करते हुए कहा कि चंद्रमोहन दिवाकर की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की गई। इसका विरोध हुआ तो गाली-गलौज के बाद चंद्रमोहन दिवाकर के साथ मारपीट की गई। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश की दो-चार प्रेस कॉन्फ्रेंस देखकर बिट्टू यादव को लगने लगा है कि गुंडई का राज वापस आने वाला है।

- बाराबंकी में दिलीप की पीट-पीटकर हत्या

राजभर ने बाराबंकी की घटना को लेकर भी अखिलेश को घेरा। दिलीप की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में प्रमोद यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। राजभर ने इस घटना को लेकर सपा नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ शिवपाल यादव कहते हैं कि कोई गुंडई करे तो उसे पार्टी से बाहर निकाल दिया जाए और दूसरी तरफ दलितों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं सामने आ रही हैं।

- अपने लठैतों को कायदे से चांपिए महाराज : राजभर

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही कहते हैं कि सपा ने हर चौराहे पर गुंडों को पाल रखा है। उन्होंने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा, “नींद और भ्रम की दुनिया से बाहर आइए और गुंडई के नशे में चूर अपने लठैतों को कायदे से चांपिए महाराज।” राजभर ने कहा कि यादव होने के नाम पर ज्यादा सीना ठोंककर कानून हाथ में लेने वालों को समझाया जाना चाहिए कि उत्तर प्रदेश पुलिस ऐसे लोगों की ‘अइंठन’ दूर करने में सक्षम है। बाद में कार्रवाई होने पर यह नहीं कहा जाना चाहिए कि यादवों के साथ गलत हो रहा है। राजभर ने अखिलेश पर यादव समाज को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनका काम यादवों को फंसाना नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री बनने की अफवाह फैलाकर वह उन्हें बर्बाद कर रहे हैं। पोस्ट के आखिर में उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “खैर, आप जानें, आपके ‘पीट देगा अहीर’ जानें।”

सपा के साथ उसका कोर वोटर भी नहीं, अखिलेश हवा हवाई बात करते हैं', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का तीखा हमला

- 'अखिलेश के पास न कोई एजेंडा, न ही प्रदेश के लिए कोई विजन', कपिल देव अग्रवाल का सपा पर निशाना

- कहा- अखिलेश की असलियत सबको पता है

अब रामलला के दर्शन से क्या होगा?

लखनऊ, 11 नवंबर। यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव केवल हवा हवाई बात करते हैं। उनके पास न कोई एजेंडा है, न ही प्रदेश के लिए कोई विजन। जैसे बच्चे सांप सीढ़ी खेलते हैं वैसे ही वो ट्विटर-ट्विटर (सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स) खेलते हैं। यूपी की जनता 2027 के चुनाव में सपा का परमानेंट सफाया कर देगी।

कपिल देव अग्रवाल ने अखिलेश यादव को आत्ममुग्ध बताते हुए कहा कि सपा प्रमुख मन ही मन खुद को सीएम मानते हैं। उनकी बातों पर अब कोई भरोसा नहीं करता। उन्हें आत्मचिंतन करने की जरूरत है, क्योंकि इस समय सपा के साथ उसका कोर वोटर भी नहीं है।

- ‘का बरषा सब कृषि सुखाने'

अखिलेश यादव के रामलला के दर्शन करने की चर्चाओं पर तंज कसते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि शायद अब उन्हें सद्बुद्धि आ रही है, लेकिन अब पछताने से क्या फायदा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सपा ने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया है। सनातन को अपमानित किया है। उससे प्रदेश के लोग वाकिफ हैं। अखिलेश यादव कितना भी आडंबर रच लें लेकिन उनकी असलियत अब हर कोई जान चुका है।

10 दिन भगवा पहनने से कोई रामभक्त नहीं बन जाता’, मनोज पांडेय ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

-‘पहले कारसेवकों पर गोली चलवाई, अब रामभक्ति का कर रहे दिखावा’, अखिलेश पर बरसे कैबिनेट मंत्री

- 'सैफई महोत्सव कराने वालों को अयोध्या का भव्य दीपोत्सव कैसे रास आ सकता है', अखिलेश पर मनोज पांडेय का तंज

- अखिलेश के PDA में दलित और गैर यादव ओबीसी की हिस्सेदारी न के बराबर, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा को घेरा

- राजभर ने कहा- सनातन को अपमानित करना अखिलेश यादव की फितरत

लखनऊ, 11 नवंबर। योगी सरकार में कैबिनेट मनोज पांडेय और ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। मनोज पांडेय ने कहा कि अखिलेश यादव की सनातन विरोधी छवि से यूपी का बच्चा-बच्चा वाकिफ है। उन्हें रामलला के दर्शन से पहले निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलवाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव का PDA ढकोसला है। इसमें गैर यादव ओबीसी और दलितों की कोई जगह नहीं है। मनोज पांडेय ने कहा कि यूपी और देश की 80 फीसदी जनता मजबूती से एनडीए के साथ खड़ी है। अखिलेश यादव को अपने पीडीए की हकीकत पता है। वो जानते हैं कि कोई भी समाज उनपर भरोसा नहीं करता है। 

कैबिनेट मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि आज अखिलेश यादव किस मुंह से रामभक्ति की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 दिन भगवा पहनने से कोई रामभक्त नहीं बन जाता। वोट की जरूरत पड़ने पर मंदिर जाना आस्था का प्रमाण नहीं है। धर्म केवल दर्शन नहीं, बल्कि भावना और सम्मान का विषय है। मनोज पांडेय ने कहा कि अपने राज में जनता के पैसे से महंगे-महंगे फिल्मी सितारों को बुलाकर सैफई महोत्सव कराने वाले अखिलेश यादव को अयोध्या का भव्य दीपोत्सव कहां रास आएगा। 

'अली और बाबर अखिलेश यादव के आदर्श'*

ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव राम विरोधी हैं। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना सपा की फितरत है। वो केवल अली और बाबर को अपना आदर्श मानते हैं। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को रामलला के दर्शन के साथ ही मथुरा और काशी जाने की तारीख का भी ऐलान कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक देख सपा प्रमुख पीडीए-पीडीए का नारा चिल्ला रहे हैं। लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि आखिर उनके पीडीए में नाई, विश्वकर्मा, प्रजापति, पाल, राजभर और निषाद समाज की हिस्सेदारी कितनी है।

घुसपैठियों के सामने नाक रगड़ने वाले देवभूमि के लोगों को बता रहे घुसपैठिया: योगी आदित्यनाथ

- उत्तराखंड महोत्सव 2026 को मुख्यमंत्री योगी ने किया संबोधित

- मां गंगा, यमुना, सरयू और राप्ती भी उत्तराखंड से आईं, देवभूमि के लोगों पर उंगली उठाना संकुचित सोच

- उत्तराखंड महापरिषद के आयोजनों के लिए सुरक्षित रहेगा पंडित गोविंद वल्लभ पंत उपवन, नहीं होंगी अन्य गतिविधियां

- वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के बाद अब वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन को बढ़ावा दे रही उत्तर प्रदेश सरकार

- जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वालों से सावधान रहने का मुख्यमंत्री ने किया आह्वान

लखनऊ, 11 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया बताने वाले बयान पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों से गले मिलते हैं, उनके सामने नाक रगड़ते हैं, वही देवभूमि के लोगों के प्रति जहर उगल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत भी उत्तराखंड से थे। मां गंगा, यमुना, सरयू, राप्ती और रामगंगा भी उत्तराखंड से ही आती हैं, ऐसे में उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया कहना छोटी सोच और विभाजनकारी मानसिकता का परिचायक है। मुख्यमंत्री बुधवार को लखनऊ के पंडित गोविंद वल्लभ पंत उपवन में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव 2026 को संबोधित कर रहे थे।

-माफियाओं के लिए आंसू बहाने वालों को देवभूमि का गौरव नहीं दिखता

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों पर उंगली उठाने वाले देश की रक्षा में उनके योगदान को भूल जाते हैं। उत्तराखंड का नौजवान सीमाओं पर खड़ा होकर यह नहीं देखता कि वह उत्तराखंड की सीमा पर है, अरुणाचल में है या राजस्थान में। उसके लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि होती है। उन्होंने कहा कि छोटी बुद्धि के लोग महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचकर उच्छृंखल व्यवहार करते हैं। ऐसे लोगों को जनता बार बार ठुकराती है। इनकी संवेदना लोक परंपरा, लोक संस्कृति और लोक आस्था से नहीं, बल्कि दुर्दांत माफियाओं से जुड़ी होती है। माफिया के मरने पर ये आंसू बहाते हैं।

- देश की रक्षा में उत्तराखंड के योगदान को किया नमन

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का उल्लेख करते हुए कहा कि ब्रिटिश शासन में निर्दोष भारतीयों पर गोली चलाने का आदेश मिलने पर उन्होंने साफ इनकार कर दिया था। सजा मिलने के बावजूद उनका साहस नहीं टूटा। उन्होंने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि ने देश को अनेक महान विभूतियां दी हैं। उत्तराखंड के लगभग हर परिवार में सेना के प्रति समर्पण का भाव दिखाई देता है।

- उत्तराखंड महापरिषद के लिए सुरक्षित रहेगा पंत उपवन

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड महापरिषद को आश्वस्त किया कि पंडित गोविंद वल्लभ पंत उपवन में उसके आयोजन निर्बाध रूप से चलते रहेंगे। यह स्थल उत्तराखंड से जुड़े कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध रहेगा और यहां कोई अन्य गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंडवासियों के साथ खड़ी है। उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत द्वारा स्थापित उत्तराखंड महापरिषद पिछले 78 वर्षों से लखनऊ में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं, लोक गायन और खानपान को संरक्षित करने का कार्य कर रही है। अवध की संस्कृति और देवभूमि का गौरव इस महोत्सव में एक साथ दिखाई देता है।

- उत्तराखंड के व्यंजनों में औषधीय गुण, ब्रांडिंग की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन प्राकृतिक पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर हैं, लेकिन उनकी पर्याप्त ब्रांडिंग नहीं हो सकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मिलेट को प्रोत्साहित किया तो लोगों ने कोदो और झंगोरा जैसे अनाजों के बारे में जानना शुरू किया। कुल्थ की दाल का स्वाद ऐसा है कि एक बार खाने वाला उसे भूल नहीं सकता। उन्होंने महोत्सव में मड़वा, झंगोरा और चौलाई सहित पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाने की सराहना की। बताया कि उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के बाद अब वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन यानी एक जिला एक व्यंजन अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। स्थानीय खानपान को पहचान दिलाने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने उत्तराखंड के कलाकारों को मंच देने और नई पीढ़ी को उनसे जोड़ने का आह्वान किया।

- विरासत पर गर्व और नागरिक कर्तव्य से बनेगा विकसित भारत

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंचप्रण का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। अपनी विरासत पर गौरव, गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति, सेना और सुरक्षाबलों के प्रति सम्मान, सामाजिक एकता तथा नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन ही विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, पंचप्रयाग, कैंची धाम और अन्य तीर्थों की तरह उत्तर प्रदेश के अयोध्या, काशी, मथुरा वृंदावन, प्रयागराज, विंध्यवासिनी धाम और नैमिषारण्य भी हमारी साझा विरासत हैं। जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वाले तत्वों से सावधान रहना होगा।

- पहले अंधेरे में थी अयोध्या, आज जगमगा रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में अयोध्या में अंधेरा और गंदगी रहती थी। आज अयोध्या और काशी जगमगा रही हैं। भव्य दीपोत्सव और दिव्य कुंभ जैसे आयोजन हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश पहले बीमारू राज्य था, अब देश की तीन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पहले जिलों में माफियाओं का वर्चस्व था, लेकिन अब उनकी स्थिति बदल चुकी है। ईमानदारी से प्रयास किए जाएं तो विकास का मार्ग खुलता है।

- दो विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान

मुख्यमंत्री ने चमोली में जन्मे पद्मश्री सम्मानित वैज्ञानिक प्रोफेसर विजय प्रसाद डिमरी और अल्मोड़ा की प्रसिद्ध लोक गायिका बीना तिवारी को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने दोनों के वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले पंडित गोविंद वल्लभ पंत, हेमवती नंदन बहुगुणा और नारायण दत्त तिवारी को भी स्मरण किया। उन्होंने नारायण दत्त तिवारी की जन्मशताब्दी का उल्लेख किया।

- उत्तराखंड दर्पण स्मारिका 2026 का विमोचन

महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य अतिथियों ने उत्तराखंड दर्पण स्मारिका 2026 के विशेषांक विकसित भारत श्रेष्ठ भारत का विमोचन किया। इस अवसर पर स्मारिका के प्रधान संपादक पूरन सिंह जीना भी मौजूद रहे। यह स्मारिका उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की विकास यात्रा तथा सांस्कृतिक उपलब्धियों को संकलित करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

- बाल कलाकारों ने भेंट किया स्मृति चिह्न

कार्यक्रम में उत्तराखंड महापरिषद के बाल लोक कलाकारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री के संबोधन के उपरांत उनके सामने गुरु गोरखनाथ जागर की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कलाकारों ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को दर्शाते लोकगीत एवं नृत्य भी प्रस्तुत किए।

- कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक ओपी श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व अपर मुख्य सचिव एवं सलाहकार अवनीश अवस्थी, कार्यक्रम संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, उत्तराखंड महापरिषद के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत, महासचिव भरत सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत, सचिव राजेश बिष्ट, सलाहकार चंद्रमोहन नौटियाल, भाजपा नेता चेतन बिष्ट और पार्षद उमेश सनवाल सहित बड़ी संख्या में उत्तराखंडवासी उपस्थित रहे।

सनातन विरोधी अखिलेश को सिर्फ मुस्लिम वोट बैंक की चिंता: धर्मपाल सिंह

- मंत्री बोले- 6 दिसंबर को अखिलेश जाएं अयोध्या और कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए मांगे माफी 

- मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश के PDA को बताया ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’, कहा- सनातन का अपमान करते हैं सपाई

- ‘सनातन की मजबूती से घबरा गए हैं अखिलेश’, यूपी सरकार के मंत्रियों का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

लखनऊ, 11 नवंबर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह और दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। धर्मपाल सिंह ने अखिलेश यादव को 6 दिसंबर को अयोध्या जाकर कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए माफी मांगने की नसीहत दी। वहीं, दयाशंकर सिंह ने PDA को ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ बताते हुए अखिलेश पर तंज कसा।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सपा को भारतीय सभ्यता, आस्था और त्योहारों से कोई लेना-देना नहीं है। अखिलेश को दीपावली पर ईद याद आती है। उन्हें केवल मुस्लिम वोटों की चिंता रहती है। उन्होंने कहा कि जनता सपा की राजनीति समझ चुकी है और 2027 में पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

- ‘भाजपा का PDA असली, 2027 में फिर बनेगी सरकार’

धर्मपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश का PDA खत्म हो चुका है। उन्होंने भाजपा के PDA का अर्थ बताते हुए कहा कि 2017 में पहली बार, 2022 में दूसरी बार और 2027 में अगली बार एनडीए की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। मंत्री धर्मपाल ने कहा कि योगी सरकार ने यूपी में निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को गति दी है। उत्तर प्रदेश में बीते पांच साल में 10 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। किसानों की आमदनी भी अब दोगुनी हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बढ़ती तरक्की देख अखिलेश यादव बौखला गए हैं। उन्हें 2027 में अपनी हार नजर आ रही है। 

- ‘PDA का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को खुद PDA की परिभाषा नहीं पता। आये दिन राजनीतिक लाभ के लिए वो इसका अर्थ बदलते रहते हैं। पूरा देश जानता है कि उनके पीडीए का मतलब ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव की तुलना भगवान से कर सनातन का अपमान किया है।

कलयुग के मारीच हैं अखिलेश, सनातनी बनने का रचते हैं स्वांग: अंकुश त्रिपाठी

- भाजपा प्रवक्ता ने कहा- पांच वक्त के नमाजी हैं अखिलेश यादव, उन्हें तुष्टीकरण की राजनीति पसंद है

- बोले - काशी-मथुरा-अयोध्या पर अखिलेश का स्टैंड साफ नहीं, कब मांगेंगे माफी

लखनऊ, 11 नवंबर। भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव पर सनातन और हिंदू आस्था को लेकर ढोंग रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे को प्रतिबंधित करने वाले अखिलेश यादव को आज भगवान कृष्ण की याद आ रही है। अखिलेश सनातनी बनने का स्वांग रच रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता उनके मनसूबे को अच्छे से पहचान चुकी है। 

- ‘कलयुग के मारीच हैं अखिलेश’

अंकुश त्रिपाठी ने सपा प्रमुख को कलयुग का मारीच बताते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में उनका भी वही हश्र होने वाला है, जो मारीच का हुआ था। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव को भगवान श्रीराम और अयोध्या से कोई लेना देना नहीं है। 

- ‘पांच वक्त के नमाजी हैं अखिलेश’

अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि सपा का काशी, मथुरा और अयोध्या को लेकर स्टैंड स्पष्ट नहीं है। अखिलेश अपनी पार्टी की ओर से किए गए कृत्यों के लिए माफी मांगें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पांच वक्त के नमाजी हैं और उन्हें तुष्टीकरण की राजनीति पसंद है। उन्हें सनातन से कोई लेना-देना नहीं है। पूरी सपा राम विरोधी है।

'नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जाने की तैयारी में अखिलेश, इधर पूर्वांचल में शुरू हुई बगावत', ओपी राजभर का सपा पर तीखा हमला

- 'पूर्वांचल में सपा का 18% यादव वोट दरका', राजभर बोले- सैफई परिवार में महाभारत चल रही

- 'चाचा को सुबह-शाम दंडवत प्रणाम कीजिए, वरना बुरा हाल हो जाएगा', राजभर का अखिलेश पर तंज

- 'भतीजावादी और चच्चावादी में छिड़ी जंग', राजभर बोले- अखिलेश के खिलाफ सपा में बगावत

- 'चाचा के दुलारे फूंक रहे अखिलेश के पुतले', ओपी राजभर बोले- हर सीट पर अखिलेश के खिलाफ खड़े होंगे बागी

लखनऊ, 11 नवंबर। कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि इधर अखिलेश यादव नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उधर पूर्वांचल में सपा के अंदर बगावत का बिगुल बज चुका है। राजभर ने पूर्वांचल में सपा के 18 प्रतिशत यादव वोट खिसकने का दावा करते हुए अखिलेश को शिवपाल यादव के सामने रोज सुबह-शाम दंडवत प्रणाम करने की सलाह दी है।

- 'भतीजावादी' और 'चच्चावादी' के बीच फिर शुरू हुई महाभारत

ओपी राजभर ने सपा के एक नेता की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि पूर्वांचल में पार्टी का 18 प्रतिशत यादव वोट दरक गया है। उन्होंने अखिलेश पर तंज कसते हुए लिखा कि उनके एक नेताजी ने लंबी-चौड़ी रिपोर्ट दी है कि पूर्वांचल में सपा का यादव वोट खिसक गया है। राजभर ने कहा कि अखिलेश ने वह पत्र तो पढ़ ही लिया होगा, जिसमें सैफई परिवार के बीच एक बार फिर 'महाभारत' शुरू होने की बात खुलकर सामने आई है। उन्होंने इस पारिवारिक खींचतान को 'भतीजावादी' और 'चच्चावादी' के बीच की लड़ाई बताया।

- 'चाचा के दुलारे फूंक रहे पुतले, वीडियो कॉल पर हो रही डीलिंग'

राजभर ने दावा किया कि शिवपाल यादव के समर्थक अखिलेश के पुतले फूंक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहुबलियों और धनबलियों से डीलिंग के लिए वीडियो कॉल पर सीधे चाचा से बात कराई जा रही है। राजभर के मुताबिक, इस दौरान 'भइया से अच्छे चाचा जी हैं' जैसी बातें भी कही जा रही हैं। उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राजधानी में बैठकर ट्विटर, एसी और पीसी करते रहिए, जबकि जिलों में उनके खिलाफ बगावत शुरू हो चुकी है।

- 'हर सीट पर होंगे बागी उम्मीदवार, होगी फंडिंग और डीलिंग'

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें आज और अभी से हर रोज सुबह-शाम अपने सबसे छोटे सगे चाचा को दंडवत प्रणाम करना शुरू कर देना चाहिए। क्या पता, उनका दिल पिघल जाए और वह अपने हर अपमान को भूल जाएं। राजभर ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हर सीट पर बागी उम्मीदवार होंगे। उम्मीदवारों को फंडिंग होगी और बड़े-बड़े लोगों से वीडियो कॉलिंग के जरिए डीलिंग भी होगी। इसके बाद अखिलेश यादव देखते रह जाएंगे।