असम में ट्रेन हादसा, कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप
#assamkolkatasairangexpressderailmentdigarustation
![]()
असम में आज बुधवार को सुबह-सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कोलकाता से सैरांग जा रही 13125 कोआ-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे हुआ। मिजोरम के सैरांग से कोलकाता जा रही ट्रेन के 7 डिब्बे और उसका इंजन पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बचाव और बहाली अभियान शुरू कर दिया गया है। इस बादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, रेलवे की मानें तो किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कई ट्रेनें डायवर्ट
हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) कपिंजल किशोर शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि डिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह डिब्बे सुबह 6:54 बजे पटरी से उतरे। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हालांकि, हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों की संख्या और उनकी चोटों की गंभीरता की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं। प्रभावित यात्रियों को सहायता उपलब्ध कराने के इंतजाम भी किए जा रहे हैं।


ছ
বি: উৎপল দাস।
*रिपोर्टर: स्वरूप रॉय*
ছবি: সঞ্জয় হাজরা।
कोलकाता: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अंदर स्थित मस्जिद में नमाज की अनुमति की मांग वाली याचिका पर गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस कृष्णा राव की बेंच ने सुनवाई के दौरान फ्लाईदुबई फ्लाइट की हालिया सुरक्षा घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में सुरक्षा में चूक हो रही है। कोर्ट ने इस दिन कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।
1 hour and 48 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k