/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png StreetBuzz देवघर- के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित। bablusah00004
देवघर- के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित।
गीता: देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने, डिजिटल सुरक्षा का महत्व समझाने तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साइबर क्राइम विभाग की टीम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, पॉक्सो एक्ट तथा बच्चों की सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैलाश प्रसाद महतो, उपाधीक्षक , साइबर क्राइम विभाग उपस्थित थे। उनके साथ देवेश भगत, थाना प्रभारी साइबर; संतोष कुमार मंडल, अवर निरीक्षक साइबर; राकेश कुमार, तकनीकी कर्मचारी; बिस्वजीत कुमार एवं सपन कुमार, आरक्षी तथा नंदन कुमार, अंगरक्षक भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में किसी की तस्वीर या वीडियो के साथ छेड़छाड़ करना, फर्जी फोटो या वीडियो बनाना तथा उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करना गंभीर कानूनी परिणामों का कारण बन सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा, निजता और सम्मान को नुकसान पहुँचाने वाले ऐसे कृत्यों पर कानून के तहत कठोर कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि कम उम्र होने का अर्थ यह नहीं है कि कोई कानून से ऊपर है। हालांकि, नाबालिगों के मामलों में कानून के अनुसार अलग-अलग प्रावधान लागू होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने, संदिग्ध कॉल से सावधान रहने तथा अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचने की सलाह दी। साथ ही, किसी की तस्वीर या वीडियो का गलत इस्तेमाल करने, बिना अनुमति उसे प्रसारित करने और ऑनलाइन किसी को परेशान करने के दुष्परिणामों से भी अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, व्यक्तिगत सीमाओं, सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार की पहचान तथा किसी भी अनुचित घटना की स्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों के साथ आयोजित इंटरैक्टिव सेशन रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और कानूनी प्रावधानों से जुड़े प्रश्न पूछे। साइबर टीम के अधिकारियों ने उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने साइबर क्राइम विभाग की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी देना भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को जिम्मेदार, सतर्क और संवेदनशील नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर नगर निगम कार्यालय में प्रो. डॉ. ओमप्रकाश चौधरी एवं आचार्य प्रवर निरंजन  द्वारा रचित पुस्तक का हुआ विमोचन।
देवघर: महापौर देवघर नगर निगम कार्यालय परिसर में आज प्रो. (डॉ.) ओमप्रकाश चौधरी एवं आचार्य प्रवर निरंजन द्वारा संयुक्त रूप से रचित पुस्तक 'श्रेष्ठ भारत के पुनर्निर्माण में संस्कारक की भूमिका' का विधिवत विमोचन देवघर महापौर रवि कुमार राउत द्वारा किया गया। पुस्तक विमोचन के उपरांत उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक पहचान केवल उसके भौतिक अथवा आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि उसकी सांस्कृतिक और नैतिक संपन्नता से होती है। उन्होंने कहा, "श्रेष्ठ और समर्थ भारत के निर्माण में संस्कारों की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है। यह पुस्तक वर्तमान समय की मांग है, जो आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगी।" महापौर ने दोनों रचनाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रो. (डॉ.) ओमप्रकाश चौधरी और आचार्य प्रवर निरंजन ने अपने गहन चिंतन और व्यावहारिक दृष्टिकोण को शब्दों में पिरोकर समाज को एक अमूल्य धरोहर दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक शिक्षकों, अभिभावकों और विशेषकर युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक सिद्ध होगी। लेखक ओमप्रकाश चौधरी ने पुस्तक के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस कृति का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग में नैतिक चेतना का प्रसार करना तथा भारत के स्वर्णिम भविष्य के लिए संस्कारयुक्त नागरिकों को तैयार करना है। इस अवसर पर पार्षद मृत्युंजय राउत ,पूर्व पार्षद आशीष पंडित, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
देवघर-में अगले साल होगा कबड्डी का गोल्ड कप, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी लेंगे भाग : डॉ. सुनील खवाड़े।
देवघर: जिला कबड्डी संघ, देवघर की ओर से स्थानीय इनडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला आर मित्रा स्कूल, देवघर और सारवां के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आर मित्रा स्कूल की टीम विजयी रही। वहीं बालक वर्ग में देवघर फाइटर और सारवां की टीम भिड़ी। कड़े मुकाबले में देवघर फाइटर की टीम विजयी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ सह जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने रनर और विनर दोनों टीम और उनके खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। डॉ. सुनील खवाड़े ने घोषणा की कि फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली दोनों टीमों को 11-11 हजार रुपए और से सारवां टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सुजीत को 5 हजार नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों को नगद राशि एक नवंबर को इनडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में प्रदान की जाएगी। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि जल्द ही देवघर में कबड्डी का गोल्ड कप होगा। हमलोगों का प्रयास है कि नए साल की पहले तिमाही में गोल्ड कप का आयोजन हो, जिसमें राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी के खिलाड़ी देवघर आकर यहां की टीमों का उत्सवर्धन करेंगे। फाइनल मुकाबले से पूर्व मुख्य अतिथि डॉ सुनील खवाड़े ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, इसके बाद दोनों टीमों में अपने-अपने खेल का प्रदर्शन किया। मौके पर जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष संजय मालवीय, जिला कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र देव, ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, आशुतोष कुमार उर्फ जिमी, जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव अशरफ अली खान, प्रकाश भारद्वाज, टिंकू खवाड़े, मनोज पांडेय, दीपक दुबे, रोहित आदि मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका में ललित कुमार झा, रोहित कुमार मिश्रा, अमित राउत, दुर्गेश कुमार, विक्रम कुमार, कौशल कुमार, नितेश झा उर्फ साजन ने सक्रिय भूमिका निभाई।
देवघर-जिला क्रिकेट एसोसिएशन की विशेष बैठक केकेएन स्टेडियम मैं संपन्न।
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक के के ऐन स्टेडियम मे के के ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, इसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसमें मुख्य रूप से जिला क्रिकेट लीग का तिथि 1 नवंबर से निर्धारित किया गया | जो की चार ग्राउंड में खेले जाएंगे !| बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है जिसमें मुख्य रूप से जो भी क्रिकेट संचालित पुरानी अकादमी है उनको जिला संघ उनकी जरूरत के अनुसार क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए नियमानुसार आर्थिक मदद करेंगे! बैठक में मुख्य रूप से जिला क्रिकेट सचिव विजय झा, नीरज सिंहा अनिल झा, इफ्तार शेख, मनोज मिश्रा, संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह, अत्ताउल् रहमान , अमित कुमार सोनी, राजेश कुमार, आलोक राजहंस, रवि झा,सनी सान्याल, अमरिंदर, अभिषेक, शैलेश दुबे, तरुण राय, किशन फलाहारी मुख्य रूप से उपस्थित थे!
देवघर-के सत्संग नगर मंडल के वार्ड नंबर 9 शक्ति केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना।
देवघर: 25 अक्टूबर 2026 को सत्संग नगर मंडल के वार्ड नंबर 9 शक्ति केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 139वा संस्करण भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया l इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता पर जोर दिया। उन्होंने बिहार के मखाना, कर्नाटक की अरहर दाल और खादी का उल्लेख करते हुए लोगों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने की अपील की। साथ ही पंजाब में रसायन मुक्त कपास की खेती और उत्तराखंड में प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों की सराहना की। दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर स्वच्छता बनाए रखने का भी आव्हान किया l मौके पर भाजपा नेता पंकज सिंह भदौरिया ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि मन की बात में बताए गए विषयों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करें।साथ ही साथ मन की बात की रिपोर्टिंग सरल ऐप पर अवश्य करें l कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक (मन की बात) पंकज सिंह भदौरिया, दिलीप सिंह, विकास मित्रा, सुभेंदु सुमन अमित, प्रदीप वर्मा, विनोद झा, बबलू बरनवाल, रंजीत यादव, अमित राज , भोला प्रसाद, रौशन कुमार, सुभम कुमार, भूपेंद्र कुमार, ललन कुमार, सोनू वर्मा, फाल्गुनी यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l
देवघर-अद्वितीय है ऊपर बिलासी का पूजा पंडाल : डॉ. निशिकांत - बिलासी दुर्गा पूजा समिति ऊपर के पंडाल में सपत्नीक पहुंचे सांसद।
देवघर: बिलासी दुर्गा पूजा समिति ऊपर के भव्य पूजा पंडाल में गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे धर्मपत्नी अनामिका गौतम के साथ बुधवार शाम पहुंचे। इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. सुनील खवाड़े ने उनका स्वागत करते हुए, मां की चुनरी प्रसाद स्वरूप ओढ़ाया।वहीं डॉ. खवाड़े की बड़ी सुपुत्री रुची कश्यप (खुशबू) ने अनामिका गौतम को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।इस क्रम में उन्होंने दक्षिण भारत के श्रीराधा -कृष्ण मंदिर की थीम पर बनाए गए भव्य पंडाल का अवलोकन कर जमकर सराहना की। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि विलासी दुर्गा पूजा समिति द्वारा तैयार भव्य पंडाल दक्षिण भारत के श्रीराधा-कृष्ण मंदिर की मोहक झलक प्रस्तुत करता है। पंडाल की भव्यता के साथ मां दुर्गा की दिव्य प्रतिमा देखकर साक्षात भगवती के विराजमान होने का अहसास कराता है।सांसद ने कहा कि समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. सुनील खवाड़े के सद्प्रयासों का ही नतीजा यह पूजा है। बगैर डॉ. खवाड़े के इसकी कल्पना संभव नहीं है। इस अवसर पर समिति के सुरेशा नंद झा, मुकेश सिन्हा, काली नाथ खवाड़े, समीर नाथ खवाड़े, संतू शृंगारी, आजाद पाठक रामेश्वर चक्रवर्ती, आशीष झा, प्रेम नाथ खवाड़े, रविन्द्र झा, गौरव सिंह,सुनैना खवाड़े , सत्य नारायण खवाड़े, हरिकिशोर सिंह, ब्रह्मदेव राउत, महेश राउत, मनोज पाण्डेय,पूर्व उपमहापौर नीतू देवी के साथ समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।
देवघर-जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार खवाड़े ने किया ‘माँ डेकोरेटर्स एंड फर्नीचर’ का किया उद्घाटन।
देवघर: के जसीडीह 16 अक्टूबर 2026 जसीडीह बाजार स्थित असाम रोड में आज ‘माँ डेकोरेटर्स एंड फर्नीचर’ प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ सुनील कुमार खवाड़े ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वार्ड संख्या 01 के वार्ड पार्षद संदीप कुमार ने खवाड़े का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतिष्ठान के संचालक पिंटू साह हैं। यहाँ अलमारी, पलंग, ड्रेसिंग टेबल, डाइनिंग टेबल, सोफा, कुर्सी, ऑफिस टेबल सहित विभिन्न प्रकार के फर्नीचर एवं सजावट की सामग्री उपलब्ध होगी। इस नए प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय लोगों को अपनी जरूरत के अनुसार फर्नीचर खरीदने की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से अजय गोंड, आशीष रवानी, दिलीप राम, कारू राऊत, विजय, बिट्टू सहित कालीमंडा पाठशाला समिति के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री पिंटू साह को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। स्थानीय स्तर पर ऐसे प्रतिष्ठानों की स्थापना स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और बाजार की आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्थान: असाम रोड, जसीडीह बाजार, देवघर, झारखंड।
देवघर के दीनबंधु उच्च विद्यालय में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई।
देवघर: दीनबंधु उच्च विद्यालय के भवानी शंकर बागची सभागार में 15 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे देश के महान वैज्ञानिक, शिक्षक एवं भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती सादगीपूर्ण समारोह में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर. मित्रा प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिमलेश कुमार पंकज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उसी विद्यालय के शिक्षक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अरविंदराज रजवाड़े उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता दीनबंधु उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार ने की। विद्यालय प्रबंधन समिति के माननीय सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव भी इस अवसर पर उपस्थित थे। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सुनील कुमार सूर, मुनेश्वर प्रसाद यादव, जितेंद्र कुमार चंद्र, उदय कुमार मंडल, मनीषा घोष, भारती कुमारी, सुदीप्ता चक्रवर्ती, विकास कुमार दास एवं राजू कुमार सहित छात्र-छात्राओं ने बारी-बारी से डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार ने डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन एवं व्यक्तित्व पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि बिमलेश कुमार पंकज ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। वे बचपन से ही मेहनती, अनुशासित और जिज्ञासु थे। अपनी लगन, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने देश के महान वैज्ञानिक, शिक्षक और 11वें राष्ट्रपति के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई। उन्हें ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में कार्य करते हुए भारत के वैज्ञानिक एवं रक्षा क्षेत्र के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। विशिष्ट अतिथि अरविंदराज रजवाड़े ने भी डॉ. कलाम के जीवन-मूल्यों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सादगी और विद्यार्थियों के प्रति उनके विशेष स्नेह का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से डॉ. कलाम के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी कविता ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के संगीत शिक्षक आदित्य चटर्जी ने हारमोनियम की मधुर धुन पर माँ सरस्वती की वंदना तथा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। उनके सुमधुर गायन ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबले पर मैनाक दास ने संगत की। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. कलाम के आदर्शों पर चलने, शिक्षा एवं विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
देवघर-कल्याणी दुर्गा पूजा समिति के भव्य पंडाल में डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन, मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन।
देवघर: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार की शाम 7:30 बजे से बरनवाल सेवा सदन, देवघर स्थित कल्याणी दुर्गा पूजा समिति के भव्य पूजा पंडाल में आकर्षक डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरिता बरनवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्या बरनवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश बरनवाल ने की। इस अवसर पर समिति के सचिव सुधांशु शेखर बरनवाल ने कहा कि डांडिया महोत्सव के माध्यम से महिलाओं की सांस्कृतिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाता है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। डांडिया संयोजक आशीष कुमार ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया, जिसमें श्रुति कुमारी ने भी उनका बखूबी साथ दिया। महोत्सव में कुल नौ ग्रुपों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की स्तुति पर आधारित नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद सभी ग्रुपों ने एक से बढ़कर एक शानदार डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय एवं उत्सवमय बना दिया। डांडिया महोत्सव में शामिल ग्रुप एवं उनकी लीडर 1. पंखिड़ा ग्रुप — प्रियंका एवं सोनी 2. धमाल डांडिया ग्रुप — पूजा एवं रितु 3. एक शाम नारी शक्ति के नाम — नीतू एवं संगीता 4. रंगीला ग्रुप — सरिता एवं गायत्री 5. नवरात्र नवेली ग्रुप — निशा 6. रास रंगीला ग्रुप — शिवांशी एवं आरुषि 7. डांडिया स्टार्स ग्रुप — चांदनी एवं प्रीति 8. एंजिल्स ग्रुप — श्वेता एवं प्राची 9. डायमंड गर्ल्स ग्रुप — अनीका एवं अन्या सभी ग्रुपों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विशेष रूप से एक ग्रुप ने भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को दर्शाते हुए बेहद आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन में उपस्थित लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। डांडिया की धुन पर थिरकते प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजेश प्रसाद बरनवाल, कोषाध्यक्ष संदीप बरनवाल, उपाध्यक्ष राजेश बरनवाल एवं उपेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी सर्वोत्तम बरनवाल, संजीत बरनवाल, कृष्ण कुमार लल्लू, पंकज कुमार,पिंकू बरनवाल, अजय मोदी, नीरज कुमार, प्रलाद बरनवाल, सुनील बरनवाल, विनय बरनवाल, कमल बरनवाल,गोपाल बरनवाल सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक कृष्ण कुमार लल्लू एवं बिट्टू कुमार रहे। उनके सहयोग से कार्यक्रम को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया। अंत में डांडिया महोत्सव ने मां दुर्गा की आराधना एवं भक्ति के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया। इस आयोजन ने कल्याणी दुर्गा पूजा समिति के सांस्कृतिक प्रयासों को एक नई पहचान प्रदान की। सर्वोत्तम बरनवाल मीडिया प्रभारी कल्याणी दुर्गा पूजा समिति बरनवाल सेवा सदन, देवघर
देवघर-रौनियार वैश्य महिला समाज का डांडिया उत्सव धूमधाम से संपन्न मां दुर्गा की आराधना, गरबा-डांडिया और सामाजिक समरसता के रंग में रंगा आयोजन।
देवघर: कास्टर टाउन स्थित रौनियार वैश्य आश्रम में रौनियार वैश्य महिला समाज द्वारा डांडिया उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। नवरात्रि के पावन अवसर पर अध्यक्ष लाजवंती गुप्ता एवं सचिव कंचन मूर्ति साह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति, नृत्य और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला। आश्रम के प्रांगण को डांडिया थीम पर रंग-बिरंगी सजावटी लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बीच में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां अंबे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं मां को भोग अर्पित करने के पश्चात आरती से किया गया। इस अवसर पर पुरुष समाज के अध्यक्ष श्री शशिकांत गुप्ता एवं -सचिव रामसेवक शाह उपस्थित रहे। इसके पश्चात महिलाओं ने मां अंबे के भजनों पर भक्तिभाव से नृत्य करते हुए मां दुर्गा की आराधना की। बांग्ला गीतों पर मां दुर्गा की स्तुति एवं नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। वहीं, पारंपरिक गुजराती गरबा और प्रचलित डांडिया गीतों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाने में कोरियोग्राफर आर्यन चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को डांडिया के विभिन्न स्टेप्स सिखाए और नृत्य की बारीकियों से परिचित कराया। उनके मार्गदर्शन से महिलाओं का उत्साह दोगुना हो गया और सभी ने पूरे उमंग एवं उल्लास के साथ डांडिया नृत्य में भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उत्सव ने समाज की महिलाओं को एक मंच पर एकत्रित होकर आपसी संबंधों को और सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर महिला समाज की उपाध्यक्ष डॉक्टर के पल्लवी एव इंदु गुप्ता, कोषाध्यक्ष जूली गुप्ता, संगठन मंत्री निशा गुप्ता , कार्यकारिणी सदस्य उषा गुप्ता, निक्की गुप्ता, बबीता गुप्ता, सविता साह,ममता शाह, रूपा गुप्ता, पूनम साह, अनीता भगत, खुशबू गुप्ता सहित समाज की अनेको महिला सदस्य उपस्थित रहीं। पुरुष कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी आयोजन में सहभागिता निभाई तथा भंडारे एवं सजावट की व्यवस्था को संतोष गुप्ता ने पूरी तरह से संभाला। कार्यक्रम के अंतर्गत भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। मां दुर्गा के जयकारों, भक्तिमय संगीत और उत्साहपूर्ण नृत्य के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन सभी के लिए आनंद, भक्ति और एकजुटता की अविस्मरणीय अनुभूति बन गया।