नगरा में प्राचीन दुर्गा मंदिर आदर्श रामलीला श्रीराम राज्याभिषेक का भव्य मंचन, वैदिक मंत्रोच्चार और जय श्री राम के जयघोष से गूंजा रामलीला परिसर
संजीव सिंह नगरा बलिया। नगर पंचायत नगरा स्थित पाठक टोला के रामलीला मंच पर अति प्राचीन दुर्गा मंदिर आदर्श रामलीला कमेटी
द्वारा आयोजित रामलीला में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को सायं 7 बजे रामलीला समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय बहादुर सिंह एवं ब्यास रमेश पाठक के नेतृत्व में प्रस्तुत इस दिव्य प्रसंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा परिसर “जय श्री राम” के जयघोष और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। रामलीला में चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण करने और रावण वध के पश्चात प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी के अयोध्या आगमन का प्रसंग दर्शाया गया। भरत जी द्वारा प्रभु श्रीराम का स्वागत कर उन्हें अयोध्या का राजपाट सौंपने तथा ऋषि-मुनियों, गुरुजनों एवं अयोध्यावासियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राज्याभिषेक के दृश्य ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। माता सीता के साथ सिंहासन पर विराजमान प्रभु श्रीराम के दिव्य स्वरूप को देखकर उपस्थित श्रद्धालुओं के चेहरों पर आनंद झलका। कार्यक्रम में रामलीला के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय, संवाद अदायगी एवं किरदारों के प्रति समर्पण से कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी। विशेष रूप से दिव्यांश पाठक, संकल्प पाठक, अमित पाठक, रवि प्रकाश पाठक एवं रवि पाठक के अभिनय तथा रौबदार आवाज की दर्शकों द्वारा भरपूर सराहना की गई। कलाकारों ने प्रभु श्रीराम की मर्यादा, त्याग, आदर्श एवं धर्म की महिमा को मंच पर जीवंत रूप दिया। मुख्य कलाकार ब्यास रमेश पाठक — कथा वाचन दिव्यांश पाठक — प्रभु श्रीराम संकल्प पाठक — सीता माता अमित पाठक — लक्ष्मण जी विनय पाठक — हनुमान जी प्रवीण पाठक — भरत जी अविनाश पाठक — शत्रुघ्न जी रवि प्रकाश पाठक, पवन पाठक, रवि पाठक एवं उमेश पाठक — अन्य प्रमुख भूमिकाएं कार्यक्रम में क्षेत्र के पुरुषों, माताओं-बहनों, बुजुर्गों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत नगरा के चर्चित महाराणा प्रताप CSC के संचालक एवं पत्रकार अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सभी श्रद्धालुओं को भव्य एवं स्वादिष्ट बेसन के हल्वे का प्रसाद तथा समिति द्वारा मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय बहादुर सिंह सहित सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं समस्त कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमर बहादुर सिंह, शिक्षक एवं पत्रकार संजीव सिंह (कोदई), भूपेंद्र सिंह जजला, जीवन बीमा अभिकर्ता हीरा यादव, रितेश चौरसिया, ज्योति चौरसिया, बाबु लाल शर्मा, जयप्रकाश खरवार, सोनू सिंह, बनतु लाल श्रीवास्तव, रामस्नेही, शैलेश बहादुर सिंह एवं आकाश सिंह सहित क्षेत्रवासियों ने आयोजकों एवं कलाकारों को हार्दिक बधाई दी। लोगों का कहना था कि इस आयोजन से सनातन संस्कृति एवं रामलीला की परंपरा को नई ऊर्जा मिली। राज्याभिषेक के प्रसंग के साथ रामलीला का समापन होना और कलाकारों का सम्मान किया जाना इस प्रकार के आयोजनों की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Oct 27 2026, 14:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.1k