देवघर-कल्याणी दुर्गा पूजा समिति के भव्य पंडाल में डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन, मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन।
देवघर:
15 अक्टूबर 2026, गुरुवार की शाम 7:30 बजे से बरनवाल सेवा सदन, देवघर स्थित कल्याणी दुर्गा पूजा समिति के भव्य पूजा पंडाल में आकर्षक डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरिता बरनवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्या बरनवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश बरनवाल ने की।
इस अवसर पर समिति के सचिव सुधांशु शेखर बरनवाल ने कहा कि डांडिया महोत्सव के माध्यम से महिलाओं की सांस्कृतिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाता है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। डांडिया संयोजक आशीष कुमार ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया, जिसमें श्रुति कुमारी ने भी उनका बखूबी साथ दिया। महोत्सव में कुल नौ ग्रुपों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की स्तुति पर आधारित नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद सभी ग्रुपों ने एक से बढ़कर एक शानदार डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय एवं उत्सवमय बना दिया। डांडिया महोत्सव में शामिल ग्रुप एवं उनकी लीडर 1. पंखिड़ा ग्रुप — प्रियंका एवं सोनी 2. धमाल डांडिया ग्रुप — पूजा एवं रितु 3. एक शाम नारी शक्ति के नाम — नीतू एवं संगीता 4. रंगीला ग्रुप — सरिता एवं गायत्री 5. नवरात्र नवेली ग्रुप — निशा 6. रास रंगीला ग्रुप — शिवांशी एवं आरुषि 7. डांडिया स्टार्स ग्रुप — चांदनी एवं प्रीति 8. एंजिल्स ग्रुप — श्वेता एवं प्राची 9. डायमंड गर्ल्स ग्रुप — अनीका एवं अन्या सभी ग्रुपों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विशेष रूप से एक ग्रुप ने भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को दर्शाते हुए बेहद आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन में उपस्थित लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। डांडिया की धुन पर थिरकते प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजेश प्रसाद बरनवाल, कोषाध्यक्ष संदीप बरनवाल, उपाध्यक्ष राजेश बरनवाल एवं उपेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी सर्वोत्तम बरनवाल, संजीत बरनवाल, कृष्ण कुमार लल्लू, पंकज कुमार,पिंकू बरनवाल, अजय मोदी, नीरज कुमार, प्रलाद बरनवाल, सुनील बरनवाल, विनय बरनवाल, कमल बरनवाल,गोपाल बरनवाल सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक कृष्ण कुमार लल्लू एवं बिट्टू कुमार रहे। उनके सहयोग से कार्यक्रम को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया। अंत में डांडिया महोत्सव ने मां दुर्गा की आराधना एवं भक्ति के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया। इस आयोजन ने कल्याणी दुर्गा पूजा समिति के सांस्कृतिक प्रयासों को एक नई पहचान प्रदान की। सर्वोत्तम बरनवाल मीडिया प्रभारी कल्याणी दुर्गा पूजा समिति बरनवाल सेवा सदन, देवघर
Oct 26 2026, 14:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k