देवघर-गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला ,देवघर में ऐतिहासिक रक्तदान शिविर:100 यूनिट रक्त संग्रहित।
देवघर:
आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के मार्ग निर्देशन में एवं प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद के कुशल नेतृत्व में मानवता की सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और परोपकार की भावना को साकार करते हुए गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला, देवघर ने इतिहास रच दिया। शिविर में कुल 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक है। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का महादान है।
इस आयोजन को सामाजिक एवं वैदिक मूल्यों से प्रेरित सेवा-भाव के संदर्भ में विशेष महत्त्व प्राप्त हुआ। ज्ञात हो कि श्री योगी सूरी जी आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में युवाओं में चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन तथा वैदिक संस्कारों के प्रसार के लिए कार्य करते रहे हैं तथा डीएवी और आर्य युवा समाज के साथ नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत “नो नशा नेशन ” की मुहिम भी चला रहे हैं । उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशाल रक्तदान शिविर ने यह प्रमाणित किया कि एक शिक्षण संस्थान का दायित्व केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील और उत्तरदायी नागरिकों के निर्माण तक विस्तृत होता है।
100 यूनिट रक्त का संग्रह इस बात का प्रतीक है कि जब उद्देश्य पवित्र हो और प्रयास सामूहिक हो, तो समाजहित में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती है।ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को सुदृढ़ करते हैं।विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। 100 यूनिट रक्त संग्रह की यह उपलब्धि विद्यालय के इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में याद रखी जाएगी।
रक्त दान शिविर में सदर अस्पताल के डॉ विधु विभोर, नर्सिंग स्टाफ पुनीत,दिनेश,आकांक्षा और पूर्णिमा ने सावधानी पूर्वक रक्त संचय में योगदान दिया। विद्यालय की ओर से राजेश कुमार पाठक,एस एन झा,संदीप शांडिल्य,नीलम चौधरी, सन्निवा पातांडी ,नितेश कुमार, अभिषेक सूर्य,विजेंद्र रंजन,मुकेश कुमार झा,रोहित आनंद, विनीत कुमार राय,आशुतोष मिश्रा, आदित्य मिश्रा, अमृता लक्ष्मी, रश्मि भारद्वाज ,उर्वशी वत्स के अलावा अन्य शिक्षक - शिक्षिका , ऑफिस सुपरिंटेंडेंट निरंजन कुमार सिन्हा और शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने आयोजन को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
Oct 26 2026, 00:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k