/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1716869442676305.png StreetBuzz नगरा से भीमपुरा तक बाइक रैली, डाक चौपाल में मिली योजनाओं की जानकारी‘हर घर डाकघर’ के संकल्प को धरातल पर उतार रहा बलिया डाक विभाग sksingh988962
नगरा से भीमपुरा तक बाइक रैली, डाक चौपाल में मिली योजनाओं की जानकारी‘हर घर डाकघर’ के संकल्प को धरातल पर उतार रहा बलिया डाक विभाग
संजीव सिंह बलिया। विकसित भारत-2047 के संकल्प तथा ‘हर घर डाकघर’ की अवधारणा को मूर्त रूप देने और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डाक विभाग, बलिया मंडल द्वारा गुरुवार को बाइक रैली एवं डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक डाकघर, बलिया मंडल राजीव कुमार श्रीवास्तव ने की। जनजागरूकता अभियान के तहत नगरा से भीमपुरा नंबर-1 तक बाइक रैली का शुभारंभ नगरा उप डाकघर से किया गया। रैली घोड़ाचौक, मलप  हरसेनपुर और कोठियाचट्टी होते हुए ताड़ीबड़ा शाखा डाकघर पहुँची, जहाँ ग्रामीणों के साथ डाक चौपाल आयोजित की गई। इसके बाद रैली कसौंदर शाखा डाकघर और अंत में भीमपुरा नंबर-1 पहुँची, जहाँ भी ग्रामीणों को विभागीय सेवाओं की जानकारी दी गई। डाक चौपाल के दौरान ग्रामीणों को डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा तथा अन्य वित्तीय सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया और उनकी समस्याओं व सुझावों को भी सुना गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में डाक विभाग की सेवाओं का प्रचार-प्रसार करना, वित्तीय साक्षरता बढ़ाना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम में निरीक्षक डाकघर, उत्तरी उपमंडल सतीश यादव, परिवाद निरीक्षक अनिकेत रंजन प्रजापति, उप डाकपाल नगरा मोतीलाल सहित उत्तरी उपमंडल के समस्त डाककर्मी उपस्थित रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए ताड़ीबड़ा शाखा डाकपाल मुकेश कुमार गुप्ता, कसौंदर शाखा डाकपाल अरविंद सिंह तथा भीमपुरा नंबर-1 शाखा डाकपाल मोती चंद के कार्यों की अधीक्षक डाकघर द्वारा सराहना की गई। डाक विभाग, बलिया मंडल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से विभागीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के प्रयास निरंतर जारी हैं।
जयकारों और अबीर-गुलाल के बीच मां दुर्गा का विसर्जन, नगरा में भक्तिमय माहौल
नगरा (बलिया)। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद नगरा क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के बीच किया गया। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर ढोल-नगाड़े, बैंड बाजे और जयकारों के साथ भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा।
विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए मां दुर्गा के जयकारे लगाते रहे। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। नौ दिन तक अपने बीच विराजमान रही मां को विदा करते समय श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं। भक्तों ने मां से अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की और परिवार की सुख-समृद्धि, क्षेत्र की खुशहाली एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।
विसर्जन से पूर्व मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद प्रतिमाओं को शोभायात्रा के माध्यम से निर्धारित स्थानों पर ले जाकर विसर्जित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय और उत्सवपूर्ण माहौल बना रहा। मां की विदाई के साथ ही नगरा क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हो गया।
भरत मिलाप व श्रीराम राज्याभिषेक के साथ नगरा सार्वजनिक रामलीला महोत्सव संपन्न
नगरा (बलिया)। सार्वजनिक रामलीला समिति, नगरा के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित रामलीला महोत्सव का समापन भरत मिलाप एवं प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के भावपूर्ण मंचन के साथ हुआ। वृंदावन से आए कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक के प्रसंग को देखकर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। पूरा परिसर “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश ने वृंदावन से आए कलाकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रामलीला महोत्सव को सफल बनाने में योगदान देने वाले समिति के सदस्यों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। निर्भय प्रकाश ने कलाकारों एवं समिति सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राजेश गुप्ता ‘दीपू’, रामायण ठाकुर, हरे राम गुप्ता, सुनील गुप्ता, केपी यादव, राजू चौहान, रितेश यादव, रिंकू गुप्ता, गुड्डू सैनी, बृजमोहन गुप्ता, गणपति मुन्ना सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। भक्तिमय वातावरण और जयकारों के बीच रामलीला महोत्सव का समापन हुआ।

बलिया विधान परिषद चुनाव: 23 अक्टूबर को मतदान, पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश संजीव सिंह बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी ख
संजीव सिंह बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को मतदान संपन्न होगा। इस दिन मतदान में भाग लेने के लिए पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा दी जाएगी। बलिया जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में आयोग से अनुमोदित मतदेय स्थलों पर 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। विधान परिषद के खंड स्नातक की पांच एवं खंड शिक्षक की छह सीटों के लिए इसी दिन प्रदेशभर में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की विज्ञप्ति के अनुसार ऐसे राज्य कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया गया है, जो विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और स्नातक अथवा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद चुनावों के लिए बोनाफाइड मतदाता हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को मतदान दिवस पर बिना व्यवधान अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करना है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि शासन के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पात्र कर्मचारियों को 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश उपलब्ध कराएं। वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता 23 अक्टूबर को अपने संबंधित मतदेय स्थलों पर पहुंचकर अपना मतदान कर सकेंगे।
अहंकार का हुआ अंत, धर्म की हुई विजय: नगरा के पुरानी दुर्गा मंदिर प्राचीन आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला में श्री रावण वध का भव्य एवं सजीव मंचन
संजीव सिंह नगरा (बलिया)। अहंकार का हुआ अंत, धर्म की हुई विजय: नगरा में रावण वध का भव्य एवं सजीव मंचन प्राचीन आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला में श्रीराम-रावण युद्ध का शानदार प्रस्तुतीकरण, दर्शकों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे विजयादशमी के पावन अवसर पर नगरा स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में प्राचीन आदर्श रामलीला कमेटी, नगरा द्वारा आयोजित रामलीला में रावण वध का भव्य एवं सजीव मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा रावण के वध का दृश्य देखकर मौजूद दर्शक भावविभोर हो उठे और पूरा परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। रावण वध को असत्य, अधर्म और अहंकार पर सत्य तथा धर्म की विजय के रूप में देखा जाता है। अहंकार के पतन का प्रतीक रामलीला में भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का जीवंत मंचन प्रस्तुत किया गया। रावण वध केवल एक व्यक्ति के अंत का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह अहंकार, अन्याय और अधर्म के पतन का संदेश भी देता है। रावण अपार ज्ञान, अद्भुत विद्वता और असीम शक्ति का स्वामी था, लेकिन उसका अहंकार ही उसके विनाश का कारण बना। विजयादशमी पर रावण वध के साथ बुराई के प्रतीकों के अंत का प्रतीकात्मक आयोजन किया जाता है, जो समाज को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी का संदेश विजयादशमी का पर्व हमें यह संदेश देता है कि ज्ञान कितना भी महान हो, शक्ति कितनी भी अपार हो और साम्राज्य कितना भी विशाल हो, यदि व्यक्ति में अहंकार है तो उसका पतन निश्चित है। अहंकार पर विनम्रता, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय ही सच्ची विजय है। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, त्याग और सत्य के मार्ग की प्रेरणा दी जाती है। गणमान्य लोग रहे उपस्थित इस धार्मिक कार्यक्रम में अमर बहादुर सिंह (पत्रकार एवं महाराणा प्रताप CSC संचालक), संजीव सिंह (पत्रकार), प्रो. समरजीत बहादुर सिंह, शरद पाण्डेय (पांडेयपुर), योगेन्द्र पाण्डेय (ब्रह्माणपुरा), हीरा यादव (कोदई) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रामलीला के प्रमुख व्यासगण रमेश पाठक, पवन पाठक, उमेश पाठक, रवि पाठक एवं राजा पाठक हैं, जबकि कार्यक्रम के आयोजक संजय सिंह एवं रितेश चौरसिया हैं। सांस्कृतिक परंपरा का संरक्षण प्राचीन आदर्श रामलीला कमेटी, नगरा द्वारा आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दे रहा है। रामलीला और रावण वध के आयोजन विजयादशमी के धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व को आगे बढ़ाते हैं।

रावण वध के साथ अधर्म पर धर्म की विजय, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा नगरा का रामलीला पंडाल
संजीव सिंह बलिया! रामेश्वर प्रजापति नगरा (बलिया)। विजयदशमी के पावन अवसर पर जनता इंटर कॉलेज प्रांगण में सार्वजनिक रामलीला समिति नगरा के तत्वावधान में कुंभकरण वध, मेघनाथ वध एवं रावण वध का भव्य एवं सजीव मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के हाथों रावण वध होते ही पूरा रामलीला पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इसके बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतलों के धू-धूकर जलने के साथ ही उपस्थित दर्शकों ने अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव मनाया। विजयदशमी पर रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। युद्ध के प्रसंगों ने बांधा समां रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने युद्ध के प्रसंगों का जीवंत अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुंभकरण और मेघनाथ के वध के बाद भगवान श्रीराम तथा रावण के बीच हुए युद्ध का दृश्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। रावण वध के साथ ही सत्य, धर्म और न्याय की विजय का संदेश दिया गया। श्रीराम की आरती, सेवक सम्मानित कार्यक्रम के दौरान मुख्य सेवक के रूप में कैलाश बिहारी सिंह ने भगवान श्रीराम की आरती की। इसके बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भय प्रकाश ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उपस्थित रहे समिति पदाधिकारी इस अवसर पर रामायण ठाकुर, समिति अध्यक्ष राजेश गुप्ता ‘दीपू’, सुनील गुप्ता, हरे राम गुप्ता, रामप्रसाद गुप्ता, केपी यादव, रामदरस यादव ‘क्रांति’, राजू चौहान, शशि प्रकाश कुशवाहा, रिंकू गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता तथा घोषणाकर्ता राजू चौहान सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे।
सपा ने लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप, कहा—शिक्षक-स्नातक चुनाव में मतदाताओं पर दबाव बनाया जा रहा

संजीव सिंह बलिया। समाजवादी पार्टी ने वाराणसी खण्ड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने और मतदान की स्वतंत्रता में बाधा डालने का आरोप भाजपा पर लगाया है। पार्टी ने जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी पत्र पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश बताया है।
वित्तविहीन विद्यालयों को बुलाने पर सवाल
मंगलवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सपा ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को 21 अक्टूबर को कार्यालय में उपस्थित होकर अभिलेखों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया जाना गंभीर सवाल खड़ा करता है। पार्टी का आरोप है कि सहायता प्राप्त विद्यालयों से जुड़े लोगों को फोन कर प्रभावित करने की कोशिश भी की जा रही है।
सपा के अनुसार, मतदान से ठीक पहले ऐसी कार्रवाई से विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों पर अनावश्यक दबाव बन सकता है, जिससे मतदान के स्वतंत्र अधिकार पर असर पड़ने की आशंका है। पार्टी ने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है, ऐसे में चुनाव के नजदीक पात्रता सत्यापन की प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं।
“भाजपा को हार का आभास”
पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा को अपनी हार का आभास हो गया है और इसी वजह से सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल से मतदाताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। सपा ने कहा कि प्रदेश के शिक्षक और युवा वर्तमान सरकार की नीतियों से असंतुष्ट हैं और बदलाव चाहते हैं।
पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन तथा सत्ता के किसी भी अनुचित इस्तेमाल का पुरजोर विरोध करेगी।
जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों से निष्पक्षता की अपील की
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि अधिकारियों को समझना चाहिए कि सत्ता स्थायी नहीं होती। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी सत्ता के दबाव में संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं करे और निष्पक्ष रहते हुए चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने में सहयोग करे।
“दबाव या धमकी से सपा नहीं डरती”
सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पत्र जारी कर विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को प्रभावित करने की कथित कोशिश की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सपा संघर्षों से निकली पार्टी है और उसके नेता-कार्यकर्ता किसी दबाव या धमकी से डरने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव में सरकार के हर अनुचित हथकंडे का लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करेगी। सपा ने अपने प्रत्याशियों—शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लाल बिहारी यादव और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आशुतोष सिन्हा—को भारी अंतर से विजयी बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
पार्टी ने शिक्षकों, स्नातक मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से निर्भीक होकर मतदान करने तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए आगे आने की अपील की है।
हनुमान जी ने जलाई सोने की लंका, नगरा का रामलीला पंडाल जयकारों से गूंजा
रामेश्वर प्रजापति नगरा (बलिया)। जनता इंटर कॉलेज के मैदान में सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में सोमवार की रात रामलीला के नौवें दिन बाली वध, माता सीता की खोज, अक्षय कुमार वध और लंका दहन की लीला का सजीव मंचन किया गया। हनुमान जी द्वारा सोने की लंका जलाने का दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे और पूरा पंडाल “जय सियाराम” व “जय हनुमान” के उद्घोष से गूंज उठा। लंका दहन के प्रसंग पर दर्शकों में विशेष उत्साह देखा गया। लीला में भगवान श्रीराम द्वारा सुग्रीव को किष्किंधा का राज दिलाने हेतु बाली वध, हनुमान जी की माता सीता से भेंट, अक्षय कुमार वध तथा लंका दहन के प्रसंगों का मनोहारी अभिनय हुआ। कलाकारों की प्रस्तुति और मंच सज्जा की दर्शकों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु देवी, गरीबों के मसीहा लोकप्रिय रसड़ा विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के अनुज छात्र शक्ति के निदेशक रमेश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार सिंह, बाबा रामदल सूरजदेव ग्रुप के निदेशक डॉ. शिवेन्द्र बहादुर सिंह, प्रकाश स्वर्ण कला केंद्र के अभय प्रकाश नंदू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश, भाजपा नेता प्रो. समरजीत बहादुर सिंह, शाहबान ग्रुप के निदेशक इश्तियाक अहमद, पूर्व प्रधान योगेन्द्र यादव, भाजपा नेता राजू सोनी, सपा नेता कृष्ण मोहन यादव, आदर्श नगर पालिका रसड़ा के चेयरमैन विनय कुमार जायसवाल तथा ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल के प्रबंधक अभिषेक यादव सहित सभी मुख्य सेवकों ने भगवान श्रीराम और मां दुर्गा की महाआरती एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सार्वजनिक रामलीला समिति की ओर से सभी मुख्य सेवकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के राजेश गुप्ता, रामायण ठाकुर, शशि प्रकाश कुशवाहा, हरेराम गुप्ता, कृष्ण पाल यादव, रियांशु, गणपति गोड़, कमलेश सिंह, राजू चौहान, एंकर राजकुमार यादव, मनु मद्धेशिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बाली वध से लंका दहन तक: नगरा रामलीला में सजीव लीला ने बांधा समां

लंका दहन के साथ गूंजे जय श्रीराम, नगरा की रामलीला में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब