/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz सुल्तानपुर में जिला बार एसोसिएशन का चुनाव,सैकड़ों अधिवक्ताओं ने किया मतदान* sultanpur
सुल्तानपुर में जिला बार एसोसिएशन का चुनाव,सैकड़ों अधिवक्ताओं ने किया मतदान*

सुल्तानपुर जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज खुर्शीद क्लब में आयोजित किया जा रहा है,चुनाव में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पिछले कई महीनों से बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर लगातार चर्चाएं बनी हुई थीं। अब जिला जज की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है, इस चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए खुर्शीद क्लब पहुंच रहे हैं। दरअसल,जिला बार एसोसिएशन का चुनाव अधिवक्ताओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है,बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में चुनाव के माध्यम से अधिवक्ता अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं। जिनसे उन्हें अपने हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद रहती है। इस दौरान जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रवि शुक्ला ने सुल्तानपुर बार एसोसिएशन के गौरवशाली इतिहास का जिक्र किया,उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि सुल्तानपुर जिला न्यायालय में सिर्फ एक ही बार एसोसिएशन है। यह संगठन अधिवक्ताओं की एकजुटता और उनकी साझा पहचान को दर्शाता है। वरिष्ठ अधिवक्ता रवि शुक्ला ने युवा अधिवक्ताओं को बेहतर वकालत करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं,उन्होंने कहा कि युवा अधिवक्ताओं को मेहनत, ईमानदारी और अपनी कानूनी जानकारी के दम पर वकालत के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को अधिवक्ता जरूर बनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी भी न्याय व्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। फिलहाल,खुर्शीद क्लब में चुनाव प्रक्रिया के दौरान अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. अब सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि बार एसोसिएशन की जिम्मेदारी आगे किसे सौंपी जाएगी.
*कब्जेदारी विवाद में प्रशासन ने जड़ा ताला*
शहर के बेशकीमती भूखंड पर मलिकाना हक व कब्जे का मामला* 

सुल्तानपुर - शहर के कुंजरा बाग मोहल्ले में बेशकीमती जमीन के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद मे जिला प्रशासन ने कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में बाउंड्री वाल के दोनों गेट पर अपना ताला जड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार साहब के शाहगंज मोहल्ले के कुंजरा बाग में इंद्र प्रताप पांडेय की पुस्तैनी जमीन है इसी जमीन पर कब्जे को लेकर अभिषेक बरनवाल आदि बनाम राज्य का एक मुकदमा आयुक्त न्यायालय में चल रहा है। इस मुकदमे में उपजिलाधिकारी व जिलाधिकारी द्वारा विपक्षी अभिषेक बरनवाल के दावों को खारिज करते हुए 19 अप्रैल 25 को अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश दिया है।अब डीएम इंद्रजीत सिंह के सख्त निर्देश के बाद उपजिलाधिकारी सदर गरिमा सौनकिया ने कानूनगो इंद्र प्रताप सिंह व नगर कोतवाल सुरेश नारायण मिश्र को मौके पर भेजकर बाउंड्री वॉल के दोनों गेट पर ताला लगवाते हुए सीलिंग की कार्यवाही की। वहीं जानकारी लगी की कमिशनरी में मामले को उलझाने के लिए वाद दायर कर दिया जिसके बाद अभिषेक बरनवाल व अन्य द्वारा चोरी छिपे निर्माण की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देख डीएम ने एसडीएम सदर को तत्काल अवैध निर्माण को सील करने का आदेश दिया। एसडीएम ने कानूनगो आईपी सिंह और कोतवाल सुरेश नारायण मिश्र को भेजकर अवैध निर्माण को सील कर दिया । कानूनगो आईपी सिंह ने सीलिंग की पुष्टि की है ।
सुल्तानपुर विधानसभा १८८ में विकास की गंगा बहाया,क्षेत्र को भयमुक्त बनाया और रामराज्य का दिन लौटाया*
सुल्तानपुर में भाजपा विधायक विनोद सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद संगोष्ठी में हिस्सा लिया। कटका बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए,इस दौरान विधायक ने अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुल्तानपुर में विकास के क्षेत्र में इतिहास रचने का काम हुआ है। सड़क, बिजली, पुल और दूसरी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई काम कराए गए हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। विधायक विनोद सिंह ने तहसील से जुड़ी समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि बल्दीराय तहसील में शामिल 57 गांवों के लोगों को अपने जरूरी कामकाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था,ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए उन्होंने प्रयास किया,जिसके बाद इन गांवों को बल्दीराय तहसील से हटाकर सुल्तानपुर सदर तहसील में शामिल कराया गया। उन्होंने इसे क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। विधायक ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सीताकुंड घाट पर पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है,इसके साथ ही गोलाघाट से टेढ़ुई तक सड़क चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है। गोमती नदी पर नए पुल का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से शहर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और विकास को नई गति मिलेगी,विधायक के मुताबिक,ये सभी कार्य सुल्तानपुर के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। इस दौरान विनोद सिंह ने पूर्व विधायक अनूप संडा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कार्यकाल में सुल्तानपुर की जनता के विकास पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया,विधायक ने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद क्षेत्र में सैकड़ों सड़कों का निर्माण कराया गया है और हजारों की संख्या में सोलर लाइटें लगवाई गई हैं,इसके अलावा जनता की सुविधाओं से जुड़े कई अन्य कार्य भी कराए गए हैं। विधायक विनोद सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में सुल्तानपुर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं,कटका बाजार में आयोजित इस संवाद संगोष्ठी के माध्यम से उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां जनता के सामने रखीं और विकास कार्यों को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को भी रेखांकित किया।
हिंदी खबर के संपादक अतुल अग्रवाल की हिरासत के विरोध में PM को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा,बोले- चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं*
सुल्तानपुर में पत्रकारों का फूटा गुस्सा: लिविंग इंडिया -  

नशे के खिलाफ खबर चलाने पर हरियाणा पुलिस की कार्रवाई,महिला पत्रकार भी हिरासत में*

सुल्तानपुर, हरियाणा में नशाखोरी के बढ़ते मुद्दे पर खबर प्रसारित करने को लेकर लिविंग इंडिया व हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल सहित 5 लोगों को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से सुल्तानपुर के पत्रकारों में भारी रोष है। पत्रकारों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वतंत्र पत्रकारिता की आवाज को दबाने का प्रयास बताया गया। पत्रकारों ने कहा कि भारतीय संविधान का *अनुच्छेद 19 (1)(क)* हर नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है। लोकतंत्र में स्वतंत्र पत्रकारिता ही जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाती है। ऐसे में नशे जैसे गंभीर मुद्दे पर खबर दिखाने वाले संपादक और महिला पत्रकार को हिरासत में लेना चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। ज्ञापन में 5 प्रमुख मांगें -

1.* प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल और हिरासत में ली गई महिला पत्रकार सहित सभी 5 लोगों की हिरासत के पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच कराई जाए।

2.* हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के आधार, FIR और कानूनी प्रक्रिया की समीक्षा कराई जाए। अवैध हिरासत पाए जाने पर तत्काल रिहाई व राहत सुनिश्चित की जाए।

3.* नशाखोरी के मुद्दे पर प्रसारित समाचारों को पत्रकारों की पेशेवर गतिविधि मानते हुए उनके विरुद्ध दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएं।

4.* हिरासत में ली गई महिला पत्रकार की सुरक्षा, गरिमा और कानूनी अधिकारों का पूर्ण संरक्षण हो और महिला संबंधी सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कराया जाए।

5.* देशभर में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और निष्पक्ष पत्रकारिता के दौरान डराने-धमकाने, प्रताड़ित करने की घटनाओं पर प्रभावी रोक के लिए ठोस कानून बनाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, अनिल द्विवेदी, सर्वेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पांडे की अगुवाई में बृजेश श्रीवास्तव, शिव कुमार दुबे, अर्शी, रवि दुबे, सतनाम सिंह, सुनील राठौर, शिव सागर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
*सुल्तानपुर: पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने नवनिर्मित भवन का किया औचक निरीक्षण, कमियां जल्द दूर करने के निर्देश*
सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद के पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने आज पालिका परिसर में नवनिर्मित भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन में कराए गए निर्माण कार्यों का जायजा लिया और मौके पर मिली कमियों को जल्द दूर कराने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज, निर्माण लिपिक कपिल श्रीवास्तव सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली तथा भवन में पाई गई कमियों को समयबद्ध तरीके से ठीक कराने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि भवन में शेष कमियों को दूर कर निर्माण कार्य को बेहतर बनाया जाए, ताकि इसका उपयोग सुचारु रूप से किया जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों पर गंभीरता से ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पालिकाध्यक्ष के औचक निरीक्षण से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और कमियों को दूर करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
*राहुल गाँधी मानहानि मामले में 26 को आएगा फैसला*
सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में 26 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी को स्वयं उपस्थित होना पड़ेगा। बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। फिलहाल इस मामले में वादी एवं बीजेपी नेता विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय एवं राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला द्वारा फाइनल बहस पूरी कर ली गई है। आज सुनवाई के दौरान एमपी एमएलए कोर्ट ने 26 अक्टूबर को फैसले की तिथि नियत की है, फैसले के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उपस्थित रहना पड़ेगा।
आगामी 23 अक्टूबर को गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक,बैलेट बॉक्स,मतपत्र से संबंधित ट्रेनिंग भी दी*
आगामी 23 अक्टूबर को गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए आज जिलाधिकारी की अगुवाई में बैठक की है। बैठक के दौरान जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की गई, साथ ही बैलेट बॉक्स,मतपत्र से संबंधित ट्रेनिंग भी दी गई। गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन 2026 के तहत कलेक्ट्रेट में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर को गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के मद्देनजर जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की गई साथ ही उन्हें चुनाव से सम्बंधित पहले चरण की ट्रेनिंग भी दी गई। इस दौरान ट्रेनिंग में मतपेटी, मतदान पत्र सहित तमाम जानकारियां भी उपलब्ध करवाई गई। बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आगामी 23 अक्टूबर को इसके लिए मतदान होना है, इसी के तहत ट्रेनिंग का पहला चरण आज पूरा हुआ है। आगामी 17 अक्टूबर को इसका दोबारा रिहर्सल करवाया जाएगा। निर्वाचन विभाग द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं उसका अक्षरता पालन करवाने की बात जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा कही गई।
दुर्गापूजा विसर्जन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक और नगरपालिका अध्यक्ष ने सीताकुण्ड घाट का निरीक्षण किया*
सुल्तानपुर,सीताकुण्ड घाट निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि परसों पीस कमेटी की बैठक थी कलेक्ट्रेट में, उसी समय एक बात आई थी कि विसर्जन स्थल सीताकुंड घाट पर निरीक्षण किया जाना चाहिए कि पानी का जल स्तर बराबर बढ़ता जा रहा है। उसी क्रम में आज DM साहब के साथ हम लोगों ने सीताकुंड घाट का निरीक्षण किया। नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि कई विभागों को निर्देशित भी किया गया है कि एक पक्का स्ट्रक्चर, प्लेटफार्म टाइप का जिसे हम लोग नगर पालिका से गणेश पूजा या जन्माष्टमी में बनाते हैं, लोहे का पक्का स्ट्रक्चर बनाया जाए। सफाई को लेकर, लाइटिंग की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, जितना नगर पालिका का पार्ट है वो सारा काम यहाँ पर होगा और 20 तारीख से शुरू होगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी विसर्जन शोभायात्रा 26 तारीख से स्टार्ट होगी और 26 की रात से ही कुछ गाँव की मूर्ति आती है जो विसर्जित होती है। 22-23 तारीख तक हमारा घाट हम लोग पूरा करा देंगे। बाकी स्ट्रक्चर वाली जो विसर्जन की है वो भी जिलाधिकारी ने सर्वे करके करने को कहा है। बहुत ही अच्छे और सौहार्द वातावरण में माँ की पूजा अर्चना भी होगी, कल से स्थापना भी होगी और यहाँ पर विसर्जन भी बहुत ही अच्छे ढंग से होगा। जिलाधिकारी सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह ने सीताकुण्ड घाट के निरीक्षण के दौरान कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए और specially जो हमारे यहाँ दुर्गा पूजा का त्यौहार है वो कोलकाता के बाद सबसे बड़ा त्यौहार है। तो केंद्रीय पूजा समिति के साथ और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ जो घाट है जहाँ पर 26, 27, 28 को विसर्जन होने हैं, उसका निरीक्षण किया गया है क्योंकि आपने देखा होगा जलस्तर पिछले सालों से सबसे अधिकतम स्तर पर है। और अभी लखनऊ या पिछले जिलों में बाढ़ है, वहां से पानी अभी और बढ़ेगा तो उसको देखते हुए विसर्जन की क्या स्थिति रहेगी, किस तरह से हमें प्लानिंग करनी है, वो आज हम लोगों ने फाइनलाइज किया है। उन्होंने कहा कि इसमें तीन विभागों को निर्देशित किया गया है - PWD है, CNDS है और पर्यटन विभाग है जो इस पर अभी काम भी कर रहे हैं, तो वो लोग मिलके इसको फाइनल करेंगे कि किस तरह से स्ट्रक्चर बनाए ताकि हम सेफ विसर्जन करा सकें। इसके अलावा जो हमें शासन से SDRF है उसका भी हमारा रिक्वेस्ट मंजूर कर लिया गया है, वो भी यहाँ रहेगी। गोताखोरों से और मछुआरों से हमने बात की है, हम लोग एक सेफ विसर्जन करा सकें क्योंकि पानी का स्तर इस बार ज्यादा है। श्री सिंह ने कहा कि यहां हम रोज मॉनिटर करते हैं और लखनऊ में जो जलस्तर को देखते हुए अपना कैलकुलेट करके, तो वो एक ऐसी कोई स्थिति नहीं है पैनिक की क्योंकि वो पानी निकलता भी जा रहा है हमारा। लेकिन अगर बढ़ेगा एक या दो दिन तो उसके लिए हम लोग पूरा तैयार हैं, हमारी फ्लड चौकियां रेडी हैं, हमारे जो पुलिस प्रशासन है सबका कोऑर्डिनेशन है, तो उसमें कोई समस्या नहीं आने देंगे। लेकिन अभी आज का जो विजिट था हमारा बेसिकली लेके था दुर्गा पूजा को लेके ताकि त्यौहार हम अच्छे से मना सकें।
यूपी के सुल्तानपुर की दुर्गा पूजा का बिहार से है गहरा नाता*
सुल्तानपुर में 1959 में भिखारी लाल सोनी ने रखी थी नींव*

सुल्तानपुर यूपी में कोलकाता के बाद अगर कहीं सबसे भव्य दुर्गा पूजा होती है तो वो है सुल्तानपुर। लेकिन क्या आप जानते हैं इस पूजा का कनेक्शन सीधे बिहार-बंगाल की परंपरा से जुड़ा है?

इतिहास के पन्ने पलटें तो साल था 1959:

शहर के ठठेरी बाजार में स्व.भिखारी लाल सोनी और उनके साथियों ने पहली बार बड़ी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की थी।

बताया जाता है कि भिखारी लाल सोनी का ननिहाल और व्यापारिक जुड़ाव बिहार से रहा था और वहीं से वो बंगाल की तर्ज पर होने वाली सार्वजनिक दुर्गा पूजा की परंपरा को सुल्तानपुर लेकर आए थे। ठठेरी बाजार की उस एक मूर्ति से शुरू हुआ सिलसिला आज विराट महोत्सव बन गया है। ऐसे बढ़ता गया कारवां - 1959 में भिखारी लाल सोनी ने - श्री दुर्गा माता पूजा समिति, ठठेरी बाजार (बड़ी दुर्गा)।

1961 में रूहट्टा गली में बंगाली प्रसाद सोनी ने दूसरी मूर्ति स्थापित की - 1970 में कालीचरन ने संतोषी माता और राजेंद्र प्रसाद ने सरस्वती माता की मूर्ति स्थापित की - 1973 आते-आते अष्टभुजी,अंबे माता, गायत्री माता,अन्नपूर्णा माता की स्थापना के साथ ये पूरा दुर्गा पूजा महोत्सव बन गया। शुरू में जब ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं होते थे तो 8 से 18 कहार अपने कंधों पर माँ की प्रतिमा उठाकर पूरे शहर का भ्रमण कराते हुए सीताकुंड घाट पर विसर्जन के लिए ले जाते थे। आज देश में दूसरे नंबर पर - केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के मुताबिक आज शहर में 100 से 250 से ज्यादा पंडाल सजते हैं। विजयादशमी के दिन देशभर में पूजा खत्म हो जाती है,लेकिन सुल्तानपुर में दशमी से ही महोत्सव चरम पर पहुंचता है और पूर्णिमा तक विशाल विसर्जन शोभायात्रा चलती है। इसी वजह से इसे कोलकाता के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी दुर्गा पूजा कहा जाता है। बिहार कनेक्शन आज भी जिंदा - आज भी यहां के ज्यादातर कारीगर कोलकाता, झारखंड और बिहार से ही बुलाए जाते हैं जो पंडालों को तीर्थ स्थलों और भव्य मंदिरों का रूप देते हैं। ठठेरी बाजार की बड़ी दुर्गा आज भी आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है, जहां दर्शन के लिए यूपी ही नहीं पूरे देश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
लखनऊ से नई दिल्ली के मध्य चलने वाली निम्नलिखित रेलगाड़ियां निरस्त रहेंगी*
रेलवे प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि परिचालन संबंधी कारणों से दिनांक 10 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली से लखनऊ एवं दिनांक 11 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के मध्य चलने वाली निम्नलिखित रेलगाड़ियां निरस्त रहेंगी । निरस्त रेलगाड़ियों का विवरण: 1. गाड़ी संख्या 12230 – लखनऊ मेल: दिनांक 10 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली से लखनऊ के लिए चलने वाली यह गाड़ी निरस्त रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 12430 – नई दिल्ली–लखनऊ वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 10 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली से लखनऊ के लिए चलने वाली यह गाड़ी निरस्त रहेगी। 3. गाड़ी संख्या 12419 लखनऊ से नई दिल्ली गोमती एक्स. दिनांक 11 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए चलने वाली यह गाड़ी निरस्त रहेगी। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलगाड़ियों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। रेल यात्रा से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए यात्री RailOne ऐप अथवा रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग कर सकते हैं। (समर्थ गुप्ता) वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल