दुर्गापूजा विसर्जन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक और नगरपालिका अध्यक्ष ने सीताकुण्ड घाट का निरीक्षण किया*
सुल्तानपुर,सीताकुण्ड घाट निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि परसों पीस कमेटी की बैठक थी कलेक्ट्रेट में, उसी समय एक बात आई थी कि विसर्जन स्थल सीताकुंड घाट पर निरीक्षण किया जाना चाहिए कि पानी का जल स्तर बराबर बढ़ता जा रहा है। उसी क्रम में आज DM साहब के साथ हम लोगों ने सीताकुंड घाट का निरीक्षण किया।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि कई विभागों को निर्देशित भी किया गया है कि एक पक्का स्ट्रक्चर, प्लेटफार्म टाइप का जिसे हम लोग नगर पालिका से गणेश पूजा या जन्माष्टमी में बनाते हैं, लोहे का पक्का स्ट्रक्चर बनाया जाए। सफाई को लेकर, लाइटिंग की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, जितना नगर पालिका का पार्ट है वो सारा काम यहाँ पर होगा और 20 तारीख से शुरू होगा।
श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी विसर्जन शोभायात्रा 26 तारीख से स्टार्ट होगी और 26 की रात से ही कुछ गाँव की मूर्ति आती है जो विसर्जित होती है। 22-23 तारीख तक हमारा घाट हम लोग पूरा करा देंगे। बाकी स्ट्रक्चर वाली जो विसर्जन की है वो भी जिलाधिकारी ने सर्वे करके करने को कहा है। बहुत ही अच्छे और सौहार्द वातावरण में माँ की पूजा अर्चना भी होगी, कल से स्थापना भी होगी और यहाँ पर विसर्जन भी बहुत ही अच्छे ढंग से होगा।
जिलाधिकारी सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह ने सीताकुण्ड घाट के निरीक्षण के दौरान कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए और specially जो हमारे यहाँ दुर्गा पूजा का त्यौहार है वो कोलकाता के बाद सबसे बड़ा त्यौहार है। तो केंद्रीय पूजा समिति के साथ और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ जो घाट है जहाँ पर 26, 27, 28 को विसर्जन होने हैं, उसका निरीक्षण किया गया है क्योंकि आपने देखा होगा जलस्तर पिछले सालों से सबसे अधिकतम स्तर पर है। और अभी लखनऊ या पिछले जिलों में बाढ़ है, वहां से पानी अभी और बढ़ेगा तो उसको देखते हुए विसर्जन की क्या स्थिति रहेगी, किस तरह से हमें प्लानिंग करनी है, वो आज हम लोगों ने फाइनलाइज किया है।
उन्होंने कहा कि इसमें तीन विभागों को निर्देशित किया गया है - PWD है, CNDS है और पर्यटन विभाग है जो इस पर अभी काम भी कर रहे हैं, तो वो लोग मिलके इसको फाइनल करेंगे कि किस तरह से स्ट्रक्चर बनाए ताकि हम सेफ विसर्जन करा सकें। इसके अलावा जो हमें शासन से SDRF है उसका भी हमारा रिक्वेस्ट मंजूर कर लिया गया है, वो भी यहाँ रहेगी। गोताखोरों से और मछुआरों से हमने बात की है, हम लोग एक सेफ विसर्जन करा सकें क्योंकि पानी का स्तर इस बार ज्यादा है।
श्री सिंह ने कहा कि यहां हम रोज मॉनिटर करते हैं और लखनऊ में जो जलस्तर को देखते हुए अपना कैलकुलेट करके, तो वो एक ऐसी कोई स्थिति नहीं है पैनिक की क्योंकि वो पानी निकलता भी जा रहा है हमारा। लेकिन अगर बढ़ेगा एक या दो दिन तो उसके लिए हम लोग पूरा तैयार हैं, हमारी फ्लड चौकियां रेडी हैं, हमारे जो पुलिस प्रशासन है सबका कोऑर्डिनेशन है, तो उसमें कोई समस्या नहीं आने देंगे। लेकिन अभी आज का जो विजिट था हमारा बेसिकली लेके था दुर्गा पूजा को लेके ताकि त्यौहार हम अच्छे से मना सकें।
Oct 14 2026, 10:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1