/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : सुशील त्रिपाठी* sultanpur
तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : सुशील त्रिपाठी*
हत्या के प्रयास समेत गंभीर मुकदमों का सामना कर रहे व्यक्ति के समर्थन में जुटी भीड़ पर उठाए सवाल।

धारा 163 लागू होने के बावजूद भीड़ जुटने पर प्रशासनिक चूक की जांच की मांग।

सपा सरकार के कार्यकाल की गुंडागर्दी की याद दिलाती है ऐसी अराजकता : जिलाध्यक्ष। सुलतानपुर। तिकोनिया पार्क में शुक्रवार को यूट्यूबर संजय यदुवंशी के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान कथित अराजकता और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने और सार्वजनिक स्थलों पर हंगामा करने की किसी को छूट नहीं दी जा सकती। प्रशासन पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने संजय यदुवंशी एवं उनके समर्थकों द्वारा की गई अभद्रता, तोड़फोड़ और अराजकता की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी जिलों से बड़ी संख्या में युवाओं को बुलाकर इस पूरे घटनाक्रम में शामिल किया गया और 16-17 वर्ष के किशोरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। सुशील त्रिपाठी ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार संजय यदुवंशी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।अमहट में युवक के साथ मारपीट के मामले में उनके और अन्य आरोपितों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास से संबंधित धारा भी जोड़े जाने की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित करने के बजाय तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि धारा 163 लागू होने के बावजूद तिकोनिया पार्क में इतनी बड़ी भीड़ कैसे जुटी ? क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी? यदि प्रतिबंधों के बावजूद भीड़ एकत्र हुई और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा, तो इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से शहर की शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा पैदा होता है। प्रशासन को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यह पता लगाना चाहिए कि भीड़ जुटाने, कथित तोड़फोड़ और अराजकता के लिए कौन-कौन जिम्मेदार था।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के स्थल के अपमान और पार्क में तोड़फोड़ के जो आरोप सामने आए हैं, उनकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। महापुरुषों के सम्मान और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ मिट्टी में मिलाने व बुलडोजर जैसी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सपा सरकार के कार्यकाल की याद दिलाती है अराजकता-

सुशील त्रिपाठी ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश ने जिस तरह की गुंडागर्दी और अराजकता की शिकायतें देखी थीं, ऐसी घटनाएं उनकी याद दिलाती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और किसी को भीड़ के बल पर व्यवस्था को चुनौती देने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा यदि जांच में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून तोड़ने की पुष्टि होती है, तो दोषियों से क्षतिपूर्ति कराने सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इसी दौरान तिकोनिया पार्टी में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,डॉ सुधाकर सिंह, आलोक आर्य, विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह,भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी, अयोध्या प्रसाद वर्मा रामेंद्र प्रताप सिंह,अखिलेश जायसवाल, आशीष सिंह रानू, चन्दन नारायणन सिंह,मनोज श्रीवास्तव, प्रमोद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लोकतंत्र की विश्वसनीयता के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी: डॉ. उमाशंकर पांडेय*
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिसिया बदसुलूकी पर मनाया काला दिवस।

इंडिया गठबंधन के नेताओं पर पुलिस की बर्बरता लोकतंत्र और संविधान पर हमला: अभिषेक सिंह राणा। सुलतानपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मुद्दों, कथित वोट चोरी और इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ पुलिस की बदसलूकी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से निकाला गया जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता उमाशंकर पांडे ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट, डाकखाना चौराहा, गंदानाला, जिला चिकित्सालय, बस स्टैंड, विकास भवन और तिकोनिया पार्क होते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पहुंचे। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा को लेकर नारे लगाए। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता उमाशंकर पांडे ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और यदि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, मतदाता सूची तथा मताधिकार को लेकर सवाल उठते हैं तो उनका जवाब देना सरकार और चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय उठाए जा रहे सवालों का संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिस तरह का पुलिसिया व्यवहार किया जा रहा है, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। कांग्रेस डरने या दबने वाली नहीं है और लोकतंत्र, संविधान तथा जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने केंद्र सरकार और चुनाव व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाया है, वह सीधे तौर पर लोकतंत्र के खिलाफ है। आजाद भारत में पहली बार ऐसी तस्वीर देखने को मिल रही है, जहां लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले लोगों के साथ पुलिसिया बर्बरता की जा रही है।उन्होंने कहा कि आज पूरा देश काला दिवस मना रहा है। यह केवल कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। जब जनता के वोट और मताधिकार पर सवाल खड़े हों और लोकतांत्रिक तरीके से सवाल पूछने वालों को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जाए, तो यह पूरे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए गंभीर खतरे की घंटी है। अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर देशभर में गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इन सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं करेगी। सत्ता चाहे जितना दमन कर ले, कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर हर लोकतांत्रिक मंच तक संघर्ष करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ पुलिस की बदसलूकी लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। लोकतंत्र में विरोध करना अपराध नहीं, बल्कि जनता के सवालों को उठाना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है।पुलिस की लाठी और दमन से कांग्रेस की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित नहीं होती। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि आज का काला दिवस लोकतंत्र को बचाने के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब विपक्ष चुनाव प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल उठाता है तो उसे दबाने का प्रयास किया जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इन सवालों को मजबूती से उठाएंगे। प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट राजेश तिवारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता सूची की विश्वसनीयता को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए। लोकतांत्रिक सवालों का जवाब दमन से नहीं, बल्कि जवाबदेही और पारदर्शिता से दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ और मताधिकार की रक्षा के नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस देशभर में चल रहे आंदोलन के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग कर रही है। सुलतानपुर में भी कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर स्पष्ट कर दिया कि लोकतंत्र और संविधान से जुड़े मुद्दों पर पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है।

इस मौके पर फिरोज अहमद, सियाराम तिवारी,निकलेश सरोज,राहुल त्रिपाठी, सलाउद्दीन हाशमी, रणजीत सिंह सलूजा,इश्तियाक अहमद,हामिद राईन,संतोष वर्मा,वरुण मिश्र,मोहित तिवारी,शहबाज खान,विवेक सिंह,सुव्रत सिंह,आवेश अहमद,राहुल मिश्रा,शारिक अल्वी,विजयपाल गौतम,मानस तिवारी,अनवर अंसारी, ओम प्रकाश त्रिपाठी,नंदलाल मौर्य,प्रदीप सिंह,विवेक श्रीवास्तव,विनोद पाण्डेय,जनेश्वर उपाध्याय,सुरेश चंद्र मिश्रा,अखण्ड मिश्रा,आर बी पाण्डेय,उस्मान खान,धर्मराज मिश्र,ममनून आलम,मोहसिन सलीम,पवन मिश्रा,राम किशोर,अवधेश गौतम,जयराज गौतम,नरोत्तम वर्मा,नफीस पठान,दरोगा सिंह,इमरान अहमद,राम प्रकाश मिश्रा,दीपक सोनी,सूरज कुमार,देवेंद्र तिवारी,अतीक अहमद,मनोज शुक्ला,नजीरुद्दीन समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
वन विभाग के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने वनविभाग कर्मियों पर गंभीर आरोप*
सुल्तानपुर के वन विभाग के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने वनविभाग कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, साथ ही इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। वहीं शिकायत होने के बाद वन विभाग कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल जिले के खादर बसंतपुर के रहने वाले नरेंद्र सिंह वन विभाग में नौकरी करके रिटायर हो चुके हैं। लिहाजा इन्होंने अब अपने विभाग के भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए इसकी शिकायत जिला प्रभागीय अधिकारी के साथ साथ शासन में बैठे उच्चाधिकारियों से की है। इनकी माने तो वन विभाग में तैनात आशुलिपिक मनोज कुमार 2002 से यहां तैनात हैं, 8-10 वर्षों इनका प्रशासनिक पद पर प्रमोशन भी हो चुका है और वर्तमान में स्टेनो का कार्यभार देख रहे हैं। इसके साथ ही 2007 से वन दारोगा धीरेंद्र कुमार की भी यही तैनाती है। जो वर्तमान में लंभुआ तहसील के पी पी कमैचा ब्लॉक में तैनात हैं। 19 वर्षों से वे सुल्तानपुर जिले में ही अपना कब्जा जमाए हुए हैं। इसके साथ ही पिछले 18 वर्षों ने उप वन दारोगा बृजेश कुमार यादव भी यही जमें हुए हैं, तीन वर्ष पूर्व इनका वन रेंजर के पद पर प्रमोशन भी हो चुका है। बृजेश यादव के पास कूरेभार और धनपतगंज ब्लॉक का चार्ज है। नरेंद्र सिंह का आरोप है कि इन लोगों ने विभाग के नाम पर अरबों की कमाई कर रखी है। वन विभाग की बेशकीमती जमीन पर पैसा लेकर लोगों का मकान बनवा दिया है। कस्बा रतनपुर को बेशकीमती जमीन पर भूमाफियों के जरिए उसकी बिक्री करवा दी। इसमें विभाग द्वारा भी खेल करवाया जाता है। वन विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज करवा कर उसकी पैरवी नहीं की जाती है और वन विभाग की हार हो जाती है। इसके साथ ही प्रदेश के महत्वाकांक्षी वृक्षारोपण अभियान में भी करोड़ों की धांधली का आरोप नरेंद्र सिंह द्वारा लगाया गया है। आरोप है कि वृक्षारोपण अभियान में अपने चहेतो के नाम पैसा खारिज कर लिया जाता है। पूर्व में इसकी शिकायत की गई, लेकिन सब ठंडे बस्ते में चली गई। लिहाजा नरेंद्र ने इसकी शिकायत शासन के उच्चाधिकारियों और जिले के प्रभागीय वनाधिकारी से की है, साथ ही इसकी निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का अनुरोध किया है। वहीं जिला प्रभागीय अधिकारी अमित सिंह की माने तो मामला उनके संज्ञान में है, फिलहाल इसकी जांच कार्यवाही जारी है, साथ ही कुछ कर्मचारियों का कार्यक्षेत्र भी बदला गया है, देखिए क्या बोले प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह....
सुल्तानपुर में बीती रात पुलिस और रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़*
सुल्तानपुर में बीती रात पुलिस और रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में मुकेश वर्मा नाम के बदमाश के पैर में गोली लग गई, फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल ये मामला है अखंड नगर थानाक्षेत्र के कुंदा भैरवपुर गाँव का। यही पर दो दिनों पूर्व दो युवकों में बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें दो युवकों के सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही थी। इस मामले में पुलिस मोतिगरपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले वांछित आरोपी मुकेश वर्मा की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना लगी कि कुंदा भैरवपुर गाँव के पास सर्विस लेन से कही जाने वाला है, जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। वहीं पुलिस को सामने देखकर मुकेश ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाब में पुलिस ने भी हॉकी चलाई जिससे मुकेश के पैर में गोली लग गई। आनन फानन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस की माने तो मुकेश वर्मा का पहले भी अपराधिक इतिहास है। जिसमें रंगबाजी मारपीट सहित तमाम आरोप थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्यवाही करने में जुट गई है। बाइट विनय गौतम सीओ कादीपुर सुल्तानपुर
जनपद में निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं सत्यापन हेतु चलेगा विशेष अभियान।*
सुलतानपुर,जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद के समस्त विकास खण्डों में संचालित नर्सिंग होम,निजी क्लीनिक,पॉलीक्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेन्टर एवं अन्य निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों के पंजीकरण, अनुमोदित सेवाओं,उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं तथा संबंधित चिकित्सकों/चिकित्साकर्मियों की वैधानिक योग्यता एवं पंजीकरण की स्थिति का विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण एवं सत्यापन किया जायेगा। उक्त अभियान विकासखण्ड (सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र) के अधीक्षक प्रभारी/नोडल अधिकारी के दिशा निर्देशन मे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों का विशेष अभियान के अंतर्गत निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी प्रतिष्ठान बिना वैध पंजीकरण अथवा निर्धारित अनुमति के संचालित न हो तथा किसी प्रतिष्ठान द्वारा उसके पंजीकरण/अनुमोदन के अंतर्गत अनुमत सेवाओं के अतिरिक्त चिकित्सा अथवा शल्य चिकित्सा सेवाएं प्रदान न कर रहें हों। अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन (क्षेत्राधिकारी/थानाध्यक्ष) से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सम्पादित की जायेगी। निरीक्षण के दौरान कोई अवैध चिकित्सा प्रतिष्ठान, अपंजीकृत चिकित्सकीय गतिविधि अथवा अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करता हुआ व्यक्ति पाया जाता है, तो संबंधित अधीक्षक द्वारा उपलब्ध विधिक प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा गंभीर मामलों में सक्षम प्राधिकारी/संबंधित थाना को सूचित करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही कराई जायें। समस्त संबंधित अधीक्षक/नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में उक्त विशेष अभियान को तत्काल प्रभाव से संचालित करते हुए प्रत्येक प्रतिष्ठान के निरीक्षण/सत्यापन की संक्षिप्त रिपोर्ट एवं की गई कार्यवाही का अनुपालन आख्या तीन कार्य दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। यदि संबंधित निरीक्षणोपरान्त क्षेत्र मे कोई भी अवैध नर्सिंग होम/क्लीनिक/झोलाछाप के द्वारा कार्य करने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधीक्षक का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।
चुनाव आयोग के खिलाफ अभियान पर बोले-अरुण वर्मा पूर्व सपा विधायक*
सुल्तानपुर,समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आज हम लोगों ने प्रेसवार्ता की है,30 सितंबर को INDIA गठबंधन की बैठक दिल्ली में हुई थी। उसमें निर्णय लिया गया था कि पूरे देश में 2 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च के तहत कार्यक्रम किया जाएगा। उसी के तहत जनपद सुल्तानपुर में जिला अध्यक्ष जी के नेतृत्व में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। श्री वर्मा ने आज एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हम लोगों का कार्यक्रम चल रहा है। जयसिंहपुर,सुल्तानपुर,कादीपुर और इसौली विधानसभा में हम लोगों ने गोष्ठी करके चुनाव आयोग के खिलाफ कार्यक्रम किया। कल हम लोग समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपरमार्केट से जिले की पाँचों विधानसभा के नेता पैदल मार्च करके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए DM कार्यालय को ज्ञापन देंगे। SIR और वोट कटने के आरोप पर*

पूर्व विधायक बोले SIR को लेकर और ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर रहा है। UP में जब SIR चल रहा था, उस दौरान समाजवादी पार्टी ने कई केस पकड़े। सबसे बड़ा उदाहरण सुल्तानपुर की जयसिंहपुर विधानसभा से है। ककरावरपुर गांव में एक बूथ पर नंदलाल निषाद जो अंगूठा लगाता है, पढ़ा-लिखा नहीं है, उस व्यक्ति के नाम से साइन करके 30 फॉर्म BLO को दिया गया। वो फॉर्म भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने दिया था और वो तीसों फॉर्म सिर्फ एक मुस्लिम समाज के थे। नंदलाल निषाद को लखनऊ माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बुलाया, उन्होंने प्रेस के सामने कहा, लेकिन आज तक चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई की? उसी तरह लखनऊ में एक व्यक्ति दशरथ के नाम पर 100 फॉर्म पकड़ा गया, जबकि एक व्यक्ति 5-6 से ज्यादा फॉर्म नहीं दे सकता। चुनाव अधिकारियों ने माना भी, लेकिन कार्रवाई क्या हुई? हम लगातार इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। वोट बचाओ अभियान पर

पूर्व विधायक अरुण वर्मा बोले कि प्रारूप शाखा फॉर्म पर अमेंडमेंट किया गया है, इससे SIR में काटे गए नाम आपस में जुड़ पाएंगे। समाजवादी पार्टी लगातार लड़ रही है कि कैसे हम अपना वोट बचाएं। वोट बचेगा तो देश बचेगा, वोट बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा। हम गांव-गांव जाएंगे और एक भी वोट कटने नहीं देंगे। सेवा पखवाड़ा और 2027 पर

श्री वर्मा बोले कि सेवा पखवाड़ा चल रहा है, देश के प्रधानमंत्री हैं। कौन सी सेवा? आप सोचिए, महंगाई, आरक्षण लूटा जा रहा है, 69 हजार भर्ती में घोटाला हुआ, हर व्यक्ति परेशान है और समय और तारीख का इंतजार कर रहा है। जिस तरह 2024 के चुनाव में मिलकर भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने से रोका था, उसमें सबसे बड़ा योगदान माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी और UP की जनता का था, उसी तरह 2027 के चुनाव में भी भाजपा को बुरी तरह हराने का काम समाजवादी पार्टी करेगी।
वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग जवाब दे: समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर*
समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक का वोट उसका संवैधानिक अधिकार है और मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तथा निष्पक्ष होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार से मांग की है कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने और कथित अनियमितताओं से जुड़े सवालों का सार्वजनिक रूप से स्पष्ट जवाब दिया जाए। पार्टी का आरोप है कि यदि पात्र मतदाताओं के नाम बिना उचित सूचना, सत्यापन और सुनवाई के मतदाता सूची से हटते हैं, तो इससे नागरिकों के मतदान के अधिकार पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। हाल में विभिन्न विपक्षी दलों और नागरिक समूहों ने SIR के दौरान मतदाता नामों में हुई कटौती को लेकर इसी प्रकार की चिंताएं व्यक्त की हैं। समाजवादी पार्टी की प्रमुख मांगें—

(१)किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के मतदाता सूची से न हटाया जाए। 

(२)हटाए गए नामों और उनके कारणों का पारदर्शी रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए। -

(३)मतदाता सूची में संशोधन की पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों और जनता के सामने स्पष्ट की जाए।

(४)जिन नागरिकों के नाम हटे हैं, उन्हें पर्याप्त अवसर देकर उनका नाम पुनः शामिल किया जाए।

(५)चुनाव आयोग SIR से संबंधित सभी गंभीर सवालों का तथ्यात्मक और सार्वजनिक जवाब दे।

(६)चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाता के अधिकारों पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएं।

(७)समाजवादी पार्टी का स्पष्ट मत है कि लोकतंत्र में सरकार जनता के वोट से बनती है।

(८)इसलिए किसी भी पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए!
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा,4 खिलाड़ियों की मौत,2 गंभीर घायल*
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बल्दीराय थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 97.5 के पास तेज रफ्तार एर्टिगा कार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के मुताबिक, एर्टिगा कार में कुल छह लोग सवार थे। कार जैसे ही माइल स्टोन 97.5 के पास पहुंची, तभी वह अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे अज्ञात वाहन से जा टकराई. टक्कर के बाद कार में सवार लोगों में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, वही इलाज़ के दौरान एक तोड़ा दम,वहीं 2 लोग गंभीर घायल,चल रहा इलाज़। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया,घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई. मौके पर पहुंची बल्दीराय थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है,हादसे में देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) की मौत और एक अन्य की इलाज़ के दौरान हुई मौत। वहीं घायलों में देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के लखौरा निवासी आनंद यादव (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जमुनी निवासी जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं। घायल जयंतो शर्मा ने बताया कि सभी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। लखनऊ में खेलकर वे देवरिया लौट रहे थे। यात्रा के दौरान कार में सवार सभी लोग नींद में थे। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया। उन्हें टक्कर कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे की वजह और मृतकों व घायलों की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में कार के अनियंत्रित होने और अज्ञात वाहन से टक्कर की बात सामने आई है. हालांकि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी पूरी तस्वीर जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.
निदेशक,राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने मंडी समिति,सुल्तानपुर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा*
मंडी समिति सुल्तानपुर में मिली खामियों पर निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद सख्त*

अवैध कब्जे 15 दिन में हटाने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश*

अवैध कब्जे पूर्णतः समाप्त होने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए जाने तक प्रभारी सचिव का वेतन न किया जाए आहरित : जितेंद्र प्रताप सिंह*

लखनऊ, 05 अक्टूबर 2026* निदेशक,राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज मंडी समिति, सुल्तानपुर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के तत्काल निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। श्री सिंह ने मंडी गेट पर बोर्ड स्थापित न होने पर उपनिदेशक निर्माण को उसे तत्काल उचित एवं प्रमुख स्थान पर लगवाने के निर्देश दिए। परिसर में टटर आदि के माध्यम से किए गए अवैध कब्जों को गंभीरता से लेते हुए सभी कब्जे 15 दिवस में हटाने को कहा गया। साथ ही, अवैध कब्जे पूर्णतः समाप्त होने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए जाने तक प्रभारी सचिव का वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए। निदेशक ने ई-नाम कार्यालय के दरवाजे के खराब गुणवत्ता वाले कब्जे पाए जाने पर संबंधित उपनिदेशक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
मंडी परिसर में कराए गए सड़क निर्माण कार्य में, विशेषकर सीसी ज्वाइंट के पास, गुणवत्ता में कमी मिलने पर कार्य की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने तथा दोषी/उत्तरदायी व्यक्ति का दायित्व निर्धारित करने को कहा। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा मंडी में जाम की स्थिति दूर करने के लिए व्यापारियों को पीछे की ओर व्यवस्थित करने के श्री सिंह ने निर्देश दिए,जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारु रहे।
निदेशक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
*प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की जन्मभूमि से कर्मभूमि यात्रा,इसौली में होगा भव्य स्वागत*
सुल्तानपुर के इसौली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की जन्मभूमि से कर्मभूमि यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यात्रा वडनगर से शुरू होकर वाराणसी तक जाएगी,जिसका इसौली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। इस स्वागत कार्यक्रम की तैयारी १८७ विधानसभा इसौली संजय सिंह 'तिलोकचन्दी' के नेतृत्व में की जा रही है। कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले भर के कार्यकर्ता यात्रा के स्वागत में जुटे हुए हैं। पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह यात्रा के रूट पर स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कार्यकर्ताओं और जनता को क्या संदेश देते हैं।