चुनाव आयोग के खिलाफ अभियान पर बोले-अरुण वर्मा पूर्व सपा विधायक*
सुल्तानपुर,समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आज हम लोगों ने प्रेसवार्ता की है,30 सितंबर को INDIA गठबंधन की बैठक दिल्ली में हुई थी। उसमें निर्णय लिया गया था कि पूरे देश में 2 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च के तहत कार्यक्रम किया जाएगा। उसी के तहत जनपद सुल्तानपुर में जिला अध्यक्ष जी के नेतृत्व में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ।
श्री वर्मा ने आज एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हम लोगों का कार्यक्रम चल रहा है। जयसिंहपुर,सुल्तानपुर,कादीपुर और इसौली विधानसभा में हम लोगों ने गोष्ठी करके चुनाव आयोग के खिलाफ कार्यक्रम किया। कल हम लोग समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपरमार्केट से जिले की पाँचों विधानसभा के नेता पैदल मार्च करके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए DM कार्यालय को ज्ञापन देंगे।
SIR और वोट कटने के आरोप पर*
पूर्व विधायक बोले SIR को लेकर और ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर रहा है। UP में जब SIR चल रहा था, उस दौरान समाजवादी पार्टी ने कई केस पकड़े। सबसे बड़ा उदाहरण सुल्तानपुर की जयसिंहपुर विधानसभा से है। ककरावरपुर गांव में एक बूथ पर नंदलाल निषाद जो अंगूठा लगाता है, पढ़ा-लिखा नहीं है, उस व्यक्ति के नाम से साइन करके 30 फॉर्म BLO को दिया गया। वो फॉर्म भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने दिया था और वो तीसों फॉर्म सिर्फ एक मुस्लिम समाज के थे।
नंदलाल निषाद को लखनऊ माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बुलाया, उन्होंने प्रेस के सामने कहा, लेकिन आज तक चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई की? उसी तरह लखनऊ में एक व्यक्ति दशरथ के नाम पर 100 फॉर्म पकड़ा गया, जबकि एक व्यक्ति 5-6 से ज्यादा फॉर्म नहीं दे सकता। चुनाव अधिकारियों ने माना भी, लेकिन कार्रवाई क्या हुई? हम लगातार इसके खिलाफ लड़ रहे हैं।
वोट बचाओ अभियान पर
पूर्व विधायक अरुण वर्मा बोले कि प्रारूप शाखा फॉर्म पर अमेंडमेंट किया गया है, इससे SIR में काटे गए नाम आपस में जुड़ पाएंगे। समाजवादी पार्टी लगातार लड़ रही है कि कैसे हम अपना वोट बचाएं। वोट बचेगा तो देश बचेगा, वोट बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा। हम गांव-गांव जाएंगे और एक भी वोट कटने नहीं देंगे।
सेवा पखवाड़ा और 2027 पर
श्री वर्मा बोले कि सेवा पखवाड़ा चल रहा है, देश के प्रधानमंत्री हैं। कौन सी सेवा? आप सोचिए, महंगाई, आरक्षण लूटा जा रहा है, 69 हजार भर्ती में घोटाला हुआ, हर व्यक्ति परेशान है और समय और तारीख का इंतजार कर रहा है। जिस तरह 2024 के चुनाव में मिलकर भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने से रोका था, उसमें सबसे बड़ा योगदान माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी और UP की जनता का था, उसी तरह 2027 के चुनाव में भी भाजपा को बुरी तरह हराने का काम समाजवादी पार्टी करेगी।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1