ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर बलिया में INDIA गठबंधन का प्रदर्शन; राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
संजीव सिंह बलिया। लोकसभा सदस्य रामशंकर विद्यार्थी राजभर और पूर्व मंत्रियों के नेतृत्व में निकले जुलूस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर INDIA गठबंधन बलिया के बैनर तले गुरुवार को जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’, ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारों से बलिया कलेक्ट्रेट परिसर को गुंजाया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें चुनाव आयोग में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की गई है। समाजवादी पार्टी कार्यालय से निकली शक्तिशाली रैली कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय से हुई, जहां नेता एवं कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से हाथों में विभिन्न मांगों और विरोध नारों वाली तख्तियां लिए जुलूस की शक्ल में रैली जिलाधिकारी कार्यालय की ओर रवाना हुई। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के नारे लगाए। नेताओं ने जताई चुनाव व्यवस्था को लेकर चिंता इस अवसर पर लोकसभा सदस्य रामशंकर विद्यार्थी राजभर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान पर जनता का विश्वास कायम रहना चाहिए और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना लोकतंत्र की बुनियादी जिम्मेदारी है। पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी संवैधानिक संस्था की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठते हैं, तो उनका निष्पक्ष समाधान होना चाहिए, ताकि जनता का विश्वास लोकतांत्रिक संस्थाओं में बना रहे। "हया होती तो इस्तीफा दे चुके होते": जियाउद्दीन रिज़वी पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिज़वी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर निशाना साधते हुए कहा, "ज्ञानेश कुमार के अंदर अगर थोड़ी भी हया होती तो वह अबतक इस्तीफा दे चुके होते, लेकिन लगता है वह लोकतंत्र की हत्या करना उनकी नियति बन गई है।" विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि मतदाता सूची से लेकर मतदान तक प्रत्येक प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और संदेह से परे होनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए विपक्ष अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा। जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य का आह्वान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि INDIA गठबंधन लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता इस प्रदर्शन में श्रीमती मंजू सिंह, संजय उपाध्याय, डॉ. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, सुशील पाण्डेय कान्हजी, सीमा राजभर, रामेश्वर पाण्डेय, आशुतोष ओझा, रोहित चौबे, जलालुद्दीन जे.डी., शशिकांत चतुर्वेदी, राजन कन्नौजिया, शैलेश सिंह, जयप्रकाश यादव मुन्ना, अजीत यादव, हरेंद्र गोंड, जमाल आलम, श्रीमती ममता चंद्रा, कामेश्वर सिंह, राजेश गौड़, विकेश सिंह सोनू, विजय शंकर यादव, विनय गौड़, राजेश पासवान, संजय मिश्र, श्री भगवान वर्मा, झलन यादव, रोहित यादव, अजय यादव, रोहित सिंह, जुबेर सोनू, देवीदत्त यादव, अनिल राय, नित्या सैनी, गुरुज लाल राजभर, जय प्रकाश यादव, सर्वजीत यादव, चंदन यादव, सुभाष यादव और रामनाथ पटेल सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम ने किया। अंत में सभी नेताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
![]()

संजीव सिंह बलिया!लखनऊ/नोएडा, 8 अक्टूबर। उद्यमिता और तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए मेगामैक्स ग्रुप ऑफ कंपनीज के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज राजेश सिंह को सम्मानित किया गया। एंटरप्रेन्योर अवार्ड 2026 में मेगामैक्स ग्रुप को ‘क्रॉस बॉर्डर बिजनेस ग्रोथ’ श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। कंपनी को यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार विस्तार और तकनीकी क्षमताओं के विकास के लिए मिला है। अनुज राजेश सिंह, उप निदेशक एवं डायट प्रवक्ता, डायट इकौना, श्रावस्ती रामप्रताप सिंह के भाई हैं। सम्मान मिलने के बाद व्यापारिक जगत, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी। मेगामैक्स ग्रुप डिजिटल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सेवाओं के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी ने अमेरिका, ब्रिटेन, फिलीपींस और हाल ही में मैक्सिको समेत विभिन्न देशों में अपनी सेवाओं और संचालन का विस्तार किया है। कंपनी की वैश्विक गतिविधियों के चलते मेगामैक्स भारत से उभरकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले तकनीकी संगठनों में शामिल हो रही है। सम्मान मिलने पर अनुज राजेश सिंह ने कहा कि सीमा-पार व्यापारिक विकास का अर्थ केवल नए देशों में उपस्थिति दर्ज कराना नहीं है, बल्कि विभिन्न बाजारों को समझना, वहां के कारोबारी वातावरण के अनुरूप स्वयं को ढालना और ग्राहकों को लगातार बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम, ग्राहकों और सहयोगी संस्थानों को दिया। इस उपलब्धि पर रामप्रताप सिंह और उनके परिवार को स्थानीय स्तर पर बधाई संदेश मिल रहे हैं। सामाजिक मंचों पर शुभकामनाएं देते हुए लोगों ने कहा कि एंटरप्रेन्योर अवार्ड 2026 प्राप्त करने पर राजेश सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल बुधवार को पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता रामगोविंद चौधरी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इस दौरान जिले के शिक्षामित्रों के अलावा हरदोई के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ल और सीतापुर के जिलाध्यक्ष रामसेवक पाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संजीव सिंह बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय 9 अक्टूबर 2026 को दिवंगत समाजवादी नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्रद्धेय रामगोविन्द चौधरी के पैतृक गांव गोसाईपुर पहुंचेंगे। दोनों नेता प्रार्थना सभा में शामिल होकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे। समाजवादी पार्टी बलिया के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव और माता प्रसाद पाण्डेय हेलीकॉप्टर से एक साथ गोसाईपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे रामगोविन्द चौधरी की प्रार्थना सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी 9 अक्टूबर को गोसाईपुर पहुंचेंगे। संजय सिंह प्रार्थना सभा में सम्मिलित होकर रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। रामगोविन्द चौधरी के निधन के बाद उनके पैतृक गांव गोसाईपुर में लगातार राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। 9 अक्टूबर को भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है।
संजीव सिंह बलिया!लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत बलिया, मऊ, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, आजमगढ़ और बरेली समेत कई जिलों के पुलिस कप्तानों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन के इस निर्णय को प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हाल के महीनों में प्रदेश में पुलिस विभाग के स्तर पर कई बड़े स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को बस्ती का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, बस्ती के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को जौनपुर का पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध करते हुए पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ईरज राजा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को गाजीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय में अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को प्राथमिकता दें। प्रशासनिक दृष्टि से अहम बदलाव पुलिस कप्तानों के इस व्यापक फेरबदल से जिलों में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण, यातायात व्यवस्था और आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर नई उम्मीद जगी है। अब नए पुलिस कप्तानों के सामने अपने-अपने जिलों में पुलिसिंग को मजबूत करने और जनता का विश्वास बढ़ाने की चुनौती होगी।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जनता इंटर कॉलेज प्रांगण में संपन्न हुआ धार्मिक समारोह; वृंदावन व उत्तराखंड के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्रीरामलीला महोत्सव का मंगलवार को विधि-विधान से शुभारंभ हो गया। जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित हनुमान ध्वज पूजन कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित संतोष कुमार द्विवेदी ने पूजन संपन्न कराया। ध्वज पूजन के साथ ही नगर में रामलीला को लेकर श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया। ध्वज पूजन का धार्मिक महत्व पूजन के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और बजरंगबली का स्मरण करते हुए रामलीला के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना की। हनुमान जी के ध्वज को स्थापित कर आयोजन की पूरी जिम्मेदारी बजरंगबली को सौंपते हुए लोगों ने विश्वास जताया कि अब उनके आशीर्वाद से रामलीला महोत्सव सकुशल और भव्य रूप से संपन्न होगा। रामलीला का कार्यक्रम और विशेषताएं समिति के अनुसार जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में 11 से 22 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम सात बजे से रात 12 बजे तक श्रीरामलीला का मंचन होगा। इसमें आदर्श राम-कृष्ण लीला संस्थान श्रीधाम वृंदावन तथा उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामलीला की जीवंत झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। नगरा की रामलीला अपनी परंपरा और भक्तिमय माहौल के लिए जानी जाती है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश, समाजसेवी रामदरस यादव, क्रांति, राजेश गुप्ता, शशि प्रकाश कुशवाहा, केपी यादव, राजू सिंह चंदेल, डॉ. आरएस वर्मा, राजू सोनी, राजू चौहान, कृष्णा वर्मा, मुंशी यादव, राजेश पांडेय,संजय पांडेय पत्रकार, मनन सोनी, हरे राम गुप्ता, सुनील गुप्ता, रामायण ठाकुर, मुन्ना गोंड,बलिराम प्रजापति पत्रकार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय अखरही, ग्राम पंचायत ताड़ी बड़ा गांव में 120 छात्र-छात्राओं को नई यूनिफॉर्म वितरित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह की पहल पर बच्चों को इंग्लिश स्कूलों की तर्ज पर लाल रंग की टी-शर्ट और लोअर उपलब्ध कराया गया। नई पोशाक पहनकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, विद्यालय के प्रति अपनत्व और आत्मविश्वास की भावना विकसित करना था। यूनिफॉर्म मिलने के बाद बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण देने के साथ उनमें अनुशासन और विद्यालयी पहचान की भावना विकसित करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोगात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि एक जैसी यूनिफॉर्म से बच्चों में समानता और आत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी। इससे विद्यालय के प्रति उनका लगाव बढ़ने के साथ उपस्थिति में भी सुधार आने की उम्मीद है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर सहायक अध्यापिका सीमा सिंह, सहायक अध्यापक अंजनी यादव, बिपिन यादव, कृष्ण कुमार,अभिनंदन सिंह, शिक्षामित्र शिवकुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन सहायक अध्यापिका सीमा सिंह ने किया। प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेश कुमार और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव ने पहल का स्वागत करते हुए विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
संजीव सिंह बलिया: भोजपुरी अभिनेता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह सोमवार को पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े भरण-पोषण मामले की सुनवाई में बलिया परिवार न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। उनकी पत्नी ज्योति सिंह अदालत में पेश हुईं। पवन सिंह की गैरहाजिरी पर न्यायालय ने ₹1,000 का जुर्माना लगाया। न्यायालय ने पवन सिंह को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी। वहीं, सबूतों से संबंधित मामले में ज्योति सिंह पर भी ₹500 का जुर्माना लगाया गया है। पिछली सुनवाई के दौरान भी अदालत ने पवन सिंह को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया परिवार न्यायालय में अंतरिम भरण-पोषण के लिए याचिका दाखिल की थी। पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच विवाद उस समय सार्वजनिक हुआ, जब पवन सिंह ने आरा जिले में तलाक की अर्जी दाखिल की। इसके बाद ज्योति सिंह ने बलिया परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की याचिका दायर की। दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन समाधान नहीं हो सका। फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
बलिया (नगरा)। प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह के स्वागत एवं ऐतिहासिक सम्मान समारोह में अनुदेशक संघ, नगरा ब्लॉक के समस्त सम्मानित साथियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठनात्मक एकता और जनबल का संदेश दिया। इस अवसर पर नगरा ब्लॉक के कुल 38 अनुदेशक उपस्थित रहे।
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.7k