/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz पतरातू में PVUNL द्वारा स्थानीय उपयोगकर्ताओं एवं सूक्ष्म व लघु उद्यमों के लिए प्रथम ऐश यूजर मीट का आयोजन Jharkhand
पतरातू में PVUNL द्वारा स्थानीय उपयोगकर्ताओं एवं सूक्ष्म व लघु उद्यमों के लिए प्रथम ऐश यूजर मीट का आयोजन

राख के उत्पादक उपयोग से स्थानीय उद्योगों, उद्यमियों एवं एमएसई के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित करने पर जोर

पतरातू, 7 अक्टूबर 2026: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) द्वारा आज NSB हॉल, पतरातू में स्थानीय उपयोगकर्ताओं एवं सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (MSEs) के लिए प्रथम ऐश यूजर मीट–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों, उद्यमियों एवं सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को फ्लाई ऐश एवं बॉटम ऐश के उत्पादक उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा ऐश उपयोग की विभिन्न पहलों में स्थानीय भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अशोक कुमार सेहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), PVUNL, श्री अरुण कुमार सिंह, महाप्रबंधक (O&M), श्री आर.के. निरंजन, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ऐश उपयोगिता) तथा श्री प्रशांत पांडुरंग पाटिल, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं FM) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने ऐश के सतत एवं उत्पादक उपयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय उद्योगों एवं उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अशोक कुमार सेहगल, CEO, PVUNL ने कहा कि PVUNL स्थानीय समुदाय के समावेशी विकास के लिए ऐश के जिम्मेदार एवं उत्पादक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों द्वारा फ्लाई ऐश के उपयोग को बढ़ावा देने से रोजगार सृजन, उद्यमिता तथा सतत आजीविका के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं।

उन्होंने PVUNL द्वारा 100 प्रतिशत ऐश उपयोगिता के लक्ष्य की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने स्थानीय उद्योगों, उद्यमियों, MSMEs एवं अन्य हितधारकों से ऐश उपयोग की पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा ऐश आधारित उत्पादों एवं व्यवसायों के विकास की संभावनाओं को तलाशने का आह्वान किया।

श्री सेहगल ने कहा कि पात्र स्थानीय उपयोगकर्ताओं एवं उद्योगों के लिए लागू दिशा-निर्देशों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप ऐश माउंड से ऐश की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में PVUNL द्वारा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐश के उपयोग में स्थानीय भागीदारी बढ़ने से पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उद्योगों के सुदृढ़ीकरण तथा आसपास के समुदाय के समावेशी आर्थिक विकास के लिए एक विन-विन इकोसिस्टम विकसित किया जा सकता है।

इस अवसर पर श्री अरुण कुमार सिंह, GM (O&M) तथा श्री आर.के. निरंजन, GM (मेंटेनेंस एवं ऐश उपयोगिता) ने भी ऐश के अभिनव एवं प्रभावी उपयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्थानीय स्तर पर ऐश आधारित उत्पादों एवं अनुप्रयोगों को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध संसाधन का अधिकतम उत्पादक उपयोग सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव श्री शिवम सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने तथा MSMEs के लिए नए अवसर सृजित करने में ऐश उपयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्थानीय उद्यमियों एवं औद्योगिक इकाइयों से ऐश आधारित उत्पादों एवं अनुप्रयोगों की बढ़ती मांग से उत्पन्न अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री सी. पांडेय, AGM (NI), NTPC रायपुर द्वारा तकनीकी सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने ऐश उपयोग, इसके विभिन्न अनुप्रयोगों तथा उद्योगों एवं अन्य उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। वहीं INSWAREB के निदेशक श्री एन. कालिदास ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए फ्लाई ऐश एवं बॉटम ऐश के उपयोग तथा इसके अभिनव एवं पर्यावरण-अनुकूल अनुप्रयोगों की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों एवं गांवों से JSLPS की महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की सदस्यों, ब्लॉक/इंटरलॉकिंग टाइल्स बनाने वाले स्थानीय उद्यमियों तथा अन्य स्थानीय उपयोगकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में 70 से अधिक प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही।

ऐश यूजर मीट ने PVUNL, स्थानीय उद्योगों, सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों, उद्यमियों तथा तकनीकी विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहां प्रतिभागियों ने फ्लाई ऐश एवं बॉटम ऐश के संभावित उपयोगों, तकनीकी पहलुओं तथा व्यावसायिक अवसरों को समझने के साथ-साथ भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

PVUNL द्वारा आयोजित यह पहल ऐश को अपशिष्ट के बजाय उपयोगी संसाधन के रूप में स्थापित करने, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा पर्यावरणीय स्थिरता के साथ क्षेत्र के समावेशी आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

5 करोड़ लेकर दर्शन करने के दावों पर विराट कोहली का बयान, बोले-श्रद्धा और सम्मान की वजह से आश्रम जाता हूं

#viratkohliissuesstatementrefutingclaimspremanandmaharajvisit5crore

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं। अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत के बाद आश्रम चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच विराट कोहली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने सनसनीखेज दावे किए हैं। फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों पर अब भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की ओर से आधिकारिक बयान सामने आ गया है।

फलाहारी महाराज के दावों पर आधिकारिक बयान

अपने शिष्य की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद प्रेमानंद महाराज और उनके आश्रम पर कई संगीन आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ये भी कहा गया कि विराट कोहली को पांच करोड़ रुपये देकर पहली बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए लाया गया था। अब इन आरोपों पर पूर्व भारतीय कप्तान ने कड़ा एतराज जताया है। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है।

बयान में क्या?

बयान में स्पष्ट रूप से कहा कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के संबंध में जो भी बातें कही हैं, वे तथ्यात्मक रूप से भी गलत हैं। उन्होंने इन सभी दावों को असत्य करार दिया। बयान में जोर देकर कहा गया कि विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन केवल अपनी गहरी आस्था के कारण करते हैं। यह उनकी महाराज जी के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। कोहली का यह आध्यात्मिक जुड़ाव व्यक्तिगत है। प्रवक्ता ने मीडिया से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच की जाए। मीडिया को तथ्यों का सत्यापन करना चाहिए।

क्या थे फलाहारी महाराज के आरोप?

केलीकुंज आश्रम विवाद के बीच फलाहारी महाराज ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा था कि राजस्थान की एक निजी कंपनी ने प्रेमानंद महाराज को लोकप्रिय बनाने के लिए विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर दर्शन के लिए बुलाया था। फलाहारी महाराज ने यह भी आरोप लगाया था कि अब उस कंपनी के लोग साधु-संतों का चोला पहनकर आश्रम में घुस चुके हैं और प्रॉपर्टी से जुड़ा काम देख रहे हैं। फलाहारी महाराज ने कहा था कि प्रेमानंद महाराज सनातन धर्म के लिए बेहद अनमोल हैं और वे उनके स्वास्थ्य के लिए अपनी किडनी तक देने को तैयार हैं, लेकिन महाराज जी को भू-माफियाओं और गलत लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

प्रेमानंद महाराज से विराट कोहली का कैसा है संबंध?

बता दें कि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा दोनों बच्चों वामिका-अकाय के साथ कई बार केली कुंज आश्रम में मुलाकात कर चुके हैं। विराट के अलावा भी कई सेलिब्रिटी भी महाराज के पास दर्शन करने जाते रहे हैं। प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद विराट की जिंदगी में कई बदलाव आए हैं। वह अब अपने प्रोफेशनल करियर में पहले से ज्यादा सफल और फोकस हो चुके हैं। मैदान के बाहर भी उनके व्यव्हार में फर्क देखा जा सकता है। खाली समय में भी हाथों में काउंटर लेकर ‘राधा-राधा’ जपनाम करते हैं।

राहुल गांधी और प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

#complaintindelhipoliceagainstrahuland_priyank

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन के परिसर में बिना अनुमति के दाखिल होने और वहां धरना देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और विपक्षी दलों के गठबंधन के कई अन्य सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

राहुल-प्रियंका समेत कई अन्य पर एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य लोगों के खिलाफ आकाशवाणी कार्यालय में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसदों पर आकाशवाणी कार्यालय में जबरन प्रवेश करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों से आकाशवाणी भवन परिसर खाली करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने वहां से जाने से इनकार कर दिया।

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निकाला था मार्च

एक दिन पहले ही सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया था। प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मार्च के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी और न ही पुलिस की ओर से इसकी अनुमति दी गई थी। निर्वाचन आयोग के कार्यालय के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद विपक्षी नेताओं और सांसदों ने वहीं धरना शुरू कर दिया। इसी दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेता आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए और वहां भी विरोध-प्रदर्शन जारी रखा।

CEC ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा क्यों टला? पहले भी रद्द हो चुके हैं कई कार्यक्रम

#cecgyaneshkumarchhattisgarhvisit_postponed

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के अन्य अधिकारियों का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा अचानक रद हो गया है। यह दौरा 7 और 8 अक्टूबर को प्रस्तावित था, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे टाल दिया है। इससे पहले उनका कुछ और राज्यों का दौरा भी इसी तरह से टल चुका है।

एसआईआर को लेकर घिरे सीईसी ज्ञानेश कुमार

सीईसी ज्ञानेश कुमार एसआईआर को लेकर घिरे हुए हैं। विपक्ष उनके खिलाफ सड़कों पर है। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के सांसद मंगलवार को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर उतरे। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया गया। जब दिल्ली की सड़कों पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रार बढ़ रही है, इसी बीच उनका दो दिन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। ज्ञानेश कुमार को 7 और 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ जाना था। लेकिन अब उनका यह दौरा टाल दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में यहां था सीईसी का कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान सीईसी ज्ञानेश कुमार चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ कुछ प्रसिद्ध स्थानों पर भी जाने वाले थे। सीईसी का दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माता मंदिर, बस्तर में चित्रकोट वॉटरफॉल और कबीरधाम जिले में भोरमदेव मंदिर के दौरे का कार्यक्रम था।

पहले भी टल चुका है कई कार्यक्रम

ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द होना इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पहले उनके कुछ और तय कार्यक्रम टल चुके हैं, जो काफी चर्चा में भी रहा है। छत्तीसगढ़ से पहले उनकी यूपी में मेरठ और वाराणसी का कार्यक्रम रद्द हो चुका है। इसके अलावा उनका उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख का कार्यक्रम भी टल चुका है।

क्यों टला सीईसी का कार्यक्रम?

सवाल उठ रहा है कि आखिर चुनाव आयोग ने यह फैसला क्यों लिया? सीईसी का यह दौरा ऐसे समय पर टला है जब चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार खुद एक बड़े प्रशासनिक और कानूनी विवाद के केंद्र में हैं। आरोप है कि आयोग के तीन सदस्यीय ढांचे में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने अन्य दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की असहमति के बावजूद कई अहम फैसले लिए। दावा किया जा रहा है कि अक्टूबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच दोनों आयुक्तों ने कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की थी। सबसे बड़ा विवाद नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन वाले 'फॉर्म-6' में कथित तौर पर बिना उचित प्रक्रिया के बदलाव करने को लेकर है।

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक 06.10.2026 को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री को अवगत कराया।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कांके प्रखण्ड के नगड़ी क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं से संबंधित अपनी बातें जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के समक्ष रखीं। ग्रामीणों द्वारा रोजगार एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इस पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने ग्रामीणों को बताया कि रोजगार से संबंधित संभावनाओं एवं जरूरतों को चिन्हित करने के लिए हाउस टू हाउस सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर उपलब्ध होने पर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।

मोरहाबादी मैदान में स्थगित साप्ताहिक बाजार को पुनः शुरू कराने तथा दुकानदारों से कथित अवैध वसूली किए जाने से संबंधित शिकायत भी जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के समक्ष रखी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं उचित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिये।

भाजपा प्रभारी गजेंद्र पटेल का हेमंत सरकार पर हमला, कहा - सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त, जनता को सिर्फ निराशा मिली

झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल के द्वारा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड सरकार के कामकाज एवं नीतियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, छात्रों से जुड़े मुद्दे, राज्य में घुसपैठ आदि मामलों को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया गया। श्री पटेल ने अपने दो दिवसीय दौरा का अनुभव को साझा करते हुए कहा कि दो दिवसीय प्रवास में जो जानकारी मिली, जिलों लोगों से मिला, समझ में आ गया कि राज्य की स्थिति बहुत ही विकट है। झारखंड में यह प्रदेश प्रभारी की पहली प्रेस वार्ता थी।

श्री पटेल ने कहा कि 2019 से झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार झारखंड में सत्ता में है, लेकिन विकास के नाम पर यहां की जनता को केवल निराशा मिली। इन दलों के घोषणा पत्रों के सारे वादे झूठे साबित हुए। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को उपलब्ध कराने में सरकार विफल रही है। इस राज्य के गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े, महिला, किसान और युवा सभी वर्ग परेशान हैं।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। झारखंड की सरकार में शामिल दलों ने भोले भाले आदिवासियों को बरगलाने का काम किया है। अब यह समाज सबकुछ समझ चुका है। इस बार इन दलों के बहकावे में यह समाज आने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। बालू, कोयला, पत्थर, खनिज संपदाओं की लूट खसोट के साथ DMFT फंड की लूट जारी है। जल, जंगल और जमीन की खुलेआम लूट हो रही है। इस कारण सरकार और सरकार के मुखिया कठघरे में हैं। भाजपा ने सरकार की इस लूट खसोट का सड़क से सदन तक पुरजोर विरोध किया है। वर्तमान सरकार ने जनहित का कोई काम नहीं किया है।

प्रदेश प्रभारी ने छात्रों द्वारा किए गए हालिया बड़े आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने राज्य सरकार को छात्रों एवं युवाओं के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नौकरी भर्ती में खुलेआम पैसों का लेन देन हुआ। जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल, उत्पाद सिपाही, पीजीटी सहित कई परीक्षाएं विवादों में रहीं। पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी ने लाखों युवाओं के भविष्य को रौंदने का काम किया है। युवाओं ने सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया तो उनके साथ अत्याचार किया गया। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा और छात्र सरकार की कार्यशैली से काफी नाराज हैं।

उन्होंने झारखंड में लंबे समय से जारी घुसपैठ के मामलों पर हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार इसको रोकने की बजाय इसको बढ़ावा देने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर बार-बार सरकार को सचेत और अवगत कराया गया परंतु सरकार हमेशा इसे अनसुनी करती रही। सरकारी तंत्र कार्रवाई की बजाय घुसपैठियों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष मदद पहुंचाने में लगी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वास्तविक मतदाताओं को जोड़ने और जुटे हुए अवांछित मतदाताओं को सूची से हटा कर लोकतांत्रिक प्रकिया को मजबूत करने की दिशा में कारगर कदम उठाया लेकिन SIR जैसी पारदर्शी प्रक्रिया का भी यह सरकार विरोध कर रही है। इस सरकार के द्वारा भ्रम फैला कर, आदिवासी समाज को गुमराह करके विद्रोह करवाया जा रहा है जो यह अनुचित है। सरकार अपनी मंशा में सफल नहीं होगी।

उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। महिला सुरक्षा पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य में भय का माहौल है। अपराधी बेख़ौफ़ हैं। हत्या, लूट, अपहरण, गोलीबारी खुलेआम हो रही है। सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था को तहस नहस करके छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 70 प्रतिशत से अधिक भाग पर भाजपा सरकार में है। जहां भाजपा शासित राज्य है, वहां विकास और सुशासन का काम काफी बेहतर ढंग से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 साल के जन्मोत्सव का कार्य चल रहा है। 7 अक्टूबर को उनके सेवा काल का 25 साल हो जाएगा। 750 जिलों के मुख्यालय में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इसके उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा का मुख्य संकल्प सेवा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री अपने संबोधन के माध्यम से विकसित भारत की कल्पना का संदेश जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 7 अक्टूबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में झारखंड को भी विकसित बनाया जाएगा।

श्री पटेल ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करते हुए जनता और कार्यकर्ताओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। पार्टी प्रदेश के जनसरोकारों से जुड़े विषयों और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर लगातार जनता के बीच जाती रही है और आगे भी जाएगी। जनता के सवालों को लेकर पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

*सीएम हेमंत सोरेन से मिली रांची जिला व महानगर दुर्गा पूजा समिति, पंडाल भ्रमण का दिया न्योता

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति एवं विभिन्न शांति समितियों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया। साथ ही दुर्गा पूजा के पावन उत्सव में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि आपके नेतृत्व में दुर्गा पूजा समितियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी या समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग पूजा समितियों को मिल रहा है। दुर्गा पूजा समिति के सदस्य इस सकारात्मक पहल के लिए राज्य सरकार विशेषकर आपको (मुख्यमंत्री को) साधुवाद प्रेषित करती है। जिला प्रशासन द्वारा मिल रहा सहयोग हम सभी को पूर्ण संतुष्टि दे रहा है। आने वाले समय में भी पूजा समिति इसी प्रकार की सहयोग की अपेक्षा रखती है। सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ कई बार बैठकें आयोजित कर हमारी सभी समस्याओं का निराकरण दुर्गा पूजा उत्सव प्रारंभ होने से पूर्व ही कर दिया जा रहा है। इस सहयोग के लिए हम सभी पूजा समिति के लोग आपके कृतज्ञ हैं।

मुख्यमंत्री को सपरिवार पूजा पंडालों के भ्रमण का आमंत्रण

मुलाकात के दौरान दुर्गापूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को आगामी शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर रांची के विभिन्न भव्य पूजा पंडालों का सपरिवार परिभ्रमण करने तथा मातारानी के दर्शन एवं महाआरती में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस वर्ष भी राजधानी रांची में भव्य और आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है, जहाँ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा प्रेषित स्नेह आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस वर्ष दुर्गा पूजा उत्सव में सम्मिलित होंगे तथा विभिन्न पूजा पंडालों का परिभ्रमण कर माता रानी का आशीर्वाद लेंगे।

मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को दिए कई अहम सुझाव..

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आप सभी लोग दुर्गा उत्सव की तैयारी पूरी श्रद्धा, निष्ठा और बढ़-चढ़कर कर रहे हैं। दुर्गा पूजा के पावन उत्सव की परंपरा लम्बे और अनंतकाल तक चलती रहे माता रानी से यही हमारी प्रार्थना है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों से कहा कि आस्था और परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए यह जरूरी है कि मूर्ति विसर्जन कार्य पर्यावरण अनुकूल हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के बाद शहर के तालाबों, विभिन्न जलाशयों की स्थिति पर्यावरण के लिए चुनौती बनकर उभरती है, इस मद्देनजर राज्य सरकार और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित कर मूर्ति विसर्जन हेतु पर्यावरण अनुकूल कार्य योजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूर्ति विसर्जन हेतु दुर्गा पूजा समिति के सदस्य एक वैकल्पिक व्यवस्था बनाएं, जहां इको फ्रेंडली तरीके से आस्था एवं श्रद्धा के अनुरूप मूर्ति विसर्जन किया जा सके।

दुर्गा पूजा पंडालों में "नशा मुक्ति जागरूकता" हेतु लगाएं होर्डिंग

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में नशा मुक्ति जागरूकता हेतु होर्डिंग्स जरूर लगाएं। राज्य सरकार एवं सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों के आपसी समन्वय से ही नशा मुक्त झारखंड के निर्माण की परिकल्पना को पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान समय में यह आवश्यक है कि हम सभी लोग नशा मुक्ति अभियान में अपनी महती जिम्मेदारी का निर्वहन करें तथा घर-परिवार एवं समाज के भीतर विशेष कर नौजवान युवाओं से यह आग्रह करें कि वे किसी भी प्रकार का नशा का आदि न बने। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को पूजा समिति के सदस्यों ने यह भरोसा दिया कि पूजा पंडालों में नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर अवश्य बैनर एवं होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। हमारे राज्य के युवा नशापान से दूर रहे, इस हेतु अनाउंसमेंट कर उन्हें जागरूक करने की विशेष पहल भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, सुरक्षा व सुचारू व्यवस्था के दिए निर्देश..

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति की उपासना और असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व है। यह उत्सव हमारे समाज में आपसी भाईचारे, सुख-समृद्धि और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों को त्योहार के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्योहार के दौरान पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रहे। बिजली, पानी, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन को इस तरह सुचारू रखा जाए, जिससे पंडालों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री को उन्होंने जिला प्रशासन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल..

मुलाकात के दौरान रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के श्री मनोज पांडेय (बबलू), श्री राजेंद्र सिंह, श्री मुनचुन राय, श्री विक्की यादव, श्री राहुल यादव, श्री अशोक चौधरी, श्री राहुल अग्रवाल, श्री अशोक पुरोहित, श्री रमेश गुप्ता, श्री मयंक गिरी तथा रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के श्री अजीत सहाय, श्री रवींद्र वर्मा, श्री संजय मिनोचा, श्री सागर कुमार, श्री अमरनाथ सरकार, श्री लखपति साव, श्री विनोद यादव, श्री राजन वर्मा, श्री समीर सिंह एवं शांति समिति के श्री जय सिंह यादव, श्री बादल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य की तरक्की और खुशहाली की कामना की।

इंडिया गठबंधन का मार्च जारी, कई बड़े नेता हिरासत में, आकाशवाणी के सामने राहुल-प्रियंका का धरना

#oppositionindiablocmpsmarch

भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडी गठबंधन के सांसदों ने दिल्ली में विरोध मार्च निकाला। तिरंगा झंडा और 'लोकतंत्र बचाओ' लिखे बैनर लिए, इंडी गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक अपना विरोध मार्च शुरू किया। चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर बढ़ते हुए विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त, भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नारे लगाए।

राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

विपक्षी दलों के 300 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च किया। प्रदर्शन के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और इंडी गठबंधन के कई अन्य नेताओं को भी चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर जाने से रोके जाने के बाद कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया था। इसके बाद छोड़ दिया गया।

बैरिकेड पर चढ़ राहुल गांधी ने लहराया तिरंगा

राहुल गांधी जब चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें पुलिस की कई बैरिकेड्स ने रोक दिया। इसके बाद वे एक बैरिकेड पर चढ़ गए और एक राष्ट्रीय ध्वज लहराया, वहां जमा हुए इंडी गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका समर्थन किया।

राहुल गांधी ने पुलिस पर लगाया धमकाने का आरोप

इस बीच राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि यह नेता करोड़ों भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं और चुनाव आयुक्तों से मुलाकात करना चाहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव आयुक्त उनसे मुलाकात क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें रोक रही है और धमकी दे रही है। हम सिर्फ उनका मुकाबला नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें खत्म कर देंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश के साथ जो किया गया है, उसे देशद्रोह कहा जाता है और इसके लिए कोई बच नहीं पाएगा।

मानसून की वापसी के बीच बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर से यूपी-बिहार तक अलर्ट

#alertforthunderstormsandrainin14statesincludingupand_bihar

देश भर में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों से विदा हो चुका है। हालांकि, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत करीब 12 राज्यों के लिए नया अपडेट जारी किया है।बंगाल की खाड़ी में नया सिस्‍टम बनने की प्रबल संभावना के बीच मौसम के तेवर के तल्‍ख होने का अनुमान है।

बारिश के साथ आंधी-बिजली गिरने की आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अलग-अलग स्तरों पर बनी कई मौसम प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व, पूर्वोत्तर, पश्चिमी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 6 से 11 अक्टूबर 2026 के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग ने 15 से 16 राज्‍यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को मौसम का अपडेट देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला खिलाड़ियों का दिखा दम, 21 गोल्ड मेडल में 11 किया अपने नाम

#indianwomendominateasiangames2026win11gold

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शानदार परफॉर्मेंस किया और कुल 85 मेडल जीते। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं।भारत इस बार एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहा है। हालांकि, भारत पिछली बार के 106 पदकों का आंकड़ा पार नहीं कर सका

21 गोल्ड मेडल में 11 महिला खिलाड़ियों ने जीते

भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11 गोल्ड अकेले महिला खिलाड़ियों ने जीते।महिलाओं ने कुल 11 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य जीते। वहीं पुरुषों के खाते में 7 स्वर्ण, 14 रजत और 17 कांस्य आए। मिश्रित स्पर्धाओं से भारत को तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य मिले। इस तरह कुल 85 पदकों में महिलाओं और पुरुषों की हिस्सेदारी बराबर रही, लेकिन भारत के 21 स्वर्ण में महिलाओं का योगदान सबसे ज्यादा रहा। महिलाओं ने पुरुषों के बराबर पदक जीते, लेकिन उनके स्वर्ण पदकों की संख्या पुरुषों से चार ज्यादा रही। भारत के कुल 21 स्वर्ण में महिलाओं की हिस्सेदारी आधे से ज्यादा रही।

युवा एथलीटों ने दिखाया दम

इन खेलों में युवा स्टार 17 साल की रिकर्व आर्चर कुमकुम मोहौड़ ने ओलंपिक चैंपियन ओ येजिन को हराकर दुनिया को चौंका दिया। वहीं दूसरी ओर, गोल्फ में प्रणवी उर्स ने वर्ल्ड नंबर-6 और मेजर चैंपियन चीन की यिन रुओनिंग को शिकस्त देकर एशियन गेम्स का ऐतिहासिक गोल्फ गोल्ड अपने नाम किया। युवा स्क्वॉश प्लेयर अनाहत सिंह जैसी खिलाड़ियों ने भी दिखाया कि भारतीय महिला खेलों की अगली पीढ़ी तैयार है। युवा एथलीटों की आत्मविश्वास से भरी तस्वीरों ने यह साफ कर दिया कि भारतीय एथलीट अब दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों को हराने का माद्दा रखते हैं।

अनुभवी खिलाड़ियों का भी दिखा दम

शियन गेम्स सिर्फ युवा खिलाड़ियों के अलावा मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन सरीखी ओलंपिक मेडलिस्ट ने भी अपने अनुभव का जलाव दिखाया। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी के बाद एशियन गेम्स वेटलिफ्टिंग में भारत का 28 साल पुराना मेडल का सूखा खत्म कर दिया। बॉक्सिंग रिंग में लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने गोल्ड मेडल जीतकर मैरी कॉम के बाद एशियन गेम्स गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बनने का गौरव हासिल किया। उनके साथ परवीन हुड्डा ने भी वापसी करते हुए गोल्ड मेडल जीता। एथलेटिक्स ट्रैक पर वीथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में 54.75 सेकंड का समय निकालकर पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

क्रिकेट-कबड्डी में दबाव झेला, हॉकी में इतिहास रचा

महिला क्रिकेट और कबड्डी टीमों से स्वर्ण की उम्मीद थी और दोनों ने इसे पूरा किया। महिला हॉकी टीम ने तो 44 साल का इंतजार खत्म करते हुए एशियाई खेलों का स्वर्ण जीता। फाइनल में चीन को हराकर टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।