/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग जवाब दे: समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर* sultanpur
वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग जवाब दे: समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर*
समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक का वोट उसका संवैधानिक अधिकार है और मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तथा निष्पक्ष होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार से मांग की है कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने और कथित अनियमितताओं से जुड़े सवालों का सार्वजनिक रूप से स्पष्ट जवाब दिया जाए। पार्टी का आरोप है कि यदि पात्र मतदाताओं के नाम बिना उचित सूचना, सत्यापन और सुनवाई के मतदाता सूची से हटते हैं, तो इससे नागरिकों के मतदान के अधिकार पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। हाल में विभिन्न विपक्षी दलों और नागरिक समूहों ने SIR के दौरान मतदाता नामों में हुई कटौती को लेकर इसी प्रकार की चिंताएं व्यक्त की हैं। समाजवादी पार्टी की प्रमुख मांगें—

(१)किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के मतदाता सूची से न हटाया जाए। 

(२)हटाए गए नामों और उनके कारणों का पारदर्शी रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए। -

(३)मतदाता सूची में संशोधन की पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों और जनता के सामने स्पष्ट की जाए।

(४)जिन नागरिकों के नाम हटे हैं, उन्हें पर्याप्त अवसर देकर उनका नाम पुनः शामिल किया जाए।

(५)चुनाव आयोग SIR से संबंधित सभी गंभीर सवालों का तथ्यात्मक और सार्वजनिक जवाब दे।

(६)चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाता के अधिकारों पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएं।

(७)समाजवादी पार्टी का स्पष्ट मत है कि लोकतंत्र में सरकार जनता के वोट से बनती है।

(८)इसलिए किसी भी पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए!
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा,4 खिलाड़ियों की मौत,2 गंभीर घायल*
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बल्दीराय थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 97.5 के पास तेज रफ्तार एर्टिगा कार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के मुताबिक, एर्टिगा कार में कुल छह लोग सवार थे। कार जैसे ही माइल स्टोन 97.5 के पास पहुंची, तभी वह अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे अज्ञात वाहन से जा टकराई. टक्कर के बाद कार में सवार लोगों में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, वही इलाज़ के दौरान एक तोड़ा दम,वहीं 2 लोग गंभीर घायल,चल रहा इलाज़। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया,घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई. मौके पर पहुंची बल्दीराय थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है,हादसे में देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) की मौत और एक अन्य की इलाज़ के दौरान हुई मौत। वहीं घायलों में देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के लखौरा निवासी आनंद यादव (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जमुनी निवासी जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं। घायल जयंतो शर्मा ने बताया कि सभी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। लखनऊ में खेलकर वे देवरिया लौट रहे थे। यात्रा के दौरान कार में सवार सभी लोग नींद में थे। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया। उन्हें टक्कर कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे की वजह और मृतकों व घायलों की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में कार के अनियंत्रित होने और अज्ञात वाहन से टक्कर की बात सामने आई है. हालांकि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी पूरी तस्वीर जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.
निदेशक,राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने मंडी समिति,सुल्तानपुर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा*
मंडी समिति सुल्तानपुर में मिली खामियों पर निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद सख्त*

अवैध कब्जे 15 दिन में हटाने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश*

अवैध कब्जे पूर्णतः समाप्त होने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए जाने तक प्रभारी सचिव का वेतन न किया जाए आहरित : जितेंद्र प्रताप सिंह*

लखनऊ, 05 अक्टूबर 2026* निदेशक,राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज मंडी समिति, सुल्तानपुर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के तत्काल निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। श्री सिंह ने मंडी गेट पर बोर्ड स्थापित न होने पर उपनिदेशक निर्माण को उसे तत्काल उचित एवं प्रमुख स्थान पर लगवाने के निर्देश दिए। परिसर में टटर आदि के माध्यम से किए गए अवैध कब्जों को गंभीरता से लेते हुए सभी कब्जे 15 दिवस में हटाने को कहा गया। साथ ही, अवैध कब्जे पूर्णतः समाप्त होने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए जाने तक प्रभारी सचिव का वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए। निदेशक ने ई-नाम कार्यालय के दरवाजे के खराब गुणवत्ता वाले कब्जे पाए जाने पर संबंधित उपनिदेशक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
मंडी परिसर में कराए गए सड़क निर्माण कार्य में, विशेषकर सीसी ज्वाइंट के पास, गुणवत्ता में कमी मिलने पर कार्य की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने तथा दोषी/उत्तरदायी व्यक्ति का दायित्व निर्धारित करने को कहा। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा मंडी में जाम की स्थिति दूर करने के लिए व्यापारियों को पीछे की ओर व्यवस्थित करने के श्री सिंह ने निर्देश दिए,जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारु रहे।
निदेशक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
*प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की जन्मभूमि से कर्मभूमि यात्रा,इसौली में होगा भव्य स्वागत*
सुल्तानपुर के इसौली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की जन्मभूमि से कर्मभूमि यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यात्रा वडनगर से शुरू होकर वाराणसी तक जाएगी,जिसका इसौली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। इस स्वागत कार्यक्रम की तैयारी १८७ विधानसभा इसौली संजय सिंह 'तिलोकचन्दी' के नेतृत्व में की जा रही है। कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले भर के कार्यकर्ता यात्रा के स्वागत में जुटे हुए हैं। पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह यात्रा के रूट पर स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कार्यकर्ताओं और जनता को क्या संदेश देते हैं।
सुल्तानपुर,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस की टक्कर,4 की मौत*
सुल्तानपुर में आज 4 अक्टूबर को सुबह थाना हलियापुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी सुल्तानपुर विनीत जायसवाल घटनास्थल का निरीक्षण कर उन्होंने कहा कि जों हमारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है, उस पर 79/6 माइल पर एक एम्बुलेंस के साथ एक अज्ञात वाहन से दुर्घटना हो गई है। इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस एवं अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उस एम्बुलेंस में एक सूबेदार का शव लेकर चंडीगढ़ से वो एम्बुलेंस देवरिया जा रही थी और उस एम्बुलेंस में ड्राइवर सहित तीन अन्य परिजन उस मृतक के मौजूद थे। इस घटना में जो चारों एम्बुलेंस सवार व्यक्ति थे, उनकी दुखद मृत्यु हो गई है। जिनके शव को निकालकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है। चारों मृतकों की पहचान हो गई है। ये देवरिया जनपद के रहने वाले हैं, रुद्रपुर थाना क्षेत्र के। इसमें आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया कि ये जो घटना घटी है,ये सूबेदार सत्यभान सिंह जी थे जो देवरिया के रहने वाले थे, मेरठ में पोस्टेड थे। इनका इलाज चंडीगढ़ में चंडी मंदिर के कमांड हॉस्पिटल में चल रहा था, वहां इनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। अभी तक की जानकारी के अनुसार तीन दिन में इनकी डेथ हो गई। इनको लेने के लिए परिवार चंडी मंदिर से आर्मी के एक सूबेदार के साथ अपने देवरिया ले करके आ रहा था। एम्बुलेंस में जो लोग थे वो भी परिवार के तीन लोग थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जहां अभी हम हैं, यहां पर सुबह पौने आठ के करीब इनका एक्सीडेंट होता है। जो लग रहा है अभी तक कि किसी गाड़ी के पीछे ये डैश किए हैं और वो जिस गाड़ी के पीछे डैश की है, वो अभी हम लोग कैमरे में ढूंढवा रहे हैं। लेकिन मौके पर परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हुई है, एक ड्राइवर जो चंडीगढ़ के रहने वाले हैं, उनकी हुई है। ये जो परिवार है, देवरिया का रहने वाला है, वहीं जा रहे थे। परिवार के बाकी लोग भी जो पीछे अर्टिगा में आ रहे थे, वो भी आ चुके हैं और आर्मी के जो सूबेदार हैं, हमारे साथ हैं। अभी हम लोग इसमें सारा रिलीफ वर्क करवा रहे हैं, परिवार को सकुशल पहुंचाना है। उनकी टीम आ चुकी है, हम लोग कोऑर्डिनेट करके इसको आगे घर पहुंचा रहे हैं।
कूकर फटने से लगी आग,महिला समेत चार झुलसी,तीन मासूम बच्चियां सामिल,खाना बनाते समय हुआ हादसा*
जनपद सुल्तानपुर में खाना बनाते समय रसोई में अचानक कूकर फटने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक महिला समेत तीन मासूम बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। दरअसल पूरा मामला सुल्तानपुर जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के मिश्राने (उमरी) गांव का है। जहां प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर में खाना बनाते समय रसोई गैस में कूकर फटने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय महिला के साथ तीन मासूम बच्चियां झुलस गईं। घायलों में राखी,एंजेल,दिव्यांशी,शामिल हैं। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,हालांकि यह खाना बनाते समय हुआ हादसा।
शिक्षक दम्पति हत्याकांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च*
रिपोर्ट/लालजी आज़ाद पार्क में सेवानिवृत्त शिक्षक केके सिंह के निधन पर शिक्षकों ने रखा दो मिनट का मौन सुल्तानपुर। जिले में हुए चर्चित शिक्षक दम्पति के दोहरे हत्याकांड से आक्रोशित जनपद के विभिन्न शिक्षक संगठनों, शिक्षामित्र संघ एवं अनुदेशक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने शनिवार को विरोध दर्ज कराया। शिक्षक दम्पति की स्मृति एवं न्याय की मांग को लेकर शिक्षक संगठन तिकोनिया पार्क में एकत्रित हुए और वहां से कैंडल मार्च निकालते हुए बस स्टेशन स्थित आज़ाद पार्क पहुंचे। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक शामिल रहे। सभी ने दिवंगत शिक्षक दम्पति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना में न्याय एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह (के.के. सिंह) के निधन की सूचना पर शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया। आज़ाद पार्क में सभी उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। शिक्षक संगठनों ने कहा कि शिक्षक दम्पति की हत्या की घटना ने पूरे शिक्षक समाज को झकझोर कर रख दिया है। शिक्षकों ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग दोहराई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष प्रतापगढ़ी, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, परिषदीय अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, विशिष्ट बीटीसी संघ के अध्यक्ष अरविन्द सिंह, जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, राम आशीष मौर्य,रमेश तिवारी,प्रशांत पाण्डेय, विनोद यादव, अभिषेक सिंह, महेश चंद्र, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह, अटेवा अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, रणवीर सिंह रणधीर सिंह, बृजेश सिंह, राम बहादुर मिश्रा, सिकंदर वर्मा, धीरेन्द्र राव, राहुल राष्ट्रवादी, हेमंत यादव, वैभव भटनागर, दिपेन्द्र सिंह, हसीब अहमद,आशुतोष यादव,मंजू मिश्रा, सीमा सिंह, मुनेन्द्र मिश्रा आभा गुप्ता, ज्योति सिंह, बीना तिवारी गरिमा सिंह, अर्चना चित्रांसी, शीला, अलका पाण्डेय सन्दीप वर्मा अखिलेश यादव, नीमर दास, राजीव मिश्रा अलोक सिंह,भावना तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय प्रवक्ता निज़ाम खान सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
अत्यंत दुःखद: चारधाम यात्रा के दौरान शिक्षक नेता कृष्ण कुमार सिंह का निधन*
गया के अस्पताल में हृदयाघात से ली अंतिम सांस, शव लाने के लिए परिजन व ग्रामीण रवाना

सुल्तानपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा कुड़वार के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कृष्ण कुमार सिंह (के.के. सिंह) का चारधाम यात्रा के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा पर गए श्री सिंह को अचानक हृदयाघात आया। उन्हें गया जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। श्री कृष्ण कुमार सिंह इसी सत्र में 31 मार्च 2026 को कंपोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम से इंचार्ज प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अत्यंत सौम्य, सरल एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी थे। वे दूबेपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कटावा के निवासी थे।

शिक्षक संगठन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कुड़वार इकाई के लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे। श्री सिंह अपने पीछे पत्नी मीरा देवी तथा तीन पुत्रों परीक्षित सिंह (40 वर्ष), जन्मेजय सिंह (36 वर्ष) और दुष्यंत सिंह (32 वर्ष) को छोड़ गए हैं। निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी एवं पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तथा सन्नाटा पसरा हुआ है।

बताया गया कि श्री सिंह का शव गया जिले के अस्पताल में है। शव को पैतृक गांव लाने के लिए परिजन एवं ग्रामीण गया के लिए रवाना हो गए हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक कुड़वार के अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता निज़ाम खान ने श्री कृष्ण कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि श्री सिंह का निधन शिक्षक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शिक्षक नेता कृष्ण कुमार सिंह का निधन चारधाम यात्रा के दौरान आया हृदयाघात, अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
              "शोक समाचार" 

सुल्तानपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा कुड़वार के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कृष्ण कुमार सिंह (के.के. सिंह) का चारधाम यात्रा के दौरान हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। परिवार के सदस्यों के साथ चारधाम यात्रा पर गए श्री सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्री कृष्ण कुमार सिंह इसी सत्र में 31 मार्च 2026 को कंपोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम से इंचार्ज प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अत्यंत सौम्य, सरल एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी थे। वे दूबेपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कटावा के निवासी थे। शिक्षक संगठन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कुड़वार इकाई के लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे। उनके निधन की सूचना से शिक्षक समुदाय एवं परिचितों में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक कुड़वार के अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता निज़ाम खान ने श्री कृष्ण कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन शिक्षक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रतिनिधिमंडल ने शीघ्र न्याय दिलाने की मांग को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात*
शिक्षक दम्पति हत्याकांड की प्रगति पर पुलिस ने शिक्षक संगठनों से की वार्ता

सुल्तानपुर। जिले के चर्चित शिक्षक दम्पति के दोहरे हत्याकांड की विवेचना एवं अब तक हुई कार्रवाई की प्रगति से शिक्षक संगठनों को अवगत कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने विभिन्न शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक संगठनों के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह से मुलाकात कर मामले की प्रगति की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने स्वर्गीय मुकेश सिंह एवं विनीता सिंह को शीघ्र न्याय दिलाने तथा हत्याकांड की जांच में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। वार्ता में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष प्रतापगढ़ी, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, परिषदीय अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, विशिष्ट बीटीसी संघ के अध्यक्ष अरविन्द सिंह, जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, राम आशीष मौर्य, अभिषेक सिंह, महेश चंद्र, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह, मंजू मिश्रा तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय प्रवक्ता निज़ाम खान सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षक दम्पति की हत्या से पूरे शिक्षक समाज में गहरा आक्रोश और शोक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से प्रकरण में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि शिक्षक समाज इस मामले में न्याय मिलने तक अपनी आवाज लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाता रहेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतिनिधिमंडल को प्रकरण में हुई कार्यवाई एवं जांच की प्रगति से अवगत कराया गया।