मानसून की वापसी के बीच बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर से यूपी-बिहार तक अलर्ट
#alertforthunderstormsandrainin14statesincludingupand_bihar
देश भर में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों से विदा हो चुका है। हालांकि, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत करीब 12 राज्यों के लिए नया अपडेट जारी किया है।बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की प्रबल संभावना के बीच मौसम के तेवर के तल्ख होने का अनुमान है।
बारिश के साथ आंधी-बिजली गिरने की आशंका
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अलग-अलग स्तरों पर बनी कई मौसम प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व, पूर्वोत्तर, पश्चिमी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 6 से 11 अक्टूबर 2026 के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
![]()
60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा
मौसम विभाग ने 15 से 16 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को मौसम का अपडेट देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।












2 hours and 8 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k