/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz PVUNL में स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष वार्ता, अरुण ऋषि स्वर्गीय ने कहा - स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला Jharkhand
PVUNL में स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष वार्ता, अरुण ऋषि स्वर्गीय ने कहा - स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के बीच स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अरन्या भवन में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अरुण ऋषि स्वर्गीय ने स्वास्थ्य, शरीर के महत्व तथा दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली स्वस्थ आदतों के संबंध में विस्तार से जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री ए.के. सहगल, स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेनू सहगल, जीएम (प्रोजेक्ट) श्री बिष्णु दत्ता दाश, जीएम (एफएम) श्री प्रशांत पाटिल, जीएम (ऑपरेशन) श्री अरुण कुमार सिंह, जीएम (कमिशनिंग) श्री आर.के. निरंजन सहित पीवीयूएनएल के कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री अरुण ऋषि स्वर्गीय ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवन के लिए दैनिक जीवनशैली में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने शरीर की कार्यप्रणाली को समझने, नियमित दिनचर्या अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर जोर दिया।

वार्ता के दौरान उन्होंने एक्यूप्रेशर के विभिन्न बिंदुओं, भोजन एवं दिनचर्या से संबंधित आदतों तथा शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे में जानकारी दी। नियमित रूप से पैदल चलने तथा नंगे पैर चलने जैसी गतिविधियों के संबंध में अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। इसके अलावा, उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए विभिन्न सरल तकनीकों एवं दैनिक अभ्यासों के बारे में भी बताया, जिन्हें व्यक्ति अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकता है।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं को ध्यानपूर्वक सुना और वक्ता द्वारा बताए गए सरल उपायों एवं तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। वार्ता का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कर्मचारियों और उनके परिवारों को अपनी दैनिक जीवनशैली में सकारात्मक एवं स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के संदेश के साथ हुआ।

एशियन गेम्स में भारत की गोल्डन हैट्रिक, आर्चरी में पुरुष कंपाउंड टीम ने चीन को हरा जीता सोना

#asiangamesindianarcherscompletegoldwinallthreecompoundevents

भारतीय तीरंदाजों ने एशियन गेम्स में बुधवार की सुबह भारत को शानदार रहा। कंपाउंड तीरंदाजी के तीनों इवेंट में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय आर्चरी की पुरुष कंपाउंड टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में चीन को पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया है।

तीरंदाजी में ट्रिपल गोल्ड

पुरुष टीम ने फाइनल में चीन को 238-237 से हराकर दिन का तीसरा तीरंदाजी गोल्ड अपने नाम किया। साहिल राजेश, कुशल दलाल और मणि रत्नम गणेश की भारतीय तिकड़ी ने चीन के खिलाफ फाइनल में शानदार जुझारूपन दिखाया। 21 वर्षीय कुशल दलाल, 25 वर्षीय साहिल राजेश और 20 वर्षीय मणि रत्नम गणेश थिरुमुरु की तिकड़ी ने दबाव में धैर्य बनाए रखा और भारत को गोल्ड दिलाया।

आखिरी राउंड में बाजी पलटी

तीन राउंड यानी 18 शॉट के बाद भारत एक अंक से पीछे चल रहा था। तब चीन का स्कोर 179 और भारत का 178 था। इसके बाद आखिरी राउंड में भारतीय टीम ने मुकाबला पलट दिया। आखिरी छह शॉट में चीन के एक तीरंदाज ने आठ अंक का निशाना लगाया। इसका फायदा भारत को मिला और भारतीय टीम एक अंक की बढ़त पर पहुंच गई। अंत में भारत ने 238 अंक बनाए, जबकि चीन 237 अंक ही हासिल कर सका। इस तरह भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

तीरंदाजी के तीनों इवेंट में स्वर्ण

बता दें कि भारत ने आज कंपाउंड तीरंदाजी के तीनों इवेंट में स्वर्ण जीता। सबसे पहले चिकिथा तानिपर्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की महिला कंपाउंड टीम ने चीन को हराकर गोल्ड अपने नाम किया था। इसके बाद चिकिथा और साहिल जाधव की मिश्रित टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाया। पुरुष टीम ने भी चीन के खिलाफ फाइनल में जीत दर्ज कर तीरंदाजी में भारत का गोल्डन हैट्रिक पूरा कर दिया।

एशियन गेम्स में भारत को आठवां गोल्ड, चिकिथा-राजेश की टीम ने तिरंदाजी में जीता दूसरा सोना

#Indiawinseighthgoldatasiangames

जापान में जारी एशियन गेम्स 2026 का आज 12वां दिन है। भारतीय आर्चरी टीम ने दिन की स्वर्णिम शुरूआत की। भारतीय आर्चरी खिलाड़ियों ने दो गोल्ड मेडल जिताते हुए स्वर्ण पदकों की संख्या आठ कर दी है। महिला टीम स्पर्धा में दक्षिण कोरिया के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए चीन को हराकर गोल्ड जीतने के बाद भारतीय तीरंदाजों का हौसला बुलंद है। भारतीय जोड़ी ने अब एक और स्वर्ण पदक देश की झोली में डाल दिया है।

कोरिया को हरा कर जीता आठवां गोल्ड

भारत के लिए आज की शुरुआत खास रही है। भारतीय तीरंदाजी ने कमाल कर दिया है। आज सुबह महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण जीता। अब कुछ ही घंटे बाद मिक्स्ड कंपाउंड टीम ने भी स्वर्ण जीत लिया है। भारतीय मिश्रित कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने कोरिया को हराते हुए आठवां गोल्ड जीत लिया। राजेश जाधव और चिकिथा तनिपार्थी की जोड़ी ने कोरियाई जोड़ी को टाईब्रेक में हराया। इस तरह भारत की झोली में आठवां गोल्ड मेडल आया

आर्चरी का दूसरा गोल्ड

आर्चरी के कंपाउंड मिक्स्ड टीम के हाई-वोल्टेज और सांस रोक देने वाले फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। निर्धारित चार एंड के बाद मुकाबला बराबरी पर रहने के कारण फैसला शूट-ऑफ से हुआ। दबाव भरे पलों में भारतीय जोड़ी चिकिता और साहिल दोनों ने सटीक निशाना साधते हुए 10-10 पॉइंट का परफेक्ट स्कोर दागा। जवाब में कोरियाई पुरुष तीरंदाज 9 पॉइंट पर निशाना ही लगा सका, जिससे भारत ने यह गोल्डन बाजी अपने नाम कर ली।

भारत को मिला सातवां गोल्ड

इससे पहले भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को हराते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क में ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिथा तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप की भारतीय टीम ने चीन को मुकाबले में कहीं टिकने ही नहीं दिया। भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने 2023 में हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक आज, जानें किन मुद्दों पर होगा मंथन

#indiablocmeetunitedoppositionattackelectioncommissiongyanesh_kumar

बारतीय निर्वाचन आयोग से जुड़े विवाद के बीच विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (INDIA) के प्रमुख नेता आज दिल्ली में बड़ी बैठक कर रहे हैं। इसमें निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ संयुक्त अभियान को अंतिम रूप देने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

ममता बनर्जी भी बैठक में होंगी शामिल

कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, जयराम रमेश और के. सी. वेणुगोपाल शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के भी बैठक में शामिल होने की जानकारी है। समाजवादी पार्टी, भाकपा, माकपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेता भी बैठक में मौजूद रहेंगे। झामुमो, आईयूएमएल, वीसीके, एमडीएमके, केरल कांग्रेस, बीएपी, आरएलपी, फॉरवर्ड ब्लॉक और निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल भी चर्चाओं में हिस्सा लेंगे। ऐसे में आज की बैठक पर नजर इस बात पर रहेगी कि निर्वाचन आयोग के मुद्दे पर विपक्षी दल किस साझा रणनीति पर पहुंचते हैं।

इन दलों ने बैठक से बनाई दूरी

आम आदमी पार्टी ने इस बैठक में शामिल न होने का स्पष्ट ऐलान किया है। पार्टी सांसद संजय सिंह के मुताबिक, आप इस बैठक से दूर रहेगी, हालांकि वह चुनाव आयोग के खिलाफ संसद में विपक्षी मांगों का समर्थन करेगी। वहीं, तमिलनाडु चुनावों के बाद कांग्रेस से उपजे राजनीतिक मतभेदों के चलते द्रमुक ने इस बैठक का बहिष्कार किया है और खुद को गठबंधन से अलग कर लिया है। नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल ने भी इस बैठक का हिस्सा न बनने का निर्णय लिया है। तमिलनाडु में कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने वाली अभिनेता विजय की नई पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम यानी टीवीके भी इस बैठक में भाग नहीं ले रही है।

क्या होगी विपक्षी दलों की रणनीति?

अब नजर इस बात पर रहेगी कि बुधवार की बैठक में विपक्षी दल निर्वाचन आयोग के मुद्दे पर किस तरह की साझा रणनीति तैयार करते हैं। कांग्रेस पहले ही बड़े आंदोलन की योजना की बात कह चुकी है, जबकि गठबंधन के भीतर सभी दलों की भागीदारी एक जैसी नहीं दिख रही है। आम आदमी पार्टी और द्रमुक की गैरमौजूदगी के बीच बैठक में मौजूद दलों के बीच सहमति किस स्तर तक बनती है, यह भी महत्वपूर्ण होगा। बैठक के बाद सामने आने वाले फैसलों से साफ होगा कि विपक्ष इस मुद्दे को आगे किस रूप में उठाने की तैयारी कर रहा है।

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड मेडल, तीरंदाज ज्योति-पृथिका-चिकिथा ने सोने पर साधा निशाना

#asiangames2026jyothichikhitaandprithikawingoldwithworld_record

एशियन गेम्स की पदक तालिका में भारत अब शीर्ष 10 देशों में पहुंच गया है। गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए चिकीथा तानिपर्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय तिकड़ी ने कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।

भारत को मिला गोल्ड

आर्चरी के मैदान से भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई। कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में भारत ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। भारतीय महिला तिकड़ी चिकीथा, पृथिका और ज्योति ने फाइनल में चीन की मजबूत टीम को 238-234 के अंतर से करारी शिकस्त दी।

भारतीय टीम ने 238 के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

भारतीय तीरंदाजों ने न सिर्फ भारत की झोली में एशियन गेम्स का गोल्ड डाला, बल्कि इस ऐतिहासिक जीत के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। भारत ने महिला कंपाउंड टीम के 24-एरो मैच में 238 के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। इस स्पर्धा का पिछला विश्व रिकॉर्ड दक्षिण कोरिया के नाम था। दक्षिण कोरियाई टीम ने 2014 में इंचियोन में यह स्कोर बनाया था। अब भारत ने उसी स्कोर की बराबरी कर इतिहास रच दिया है।

भारत का सातवां स्वर्ण, पदकों की संख्या 53

इसके साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत ने सातवां स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। भारत के कुल पदकों की संख्या 53 हो गई है, जिसमें सात स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य शामिल हैं। एथलेटिक्स ने भारत को 24 पदक दिलाए हैं, जबकि शूटिंग से 14 पदक आए हैं। कबड्डी ने दो स्वर्ण पदक दिलाए हैं और स्क्वॉश से भारत को तीन पदक मिले हैं।

*झामुमो राज में जंगल भी सुरक्षित नहीं : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि झामुमो राज में अब जंगल भी सुरक्षित नहीं है । राज्य में पिछले 7 वर्षों से कोयला, बालू , पत्थर तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनों की चोरी एवं लूट होती रही है ।अब तो घने जंगल में पेड़ों की कटाई भी होने लगी है । विगत दिनों पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सांकाभांगा गाँव के पास के जंगल में बड़ी संख्या में साल (सखुआ) के पेड़ काटे गए परन्तु वन विभाग पेड़ों के कटाई को रोकने में विफल रही । सबसे हैरानी की बात है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के महज 3 किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ काटे जा रहे थे और वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी । जल , जंगल, ज़मीन की सुरक्षा करने के वादे के साथ सत्ता में आई झामुमो सरकार जंगलों में पेड़ों के कटाई को रोक नहीं सकी । डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य में हो रहे प्राकृतिक संसाधनों के लूट तथा जंगलों में हो रहे पेड़ों की कटाई को रोकने का आग्रह किया है ।

हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं' यूएस की धरती से एस जयशंकर ने उसे सुनाया

#sjaishankarinnewyorkonusindiarelation

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान को सीमापार आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया और अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करने को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ शब्दों में कहा है कि आतंकवाद को लेकर भारत की च‍िंताओं के प्रत‍ि अमेरिका का असंवेदनशील होना दोनों देशों के रिश्तों के लिए एक समस्या है।

पाकिस्तान का नाम लिए बिना आतंकवाद पर घेरा

न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी के कार्यक्रम में जयशंकर ने सीधे तौर पर पाकिस्तान का नाम नहीं लेते हुए कहा कि पड़ोसी देश से फैलने वाला आतंकवाद भारत की सुरक्षा से जुड़ी मुख्य चिंताओं में से है। बहुत कम देश ऐसे हैं, जिन्हें किसी पड़ोसी देश से उस तरह के आतंकवाद का सामना करना पड़ा है, जैसा हमने किया है।

पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर अमेरिका पर सवाल

जयशंकर ने पूरी गंभीरता से कहा कि भारत के लिए सुरक्षा सबसे अहम है। उन्होंने कहा, अगर हमारा कोई सहयोगी (यूएस) हमारी इस मुख्य चिंता को नहीं समझता है तो जाहिर है कि इसका असर हमारे रिश्तों पर पड़ता है। गौरतलब है कि भारत लंबे समय से पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा विभिन्न वैश्विक मंचों पर उठाता आया है, लेकिन अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। खासकर ट्रंप प्रशासन ने तो पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जवाबदेह ठहराने से भी परहेज किया है।

कूटनीति के दिखावे अब खत्म हो गए-जयशंकर

जयशंकर ने कहा कि एक समय अमेरिका में यह सोच थी कि भारत के पास बहुत सारे विकल्प नहीं होने चाहिए और नई दिल्ली को वॉशिंगटन के साथ अपने रिश्तों पर ध्यान देना चाहिए, जबकि अमेरिका खुद हमेशा से अपने विकल्प खुले रखता आया है। भारत के विदेश मंत्री ने कहा कि कूटनीति के ऐसे दिखावे अब खत्म हो गए हैं और देश अब एक-दूसरे के साथ खुलकर जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय संबंधों में बहुध्रुवीय दुनिया की ओर हो रहे व्यापक बदलाव का हिस्सा है।

अमेरिका ने व्यापार का एक नया तरीका अपनाया-जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह भी कहा कि अमेरिका ने व्यापार का एक नया तरीका अपनाया है। यह तरीका वन-टू-वन डील है यानी हर चीज पर फिर से बातचीत। हर कोई खुलकर एक-दूसरे के साथ डील कर रहा है। विदेश मंत्री ने इस दौरान साफ कहा कि हम आज मल्टीपोलैरिटी (बहु-ध्रुवीयता) की ओर बढ़ रहे हैं।

राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान', तेलंगाना सीएम ए रेवंत रेड्डी का अजीबोगरीब बयान

#shivaisgodofpoorandramaofrichcmrevanth_reddy

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भगवान राम और भागवान शिव को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। रेवंत रेड्डी ने उत्तर और दक्षिण भारत की धार्मिक एवं राजनीतिक पहचान में अंतर का जिक्र करते हुए बड़ी टिप्पणी की। रेवंत रेड्डी ने कहा कि शिव गरीबों के और राम अमीरों के भगवान हैं। उन्होंने भाजपा को अमीरों की पार्टी भी बताया। भाजपा ने भगवान राम को अपने राजनीतिक नैरेटिव से जोड़ लिया है। भाजपा ने राम को चुरा लिया है।

कांग्रेस के दक्षिण में सफल और उत्तर भारत में असफलता की बताई वजह

सोमवार को दिल्ली में एक मीडिया सम्मेलन के दौरान उनसे पूछा गया कि कांग्रेस दक्षिण भारत में मजबूत है, लेकिन उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत में उसका प्रदर्शन उतना अच्छा क्यों नहीं रहा। रेवंत ने इसकी वजह धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि हम द्रविड़ हैं, जबकि उत्तर भारत के लोग आर्य हैं। हम शिव के भक्त हैं और आर्य भगवान राम के भक्त हैं।

मोदी जी ‘हर हर महादेव’ क्यों नहीं कहते?

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा, मोदी जी ‘हर हर महादेव’ क्यों नहीं कहते? क्या भाजपा के लोगों ने कभी मंच से ‘हर हर महादेव’ कहा है? वे केवल ‘जय श्री राम’ कहते हैं। जब हम ‘हर हर महादेव’ कहते हैं, तो उन्हें यह पसंद नहीं आता। रेड्डी ने दावा किया कि शिव गरीबों के भगवान हैं, राम अमीरों के भगवान हैं और भाजपा अमीरों की पार्टी है।

रेवंत रेड्डी के बयान पर भाजपा का पलटवार

रेवंत रेड्डी के बयान पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देश पर इस तरह की बयानबाजी करने का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि रेड्डी की टिप्पणी का मकसद हिंदुओं को बांटना है और यह कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है। भंडारी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने वोट बैंक की राजनीति के लिए और राहुल गांधी के निर्देश पर हिंदुओं को बांटने का नया तरीका खोजने की कोशिश में यह टिप्पणी की। भंडारी ने कांग्रेस को आधुनिक मुस्लिम लीग कांग्रेस भी बताया और दावा किया कि उसके नेता भगवान राम और भगवान शिव के अनुयायियों के बीच हिंदुओं को बांटने की अपनी कथित साजिश में सफल नहीं होंगे।

एशियन गेम्स में भारत को पांचवां स्वर्ण, नीरू ने ट्रैप शूटिंग में लगाया सुनहरा निशाना

#asiangames2026day10

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी एक्शन में हैं। निशानेबाजी के ट्रैप इवेंट से भारत के लिए बहुत बड़ी और ऐतिहासिक खबर आ रही है। भारत की नीरू ने एशियन गेम्स 2026 के महिलाओं के इंडिविजुअल ट्रैप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।

भारत को दिलाया पहला इंडिविजुअल गोल्ड

शूटिंग के ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा ने गोल्ड मेडल जीतते हुए भारत को एशियन गेम्स का पांचवां स्वर्ण पदक दिला दिया। मौजूदा एशियन गेम्स में ये भारत का पांचवां गोल्ड मेडल रहा। साथ ही इंडिविजुअल इवेंट में ये पहला गोल्ड रहा। इससे पहले चारों गोल्ड टीम इवेंट में आए थे। इससे पहले महिला शूटिंग टीम ने ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।

ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी

नीरू ने फाइनल में 28 अंक हासिल कर नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। वह महिलाओं के ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में स्वर्ण जीतने या यूं कहें कोई पदल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनका सामना स्वर्ण पदक के लिए चीन की सुन युनोंग से हुआ।

महिलाओं के ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

इससे पहले शूटिंग से भारत के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई। महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में भारत की नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय तिकड़ी ने कुल 328 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस इवेंट का गोल्ड मेडल चीन (346 अंक) ने जीता, जबकि कुवैत (325 अंक) को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

बॉक्सर परवीन हुड्डा फाइनल में पहुंचीं

इधर, 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी में हरियाणा के रोहतक की रहने वालीं 26 साल की परवीन हुड्डा फाइनल में पहुंच चुकीं हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में दमदार पंच लगाते हुए चीनी बॉक्सर को हराया और भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल तो पक्का कर ही लिया। वह मौजूदा एशियन गेम्स में सिल्वर पक्का करने वालीं पहली बॉक्सर बनीं हैं।

अमेरिका में स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप, डोनाल्‍ड ट्रंप सरकार के साथ बड़ी डील

#indianessargroupsteelplantiowalargestinus_history

भारतीय कारोबारी समूह एस्सार ग्रुप अमेरिका में बड़ा निवेश करने जा रहा है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने भारत के एस्सार ग्रुप के 18 अरब डॉलर के अमेरिकी स्टील प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा दावा किया है। यह अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा स्टील संयंत्र बताया जा रहा है। इस घोषणा से अमेरिकी उद्योग को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ अमेरिका में रोजगार के नए अवसर पैदा की उम्मीद बढ़ गई है।

दुनिया के सबसे बड़े संयंत्रों में से होगा एक

जानकारी के अनुसार, भारतीय कारोबारी समूह एस्सार ग्रुप की अमेरिकी सब्सिडियरी कंपनी मेसाबी मेटालिक्स अमेरिका के आयोवा में करीब 18 अरब डॉलर के निवेश से स्टील प्लांट स्थापित करेगी। प्‍लांट की सालाना उत्पादन क्षमता करीब 1 करोड़ टन स्टील होगी। ट्रंप ने कहा कि यह परियोजना अमेरिका के आयोवा राज्य में स्थापित की जाएगी और यह दुनिया के सबसे बड़े संयंत्रों में से एक होगी। उनके अनुसार, परियोजना के निर्माण चरण में करीब 6,000 नौकरियां पैदा होंगी, जबकि प्‍लांट और खनन गतिविधियों से लगभग 2,000 स्थायी रोजगार मिलेंगे।

मिनेसोटा की खदान से सप्लाई

इस प्रोजेक्ट की खास बात इसका इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन मॉडल है। एस्सार मिनेसोटा में अपनी आयरन-ओर माइन से कच्चा माल निकालेगा और उसी का इस्तेमाल आयोवा के नए स्टील प्लांट में किया जाएगा। इस तरह खनन से लेकर स्टील निर्माण तक पूरी आपूर्ति श्रृंखला अमेरिका में ही विकसित की जाएगी।

प्रोजेक्‍ट को विकसित होने में लगेगा करीब एक दशक

एस्सार के चेयरमैन रेवंत रुइया ने बताया कि उनका परिवार मिनेसोटा में एक नई आयरन-ओर माइन के लिए करीब 3 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है। उनके मुताबिक, यह अमेरिका में करीब 50 वर्षों में शुरू होने वाली पहली नई आयरन-ओर माइन होगी। प्रोजेक्‍ट को विकसित होने में करीब एक दशक लगने की उम्मीद है।

स्टील टैरिफ से जोड़ा निवेश

ट्रंप प्रशासन ने इस निवेश को अमेरिका की व्यापार नीतियों, खासकर आयातित स्टील पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क, से भी जोड़ा है। अमेरिका के कॉमर्स मिनिस्‍टर हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि टैरिफ के बिना यह खदान और स्टील संयंत्र नहीं बनता। ट्रंप ने भी कहा कि कंपनियां अमेरिका में उत्पादन स्थापित कर रही हैं, क्योंकि वे आयात पर शुल्क का भुगतान नहीं करना चाहतीं। हालांकि, अमेरिकी एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ने मिनेसोटा की खदान के लिए फाइनेंसिंग में मदद की है।