/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz राणा प्रताप विधि महाविद्यालय के प्रबंधक बने प्रो. एम.पी.सिंह बिसेन* sultanpur
राणा प्रताप विधि महाविद्यालय के प्रबंधक बने प्रो. एम.पी.सिंह बिसेन*
सुलतानपुर,क्षत्रिय शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राणा प्रताप विधि महाविद्यालय, कूरेभार, सुलतानपुर की नई प्रबंध समिति के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. एम.पी. सिंह बिसेन को राणा प्रताप विधि महाविद्यालय का प्रबंधक मनोनीत किया।

प्रबंध समिति में ठाकुर प्रसाद सिंह को उपाध्यक्ष, देवांश सिंह को सहायक प्रबंधक, विनोद कुमार सिंह को संप्रेक्षक, करुणा शंकर द्विवेदी को कोषाध्यक्ष तथा संतोष कुमार गुप्ता को विधि परामर्शदाता मनोनीत किया गया। समिति के सदस्य के रूप में योगेश प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, पशुपति नाथ सिंह, अनूप कुमार जायसवाल तथा अरविंद कुमार पाण्डेय का मनोनयन किया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रबंध समिति के पदेन सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त तीन प्राध्यापक प्रतिनिधि तथा एक तृतीय श्रेणी कर्मचारी प्रतिनिधि को भी समिति में शामिल किया जाएगा।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि विधि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संविधान, न्याय, कर्तव्य और सामाजिक उत्तरदायित्व की समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि नई प्रबंध समिति का उद्देश्य महाविद्यालय में ऐसा शैक्षिक वातावरण तैयार करना है, जहां गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, अनुशासन और व्यावसायिक क्षमता का भी विकास हो। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संस्थान की प्रतिष्ठा और शैक्षिक प्रगति के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।

नवनियुक्त प्रबंधक प्रो. एम.पी. सिंह बिसेन ने समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि विधि महाविद्यालय को विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुशासित शैक्षिक वातावरण का प्रभावी केंद्र बनाने की दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विधि के ज्ञान के साथ संविधान और न्याय के मूल्यों से जोड़ते हुए उन्हें जिम्मेदार एवं सक्षम विधि विशेषज्ञ के रूप में तैयार करना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त प्रबंधक प्रो. एम.पी. सिंह बिसेन को शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय के शैक्षिक एवं संस्थागत विकास में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया।
सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप का बयान*
सुल्तानपुर सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप का बयान। प्रदेश के कई पश्चिमी जिलों में घूम कर आ रहा हूँ। जिस तरफ का रुझान आम जनमानस में पीडीए का रुझान दलित पिछडे अल्पसंख्यकों का उत्साह दिख रहा है, दावे के साथ कह सकता हूं कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 2024 में जनता ने बीजेपी का रथ यूपी में रोकने का कार्य किया, 24 में ये बैसाखी पर आए थे और 27 में बीजेपी बैसाखी पर चली जाएगी। संजय निषाद, ओम प्रकाश राजभर और अनुप्रिया पटेल के सत्ता में मंत्री रहने के सवाल पर बोले कश्यप। ये मंत्री नहीं हैं, इनकी होमगार्ड तक नहीं सुन रहा है, ये मंत्री ठेके पर रखे गए हैं, अखिलेश यादव को गाली देते हैं, पीडीए के लोगों को अखिलेश यादव की डर की वजह से पद दिया गया है, और उनको गाली देने के पद दिया गया है। संजय निषाद और राजभर को नेता तब मानूंगा जब अखिलेश यादव के समय में दिया गया आरक्षण ये सभी वापस दिला सकें। इनकी होमगार्ड, थानेदार चौकी इंचार्ज तक नहीं सुन रहा है। संजय निषाद और राजभर के बेटों को जितवाने का कार्य समाजवादी पार्टी ने किया है, ये अपने समाज के लोगों की इज्जत नहीं बचा सकते, उन्हें न्याय नहीं दिला सकते, काहे के नेता है। मायावती पर बोले सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष कश्यप। अब उनपर टिप्पणी नहीं करना, कभीं कोई कमजोर हो जाए तो कमजोर से नहीं लड़ना चाहिए। आज लड़ाई बीजेपी से है, अखिलेश यादव ने दिखा दिया कि कोई बीजेपी को हराएगा तो वो समाजवादी पार्टी है।अब अंबेडकर वादी, लोहियावादी, कर्पूरी ठाकुर वादी काशीराम वादी सहित पीडीए में हैं और बहुत से लोगों के पेट में पीड़ा हो रही है। पोस्टर वाद पर बोले प्रदेश अध्यक्ष सारे भ्रष्टाचारी, सारे दुराचारी सारे हत्यारे महाघोटेबाज सब बीजेपी में हैं। और बीजेपी में हैं ही नहीं बल्कि मंत्री मुख्यमंत्री सहित बड़े बड़े पद से सुशोभित हैं। जिन्हें पीएम भ्रष्टाचारी कहा उसे एक प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया। वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि इसके पहले क्या थी , स्वयं मुकदमें वापस लिए। ADR KI रिपोर्ट आई है कि सारे गुंडे बीजेपी में हैं, अरे ये तो चंदा चोर भी हैं, जितना पैसा बीजेपी अखिलेश यादव की छवि खराब करने में लगा रही है उतना पैसा। यूपी की जनता की खुशहाली में लगाया होता तावड़े आ जाएं या कोई आ जाए, ये पीडीए सभी को उखाड़ फेंकेगा, RSS की लैब में पीडीए की कोई काट नहीं है, यही पीडीए यूपी ने बीजेपी को गाड़ने का कार्य करेगा। योगी जी ये भी बताएं राम मंदिर का किसने चोरी किया, क्या कार्यवाही हुई, वो आरएसएस के दफ्तर में जाता था। बीजेपी के रहते देश को खतरा है, अंग्रेजों से लड़ाई जब विभिन्न जाति धर्म के लोग रद्द रहे थे, तो यही आरएसएस जासूसी का कार्य करने का काम कर रहा था। आज विदेशी ताकतें हावी हो गई है। पहले की अपेक्षा महंगाई बढ़ गई,ये पापियों की पार्टी है। जैसे अंग्रेजों को भगा दिया वैसे अंग्रेजों की जासूसी का काम करने वालों को भगा देगी। बीजेपी ने जो जो वायदे किए थे वो कभी पूरा नहीं किया, एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचे थे पिछड़ा वर्ग अध्यक रामपाल कश्यप।
सुल्तानपुर का आखिरी टाइपराइटर मैन,38 वर्षों से खट-खट में थमी जिंदगी*
कभी वो दौर और था जब कचहरी और तहसीलों में टाइपराइटर की खट-खट गूंजती थी* सुल्तानपुर के मलिकपुर गांव के एक बुजुर्ग आज भी उसी खट-खट में अपनी जिंदगी ढूंढ रहे हैं। हाईस्कूल तक पढ़े इस बुजुर्ग ने 38 साल पहले गुप्ता टाइपराइटर की दुकान पर टाइपिंग सीखी थी। तब से लेकर आज तक ये मशीन ही उनकी दुनिया है। ढलती उम्र है,हाथ कांपते हैं,मशीन का पार्ट्स मिलना बंद हो गया है, रिपेयर करने वाला कोई नहीं... फिर भी हर सुबह वो आकर बैठ जाते हैं, इस उम्मीद में कि कोई तो आएगा... आज जब सब कुछ कंप्यूटर पर एक क्लिक में हो जाता है, तो इनके पास काम नहीं आता। दिन भर में 50-100 रुपये भी बड़ी मुश्किल से बन पाते हैं। ये कहानी सिर्फ एक टाइपराइटर की नहीं, एक दौर के खत्म होने की है। एक ऐसे इंसान की है जो बदलते वक्त के साथ खुद को बदल नहीं पाया, लेकिन हिम्मत नहीं हारा। अगर आप कभी सुल्तानपुर कचहरी जाएं, तो इस बुजुर्ग के पास एक मिनट जरूर रुकिएगा... शायद आपकी एक छोटी सी मदद,उनकी बड़ी हिम्मत बन जाए।
शिक्षक समस्याओं के समाधान के आश्वासन पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्थगित किया धरना*
बीएसए की मध्यस्थता में घंटों चली वार्ता,लंबित समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की कार्यवृत्ति जारी*

सुल्तानपुर, 21 सितंबर। जिले में कार्यरत परिषदीय शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता की मध्यस्थता में हुई घंटों की वार्ता के बाद वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय की ओर से शिक्षक समस्याओं के बिंदुवार एवं समयबद्ध निस्तारण की कार्यवृत्ति जारी की गई। इसके बाद शिक्षक संघ ने 22 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया। जनपदीय प्रवक्ता निज़ाम खान ने बताया कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में 15 सितंबर को वित्त एवं लेखाधिकारी राम बचन राम को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा था। संघ ने चेतावनी दी थी कि यदि 21 सितंबर तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो 22 सितंबर को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षक संघ के ज्ञापन और नोटिस को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के संबंधित स्टाफ तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को अपने कार्यालय में वार्ता के लिए आमंत्रित किया। घंटों चली वार्ता में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। निज़ाम खान ने बताया कि वार्ता के दौरान लंबित अवशिष्ट भुगतान, सामूहिक बीमा, ग्रेच्युटी, जीपीएफ लेजर, लेखा पर्ची तथा प्रान नंबर आवंटन समेत अन्य लंबित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर समयबद्ध कार्ययोजना पर सहमति बनी। वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय की ओर से समस्याओं के निस्तारण को लेकर कार्यवृत्ति जारी करते हुए शिक्षक संघ से प्रस्तावित धरना स्थगित करने की अपील की गई। इसके बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आपसी विचार-विमर्श तथा संघर्ष समिति की सहमति से 22 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया। संघ के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षक समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और सहृदयता का परिचय देते हुए वार्ता के माध्यम से समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की है। संघ ने उम्मीद जताई कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लंबित समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, जिला प्रवक्ता निज़ाम खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, संयुक्त मंत्री प्रशांत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, जिला उपाध्यक्ष राम बहादुर मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धीरेन्द्र राव, भदैयाँ अध्यक्ष अंजनी शर्मा नरेंद्र पाण्डेय, सूर्यकान्त तिवारी,अंजनी नंदन पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय की ओर से लेखाकार संतोष, किशन लाल और नेहा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
घायल राजेंद्र की पत्नी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और उनसे न्याय की गुहार लगाई*
सुल्तानपुर में करीब हफ्ते भर पूर्व व्यक्ति पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों को पकड़ने के बजाय उन्हें बचाने में लगी हुई है। ये आरोप है घायल व्यक्ति की पत्नी का, जो आज पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंची और स्थानीय पुलिस पर कार्यवाही करने के बजाय आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। बहरहाल पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। दरअसल ये मामला है हलियापुर थानाक्षेत्र के सैनी गांव का। इसी गांव के रहने वाले राजेंद्र पासी पर बाजार से लौटते समय गांव के ही कुछ युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया था। आनन फानन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। दूसरे दिन गंभीरावस्था में राजेंद्र प्रसाद सुबह से लेकर दोपहर तक पुलिस ने थाने पर बैठाए रखे,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। वहीं जब खबर चली तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन इधर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में कोई दिलचस्पी न दिखाई। ये जरूर रहा कि पीड़ित पक्ष का बयान लेने के बजाय विपक्षियों का बयान दर्ज करवाती नजर आई। लिहाजा आज घायल राजेंद्र की पत्नी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और उनसे न्याय की गुहार लगाई, साथ ही स्थानीय पुलिस की लचर कार्यवाही से अवगत करवाया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। वहीं इस मामले में राजेंद्र की पत्नी ने क्या कहा ,आप खुद सुनिए....
*सात दिवसीय कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद*
हवन-पूजन व प्रसाद वितरण के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम* सुलतानपुर। सिविल लाइन गोलाघाट स्थित श्रीमती आशा सिंह एवं डॉ. विनोद कुमार सिंह के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ विधिवत समापन हुआ। सात दिनों तक काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को विभिन्न आध्यात्मिक प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, प्रेम, सेवा और सदाचार का संदेश दिया। अंतिम दिवस पूर्णाहुति हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार एवं समाज के सुख-शांति तथा मंगल की कामना की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर विभाग प्रचारक जी,ठाकुर संजय सिंह,बाल चंद सिंह, डॉ.के.पी. द्विवेदी,प्रो.विनायक कुमार तिवारी,योगेश प्रताप सिंह,प्रो.विनोद कुमार सिंह,डॉ.एस.बी. सिंह,डॉ. तारा सिंह,श्याम प्रकाश सिंह, डॉ. बी.पी.सिंह,अमर नाथ सिंह,डॉ. आशीष दूबे,अरविन्द तिवारी, ज्योति सिंह,ऋषि सिंह,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अमन सिंह,नमन सिंह,आराध्या सिंह,कीर्ति मिश्र,अंचिता सिंह,उदिता सिंह,आराध्य सिंह,एवं यश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के दौरान परमानेंट लेबर अड्डा पर लेबरों की जाँच प्रक्रियाशुरु*
सुल्तानपुर,ये जो हमारा सेवा संकल्प अभियान चल रहा है,उसके अंतर्गत ये पहले से ही हमारा एक लेबर अड्डा बना हुआ है। लेकिन आपने देखा होगा एक किलोमीटर दूर सड़क पर ही जो लेबर है वो वहीं से अपने-अपने काम के लिए जाती है। इससे दो-तीन इश्यू हैं, एक तो ट्रैफिक का इश्यू रहता है, दूसरा सड़क पर रहने से सेफ्टी का भी इश्यू रहता है।

इसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इसको यहाँ शिफ्ट करने का प्रयास शुरू किया गया है। इसको हम लोग परमानेंट लेबर अड्डे में डेवलप करेंगे,अभी जो फैसिलिटी है उसको बढ़ाएंगे। इसमें अगले सात दिन इनका रजिस्ट्रेशन भी होगा और मेडिकल कैंप लगातार चलेंगे। मेडिकल कैंप में हम लोग पूरा X-ray मशीन,मोबाइल एम्बुलेंस, मोबाइल मेडिकल यूनिट लगा रहे हैं। यहाँ पर और लेबर डिपार्टमेंट अपनी हर स्कीम की इनको जानकारी दे रहा है। लेबर डिपार्टमेंट की बहुत सी स्कीमें हैं जिसमें मार्केट को लेकर भी है, उनके आवास को लेकर भी है, शौचालय को लेकर भी है, बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी है और सोशल सिक्योरिटी भी है। इसके साथ-साथ जितने हमारे कॉन्ट्रैक्टर्स हैं, हमारी कंपनियां हैं और जो हमारे सरकारी डिपार्टमेंट जहां लेबर लगती है,उनका हम रेगुलर रिव्यू कर रहे हैं ताकि उनका रजिस्ट्रेशन हम सभी का करा सकें। जब भी फ्यूचर में किसी के साथ भी अनफॉर्चुनेट इंसिडेंट होता है तो उनके परिवार को जो सामाजिक सुरक्षा है वो हम दे सकें। ये अभियान आज हमने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुरू किया है और हमारा प्रयास रहेगा कि इस जगह को हम लोग फैसिलिटी के साथ डेवलप करें। इस पॉइंट पर कोई भी हमारे जो लेबर हैं आकर अपनी समस्याओं को हल कर सकें। होता क्या है कि ये लोग सुबह जल्दी निकल जाते हैं, आप देखेंगे कि 8 बजे ही अपने काम पर निकल जाते हैं और हमारे जो ज्यादातर डिपार्टमेंट का टाइमिंग भी 10 बजे है। तो इनके लिए एक ड्रामा रहता है। इसलिए प्रयास शुरू किया गया है कि हम लोग 8 बजे से यहाँ फैसिलिटी दें ताकि ये अपने काम पर जाने से पहले अपने जो इश्यू हैं वो हल करा सकें। और एक जो हमारा कर्मचारी यहाँ बैठेगा जो कलेक्ट्रेट की तरफ से बैठेगा, वो यहाँ पर इनकी समस्याएं लेगा और जनता दर्शन के माध्यम से सॉल्व करेगा।
सुल्तानपुर लेबरमंडी का स्थान बदल दिया गया:-डीएम
सुल्तानपुर शहर में अब लेबरमंडी का स्थान बदल दिया गया है। अब शाहगंज चौराहे के बजाय दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे लेबर मंडी लगाई जाएगी। यहां से लोग अपने कार्यों के लिए लेबरों को ले जा सकेंगे। इसी के मद्देनजर आज जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह शाहगंज चौराहे पहुंचे और श्रमिकों से दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे जाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही श्रमिकों के लिए श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए बाकायदा कैम्प लगाने और स्वास्थ्य विभाग मेडिकल चेकअप कैंप लगवाने की बात कही है। दरअसल सुल्तानपुर में अब नगर कोतवाली के शाहगंज चौराहे पर लेबर मंडी लगती थी। सेवा संकल्प अभियान के तहत दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे लेबर मंडी शिफ्ट की जा रही है। इसी के तहत जिलाधिकारी सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी लालचंद्र सरोज सहित तमाम अधिकारी शाहगंज चौराहे पर पहुंचे और लेबरों को समझा बुझा कर दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे नई लेबर मंडी में चलने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वहां इन मजदूरों के लिए सरकार द्वारा श्रम विभाग की तमाम कल्याणकारी योजनाओं के लिए निःशुल्क कैम्प लगाकर उन्हें इन सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा, साथ ही उनका मेडिकल चेपक भी करवाया जाएगा । डीएम इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इसके लिए बाकायदा एक कर्मचारी भी बैठा जाएगा ताकि उनकी कोई समस्या हो तो उसका निदान करवाया जा सके।
सुल्तानपुर *योगी जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे को गांठ बांधने का आह्वान।*
भाईं गांव में राजनैतिक एवं सामाजिक संवाद गोष्ठी में उमड़ी भीड़,दूबेपुर एवं लोहरामऊ मंडल के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी रहे मौजूद।* सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने रविवार को लौहर भाईं गांव में आयोजित राजनैतिक एवं सामाजिक बिंदुओं पर संवाद गोष्ठी में पहुंचकर क्षेत्र की जनता, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम में लोहरामऊ एवं दूबेपुर मंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक विनोद सिंह ने कहा कि आज हम सभी यहां से एक संकल्प लेकर जाएं कि योगी जी को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था का वातावरण बना है, जिसके कारण आमजन शांतिपूर्ण तरीके से अपना जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं। विनोद सिंह ने अपने संबोधन में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे भूलना नहीं है और इसे गांठ बांधकर रखना है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और आपसी भाईचारे को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस गोष्ठी का उद्देश्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच कोई दूरी न रहे। उनके क्षेत्र में क्या कार्य हुए और क्या होने वाले हैं, इसकी जानकारी भी देना है ताकि आमजन तक वे बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिना सकें। विनोद सिंह ने कहा कि जनता जनार्दन ने एक सुर में योगी जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का संकल्प ले लिया है। इस दौरान विधायक विनोद सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता का निरंतर सहयोग संगठन को मजबूती प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री श्याम बहादुर पाण्डेय ने किया, वही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उनके पुत्र पुलकित सिंह (युवा बीजेपी नेता एवं समाजसेवी), काली सहाय पाठक पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, विजय त्रिपाठी महामंत्री, संदीप सिंह जिला महामंत्री अयोध्या प्रसाद वर्मा जिला महामंत्री,जिला मंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, राम अवध यादव प्रधान अमेठा, बृजेश यादव प्रधान बहलोलपुर, राजेश सिंह प्रधान दिखौली, रामराज वर्मा प्रधान अहिमाने, ज्ञान यादव अमेठा, राम अचल प्रधान लौहर पश्चिम, विजय कुमार प्रधान पकड़ी, बबलू सिंह प्रधान रामनगर, रिंकू सिंह प्रधान कटावां, सोनू सिंह प्रधान बहरौली, बसंत तिवारी प्रधान महाजीतपुर, राम सुंदर कोरी प्रधान रामापुर, सुभाष सिंह प्रधान इमलिया कला, अनिल यादव प्रधान इमलिया खुर्द, योगेश निषाद प्रधान भोएं, अमित तिवारी प्रधान तिवारीपुर, संतोष निषाद कबरी, शंभू निषाद ढखवा, सत्यजीत राय प्रधान गोड़वा, राम उजागिर यादव बहलोलपुर, रामशंकर वर्मा रिटायर प्रोफेसर पॉलिटेक्निक दूबेपुर,पूर्व प्रधान अरविन्द वर्मा दूबेपुर,सीताराम वर्मा अहिमाने, अवधेश तिवारी भादा, बब्बन दूबे घासीपुर, छेदी मौर्य घासीपुर, विश्वनाथ मौर्या लौहर पश्चिम, नंदलाल प्रजापति परऊपुर, श्यामू प्रजापति दिखौली, साधूराम चौरसिया भाईं, राजेश सिंह दिखौली, शीतला प्रसाद सिंह बहरौली, बबलू श्रीवास्तव लौहर दक्षिण, दिनेश श्रीवास्तव परऊपुर, दीपचंद्र जायसवाल चकरपुर, सोहन लाल निषाद कमनगढ़, दल श्रृंगार सिंह इमलिया कला, केश कुमार पाल महेदवा, रमेश कोरी मठा, नंद देव गौड़ पूर्व प्रधान, विनोद विश्वकर्मा रामनगर बनकट, बाबूलाल कोरी बिसानी एवं जियालाल कोरी अलहदादपुर सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद गोष्ठी के दौरान क्षेत्रीय एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।
सुल्तानपुर: बृजभूषण सिंह बने भाजपा के नए जिला प्रभारी, संगठन को मिलेगी नई मजबूती*
सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रांतीय संगठन द्वारा घोषित नई जिला प्रभारियों की सूची के तहत सुल्तानपुर जिले की कमान श्री बृजभूषण सिंह को सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देशानुसार जारी काशी क्षेत्र के जिला प्रभारियों की इस सूची में सुल्तानपुर का प्रभार बृजभूषण सिंह के कंधों पर डाला गया है।

संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर जोर:-

सुल्तानपुर जिला भाजपा संगठन के दृष्टिकोण से यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। नवनियुक्त जिला प्रभारी श्री बृजभूषण सिंह पर जिले में पार्टी गतिविधियों को गति देने,जिला कार्यकारिणी व कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी राजनीतिक प्राथमिकताओं को साधने की मुख्य जिम्मेदारी होगी।

कार्यकर्ताओं में उत्साह:-

घोषणा के साथ ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत किया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि नए जिला प्रभारी के मार्गदर्शन में सुल्तानपुर में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। 

पत्र के अनुसार काशी क्षेत्र के पड़ोसी जिलों के प्रभारी:-

* अमेठी: श्री सुनील सिंह 
* प्रतापगढ़: श्री अवधेश गुप्ता 
* प्रयागराज महानगर: श्री राकेश त्रिवेदी
* जौनपुर: श्री शंकर गिरी