सुल्तानपुर *योगी जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे को गांठ बांधने का आह्वान।*
भाईं गांव में राजनैतिक एवं सामाजिक संवाद गोष्ठी में उमड़ी भीड़,दूबेपुर एवं लोहरामऊ मंडल के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी रहे मौजूद।* सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने रविवार को लौहर भाईं गांव में आयोजित राजनैतिक एवं सामाजिक बिंदुओं पर संवाद गोष्ठी में पहुंचकर क्षेत्र की जनता, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम में लोहरामऊ एवं दूबेपुर मंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक विनोद सिंह ने कहा कि आज हम सभी यहां से एक संकल्प लेकर जाएं कि योगी जी को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था का वातावरण बना है, जिसके कारण आमजन शांतिपूर्ण तरीके से अपना जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं।
विनोद सिंह ने अपने संबोधन में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे भूलना नहीं है और इसे गांठ बांधकर रखना है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और आपसी भाईचारे को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस गोष्ठी का उद्देश्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच कोई दूरी न रहे। उनके क्षेत्र में क्या कार्य हुए और क्या होने वाले हैं, इसकी जानकारी भी देना है ताकि आमजन तक वे बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिना सकें।
विनोद सिंह ने कहा कि जनता जनार्दन ने एक सुर में योगी जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का संकल्प ले लिया है। इस दौरान विधायक विनोद सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता का निरंतर सहयोग संगठन को मजबूती प्रदान करता है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री श्याम बहादुर पाण्डेय ने किया, वही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उनके पुत्र पुलकित सिंह (युवा बीजेपी नेता एवं समाजसेवी), काली सहाय पाठक पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, विजय त्रिपाठी महामंत्री, संदीप सिंह जिला महामंत्री अयोध्या प्रसाद वर्मा जिला महामंत्री,जिला मंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, राम अवध यादव प्रधान अमेठा, बृजेश यादव प्रधान बहलोलपुर, राजेश सिंह प्रधान दिखौली, रामराज वर्मा प्रधान अहिमाने, ज्ञान यादव अमेठा, राम अचल प्रधान लौहर पश्चिम, विजय कुमार प्रधान पकड़ी, बबलू सिंह प्रधान रामनगर, रिंकू सिंह प्रधान कटावां, सोनू सिंह प्रधान बहरौली, बसंत तिवारी प्रधान महाजीतपुर, राम सुंदर कोरी प्रधान रामापुर, सुभाष सिंह प्रधान इमलिया कला, अनिल यादव प्रधान इमलिया खुर्द, योगेश निषाद प्रधान भोएं, अमित तिवारी प्रधान तिवारीपुर, संतोष निषाद कबरी, शंभू निषाद ढखवा, सत्यजीत राय प्रधान गोड़वा, राम उजागिर यादव बहलोलपुर, रामशंकर वर्मा रिटायर प्रोफेसर पॉलिटेक्निक दूबेपुर,पूर्व प्रधान अरविन्द वर्मा दूबेपुर,सीताराम वर्मा अहिमाने, अवधेश तिवारी भादा, बब्बन दूबे घासीपुर, छेदी मौर्य घासीपुर, विश्वनाथ मौर्या लौहर पश्चिम, नंदलाल प्रजापति परऊपुर, श्यामू प्रजापति दिखौली, साधूराम चौरसिया भाईं, राजेश सिंह दिखौली, शीतला प्रसाद सिंह बहरौली, बबलू श्रीवास्तव लौहर दक्षिण, दिनेश श्रीवास्तव परऊपुर, दीपचंद्र जायसवाल चकरपुर, सोहन लाल निषाद कमनगढ़, दल श्रृंगार सिंह इमलिया कला, केश कुमार पाल महेदवा, रमेश कोरी मठा, नंद देव गौड़ पूर्व प्रधान, विनोद विश्वकर्मा रामनगर बनकट, बाबूलाल कोरी बिसानी एवं जियालाल कोरी अलहदादपुर सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद गोष्ठी के दौरान क्षेत्रीय एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रांतीय संगठन द्वारा घोषित नई जिला प्रभारियों की सूची के तहत सुल्तानपुर जिले की कमान श्री बृजभूषण सिंह को सौंपी गई है।
ज्ञानारंभ समारोह में नवप्रवेशी बी.एड. विद्यार्थियों को आदर्श शिक्षक बनने की दी गई प्रेरणा।
सुलतानपुर। राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को बी.एड. प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “ज्ञानारंभ समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शिक्षक-प्रशिक्षण की महत्ता, शिक्षक की सामाजिक भूमिका तथा शैक्षणिक जीवन के प्रति जिम्मेदारियों से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात सपना पाण्डेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष अंश ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि बी.एड. में प्रवेश केवल एक डिग्री प्राप्त करने की शुरुआत नहीं, बल्कि विद्यार्थी से शिक्षक और ज्ञान से संस्कार की ओर बढ़ने वाली यात्रा का आरंभ है।
शिक्षक केवल विषय का अध्यापन नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और जीवन को दिशा देता है। आज बी एड के प्रशिक्षु शिक्षक बनने की तैयारी के लिए ज्ञान ग्रहण कर रहे हैं, जबकि भविष्य में उन्हें किसी विद्यार्थी के जीवन में ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का प्रकाश बनना है। शिक्षक बनना केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक पीढ़ी के निर्माण की जिम्मेदारी स्वीकार करना है।
समारोह में महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह ‘एडवोकेट’, प्रबंधक बालचंद्र सिंह ‘एडवोकेट’, उप प्राचार्या एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. निशा सिंह, बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. भारती सिंह, मैडम शांतिलता कुमारी तथा डॉ. सीमा सिंह, डॉ संतोष अंश का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक दिवस पर स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अनुपस्थित रहीं उप प्राचार्या प्रो. डॉ. निशा सिंह को शिक्षक दिवस सम्मान भी प्रदान किया गया।
उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थी को शिखर तक ले जाता है। शिक्षक समाज और राष्ट्र के लिये योग्य पीढ़ी तैयार करता है। आज विद्यार्थी परिसर से विमुख हो है है, वे ज्ञान के मूल भाव को नहीं समझ पाते है। विद्यार्थी का परिसर में रहकर ही चौमुखी विकास होता है। समारोह के अंत में डॉ. सीमा सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ।
सुलतानपुर,सिविल लाइन गोलाघाट स्थित श्रीमती आशा सिंह प्रो.विनोद कुमार सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ.प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।
श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग के दौरान कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया और श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे। महाराज जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह प्रेम, समर्पण और अटूट आस्था का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि परमात्मा के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखने वाले भक्त पर सदैव भगवान की कृपा बनी रहती है।
इस अवसर पर प्रो.विनोद कुमार सिंह, प्रो.बिहारी सिंह,योगेश प्रताप सिंह प्रबंधक, आलोक आर्य,गोमती मित्र मंडल समिति के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ‘मदन’, प्रबंधक श्याम प्रकाश सिंह,राजकुमार पाण्डेय,डॉ. तारा सिंह,आशुतोष श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, ऊषा सिंह,अमन,नमन एवं यश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कथा का विश्राम आरती के साथ हुआ।

सुल्तानपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सुल्तानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने रूरल इन्फॉर्मेटिव एंड सोशल ह्यूमैनिटी एकेडमी पहुंचकर दिव्यांग व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष व मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फल वितरण किया गया।
इस दौरान बच्चों द्वारा सीखी गई कलाओं का प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने का संदेश दिया है। लोग घरों में केक काटते हैं।
लेकिन उन्होंने जन्मदिन को भी सेवा के रूप में मनाने का काम किया। उन्होंने संस्था की संचालिका की सराहना करते हुए कहा कि कठिन कार्य के बीच दिव्यांग बच्चों की सेवा की जा रही है। इस अवसर पर सीएमओ सहित जिले के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि मोदी जी की सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा कार्य होंगे। पूरे देश के साथ जनपद में भी रक्तदान, मरीजों के बीच सेवा,स्वच्छता सहित तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज शाम लाभार्थियों के घरों,सार्वजनिक स्थलों व मंदिरों पर दीप उत्सव मनाकर इस भाव को प्रकट किया जाएगा।
वही आयोजक आशीष वर्मा (समाजसेवी,प्रकाश कंस्ट्रक्शन सुल्तानपुर) ने बताया कि आज माननीय मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मंदबुद्धि बच्चों को फल वितरण किया गया। इसमें पार्टी के अध्यक्ष जी आए थे। उनके द्वारा बच्चों को फल वितरण किया गया,
बच्चों को सम्मानित किया गया और हम लोग पूरे एक महीने सेवा भाव से सेवा भाव चलाएंगे। और शाम को हम लोग घर पे दीया जलाएंगे। सेवा भाव की योजनाएं तो चल ही रही हैं। भविष्य में जन्मदिन के अवसर पर,जैसे 15 अगस्त हो गया,26 जनवरी हो गया,किसी महान पुरुष के जन्मदिन पर इनको वस्त्र दान, भोजन कराते रहते हैं। और माता जी हमारी पिछले लगभग 25 सालों से इन्हीं की सेवा कर रही हैं।"
सुल्तानपुर जिले के विधानसभा सदर जयसिंहपुर के कटका क्लब सामाजिक संस्था एवं राष्ट्रीय सवर्ण समाज परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आरक्षण, एससी/एसटी एक्ट एवं यूजीसी से जुड़े मुद्दों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने राष्ट्रपति महोदया के नाम अपने खून से लिखा पत्र जयसिंहपुर एसडीएम संतोष यादव को सौंपकर विरोध दर्ज कराया।
पूर्व सेना अधिकारी शिव कुमार तिवारी ने कहा कि देश की एकता और सामाजिक समरसता के लिए सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार जरूरी है। उन्होंने कहा कि नीतियां बनाते समय सामाजिक न्याय के साथ-साथ योग्यता और समान अवसर के सिद्धांतों पर भी विचार किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय सवर्ण समाज परिषद के मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि समाज की ओर से लंबे समय से आरक्षण व्यवस्था में बदलाव सहित विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं। उन्होंने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अंकुर पांडेय ने कहा कि समाज के लोगों की मांगों और भावनाओं को सरकार तक लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा कर सभी वर्गों के हित में समाधान तलाशने की आवश्यकता है।
इस दौरान संगठन से जुड़े बृजेंद्र मिश्र, विपिन तिवारी, जेपी तिवारी, अमित उपाध्याय, आलोक दुबे, अम्बेडकर मिश्र, रमेश त्रिपाठी, राम नायक तिवारी, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, धर्माता पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Sep 21 2026, 11:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k