शिक्षक विद्यार्थी को शिखर तक ले जाता है- संजय सिंह*
ज्ञानारंभ समारोह में नवप्रवेशी बी.एड. विद्यार्थियों को आदर्श शिक्षक बनने की दी गई प्रेरणा।
सुलतानपुर। राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को बी.एड. प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “ज्ञानारंभ समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शिक्षक-प्रशिक्षण की महत्ता, शिक्षक की सामाजिक भूमिका तथा शैक्षणिक जीवन के प्रति जिम्मेदारियों से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात सपना पाण्डेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष अंश ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि बी.एड. में प्रवेश केवल एक डिग्री प्राप्त करने की शुरुआत नहीं, बल्कि विद्यार्थी से शिक्षक और ज्ञान से संस्कार की ओर बढ़ने वाली यात्रा का आरंभ है।
शिक्षक केवल विषय का अध्यापन नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और जीवन को दिशा देता है। आज बी एड के प्रशिक्षु शिक्षक बनने की तैयारी के लिए ज्ञान ग्रहण कर रहे हैं, जबकि भविष्य में उन्हें किसी विद्यार्थी के जीवन में ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का प्रकाश बनना है। शिक्षक बनना केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक पीढ़ी के निर्माण की जिम्मेदारी स्वीकार करना है।
समारोह में महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह ‘एडवोकेट’, प्रबंधक बालचंद्र सिंह ‘एडवोकेट’, उप प्राचार्या एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. निशा सिंह, बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. भारती सिंह, मैडम शांतिलता कुमारी तथा डॉ. सीमा सिंह, डॉ संतोष अंश का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक दिवस पर स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अनुपस्थित रहीं उप प्राचार्या प्रो. डॉ. निशा सिंह को शिक्षक दिवस सम्मान भी प्रदान किया गया।
अध्यक्ष संजय सिंह ‘एडवोकेट’ ने उन्हें सम्मानित किया। बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. भारती सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षक-प्रशिक्षण के उद्देश्य, पाठ्यक्रम तथा शैक्षणिक अनुशासन के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उप प्राचार्या एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. निशा सिंह ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शिक्षा, भाषा, व्यक्तित्व विकास और निरंतर अध्ययन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति संस्कार के रूप में परिलक्षित होती है। शिक्षा का लक्ष्य हृदय की विशालता से है। समारोह में महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी सत्यम त्रिपाठी ने अपने बी.एड. जीवन एवं शिक्षक बनने की यात्रा के अनुभव साझा किए।
पूर्व छात्रा एवं शिक्षिका अंशिका सिंह ने भी अपने अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षक-प्रशिक्षण के दौरान ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। पूर्व छात्रा शिवानी, जिनका एल.टी. ग्रेड शिक्षक भर्ती की मेन्स परीक्षा के लिए चयन हुआ है, ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अनुशासन, निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता के संबंध में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। पूर्व छात्र छोटेलाल मौर्य ने पद्य में अपने भाव को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रबंधक बालचंद्र सिंह ‘एडवोकेट’ ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए शैक्षणिक जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह ‘एडवोकेट’ ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षक के दायित्व और समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थी को शिखर तक ले जाता है। शिक्षक समाज और राष्ट्र के लिये योग्य पीढ़ी तैयार करता है। आज विद्यार्थी परिसर से विमुख हो है है, वे ज्ञान के मूल भाव को नहीं समझ पाते है। विद्यार्थी का परिसर में रहकर ही चौमुखी विकास होता है। समारोह के अंत में डॉ. सीमा सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ।

ज्ञानारंभ समारोह में नवप्रवेशी बी.एड. विद्यार्थियों को आदर्श शिक्षक बनने की दी गई प्रेरणा।
सुलतानपुर। राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को बी.एड. प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “ज्ञानारंभ समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शिक्षक-प्रशिक्षण की महत्ता, शिक्षक की सामाजिक भूमिका तथा शैक्षणिक जीवन के प्रति जिम्मेदारियों से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात सपना पाण्डेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष अंश ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि बी.एड. में प्रवेश केवल एक डिग्री प्राप्त करने की शुरुआत नहीं, बल्कि विद्यार्थी से शिक्षक और ज्ञान से संस्कार की ओर बढ़ने वाली यात्रा का आरंभ है।
शिक्षक केवल विषय का अध्यापन नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और जीवन को दिशा देता है। आज बी एड के प्रशिक्षु शिक्षक बनने की तैयारी के लिए ज्ञान ग्रहण कर रहे हैं, जबकि भविष्य में उन्हें किसी विद्यार्थी के जीवन में ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का प्रकाश बनना है। शिक्षक बनना केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक पीढ़ी के निर्माण की जिम्मेदारी स्वीकार करना है।
समारोह में महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह ‘एडवोकेट’, प्रबंधक बालचंद्र सिंह ‘एडवोकेट’, उप प्राचार्या एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. निशा सिंह, बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. भारती सिंह, मैडम शांतिलता कुमारी तथा डॉ. सीमा सिंह, डॉ संतोष अंश का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक दिवस पर स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अनुपस्थित रहीं उप प्राचार्या प्रो. डॉ. निशा सिंह को शिक्षक दिवस सम्मान भी प्रदान किया गया।
उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थी को शिखर तक ले जाता है। शिक्षक समाज और राष्ट्र के लिये योग्य पीढ़ी तैयार करता है। आज विद्यार्थी परिसर से विमुख हो है है, वे ज्ञान के मूल भाव को नहीं समझ पाते है। विद्यार्थी का परिसर में रहकर ही चौमुखी विकास होता है। समारोह के अंत में डॉ. सीमा सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ।

सुलतानपुर,सिविल लाइन गोलाघाट स्थित श्रीमती आशा सिंह प्रो.विनोद कुमार सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ.प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।
श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग के दौरान कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया और श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे। महाराज जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह प्रेम, समर्पण और अटूट आस्था का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि परमात्मा के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखने वाले भक्त पर सदैव भगवान की कृपा बनी रहती है।
इस अवसर पर प्रो.विनोद कुमार सिंह, प्रो.बिहारी सिंह,योगेश प्रताप सिंह प्रबंधक, आलोक आर्य,गोमती मित्र मंडल समिति के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ‘मदन’, प्रबंधक श्याम प्रकाश सिंह,राजकुमार पाण्डेय,डॉ. तारा सिंह,आशुतोष श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, ऊषा सिंह,अमन,नमन एवं यश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कथा का विश्राम आरती के साथ हुआ।

सुल्तानपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सुल्तानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने रूरल इन्फॉर्मेटिव एंड सोशल ह्यूमैनिटी एकेडमी पहुंचकर दिव्यांग व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष व मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फल वितरण किया गया।
इस दौरान बच्चों द्वारा सीखी गई कलाओं का प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने का संदेश दिया है। लोग घरों में केक काटते हैं।
लेकिन उन्होंने जन्मदिन को भी सेवा के रूप में मनाने का काम किया। उन्होंने संस्था की संचालिका की सराहना करते हुए कहा कि कठिन कार्य के बीच दिव्यांग बच्चों की सेवा की जा रही है। इस अवसर पर सीएमओ सहित जिले के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि मोदी जी की सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा कार्य होंगे। पूरे देश के साथ जनपद में भी रक्तदान, मरीजों के बीच सेवा,स्वच्छता सहित तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज शाम लाभार्थियों के घरों,सार्वजनिक स्थलों व मंदिरों पर दीप उत्सव मनाकर इस भाव को प्रकट किया जाएगा।
वही आयोजक आशीष वर्मा (समाजसेवी,प्रकाश कंस्ट्रक्शन सुल्तानपुर) ने बताया कि आज माननीय मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मंदबुद्धि बच्चों को फल वितरण किया गया। इसमें पार्टी के अध्यक्ष जी आए थे। उनके द्वारा बच्चों को फल वितरण किया गया,
बच्चों को सम्मानित किया गया और हम लोग पूरे एक महीने सेवा भाव से सेवा भाव चलाएंगे। और शाम को हम लोग घर पे दीया जलाएंगे। सेवा भाव की योजनाएं तो चल ही रही हैं। भविष्य में जन्मदिन के अवसर पर,जैसे 15 अगस्त हो गया,26 जनवरी हो गया,किसी महान पुरुष के जन्मदिन पर इनको वस्त्र दान, भोजन कराते रहते हैं। और माता जी हमारी पिछले लगभग 25 सालों से इन्हीं की सेवा कर रही हैं।"
सुल्तानपुर जिले के विधानसभा सदर जयसिंहपुर के कटका क्लब सामाजिक संस्था एवं राष्ट्रीय सवर्ण समाज परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आरक्षण, एससी/एसटी एक्ट एवं यूजीसी से जुड़े मुद्दों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने राष्ट्रपति महोदया के नाम अपने खून से लिखा पत्र जयसिंहपुर एसडीएम संतोष यादव को सौंपकर विरोध दर्ज कराया।
पूर्व सेना अधिकारी शिव कुमार तिवारी ने कहा कि देश की एकता और सामाजिक समरसता के लिए सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार जरूरी है। उन्होंने कहा कि नीतियां बनाते समय सामाजिक न्याय के साथ-साथ योग्यता और समान अवसर के सिद्धांतों पर भी विचार किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय सवर्ण समाज परिषद के मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि समाज की ओर से लंबे समय से आरक्षण व्यवस्था में बदलाव सहित विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं। उन्होंने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अंकुर पांडेय ने कहा कि समाज के लोगों की मांगों और भावनाओं को सरकार तक लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा कर सभी वर्गों के हित में समाधान तलाशने की आवश्यकता है।
इस दौरान संगठन से जुड़े बृजेंद्र मिश्र, विपिन तिवारी, जेपी तिवारी, अमित उपाध्याय, आलोक दुबे, अम्बेडकर मिश्र, रमेश त्रिपाठी, राम नायक तिवारी, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, धर्माता पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर,संयुक्त कृषि निदेशक, अयोध्या मण्डल अयोध्या द्वारा जनपद सुल्तानपुर के विकास खण्ड कादीपुर में विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला कृषि अधिकारी सुल्तानपुर, सलाहकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, तकनीकी सहायक व संबंधित किसान उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर जिले के कूरेभार मे असम से लखनऊ जा रहे ट्रक से 20 लाख रुपये कीमत की 372 क्विंटल सरिया चोरी कर बेचने के मामले में कूरेभार पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की सरिया लदा ट्रक व ट्रेलर मिला है।
शहर के पल्टनबाजार निवासी निमेंद्र गोयल के मुताबिक उनके मामा अमित कुमार सिंघानिया का ट्रक आसाम से सरिया लादकर लखनऊ जा रहा था। तय समय पर ट्रक लखनऊ नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू की गई थी। जांच में पता चला था कि ट्रक चालक व खलासी ने कूरेभार में सरिया चोरी कर बेच दिया। दोनों ट्रक लेकर भाग निकले थे। पुलिस ने नौ सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की थी।
शनिवार सुबह पुलिस ने ऐनपुर नहर के पास से कादीपुर के सराय कल्याण निवासी अभय मिश्र और चांदा के सोनावा निवासी चंदन गौतम (खलासी) को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर 372 क्विंटल सरिया लदा ट्रक और ट्रेलर पुलिस को मिल गया।
कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक चांदा के सोनावा निवासी जयदीप यादव व उसके रिश्तेदार विनोबापुरी निवासी सौरभ की तलाश थी। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है
Sep 20 2026, 12:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k