*कृष्ण की बाल लीलाओं ने मोहा श्रद्धालुओं का मन*
पूतना वध,कालिया नाग मर्दन और गोवर्धन लीला का हुआ भावपूर्ण वर्णन

सुलतानपुर,सिविल लाइन गोलाघाट स्थित डॉ. विनोद कुमार सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ.प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।
महाराज जी ने पूतना वध, कालिया नाग मर्दन तथा गोवर्धन लीला के प्रसंगों को विस्तार से सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला में मानव जीवन के लिए गहरा संदेश निहित है।पूतना प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि भगवान की कृपा से छल-कपट और आसुरी प्रवृत्तियों का अंत होता है। कालिया नाग मर्दन प्रसंग में उन्होंने अहंकार एवं विषैली प्रवृत्तियों को त्यागने का संदेश दिया।
गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए महाराज जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति,गौवंश और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया तथा इंद्र के अहंकार का निवारण किया।कथा के प्रसंगों के दौरान श्रद्धालु भावविभोर रहे और कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।
प्रो.विनोद कुमार सिंह,श्याम सुन्दर सिंह”लहुरी काका”,प्रो.शक्ति सिंह,प्रो.मनोज मिश्र,डॉ.जयशंकर शुक्ल,डॉ.सुशील कुमार सिंह,डॉ.वी.पी.सिंह,प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र,केशव प्रसाद सिंह,धीरेन्द्र प्रताप सिंह,बृजेश शास्त्री जी,विजय कुमार सिंह,महन्थ तिवारी,अमन सिंह,नमन सिंह,विनय सिंह,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,राणा प्रताप सिंह,अजय प्रताप सिंह,डॉ.तारा सिंह,ज्योति सिंह,ऊषा सिंह सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
कथा प्रतिदिन सायंकाल चार बजे से रात्रि आठ बजे तक आयोजित हो रही है तथा विश्राम आरती के साथ होता है।
Sep 19 2026, 17:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k