/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz *पिता की सजगता लाई रंग, बेटी ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म* Gonda
*पिता की सजगता लाई रंग, बेटी ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म*

-समय पर जांच ने टाला बड़ा जोखिम, टीबी से उबरी गर्भवती महिला

गोंडा, 18 सितंबर 2026: छपिया ब्लॉक की 28 वर्षीय मालती के लिए तीसरी गर्भावस्था आसान नहीं थी। कई सप्ताह से बुखार उतर नहीं रहा था और खांसी भी बनी हुई थी। शरीर लगातार कमजोर हो रहा था। गांव के डॉक्टरों ने टायफाइड मानकर इलाज किया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।

आखिरकार मालती के पिता श्यामलाल, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं, ने मोबाइल पर बेटी के लक्षणों के बारे में खोजबीन शुरू की। टीबी की आशंका होने पर वह बेटी को लेकर तत्काल छपिया सीएचसी पहुंचे। जांच में फेफड़ों की टीबी की पुष्टि हुई। उस समय मालती करीब चार माह की गर्भवती थीं।

परिवार को चिंता थी कि टीबी की दवाओं से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान न हो, लेकिन सीएचसी छापिया के चिकित्सकों ने सुरक्षित इलाज का भरोसा दिया। करीब छह माह चले नियमित उपचार के बाद मालती टीबी से पूरी तरह उबर गईं। इसी दौरान उन्होंने अस्पताल में अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया। अब बच्चा करीब साढ़े सात माह का है और पूरी तरह स्वस्थ है। जन्म से ही वह मां का दूध पी रहा है और स्तनपान अब भी जारी है।

इलाज में देरी बढ़ा सकती है जोखिम-

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आदित्य वर्मा ने बताया कि गर्भावस्था में टीबी के इलाज में देरी से मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम बढ़ सकता है। मां में गंभीर एनीमिया और प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव, जबकि शिशु में कम वजन और समय से पहले जन्म की आशंका रहती है।

इसके लिए प्रसव पूर्व जांच के लिए आने वाली हर गर्भवती में टीबी के संभावित लक्षणों की पहचान के निर्देश दिए गए हैं। आशा और एएनएम कार्यकर्ता दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन घटने और रात में पसीना आने जैसे लक्षणों पर नजर रखती हैं। लक्षण मिलने पर आगे की जांच के लिए भेजा जाता है।

1.61 लाख से अधिक गर्भवती की स्क्रीनिंग-

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय प्रबंधक राहुल पटेल के मुताबिक अप्रैल से जुलाई के बीच देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में 1.61 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं की टीबी स्क्रीनिंग हुई। इनमें 281 में टीबी के संभावित लक्षण मिले। गोंडा में 65,787 की स्क्रीनिंग में 43, बहराइच में 51,707 में 13, बलरामपुर में 30,655 में 32 और श्रावस्ती में 13,527 गर्भवती महिलाओं में 193 में संभावित लक्षण पाए गए। सभी को जांच के लिए भेजा गया।

“गर्भावस्था में टीबी की समय पर पहचान और उपचार मां के साथ गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। मरीज को चिकित्सकीय सलाह के बिना दवाएं बीच में बंद नहीं करनी चाहिए। उपचार के दौरान निक्षय पोषण योजना के तहत हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की पोषण सहायता भी नियमित इलाज जारी रखने में मदद करती है।“

— डॉ. संतलाल पटेल, प्रभारी अपर निदेशक, देवीपाटन मंडल

*शहर कांग्रेस गोंडा ने ADM श्री प्रमोद झा को गुलाब भेंट कर UPI पर MDR शुल्क वापस लेने की मांग की*

गोंडा, 18 सितम्बर 2026 शहर कांग्रेस कमेटी गोंडा के अध्यक्ष व सभासद शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में आज प्रतिनिधिमंडल ने ADM गोंडा श्री प्रमोद झा को ज्ञापन सौंपकर ₹2000 से अधिक UPI लेन-देन पर प्रस्तावित MDR शुल्क को वापस लेने की मांग की। गांधीवादी तरीके से ADM महोदय को गुलाब का फूल भेंट किया गया।

शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी व मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे ने कहा कि - "UPI पर शुल्क लगाना छोटे व्यापारियों, ठेले-खोमचे वालों पर हमला है। भाजपा ने खुद UPI को बढ़ावा दिया, अब उसी पर वसूली कर रही है। गरीब दुकानदार ₹2000-5000 का ही लेनदेन करता है, शुल्क लगेगा तो डिजिटल इंडिया फेल हो जाएगा। हम PM के जन्मदिन पर मांग करते हैं कि जनहित में प्रस्ताव वापस लें, नहीं तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।"

प्रतिनिधिमंडल में शाहिद अली कुरैशी (सभासद/अध्यक्ष शहर कांग्रेस), शिव कुमार दुबे (जिला मीडिया प्रभारी), मोहम्मद रिज़वान, सुकई भारती, बरकत अली, राम नेग, अनीश नाना, दशरथ, प्रदुमन शुक्ला, शिवप्रसाद शुक्ला, हरिराम वर्मा, जाकिर अली समेत दर्जनों कार्यकर्ता-पदाधिकारी शामिल रहे।

*भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश की खेलकूद प्रतियोगिता का स्टेडियम में आयोजन*

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर खेल भावना एवं अनुशासन का दिया संदेश

गोण्डा। भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में विद्या भारती एवं सरस्वती विद्या मंदिर के 37 वे खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत स्टेडियम परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना एवं अनुशासन का परिचय दिया।

कार्यक्रम में मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य एवं टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

मण्डलायुक्त ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। खेल प्रतिभाओं को उचित मंच एवं अवसर उपलब्ध कराने से विद्यार्थी जिला, मण्डल, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक सहित अन्य खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं आचार्यगण, खेल प्रशिक्षक, निर्णायकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ।

*गणेश पूजा तथा नवरात्रि दुर्गा पूजा को लेकर डीएम व एसपी ने की सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक*

आयोजन के दृष्टिगत जनपद में सोशल मीडिया एवं फर्जी अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस व प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर

आयोजन के दौरान कोई भी पंडाल हाई टेंशन विद्युत तार तथा रेलवे क्रॉसिंग के पास पंडाल न हो:-जिलाधिकारी

सभी पंडालों, विसर्जन स्थलों तथा मार्गों का उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्ष स्वयं भ्रमण करना सुनिश्चित करें:-जिलाधिकारी

गोण्डा 18 सितम्बर, 2026

आगामी आयोजित होने वाले गणेश पूजा तथा नवरात्रि दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जहां लोग त्योहार को लेकर उत्साहित हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसी के तहत त्योहार पर शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की मीटिंग की गई।

बैठक जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा, अपर पुलिस अधीक्षक तथा समस्त उपजिलाधिकारीगण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारीगण व सभी थानाध्यक्षगण, सभी धर्मों के धर्मगुरू और सम्भ्रांत नागरिकगण मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगामी गणेश पूजा तथा नवरात्रि दुर्गा पूजा को हर्षोल्लास के साथ मनाने और किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में अवगत कराया गया।

बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी लोगों से अपील करते हुए उन्हें बताया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी लोग त्योहार को शांति पूर्व ढंग से मना सके।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवा या अन्य कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट ना करें जिससे कि आपसी माहौल बिगड़े।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि जनपद में आयोजन के दौरान कोई भी पंडाल हाई टेंशन विद्युत तार के पास नहीं होना चाहिए तथा रेलवे क्रॉसिंग के पास पंडाल नहीं होना चाहिए। सभी पंडाल स्थलों, विसर्जन स्थलों तथा मार्गों का एसडीएम, सीओ तथा एसएचओ स्वयं भ्रमण करके व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

सभी मूर्ति विसर्जन घाट पर लाइट की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, गोताखोर की व्यवस्था, साफ सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित किया जाए।

सभी क्षेत्रों के थानाध्यक्ष डीजे संचालकों से सम्पर्क करके ध्वनि की गति को सामान्य रूप से रखने के संबंध में बता दिया जाय।

बैठक में समस्त उप जिलाधिकारीगण, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थानाध्यक्षगण, सभी धर्मों के धर्मगुरु सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्वोत्तर रेलवे की बैठक में पंकज श्रीवास्तव ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे

गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय,में आयोजित पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक में समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं सभी जोनल वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में क्षेत्र की जन-समस्याओं और यात्री सुविधाओं से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों को अत्यंत प्रभावी एवं पुरजोर तरीके से उठाया और उनके त्वरित निराकरण हेतु विस्तृत एवं तथ्यपरक चर्चा की।बैठक के दौरान सदस्य श्रीवास्तव ने गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित देवीपाटन मंडल की जनता की वर्षों पुरानी मांगों को महाप्रबंधक महोदय के समक्ष रखा। श्रीवास्तव द्वारा रखी गई प्रमुख सुझाव जिसमें श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गोंडा से प्रयागराज एवं प्रयागराज से गोंडा तक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाए,गोंडा-गोरखपुर मार्ग पर चलने वाली बहुप्रतीक्षित ट्रेन संख्या 15070/15069 इंटरसिटी एक्सप्रेस का इटियाथोक रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों, छात्रों एवं व्यापारियों को लाभ मिल सके,गोंडा-बहराइच रेल मार्ग पर स्थित बनगाई रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रवासियों की सुविधा हेतु इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव के साथ-साथ वर्तमान समय-सारणी में जन-सुविधा के अनुसार आवश्यक संशोधन किया जाए,गोंडा जंक्शन को एक आदर्श टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित करने हेतु वहां वाशिंग पिट लाइन का निर्माण कराया जाए, ताकि गोंडा से ही नई ट्रेनों का संचालन संभव हो सके और ट्रेनों के रख-रखाव की बेहतर व्यवस्था हो सके,राष्ट्र की राजधानी नई दिल्ली को पूर्वांचल से सीधे जोड़ने के लिए नई दिल्ली से गोरखपुर वाया गोंडा तथा गोरखपुर से नई दिल्ली वाया गोंडा तक वंदे भारत/राजधानी जैसी अत्याधुनिक सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाए,गोंडा एवं देवीपाटन मंडल के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी मुख्य रेलवे स्टेशनों की खाली पड़ी बहुमूल्य रेलवे की जमीनों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण तथा रेलवे कॉलोनियों में बाहरी व्यक्तियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को तत्काल प्रभाव से अभियान चलाकर खाली कराया जाए और उक्त भूमि पर रेलवे के आश्रितों एवं कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय एवं व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर उन्हें आवंटित किया जाए। रेलवे परामर्श दात्री समिति गोरखपुर की बैठक में‌ उठाए गए सभी जनहितकारी मुद्दों को गंभीरता से सुनने के बाद अध्यक्षता कर रहे महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदयबोडकर ने सभी सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनके शीघ्र एवं सकारात्मक निस्तारण हेने संबंधित विभागीय जोनल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए निराकरण हेतु आश्वस्त किया।

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कल

गोण्डा।

नगर के रानी बाजार स्थित श्री रामजानकी मारवाड़ी धर्मशाला में 13 से 20 सितंबर तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन कलश यात्रा से शुरू हो रहा है।

कथा का आयोजन मोदी परिवार की ओर से कराया जा रहा है। प्रयागराज के कथा व्यास आचार्य बालकृष्ण भार्गव भगवान श्री कृष्ण की पावन कथा सुनाएंगे।

आयोजन समिति के अनुसार, 13 सितंबर को सुबह 9 बजे श्री राम जानकी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी और इसके बाद कथा का शुभारंभ होगा। कथा का प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चलेगा । 14 सितंबर को भीष्म स्तुति व परीक्षित जन्म, 15 सितंबर को ध्रुव चरित्र व जड़ भरत कथा, 16 सितंबर को श्रीराम व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 17 सितंबर को बाल लीला व गोवर्धन पूजा, 18 सितंबर को श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह और 19 सितंबर को सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष प्रसंग सुनाया जाएगा। 20 सितंबर को सुबह 10 बजे हवन-पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी।आयोजक पंकज मोदी व

दीपक मोदी और मोदी परिवार ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने की अपील की है।

थाना को0नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के रु0 5000/- नगद बरामद* *कार्यवाहीः

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-840/2026 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तों 01. शिवकुमार पाण्डेय व 02. संदीप गोस्वामी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे चोरी किया गया रु0 5000/- नगद बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 10.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत निवासी मोकलपुर जनपद गोण्डा निवासी ओमकार चौबे पुत्र विनोद कुमार चौबे द्वारा सूचना दी गयी कि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनके दुकान में चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 11.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तों 01. शिवकुमार पाण्डेय व 02. संदीप गोस्वामी को आसरा आवास सर्किट हाऊस के बगल खण्डहर से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी के रु0 5000/- नगद बरामद किया गया।

स्टार्टअप के सपनों को पंख दे रहा ‘यूपी राइज’, युवाओं ने दिखाया हुनर

- रायबरेली में ‘यूपी राइज: संवाद, संकल्प, सफलता’ कार्यक्रम, 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

- 12 स्टार्टअप आइडिया शॉर्टलिस्ट, बेहतर प्रस्तुति देने वाली टीमों को नकद पुरस्कार

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के युवाओं में उद्यमिता की सोच को बढ़ावा देने और उन्हें रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनाने के उद्देश्य से रायबरेली में ‘यूपी राइज: संवाद, संकल्प, सफलता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपने स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ना रहा। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्टार्टअप के लिए उपलब्ध सुविधाओं और नई तकनीकों की जानकारी भी दी गई।

- यूपी में तेजी से बढ़ रहा स्टार्टअप इकोसिस्टम

ग्लोबल टैक्सपेयर्स ट्रस्ट के चेयरमैन एवं जीएसटी ग्रीवांस रिड्रेसल कमेटी के सदस्य मनीष खेमका ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पास देश-दुनिया की बड़ी युवा कार्यशक्ति है, जो प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि यूपी के युवा अब नौकरी तलाशने के साथ-साथ अपना उद्यम शुरू कर रोजगार के अवसर भी पैदा कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में पंजीकृत स्टार्टअप की संख्या करीब 120 थी, जो अब बढ़कर 24 हजार से अधिक हो गई है। इनमें करीब 50 प्रतिशत स्टार्टअप का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। प्रदेश में आठ यूनिकॉर्न स्टार्टअप भी सामने आ चुके हैं।

खेमका के मुताबिक स्टार्टअप नीति-2026 के तहत युवाओं के लिए कई प्रोत्साहन उपलब्ध हैं। इनमें 20 हजार रुपये प्रतिमाह का सस्टेनेंस अलाउंस, 10 लाख रुपये तक का प्रोटोटाइप अनुदान और 15 लाख रुपये तक की सीड कैपिटल शामिल है। उन्होंने कहा कि 65 विभागों से जुड़े 4,675 से अधिक पुराने नियमों और अनुपालनों को समाप्त किए जाने से कारोबार शुरू करने की प्रक्रिया भी आसान हुई है।

- एआई और नई तकनीक पर भी हुआ संवाद

कार्यक्रम में एआई कंसल्टेंट, टेक्निकल आर्किटेक्ट एवं मोबिलिटी विशेषज्ञ लता रस्तोगी और मनीष नाथ ने युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती तकनीकों पर संवाद किया। उन्होंने स्टार्टअप की संभावनाओं, बदलते तकनीकी परिदृश्य और नए व्यवसायिक अवसरों की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।

- कृषि से लेकर रोबोटिक्स तक सामने आए आइडिया

कार्यक्रम में कुल 12 स्टार्टअप आइडिया को शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें ‘कृषि स्कैन’, ‘व्यापार सेतु’, ‘स्मार्ट केयर’, ‘जल रिसाव निवारण’, ‘लैब सेतु’ और ‘मोबाइल सहयोगात्मक रोबोट’ सहित कई नए विचार शामिल रहे। प्रस्तुतियों के आधार पर नवनीत यादव की टीम ‘मोबाइल सहयोगी रोबोट’ को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं ऋषभ श्रीवास्तव और शोजाब रिजवी की टीम ‘लैब सेतु’ को उपविजेता के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और महिला सशक्तीकरण से संबंधित योजनाओं की भी जानकारी दी गई। आयोजकों के अनुसार ‘यूपी राइज’ अभियान प्रदेश के 25 शहरों के 30 प्रमुख कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रतिभाशाली छात्रों को बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप और रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

अल्ट्रासाउंड केंद्रों की पत्रावलियों का सत्यापन होगा: किराए के भवनों के लिए पंजीकृत डीड भी जरूरी, नियम पालन पर जोर*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग के सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। यह बैठक गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (PCPNDT Act) के तहत आयोजित की गई थी। इसमें जिले में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण, नवीनीकरण और संचालन से जुड़े कई मामलों पर चर्चा की गई।

बैठक में जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सुझाव दिया कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों से जुड़े किसी भी मामले पर फैसला लेने से पहले सभी जरूरी कागजात और फाइलों का ठीक से सत्यापन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किराए के भवन में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लिए भवन मालिक से रजिस्टर्ड किरायानामा या रजिस्टर्ड डीड जरूर ली जाए। इससे रिकॉर्ड पूरे और कानूनी रूप से सही रहेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण और नवीनीकरण से जुड़ी फाइलों की नियमों के हिसाब से जांच और सत्यापन के बाद ही जरूरी कार्रवाई की जाए। उन्होंने केंद्रों के संचालन में तय मानकों और कानूनी नियमों के पालन पर खास जोर दिया।

बैठक में जिला सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (रेडियोलॉजिस्ट), सदस्य डॉ. राम आशीष सरोज (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. शालिनी पाठक (स्त्री रोग विशेषज्ञ), जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश पाण्डेय और एनजीओ प्रतिनिधि संजय कुमार श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव एवं रूचि जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।

विनोद साहनी हत्याकांड: शव रखकर परिजनों का हंगामा, सड़क पर हजारों की भीड़

सर्किट हाउस में मंत्री निषाद SP पर भड़के,DM-SP मनाने में जुटे

मंत्री ने रखीं एनकाउंटर, NSA और नौकरी की मांग; अखिलेश ने बेटे से फोन पर की बात

गोंडा।जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी (45) हत्याकांड के बाद जिले का माहौल गरमाया हुआ है। शुक्रवार दोपहर से परिजन शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर 1000 से अधिक लोगों की भीड़ जमा है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मनाने में जुटे हैं, लेकिन परिजन मंत्री संजय निषाद के आने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात पर अड़े रहे।प्रदर्शन से पहले सर्किट हाउस के बाहर भारी पुलिस बल देखकर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद नाराज हो गए। जानकारी के मुताबिक एसपी अभिषेक झा बुके लेकर स्वागत के लिए पहुंचे थे, तभी मंत्री ने फटकार लगाते हुए कहा, "इतनी फोर्स क्यों लगाई है? सरकार की छवि क्यों खराब कर रहे हो? जहां फोर्स लगानी चाहिए वहां नहीं लगाई।"इसके बाद मंत्री सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट तक करीब एक किलोमीटर तक कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कलेक्ट्रेट में डीएम प्रियंका निरंजन सड़क पर बैठकर मंत्री की बातें सुनती नजर आईं।मंत्री संजय निषाद ने प्रशासन के सामने तीन मांगें रखीं ,1.हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी हो, जरूरत पड़े तो एनकाउंटर किया जाए।

2.आरोपियों पर रासुका (NSA) लगाया जाए।

3. पीड़ित परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

वहीं दूसरी ओर इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मृतक के बेटे राजा साहनी से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया और कहा, "हिम्मत रखना, हम आपके साथ हैं।" सपा नेत्री काजल निषाद भी गोंडा पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात की।बताते चलें कि बुधवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे विनोद साहनी पर 8 से 10 लोगों ने हमला कर दिया था।जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें पहले जिला अस्पताल और फिर चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ रेफर किया गया था, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई।मामले में पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं लापरवाही पर परसपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी अंकित सिंह और सिपाही अभिमन्यु भारती को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है