/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz *कृष्ण की बाल लीलाओं ने मोहा श्रद्धालुओं का मन* sultanpur
*कृष्ण की बाल लीलाओं ने मोहा श्रद्धालुओं का मन*


पूतना वध,कालिया नाग मर्दन और गोवर्धन लीला का हुआ भावपूर्ण वर्णन

सुलतानपुर,सिविल लाइन गोलाघाट स्थित डॉ. विनोद कुमार सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ.प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।

महाराज जी ने पूतना वध, कालिया नाग मर्दन तथा गोवर्धन लीला के प्रसंगों को विस्तार से सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला में मानव जीवन के लिए गहरा संदेश निहित है।पूतना प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि भगवान की कृपा से छल-कपट और आसुरी प्रवृत्तियों का अंत होता है। कालिया नाग मर्दन प्रसंग में उन्होंने अहंकार एवं विषैली प्रवृत्तियों को त्यागने का संदेश दिया।

गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए महाराज जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति,गौवंश और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया तथा इंद्र के अहंकार का निवारण किया।कथा के प्रसंगों के दौरान श्रद्धालु भावविभोर रहे और कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।

प्रो.विनोद कुमार सिंह,श्याम सुन्दर सिंह”लहुरी काका”,प्रो.शक्ति सिंह,प्रो.मनोज मिश्र,डॉ.जयशंकर शुक्ल,डॉ.सुशील कुमार सिंह,डॉ.वी.पी.सिंह,प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र,केशव प्रसाद सिंह,धीरेन्द्र प्रताप सिंह,बृजेश शास्त्री जी,विजय कुमार सिंह,महन्थ तिवारी,अमन सिंह,नमन सिंह,विनय सिंह,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,राणा प्रताप सिंह,अजय प्रताप सिंह,डॉ.तारा सिंह,ज्योति सिंह,ऊषा सिंह सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

कथा प्रतिदिन सायंकाल चार बजे से रात्रि आठ बजे तक आयोजित हो रही है तथा विश्राम आरती के साथ होता है।

*यूपीआई पर नए शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन*

यूपीआई पर शुल्क थोपना व्यापारियों पर आर्थिक बोझ डालने की साजिश : अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुर। केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान व्यवस्था पर नए शुल्क लागू किए जाने के विरोध में शुक्रवार को जिला/शहर कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर नए शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की। केंद्र सरकार के नए ढांचे के अनुसार 2,000 रुपये से अधिक के कुछ P2M यानी व्यक्ति-से-व्यापारी यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू किया जाना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि यूपीआई देश की जनता की सुविधा और डिजिटल अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ बन चुका है। कांग्रेस किसी भी ऐसे शुल्क या व्यवस्था का विरोध करेगी, जिससे छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका हो। केंद्र सरकार को डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के नाम पर ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जो व्यापारियों में असमंजस और अतिरिक्त लागत की चिंता पैदा करे।कांग्रेस साफ कहना चाहती है कि जनता को सुविधाएं देने के बजाय शुल्क का नया ढांचा थोपना स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार को तत्काल पुनर्विचार करते हुए इस व्यवस्था को वापस लेना चाहिए। यदि जनता और व्यापारियों की आवाज नहीं सुनी गई तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष और तेज करेगी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि यूपीआई के माध्यम से रोजमर्रा के छोटे-बड़े लेनदेन करने वाले करोड़ों लोगों पर नए शुल्क का असर पड़ सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आम जनता और छोटे कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नए शुल्क के फैसले को तत्काल वापस लिया जाए। इस अवसर पर उप्र कांग्रेस कमेटी में मीडिया पैनलिस्ट राजेश तिवारी, आरबी पांडे, ममनून आलम, सुरेशचंद्र मिश्र, जाकिर हसन, रब्बन हाशमी, मोहित तिवारी, सुरेंद्र शुक्ला, आजाद अहमद, गुड्डू आदि लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

रूरल इन्फॉर्मेटिव एंड सोशल ह्यूमैनिटी एकेडमी में PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान एवं दिव्यांग बच्चों में फल वितरण किया गया*
रिपोर्ट/लालजी सुल्तानपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सुल्तानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने रूरल इन्फॉर्मेटिव एंड सोशल ह्यूमैनिटी एकेडमी पहुंचकर दिव्यांग व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष व मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फल वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा सीखी गई कलाओं का प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने का संदेश दिया है। लोग घरों में केक काटते हैं। लेकिन उन्होंने जन्मदिन को भी सेवा के रूप में मनाने का काम किया। उन्होंने संस्था की संचालिका की सराहना करते हुए कहा कि कठिन कार्य के बीच दिव्यांग बच्चों की सेवा की जा रही है। इस अवसर पर सीएमओ सहित जिले के कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्री त्रिपाठी ने बताया कि मोदी जी की सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा कार्य होंगे। पूरे देश के साथ जनपद में भी रक्तदान, मरीजों के बीच सेवा,स्वच्छता सहित तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज शाम लाभार्थियों के घरों,सार्वजनिक स्थलों व मंदिरों पर दीप उत्सव मनाकर इस भाव को प्रकट किया जाएगा। वही आयोजक आशीष वर्मा (समाजसेवी,प्रकाश कंस्ट्रक्शन सुल्तानपुर) ने बताया कि आज माननीय मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मंदबुद्धि बच्चों को फल वितरण किया गया। इसमें पार्टी के अध्यक्ष जी आए थे। उनके द्वारा बच्चों को फल वितरण किया गया, बच्चों को सम्मानित किया गया और हम लोग पूरे एक महीने सेवा भाव से सेवा भाव चलाएंगे। और शाम को हम लोग घर पे दीया जलाएंगे। सेवा भाव की योजनाएं तो चल ही रही हैं। भविष्य में जन्मदिन के अवसर पर,जैसे 15 अगस्त हो गया,26 जनवरी हो गया,किसी महान पुरुष के जन्मदिन पर इनको वस्त्र दान, भोजन कराते रहते हैं। और माता जी हमारी पिछले लगभग 25 सालों से इन्हीं की सेवा कर रही हैं।"
आरक्षण, एससी/एसटी एक्ट और यूजीसी के विरोध में खून से लिखा पत्र सौंपा*
सुल्तानपुर जिले के विधानसभा सदर जयसिंहपुर के कटका क्लब सामाजिक संस्था एवं राष्ट्रीय सवर्ण समाज परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आरक्षण, एससी/एसटी एक्ट एवं यूजीसी से जुड़े मुद्दों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने राष्ट्रपति महोदया के नाम अपने खून से लिखा पत्र जयसिंहपुर एसडीएम संतोष यादव को सौंपकर विरोध दर्ज कराया।

डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने कहा कि उन्होंने अपने खून से पत्र लिखकर इन मुद्दों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया है। खून से लिखा यह पत्र सरकार और राष्ट्रपति महोदया तक अपनी बात पहुंचाने तथा इन विषयों पर गंभीरता से विचार करने की मांग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था और एससी/एसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग के लोगों में असंतोष है। उन्होंने सरकार से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करने तथा सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग की। पूर्व सेना अधिकारी शिव कुमार तिवारी ने कहा कि देश की एकता और सामाजिक समरसता के लिए सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार जरूरी है। उन्होंने कहा कि नीतियां बनाते समय सामाजिक न्याय के साथ-साथ योग्यता और समान अवसर के सिद्धांतों पर भी विचार किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय सवर्ण समाज परिषद के मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि समाज की ओर से लंबे समय से आरक्षण व्यवस्था में बदलाव सहित विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं। उन्होंने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अंकुर पांडेय ने कहा कि समाज के लोगों की मांगों और भावनाओं को सरकार तक लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा कर सभी वर्गों के हित में समाधान तलाशने की आवश्यकता है। इस दौरान संगठन से जुड़े बृजेंद्र मिश्र, विपिन तिवारी, जेपी तिवारी, अमित उपाध्याय, आलोक दुबे, अम्बेडकर मिश्र, रमेश त्रिपाठी, राम नायक तिवारी, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, धर्माता पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
संयुक्त कृषि निदेशक ने कादीपुर में योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, किसानों को दिए जरूरी निर्देश*
सुल्तानपुर,संयुक्त कृषि निदेशक, अयोध्या मण्डल अयोध्या द्वारा जनपद सुल्तानपुर के विकास खण्ड कादीपुर में विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला कृषि अधिकारी सुल्तानपुर, सलाहकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, तकनीकी सहायक व संबंधित किसान उपस्थित रहे। निरीक्षण में ग्राम बरवारीपुर में एकीकृत धान्य विकास योजना के तहत 10 हेक्टेयर लाइन से सीधी बुवाई प्रदर्शन देखा गया। किसान जितेन्द्र प्रताप सिंह व जैनेन्द्र प्रताप सिंह के 0.8 हेक्टेयर प्रदर्शन प्लॉट का निरीक्षण कर फसल की नियमित देखभाल व क्षेत्रीय कर्मचारियों से सलाह लेने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम वरवारी के किसान राम लौट यादव के एक एकड़ तिल मिनीकिट प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया, फसल अच्छी दशा में पाई गई। ग्राम नरोत्तमपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण किया गया, जहां 500 फार्मर रजिस्ट्री में से 353 पीएम किसान के लाभार्थी पाए गए। लेखपाल को शेष किसानों की फार्मर आईडी बनाकर सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा निजी बीज एवं कृषि रक्षा रसायन विक्रेता की दुकान का निरीक्षण कर पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसे सही पाया गया। राजकीय कृषि बीज भण्डार एवं कृषि रक्षा इकाई कादीपुर के निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित 4 किसानों को तोरिया बीज मिनीकिट एवं लाइट ट्रैप का वितरण भी किया गया।
20 लाख की सरिया समेत ट्रक और दो चोर गिरफ्तार*
सुल्तानपुर जिले के कूरेभार मे असम से लखनऊ जा रहे ट्रक से 20 लाख रुपये कीमत की 372 क्विंटल सरिया चोरी कर बेचने के मामले में कूरेभार पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की सरिया लदा ट्रक व ट्रेलर मिला है। शहर के पल्टनबाजार निवासी निमेंद्र गोयल के मुताबिक उनके मामा अमित कुमार सिंघानिया का ट्रक आसाम से सरिया लादकर लखनऊ जा रहा था। तय समय पर ट्रक लखनऊ नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू की गई थी। जांच में पता चला था कि ट्रक चालक व खलासी ने कूरेभार में सरिया चोरी कर बेच दिया। दोनों ट्रक लेकर भाग निकले थे। पुलिस ने नौ सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार सुबह पुलिस ने ऐनपुर नहर के पास से कादीपुर के सराय कल्याण निवासी अभय मिश्र और चांदा के सोनावा निवासी चंदन गौतम (खलासी) को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर 372 क्विंटल सरिया लदा ट्रक और ट्रेलर पुलिस को मिल गया। कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक चांदा के सोनावा निवासी जयदीप यादव व उसके रिश्तेदार विनोबापुरी निवासी सौरभ की तलाश थी। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है
कभी वो दौर और था जब कचहरी और तहसीलों में टाइपराइटर की खट-खट गूंजती थी।
सुल्तानपुर का आखिरी टाइपराइटर मैन।

38 वर्षों से खट-खट में थमी जिंदगी।

सुल्तानपुर के मलिकपुर गांव के एक बुजुर्ग आज भी उसी खट-खट में अपनी जिंदगी ढूंढ रहे हैं। हाईस्कूल तक पढ़े इस बुजुर्ग ने 38 साल पहले गुप्ता टाइपराइटर की दुकान पर टाइपिंग सीखी थी। तब से लेकर आज तक ये मशीन ही उनकी दुनिया है। ढलती उम्र है,हाथ कांपते हैं,मशीन का पार्ट्स मिलना बंद हो गया है, रिपेयर करने वाला कोई नहीं... फिर भी हर सुबह वो आकर बैठ जाते हैं, इस उम्मीद में कि कोई तो आएगा... आज जब सब कुछ कंप्यूटर पर एक क्लिक में हो जाता है, तो इनके पास काम नहीं आता। दिन भर में 50-100 रुपये भी बड़ी मुश्किल से बन पाते हैं। ये कहानी सिर्फ एक टाइपराइटर की नहीं, एक दौर के खत्म होने की है। एक ऐसे इंसान की है जो बदलते वक्त के साथ खुद को बदल नहीं पाया, लेकिन हिम्मत नहीं हारा। अगर आप कभी सुल्तानपुर कचहरी जाएं, तो इस बुजुर्ग के पास एक मिनट जरूर रुकिएगा... शायद आपकी एक छोटी सी मदद,उनकी बड़ी हिम्मत बन जाए।
*UPSSSC का रिजल्ट जारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री का बेटा बना जूनियर असिस्टेंट*
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक भर्ती का अंतिम चयन परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। परिणाम में जनपद सुलतानपुर के दूबेपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत हसनपुर के राजेश कुमार यादव एवं अमिता यादव के बेटे आदर्श यादव ने सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि आदर्श यादव की माता अमिता यादव ग्राम पंचायत में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के रूप में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच तैयारी कर हासिल की गई यह सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है। आदर्श ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने नाना- नानी डॉ. हरीराम यादव और अनारकली के साथ-साथ पूरे परिवार एवं इष्ट मित्रों को देते हुए कहा कि इन सबके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी के दम पर सीमित संसाधनों में भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
*प्रेरणा सभागार में भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय की मौजूदगी में देखा गया लाइव प्रसारण..*
सुलतानपुर में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ..* 

सुलतानपुर- जिले के विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ हुआ। भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय व मुख्य विकास अधिकारी विनय सिंह की मौजूदगी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और अधिकारियों ने बनारस से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। मुख्य कार्यक्रम में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई जन-प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यक्रम में पौष्टिक आहार, गर्म पका भोजन, बाल्यावस्था देखभाल और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर जोर दिया गया।
इस दौरान भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ जन- जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता जरूरी है। पोषण योजनाओं का लाभ बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी, सीडीपीओ दयाराम, ममता नायक,डीसी उमेश तिवारी और डीपीए अमर पाल समेत कई आंगनबाड़ी कार्यकर्तीं मौजूद रहीं।
VBYLD Quiz 2027 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस हेतु आमंत्रण।
सुल्तानपुर महोदय/महोदया,युवा कार्यक्रमों एवं युवाओं की ज्ञानवर्धक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से VBYLD Quiz 2027 के आयोजन एवं पंजीकरण अभियान के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी प्रदान करने हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में VBYLD Quiz 2027 की रूपरेखा, उद्देश्य, पंजीकरण प्रक्रिया, युवाओं की सहभागिता तथा कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी साझा की जाएगी। अतः जनपद के समस्त सम्मानित समाचार-पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार/प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सादर उपस्थित होकर कार्यक्रम को व्यापक जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग प्रदान करें। दिनांक: 10 सितंबर 2026 स्थान: जिला युवा अधिकारी कार्यालय,अमर उजाला कार्यालय के ऊपर,डीएम आवास के पीछे, सुल्तानपुर।

सादर,सुधीर पांडेय जिला युवा अधिकारी MY Bharat, सुल्तानपुर