/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz आरक्षण, एससी/एसटी एक्ट और यूजीसी के विरोध में खून से लिखा पत्र सौंपा* sultanpur
आरक्षण, एससी/एसटी एक्ट और यूजीसी के विरोध में खून से लिखा पत्र सौंपा*
सुल्तानपुर जिले के विधानसभा सदर जयसिंहपुर के कटका क्लब सामाजिक संस्था एवं राष्ट्रीय सवर्ण समाज परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आरक्षण, एससी/एसटी एक्ट एवं यूजीसी से जुड़े मुद्दों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने राष्ट्रपति महोदया के नाम अपने खून से लिखा पत्र जयसिंहपुर एसडीएम संतोष यादव को सौंपकर विरोध दर्ज कराया।

डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने कहा कि उन्होंने अपने खून से पत्र लिखकर इन मुद्दों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया है। खून से लिखा यह पत्र सरकार और राष्ट्रपति महोदया तक अपनी बात पहुंचाने तथा इन विषयों पर गंभीरता से विचार करने की मांग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था और एससी/एसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग के लोगों में असंतोष है। उन्होंने सरकार से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करने तथा सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग की। पूर्व सेना अधिकारी शिव कुमार तिवारी ने कहा कि देश की एकता और सामाजिक समरसता के लिए सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार जरूरी है। उन्होंने कहा कि नीतियां बनाते समय सामाजिक न्याय के साथ-साथ योग्यता और समान अवसर के सिद्धांतों पर भी विचार किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय सवर्ण समाज परिषद के मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि समाज की ओर से लंबे समय से आरक्षण व्यवस्था में बदलाव सहित विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं। उन्होंने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अंकुर पांडेय ने कहा कि समाज के लोगों की मांगों और भावनाओं को सरकार तक लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा कर सभी वर्गों के हित में समाधान तलाशने की आवश्यकता है। इस दौरान संगठन से जुड़े बृजेंद्र मिश्र, विपिन तिवारी, जेपी तिवारी, अमित उपाध्याय, आलोक दुबे, अम्बेडकर मिश्र, रमेश त्रिपाठी, राम नायक तिवारी, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, धर्माता पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
संयुक्त कृषि निदेशक ने कादीपुर में योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, किसानों को दिए जरूरी निर्देश*
सुल्तानपुर,संयुक्त कृषि निदेशक, अयोध्या मण्डल अयोध्या द्वारा जनपद सुल्तानपुर के विकास खण्ड कादीपुर में विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला कृषि अधिकारी सुल्तानपुर, सलाहकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, तकनीकी सहायक व संबंधित किसान उपस्थित रहे। निरीक्षण में ग्राम बरवारीपुर में एकीकृत धान्य विकास योजना के तहत 10 हेक्टेयर लाइन से सीधी बुवाई प्रदर्शन देखा गया। किसान जितेन्द्र प्रताप सिंह व जैनेन्द्र प्रताप सिंह के 0.8 हेक्टेयर प्रदर्शन प्लॉट का निरीक्षण कर फसल की नियमित देखभाल व क्षेत्रीय कर्मचारियों से सलाह लेने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम वरवारी के किसान राम लौट यादव के एक एकड़ तिल मिनीकिट प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया, फसल अच्छी दशा में पाई गई। ग्राम नरोत्तमपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण किया गया, जहां 500 फार्मर रजिस्ट्री में से 353 पीएम किसान के लाभार्थी पाए गए। लेखपाल को शेष किसानों की फार्मर आईडी बनाकर सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा निजी बीज एवं कृषि रक्षा रसायन विक्रेता की दुकान का निरीक्षण कर पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसे सही पाया गया। राजकीय कृषि बीज भण्डार एवं कृषि रक्षा इकाई कादीपुर के निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित 4 किसानों को तोरिया बीज मिनीकिट एवं लाइट ट्रैप का वितरण भी किया गया।
20 लाख की सरिया समेत ट्रक और दो चोर गिरफ्तार*
सुल्तानपुर जिले के कूरेभार मे असम से लखनऊ जा रहे ट्रक से 20 लाख रुपये कीमत की 372 क्विंटल सरिया चोरी कर बेचने के मामले में कूरेभार पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की सरिया लदा ट्रक व ट्रेलर मिला है। शहर के पल्टनबाजार निवासी निमेंद्र गोयल के मुताबिक उनके मामा अमित कुमार सिंघानिया का ट्रक आसाम से सरिया लादकर लखनऊ जा रहा था। तय समय पर ट्रक लखनऊ नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू की गई थी। जांच में पता चला था कि ट्रक चालक व खलासी ने कूरेभार में सरिया चोरी कर बेच दिया। दोनों ट्रक लेकर भाग निकले थे। पुलिस ने नौ सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार सुबह पुलिस ने ऐनपुर नहर के पास से कादीपुर के सराय कल्याण निवासी अभय मिश्र और चांदा के सोनावा निवासी चंदन गौतम (खलासी) को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर 372 क्विंटल सरिया लदा ट्रक और ट्रेलर पुलिस को मिल गया। कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक चांदा के सोनावा निवासी जयदीप यादव व उसके रिश्तेदार विनोबापुरी निवासी सौरभ की तलाश थी। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है
कभी वो दौर और था जब कचहरी और तहसीलों में टाइपराइटर की खट-खट गूंजती थी।
सुल्तानपुर का आखिरी टाइपराइटर मैन।

38 वर्षों से खट-खट में थमी जिंदगी।

सुल्तानपुर के मलिकपुर गांव के एक बुजुर्ग आज भी उसी खट-खट में अपनी जिंदगी ढूंढ रहे हैं। हाईस्कूल तक पढ़े इस बुजुर्ग ने 38 साल पहले गुप्ता टाइपराइटर की दुकान पर टाइपिंग सीखी थी। तब से लेकर आज तक ये मशीन ही उनकी दुनिया है। ढलती उम्र है,हाथ कांपते हैं,मशीन का पार्ट्स मिलना बंद हो गया है, रिपेयर करने वाला कोई नहीं... फिर भी हर सुबह वो आकर बैठ जाते हैं, इस उम्मीद में कि कोई तो आएगा... आज जब सब कुछ कंप्यूटर पर एक क्लिक में हो जाता है, तो इनके पास काम नहीं आता। दिन भर में 50-100 रुपये भी बड़ी मुश्किल से बन पाते हैं। ये कहानी सिर्फ एक टाइपराइटर की नहीं, एक दौर के खत्म होने की है। एक ऐसे इंसान की है जो बदलते वक्त के साथ खुद को बदल नहीं पाया, लेकिन हिम्मत नहीं हारा। अगर आप कभी सुल्तानपुर कचहरी जाएं, तो इस बुजुर्ग के पास एक मिनट जरूर रुकिएगा... शायद आपकी एक छोटी सी मदद,उनकी बड़ी हिम्मत बन जाए।
*UPSSSC का रिजल्ट जारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री का बेटा बना जूनियर असिस्टेंट*
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक भर्ती का अंतिम चयन परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। परिणाम में जनपद सुलतानपुर के दूबेपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत हसनपुर के राजेश कुमार यादव एवं अमिता यादव के बेटे आदर्श यादव ने सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि आदर्श यादव की माता अमिता यादव ग्राम पंचायत में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के रूप में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच तैयारी कर हासिल की गई यह सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है। आदर्श ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने नाना- नानी डॉ. हरीराम यादव और अनारकली के साथ-साथ पूरे परिवार एवं इष्ट मित्रों को देते हुए कहा कि इन सबके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी के दम पर सीमित संसाधनों में भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
*प्रेरणा सभागार में भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय की मौजूदगी में देखा गया लाइव प्रसारण..*
सुलतानपुर में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ..* 

सुलतानपुर- जिले के विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ हुआ। भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय व मुख्य विकास अधिकारी विनय सिंह की मौजूदगी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और अधिकारियों ने बनारस से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। मुख्य कार्यक्रम में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई जन-प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यक्रम में पौष्टिक आहार, गर्म पका भोजन, बाल्यावस्था देखभाल और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर जोर दिया गया।
इस दौरान भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ जन- जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता जरूरी है। पोषण योजनाओं का लाभ बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी, सीडीपीओ दयाराम, ममता नायक,डीसी उमेश तिवारी और डीपीए अमर पाल समेत कई आंगनबाड़ी कार्यकर्तीं मौजूद रहीं।
VBYLD Quiz 2027 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस हेतु आमंत्रण।
सुल्तानपुर महोदय/महोदया,युवा कार्यक्रमों एवं युवाओं की ज्ञानवर्धक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से VBYLD Quiz 2027 के आयोजन एवं पंजीकरण अभियान के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी प्रदान करने हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में VBYLD Quiz 2027 की रूपरेखा, उद्देश्य, पंजीकरण प्रक्रिया, युवाओं की सहभागिता तथा कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी साझा की जाएगी। अतः जनपद के समस्त सम्मानित समाचार-पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार/प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सादर उपस्थित होकर कार्यक्रम को व्यापक जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग प्रदान करें। दिनांक: 10 सितंबर 2026 स्थान: जिला युवा अधिकारी कार्यालय,अमर उजाला कार्यालय के ऊपर,डीएम आवास के पीछे, सुल्तानपुर।

सादर,सुधीर पांडेय जिला युवा अधिकारी MY Bharat, सुल्तानपुर
परियोजना निदेशक DRDA अशोक कुमार सिंह का वीडियो ने मचाया तहलका,वायरल हुआ वीडियो*
सुल्तानपुर के ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि कार्यों में फाइलों के निपटाने के बजाय साहब कार्यालय के समय डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो जाड़े के समय का है। इतना ही नहीं साहब शराब के नशे में टुन नजर रहे हैं। इतना ही नहीं जिस गाने पर वे डांस कर रहे हैं वो गाना समझ नहीं आने पर अपने मातहतों को डांटते भी नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं शराब पीने के बाद वे अपने कर्मचारियों को धमकाते भी नजर आते हैं, जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ है,......... वहीं पीड़ित कर्मचारियों की शिकायत पर डीएम ने जांच गठित कर रिपोर्ट तलब की है। दरअसल ये मामला है नगर के विकास भवन का। यहीं पर विकास भवन में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में अशोक कुमार सिंह परियोजना निदेशक के पद पर तैनात हैं। इनका कार्य जिले में केंद्र और राज्य सरकार की ग्रामीण विकास और गरीबी उन्मूलन योजनाओं का सुचारू रूप से संचालन, समन्वय और निगरानी करना होता है। लेकिन जब साहब खुद नशे नजर आ रहे हैं तो निगरानी कैसे होती होगी यह बताने की जरूरत नहीं है। कार्यालय के समय ही साहब गाना लगाकर डांस कर रहे हैं। वहीं डांस करने के बाद जब उन्हें गाना नहीं पसंद या समझ आया,तो वे अपने मातहतों को डांटते और डपटते भी नजर आ रहे हैं। बहरहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इनकी किरकिरी शुरू हो गई है। इतना ही परियोजना निदेशक पर शराब के नशे में अपने कर्मचारियों को फोन पर धमकाने का भी आरोप लगा है,पीड़ित कर्मचारियों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है,जिस पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं,
साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश कुमार सिंह को जांच टीम का अध्यक्ष, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया और उपायुक्त एनआरएलएम के डी गोस्वामी को सदस्य नामित करते हुए सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट भी तलब की है। सूत्रों द्वारा पता चला है कि जांच रिपोर्ट भी आ गई है और वह शासन को भी भेज दिया गया है। देखना दिलचस्प होगा कि ऐसे मनबढ़ अधिकारी पर क्या कार्यवाही होती है। इतना सब कुछ होने के बाद क्या उन्हें पाक-साफ बता दिया जाएगा,या फिर कर्मचारियों का शोषण और कार्यालय समय में शराब के नशे में डांस करने पर कुछ कार्यवाही भी होगी।
सुल्तानपुर,वित्तपोषित योजनाओं की हुई समीक्षा,MLC शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*
सुल्तानपुर में MLC शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने की DRISHTI बैठक की अध्यक्षता।  सुल्तानपुर के नवीन सभागार कलेक्ट्रेट में आज दृष्टि यानि दृष्टि-डिस्ट्रिक्ट रिव्यु & इंस्पेक्शन फॉर सुस्तानेबल ट्रैकिंग & इम्प्लीमेंटशन के तहत राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता MLC शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने की। श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह मा० सदस्य विधान परिषद की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक नवीन सभागार कलेक्ट्रेट, सुल्तानपुर" हो रही है। बैठक में जिलाधिकारी समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। MLC ने एक-एक विभाग से बजट खर्च और योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई विभागों के काम में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। विधान परिषद सदस्य की अध्यक्षता में चल रही दृष्टि योजना की समीक्षा बैठक में विभागवार प्रेजेंटेशन का दौर जारी है। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट मांगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने अपने विभाग का लेखा-जोखा दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी शुक्ला ने बताया कि"139, एक सौ उनतालीस बच्चे पढ़ रहे हैं,कंप्यूटर सिस्टम..."और साथ ही पंचायत भवन का था सर,दो हजार पच्चीस-छब्बीस में सर, बैठक में विभाग ने बताया कि कितने स्कूलों में कंप्यूटर सिस्टम लगे हैं और कितने बच्चे पढ़ रहे हैं,तो वहीं पंचायती राज विभाग ने 2025-26 में बनने वाले पंचायत भवनों की स्थिति पर रिपोर्ट दी। बैठक में मौजूद MLC ने सभी अधिकारियों से कहा कि जो भी आंकड़े दिए जा रहे हैं, वो जमीनी हकीकत से मेल खाने चाहिए। कलेक्ट्रेट सभागार में चल रही इस मैराथन बैठक में हर विभाग को टारगेट दिया जा रहा है कि शासन की योजनाओं को तय समय में पूरा किया जाए।
37वीं खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के उद्घाटन समारोह में सामिल होने प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव सुल्तानपुर पहुंचे*
विद्या भारती काशी प्रान्त खेलकूद का आयोजन*

आज सुल्तानपुर में विद्या भारती के काशी क्षेत्र की 37वीं खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। निश्चित रूप से विद्या भारती खेल प्रतियोगिताओं में विगत 35 वर्षों से लगातार रुचि लेकर खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराकर उनको खेल की दिशा में आगे बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रही है। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है, खुशी है इस बात की कि विद्या भारती के जो खेलकूद प्रतियोगिता के छात्र हैं, खिलाड़ी हैं, नौजवान हैं, वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, पदक जीत चुके हैं। खेल के जगत में भी बहुत अच्छा विद्या भारती का योगदान है। मैं इसके लिए विद्या भारती के सभी लोगों को बहुत बधाई देता हूँ, शुभकामना देता हूँ। इस प्रतियोगिता में काशी क्षेत्र के सभी जनपदों से आए हुए खिलाड़ियों का मैं स्वागत और अभिनंदन करता हूँ।

*दिल्ली में स्कूल/अस्पताल गिरने के सवाल पर मंत्री बोले:-*

हमारी सरकार ऐसे जो भी जर्जर विद्यालय हैं उनको चिन्हांकित करके काम कर रही है। अगर प्राथमिक विद्यालय हैं तो ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से उसका जीर्णोद्धार कर रहे हैं। और इंटरमीडिएट कॉलेज है तो अलंकार योजना के अंतर्गत उसको हम कर रहे हैं। हमने पिछली बार समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि जहाँ भी जर्जर विद्यालय या भवन हैं उसको चिन्हांकित करके प्राथमिकता के आधार पर उसका कार्य कराया जाए।

*पलहीपुर जन्माष्टमी विवाद और अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री बोले:-*

मैं आपको बताना चाहता हूँ, बहुजन समाज पार्टी की जब सरकार थी तो कृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगाया था। समाजवादी पार्टी की सरकार हुई तब भी जन्माष्टमी थानों में, पुलिस लाइन में मनाने पर रोक थी। मैं धन्यवाद दूंगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को, जिन्होंने पहली बार 2017 में सरकार बनने के बाद सभी थानों में, सभी चौकियों पर और सभी पुलिस लाइन में जन्माष्टमी मनाने की पूरी तरह से छूट दी, अवसर दिया और लगातार 9-10 वर्षों से जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव नकारात्मक बात करते हैं, उनसे कहिए पहले भगवान कृष्ण का जाके मथुरा में दर्शन कर आवें, तब कोई बात करें। पहले अयोध्या में भगवान राम का दर्शन कर आवें, बाबा भोलेनाथ का दर्शन कर आवें, तब कोई बात करें।