राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का मार्च :भदोही में खड़गे के कथित अपमान पर भी जताया विरोध
रिपोर्टर - नितेश श्रीवास्तव
भदोही।कांग्रेस की जिला इकाई ने मंगलवार को भदोही में विरोध मार्च निकाला। यह मार्च लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी रैली स्थल पर भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित जातिवादी “शुद्धिकरण अनुष्ठान” के विरोध में था।
विरोध मार्च गांधी पार्क, ज्ञानपुर से शुरू होकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, हरिहरनाथ मंदिर के निकट तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में उक्त कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तत्काल वापस लेने की मांग की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जिस प्रकार का कथित जातिवादी व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने इसी घटना के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई।
जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए आवाज उठाई थी। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई कार्रवाई है।
अंसारी ने आगे कहा कि भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कथित “शुद्धिकरण अनुष्ठान” न केवल मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान है, बल्कि देश के संविधान, समानता और सामाजिक समरसता की भावना का भी अपमान है। उन्होंने ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की।
पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे राजन ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और हर नागरिक के सम्मान की रक्षा के लिए है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
विरोध मार्च में राजेश्वर दूबे,मुशीर इकबाल त्रिलोकी नाथ बिंद, सुबुकतगीन अंसारी, अवधेश पाठक, स्वालेह अंसारी, रमाशंकर बिंद, सुरेश चौहान, दुर्गेश तिवारी, अजय प्रजापति, शमशीर अहमद, मनोज गौतम, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, करन मौर्य, विष्णु जी उपाध्याय, सुमित शुक्ला, शक्ति मिश्रा, राकेश पाल,संतोष पाल, विशाल गौतम, बंशीधर शुक्ला, सूबेदार गौतम, मको ई लाल बिंद, गुलाब धर प्रजापति इत्यादि लोग उपस्थित रहें.
48 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1