जनपद के बाढ़ प्रभावित ग्रामों में राहत व बचाव कार्यों की जा रही प्रभावी कार्यवाही
*प्रभावित ग्रामों में बाढ़ के दौरान 4340 क्लोरीन टेबलेट, 509 ओआरएस पैकेट-221 ग्रामों में लार्विसाइडल का किया गया छिड़काव
*बाढ़ के पूर्व एवं वर्तमान में 92250 पशुओं का किया गया टीकाकरण
*600 प्रभावित व्यक्तियों को लंच पैकेट का किया गया वितरण-स्वास्थ्य जांच हेतु 38 मेडिकल टीमें सक्रिय
*जिलाधिकारी ने ओझला पुल पहुंचकर केन्द्रीय जल आयोग बोर्ड के द्वारा लगाए गए जल स्तर मापक स्थल का किया निरीक्षण
मीरजापुर। जनपद में बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के क्रम में बचाव राहत के कार्य सक्रिय रूप से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने आज ओझला पुल के पास गंगा नदी के किनारे केन्द्रीय जल आयोग बोर्ड के द्वारा लगाए गए पानी के जल स्तर के मापक स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने तहसील सदर व चुनार के उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों तथा बाढ़ राहत व बचाव में लगाए गए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय करते हुए प्रभावित ग्रामों में राहत व बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।कलेक्ट्रेट में स्थित कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद मीरजापुर में संभावित बाढ़ का परिदृश्य वर्तमान जलस्तर- 76.04 मीटर, वृद्धि,घटोत्तरी दर- 0.5 सेमी, घंटा, चेतावनी बिंदु का जलस्तर- 76.724 मीटर, खतरे के बिंदु का जलस्तर- 77.724 मीटर, कुल प्रभावित ग्राम- 12, विभिन्न विभागों द्वारा संचालित राहत कार्य, 1. कुल संचालित साधारण नाव -10, 2. कुल संचालित मोटर बोट -1, 2. कुल वितरित लंच पैकेट- 600, गठित मेडिकल टीम -38, बाढ़ के दौरान वितरित ओआरएस पैकेट -509, बाढ़ के दौरान वितरित क्लोरीन टैबलेट - 4340, लार्विसाइडल छिड़काव किए गए ग्रामों की संख्या - 221, बाढ़ पूर्व एवं दौरान किए जा रहे घर-घर पशु टीकाकरण की संख्या -92250, संचालित बाढ़ चौकी -37 (बाढ़ चौकी पर राजस्व विभाग, ग्राम विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग के कर्मचारी तैनात रहते हैं सदर-14, चुनार-23) बाढ़ रेस्क्यू कार्य में लगी टीम -2 (एसडीआरएफ- 1 टीम, पीएसी-1 टीम), बाढ़ राहत बचाव हेतु आरक्षित एम्बुलेंस-8, बाढ़ चौकियों पर बाढ़ के दौरान अब तक उपचारित मानव-93, बाढ़, अतिवृष्टि में अब तक रेस्क्यू टीम द्वारा बचाये गए लोगों की संख्या-60 है। तहसील चुनार में कुल 9 प्रभावित ग्राम, आबादी व आवागमन प्रभावित ग्राम-7- समसपुर, धौरहरा, बहरामगंज, जगदीशपुर उर्फ टम्मलगंज, रैपुरिया, काजिया, भरपुर उर्फ चुनार, केवल आबादी प्रभावित -2 डवक, आराजी कांधी, राहत- नाव संचालित-8 (साधारण नाव-8), 600 लंच पैकेट वितरित किया गया।तहसील सदर में कुल प्रभावित ग्राम-3, केवल आवागमन प्रभावित ग्राम-3 बेदौली कलां, कठिनाई, हरसिंहपुर, राहत नाव संचालित-3 साधारण नाव-2, मोटर बोट -1 है।![]()
![]()
![]()
![]()

*प्रभावित ग्रामों में बाढ़ के दौरान 4340 क्लोरीन टेबलेट, 509 ओआरएस पैकेट-221 ग्रामों में लार्विसाइडल का किया गया छिड़काव

मिर्जापुर। राष्ट्रवादी मंच की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन 6 सितंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया जाएगा।
मीरजापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेदौली में मंगलवार/बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी दौरान क्षेत्र में तेज बारिश होने के कारण परिजनों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मीरजापुर। कर्नाटक में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंडर 15 एथेलेटिक्स चैंपियनशिप गेम्स में यूपी के जनपद मिर्जापुर के सेंट मैरीज स्कूल के छात्र मृत्युंजय यादव ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए हाई जंप ऊंची कूद में स्पर्धा में गोल्ड मेडल स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ छात्र ने न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि अपने राज्य व जनपद का नाम भी रोशन किया है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देश के विभिन्न राज्यों से आए सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। छात्र ने शुरुआत से ही बेहतरीन तकनीक और मानसिक मजबूती का प्रदर्शन किया। फाइनल राउंड में जनपद मिर्जापुर के छात्र मृत्युंजय यादव ने रिकॉर्ड ऊंचाई को सफलतापूर्वक पार करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। गोल्ड मेडल जीतने की खबर मिलते ही छात्र के विद्यालय और गांव क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
*घाटी में नेशनल हाइवे की सड़क में आई दरारें, सड़क धंसने की बनी आशंका
2 hours and 12 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k