/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जिला अस्पताल के विशेष फ्लू वार्ड में दस बेड रिजर्व Bhadohi
जिला अस्पताल के विशेष फ्लू वार्ड में दस बेड रिजर्व

विभाग का दावा, एचवन एनवन वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है उपलब्ध

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव से स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। बीमारी से बचाव को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में दस बेड का विशेष फ्लू वार्ड बन गया है। इसमें मरीजों को भर्ती करने के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जाएगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय कुमार तिवारी ने वार्ड में जांच कर स्थिति का जायजा लिए।

इस दौरान सीएमएस ने बताया कि मौसम परिवर्तित होने से फ्लू बीमारी जैसे सर्दी, बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शासन के निर्देशन में फ्लू फीवर क्लीनिक बनाया जा रहा है। फ्लू फीवर क्लीनिक में सिर्फ इन्हीं बीमारी से पीड़ित मरीजों का उपचार होगा। इसमें एक डाक्टर की तैनाती होगी जो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उचित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएंगे। सीरियस मरीजों के लिए दस बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में ऑक्सीजन पाइपलाइन का कनेक्शन पूर्व में हो चुका था। दस बेड लगा दी गई है। ऑक्सीजन प्लांट पूर्व में ही लगा था जिससे निरंतर आक्सीजन आपूर्ति बनी रहेगी। बड़ा एवं छोटा आक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध रहेगा। वार्ड में आक्सीजन कंसनटेटर, सक्शन मशीन, नेबूलाइजर की भी व्यवस्थ रहेगा। शासन स्तर से जरूरी दवाइयों के साथ ही सिरप भी आ गई है।

मरीजों को लगाने के लिए एचवन-एनवन वैक्सीन भी मुहैया करा दी गई है। फ्लू का लक्षण अचानक तेज बुखार आना, खांसी और गले में खराश होने के साथ ही सिर और मांसपेशियों में तेज दर्द होना। कमजोररी के साथ ही थकान महशूस होना ही बीमार का मुख्य लक्षण है। किसी में फ्लू का लक्षण दिखता है तो उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। साबुन से हाथ को बार-बार धोएं। खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढंक लें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। फ्लू के लक्षण दिखने पर डाक्टर से तत्काल उचित परामर्श लेकर इलाज कराएं। चिकित्सकों का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बस वह जरूरी एहतियात बरतते रहें।

ज्ञानपुर पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ तस्कर पकड़ा:रायपुर पुलिया के पास से रवि कुमार गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही के ज्ञानपुर में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने यह कार्रवाई रायपुर पुलिया के पास की।

ज्ञानपुर पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि परशुराम चौराहे से रायपुर जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया के पास एक व्यक्ति सफेद झोले में गांजा लेकर खड़ा है। वह भागने के लिए किसी साधन का इंतजार कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की देखरेख में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। शुक्रवार को रायपुर पुलिया के पास से रवि कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र करीब 24 साल है और वह परशुरामपुर, ज्ञानपुर का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के सफेद झोले से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। ज्ञानपुर थाने में रवि कुमार के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पूछताछ में रवि कुमार ने बताया कि वह बरामद गांजे को फुटकर में बेचकर पैसे कमाता था। इसी से वह अपना और अपने परिवार का गुजारा करता था।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय और हेड कांस्टेबल आशुतोष द्विवेदी शामिल थे।

कृष्ण जन्माष्टमी पर 114 गुम मोबाइल फोन बरामद: भदोही पुलिस ने 18.81 लाख के फोन लौटाए, जनवरी से अब तक 812 फोन मिले


नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही पुलिस ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लोगों को खास तोहफा दिया है। पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 114 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 18 लाख 81 हजार रुपये है। इन सभी फोनों को उनके मालिकों को सौंप दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक भदोही पुलिस कुल 812 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। इनकी कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 37 लाख 86 हजार रुपये से ज्यादा है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर जिले में गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढने के लिए एक खास अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मकसद लोगों के खोए हुए फोन को तकनीकी तरीकों से ढूंढकर उन्हें वापस दिलाना है।

पुलिस ने बताया कि विभिन्न थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने CEIR पोर्टल, जनसुनवाई और डायल-112 पर मिली शिकायतों पर लगातार काम किया। इसी कोशिश से ये 114 मोबाइल फोन बरामद हुए।

बरामद किए गए 114 मोबाइल फोन में से थाना ज्ञानपुर से 22, गोपीगंज से 17, कोईरौना से 7, भदोही से 15, चौरी से 1, औराई से 23, ऊँज से 10, सुरियावां से 17 और दुर्गागंज से 2 फोन शामिल हैं।

गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स, ज्ञानपुर के सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने इन बरामद मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंपा।
50वें कारपेट एक्सपो के लिए अब तक 180 आयातकों ने कराया पंजीकरण

*इस बार ब्रिक्स देशों के आयातकों को भी जोड़ने के लिए किया जा रहा प्रयास*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। आगामी चार से सात अक्तूबर तक होने वाले इंडिया कारपेट एक्सपो में स्टॉल लगाने वाले निर्यातकों की संख्या 170 पहुंच गई है। वहीं, एक्सपो में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने वाले खरीदारों (बायर्स) की संख्या भी अब तक 180 हो चुकी है।



आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) का कहना है कि अभी एक्सपो में करीब एक माह का समय है। ऐसे में स्टॉल लगाने वाले निर्यातकों और विदेशी खरीदारों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। सीईपीसी की ओर से आयोजित होने वाला यह 50वां कारपेट एक्सपो होगा। इसकी सफलता के लिए परिषद के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।

इंडिया कारपेट एक्सपो देश-विदेश के कालीन उत्पादकों और खरीदारों को जोड़ने वाला एशिया का प्रमुख मंच है। सीईपीसी की ओर से इसका आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है। अब तक इसके 49 संस्करण हो चुके हैं। भदोही में आयोजित होने वाला एक्सपो 50वां संस्करण होगा।



इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सीईपीसी पदाधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।हाल ही में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच उत्पन्न तनाव के कारण इस वर्ष की शुरुआत में नई दिल्ली में प्रस्तावित एक्सपो रद्द करना पड़ा था। इसके बावजूद वैश्विक अर्थव्यवस्था पर तनाव का असर बना हुआ है।
परिषद के चेयरमैन कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों के बीच अब तक 180 आयातकों ने पंजीकरण कराया है, जो संतोषजनक है।
इसी तरह 170 निर्यातकों ने स्टॉल लगाने के लिए बुकिंग कर ली है। उन्होंने कहा कि एक्सपो में अभी करीब एक माह का समय बाकी है, इसलिए आयातकों और निर्यातकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। चेयरमैन ने बताया कि इस बार ब्रिक्स देशों के आयातकों को भी जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समेत अन्य देश शामिल हैं। इन देशों से आयातक पहले भी एक्सपो में आते रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
ललही छठ पर महिलाओं ने रखा व्रत:पुत्रों की लंबी उम्र के लिए दिनभर व्रत कर की पूजा

नितेश श्रीवास्तव

भदोही । जनपद में ललही छठ का पर्व मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने अपने बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा।
यह त्योहार कृष्ण पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। व्रत रखने वाली महिलाएं दिनभर पूजा-आरती करती हैं। इसके बाद वे नदी या तालाब में उगने वाले बिना हल चलाए पैदा हुए चावल और दही खाकर व्रत खोलती हैं। जन्माष्टमी से पहले हर साल महिलाएं एक जगह इकट्ठा होकर छीउल और कूसा को जमीन में गाड़कर पूजा करती हैं। विवाहित महिलाएं बेटों की लंबी उम्र और पुत्र प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं।
भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। इसी वजह से इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और कथा सुनती हैं।
पौराणिक कथा के अनुसार, जब कंस को पता चला कि वासुदेव और देवकी की संतानें उसकी मौत का कारण बनेंगी, तो उसने उन्हें जेल में डाल दिया। कंस ने उनकी छह संतानों को मार डाला था। जब देवकी का सातवां पुत्र होने वाला था, तब नारद मुनि ने उन्हें हलष्ठी माता का व्रत करने की सलाह दी। इससे उनका पुत्र कंस के गुस्से से सुरक्षित रह सके। देवकी ने यह व्रत किया। इसके प्रभाव से भगवान ने योगमाया से कहकर देवकी के गर्भ में पल रहे बच्चे को रानी रोहिणी के गर्भ में पहुंचा दिया। कंस को लगा कि देवकी का सातवां पुत्र जीवित नहीं है। इस तरह रोहिणी के गर्भ से बलराम का जन्म हुआ। बाद में देवकी को आठवें पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण की प्राप्ति हुई। देवकी के व्रत से दोनों बेटों की रक्षा हुई। तभी से ललही छठ के त्योहार पर महिलाएं व्रत रखती हैं और यह कथा सुनती हैं।
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए राजस्थानी-गुजराती परिधानों का क्रेज
बाजारों में जरी, गोटा और कढ़ाई वाली पोशाकों की मांग बढ़ी, मुकुट-बांसुरी जैसे आभूषण भी उपलब्ध*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल की पोशाकों से दुकानें सज गई हैं। इस बार लोगों को राजस्थानी और गुजराती परिधान खूब पसंद आ रहे हैं। भगवान कृष्ण के श्रृंगार से जुड़ी सामग्री की बिक्री भी बढ़ गई है।

दुकानों पर छोटे से लेकर बड़े आकार के लड्डू गोपाल के लिए अलग-अलग डिजाइन की पोशाकें उपलब्ध हैं। इनमें जरी, गोटा, मोती और कढ़ाई से सजी पोशाकों की विशेष मांग है। हल्के कपड़ों की पोशाक के साथ ही आकर्षक प्रिंट वाली ड्रेस भी बाजार में हैं।

ज्ञानपुर के दुकानदार कृष्ण कुमार ने बताया कि इस बार राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक डिजाइन वाली पोशाकें मंगाई गई हैं। कई दुकानों पर राधा-कृष्ण की जोड़ी के लिए एक जैसे डिजाइन की पोशाकें भी उपलब्ध हैं।

पोशाकों के साथ मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, हार, कंठी, बाजूबंद, पायल और अन्य आभूषण भी उपलब्ध हैं। ग्राहक अपने घर के मंदिर के आकार और लड्डू गोपाल की प्रतिमा के अनुसार पोशाक और श्रृंगार सामग्री पसंद कर रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस साल 4 सितंबर को मनाई जाएगी।
राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का मार्च :भदोही में खड़गे के कथित अपमान पर भी जताया विरोध

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही।कांग्रेस की जिला इकाई ने मंगलवार को भदोही में विरोध मार्च निकाला। यह मार्च लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी रैली स्थल पर भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित जातिवादी “शुद्धिकरण अनुष्ठान” के विरोध में था।

विरोध मार्च गांधी पार्क, ज्ञानपुर से शुरू होकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, हरिहरनाथ मंदिर के निकट तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में उक्त कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तत्काल वापस लेने की मांग की।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जिस प्रकार का कथित जातिवादी व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने इसी घटना के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई।

जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए आवाज उठाई थी। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई कार्रवाई है।

अंसारी ने आगे कहा कि भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कथित “शुद्धिकरण अनुष्ठान” न केवल मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान है, बल्कि देश के संविधान, समानता और सामाजिक समरसता की भावना का भी अपमान है। उन्होंने ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की।

पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे राजन ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और हर नागरिक के सम्मान की रक्षा के लिए है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
विरोध मार्च में  राजेश्वर दूबे,मुशीर इकबाल त्रिलोकी नाथ बिंद,  सुबुकतगीन अंसारी, अवधेश पाठक, स्वालेह अंसारी,  रमाशंकर बिंद, सुरेश चौहान, दुर्गेश तिवारी, अजय प्रजापति, शमशीर अहमद, मनोज गौतम, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, करन मौर्य, विष्णु जी उपाध्याय, सुमित शुक्ला, शक्ति मिश्रा, राकेश पाल,संतोष पाल, विशाल गौतम, बंशीधर शुक्ला,  सूबेदार गौतम, मको ई लाल बिंद, गुलाब धर प्रजापति इत्यादि लोग उपस्थित रहें.
शिक्षिका उर्मिला देवी को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार: शिक्षा और खेल में योगदान, बेटियों को बनाया आत्मनिर्भर*


नितेश श्रीवास्तव


भदोही। उच्च प्राथमिक विद्यालय खेमईपुर की शिक्षिका उर्मिला देवी को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलेगा। शासन ने वर्ष 2026 के लिए इन पुरस्कारों की घोषणा की है। उन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
भदोही के सम्हई भटानी निवासी उर्मिला देवी पिछले 27 वर्षों से अध्यापन कार्य कर रही हैं। वह प्रतिदिन समय से आधे घंटे पहले विद्यालय पहुंचकर पढ़ाई को रुचिकर बनाने के लिए नए-नए प्रयोग करती हैं। उनकी पहली नियुक्ति 10 फरवरी 1999 को प्राथमिक विद्यालय असनावं में हुई थी। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मूंसी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सनवईया और नौ जुलाई 2008 को उच्च प्राथमिक खेमईपुर में अपनी सेवाएं दीं।
उर्मिला देवी स्वयं भी एक सफल एथलीट हैं। उन्होंने 7 जुलाई 2019 को सिंगापुर में आयोजित मास्टर्स एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता था। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के चार बच्चों ने खो-खो में और एक बच्चे ने जूडो में राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए हैं। यह जिले का पहला विद्यालय है जहाँ के इतने विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं।
उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लिफाफा और जूट की चटाई बनाने का प्रशिक्षण भी दिया है। उनके प्रयासों से विद्यालय में छात्र संख्या 200 से बढ़कर 400 तक पहुँच गई है। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत, उर्मिला देवी ने रूबी नामक एक छात्रा को गोद लिया है और उसकी पढ़ाई तथा खेल-कूद की सभी गतिविधियों का खर्च उठाती हैं। रूबी ने कुश्ती में नेपाल में पदक जीता है।
उर्मिला देवी के चयन की खबर मिलते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें एक मेहनती और कर्मठ शिक्षिका बताया। शिक्षक रामलाल यादव, टीबी पाल, बीएल पाल, अखिलेश मौर्य, साहो बानो, डॉ. कृष्णा सिंह, मनोरमा और पुष्पा पाल सहित कई सहयोगियों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी।
कांशीराम आवास में विकास का कूड़ा


*1500 कमरों में 10 हजार की आबादी हो रही प्रभावित*



नितेश श्रीवास्तव


भदोही। सरकारी सिस्टम की अव्यवस्था और बदहाली देखनी है तो विकास भवन के सामने स्थित कांशीराम आवास आइए। यहां के आवंटियों की जिंदगी काफी जद्दोजहद भरी है। साफ-सफाई से लेकर सुविधाओं के लिए आवंटियों को तरसना पड़ता है। आलम यह है कि कॉलोनी में आठ महीने पहले सफाई हुई, जबकि कूड़े का उठान डेढ़ साल से नहीं हो सका है। इससे जहां-तहां लगे कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध के कारण संक्रमण फैलने का डर बना रहता है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में शहरी गरीबों को आवास मुहैया कराने के लिए कांशीराम योजना शुरू हुई। 2008-09 में करीब 27 करोड़ रुपये से ज्ञानपुर के कंसापुर में 1500 आवासों का निर्माण किया गया। उनका आवंटन भी हो गया।



करीब 10 हजार से अधिक लोग रहते हैं। बसपा सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल होने के कारण इसकी गिनती वीआईपी कॉलोनी में होती थी। उस दौरान आवंटियों को अगर छींक भी आती तो अफसर पहुंचकर समस्या निस्तारित कराते थे।

2012 में सरकार बदली तो यहां के आवंटियों की किस्मत भी खराब हो गई। धीरे-धीरे 13 से 14 साल गुजर गए। दो बार भाजपा की सरकार बनी, लेकिन आवंटियों की दशा और दिशा नहीं सुधर सकी। करीब डेढ़ दशक पूर्व बनी नालियां जहां ध्वस्त हो चुकी हैं। सोमवार को हमारी टीम आवास के 56, 60 और 77 ब्लॉक में पहुंची, जहां आवंटियों का दर्द सामने आया। उनका कहना था कि यहां साफ-सफाई नहीं होती। बारिश होने पर कमरों तक पानी भर जाता है। आवास के आसपास कूड़े के ढेर होने के कारण बारिश के पानी से कूड़ा सड़ जाता है, जिससे उठने वाली दुर्गंध के कारण रहना मुश्किल हो जाता है। यहां सफाई आठ महीने पहले हुई थी और कूड़े का उठान तो डेढ़ साल से नहीं हो सका है। कांशीराम आवास की आवंटी रेशमा व्यवस्था को लेकर काफी खिन्न दिखीं। उन्होंने कहा कि यहां के आवंटी न राम में रहे, न रहीम में। निकाय चुनाव में सभासद आकर मतदाता सूची में नाम डलवाते हैं। ग्राम पंचायत चुनाव में कंसापुर के प्रत्याशी यहां नजर आते हैं।कांशीराम आवास कॉलोनी में 10 हजार से अधिक लोग रहते हैं। प्रतिदिन घरों से कूड़ा निकलता है। आठ महीने से यहां सफाई नहीं हो सकी है और कूड़े का उठान तो डेढ़ साल से नहीं हुआ। इससे जहां-तहां कूड़ा डंप है। - रेशमा, ब्लॉक 60



आवास में कई जगह गंदगी है। नालियां चोक होने से कमरे के आसपास पानी जमा हो जाता है। शिकायत के बाद भी कोई कर्मचारी यहां नहीं आते। इससे गंदगी के बीच रहना मजबूरी है। - आशा देवी, ब्लॉक 55


कांशीराम आवास में रहना मुश्किल है, लेकिन मजबूरी में परिवार संग रहते हैं। किसी ब्लॉक में शादी होती है तो निकाय से सफाईकर्मी आकर साफ करते हैं, शेष स्थानों पर कुछ नहीं होता। आठ से 10 महीने पहले सफाई हुई थी। - मो. आरिफ


अभी हाल ही मुझे चार्ज मिला है। कांशीराम आवास की सफाई की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है यह मुझे मालूम नहीं था। जल्द ही कर्मचारी भेजकर सफाई कराई जाएगी।

डीएम वर्मा प्रभारी ईओ ज्ञानपुर
भदोही में नई जिला जेल निर्माण के लिए पहले चरण में 73.21 करोड़ रुपये जारी*
*जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, पीडब्ल्यूडी कराएगा निर्माण*

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। प्रदेश की योगी सरकार ने भदोही जिले में नई जिला जेल के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पहले चरण में 73 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जल्द ही निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। करीब 209.18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह हाईटेक जेल जिले के मुंशीलाटपुर क्षेत्र में 60 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी।
             जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि नई जेल के निर्माण के लिए शासन स्तर से प्रथम किस्त के रूप में 73.21 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। धनराशि मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया में तेजी आएगी और जल्द ही पीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर जारी कर निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई जिला जेल आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था से लैस होगी। जेल परिसर में हाईटेक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, डिजिटल सुरक्षा तंत्र, मजबूत परिधि दीवार, आधुनिक बैरक, प्रशासनिक भवन, चिकित्सा इकाई, रसोईघर और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे बंदियों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक प्रभावी होगी।

*बंदियो के स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी सुविधाओं में होगा सुधार*

अभिषेक कुमार सिंह के अनुसार, नई जेल की क्षमता 574 बंदियों की होगी। वर्तमान समय में जिले में बढ़ती बंदी संख्या और बेहतर व्यवस्थाओं की आवश्यकता को देखते हुए नई जेल का निर्माण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे बंदियों के रहने, स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी सुविधाओं में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जेलों के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दे रही है। इसी क्रम में भदोही की नई जेल को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जेल प्रशासन के संचालन में भी तकनीक का बेहतर उपयोग किया जा सके। जेल अधीक्षक ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे तय समय सीमा में पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।