/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png StreetBuzz राष्ट्रवादी मंच का निःशुल्क नेत्र शिविर 6 सितंबर को, मोतियाबिंद की होगी जांच mirzapur
राष्ट्रवादी मंच का निःशुल्क नेत्र शिविर 6 सितंबर को, मोतियाबिंद की होगी जांच
मिर्जापुर। राष्ट्रवादी मंच की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन 6 सितंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया जाएगा।

राष्ट्रवादी मंच द्वारा यह शिविर आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल, यूनिट ऑफ श्री कांची कामकोटी मेडिकल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को बस या कार द्वारा अस्पताल ले जाने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अस्पताल में मरीजों के लिए उपचार एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था किया गया हैं।

मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर आंखों की जांच और उपचार कराया जा सके।

मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना सबसे बड़ा मानवीय दायित्व है। "सेवा ही भगवान की सेवा है।" इसी भावना के साथ मंच लगातार सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि आंखों की रोशनी से जुड़ी समस्या का समय पर पता चलने से उसका उपचार संभव है। ऐसे में लोगों को शिविर का लाभ उठाकर अपनी आंखों की जांच अवश्य करानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि शिविर में नेत्र परीक्षण के साथ मोतियाबिंद की जांच की जाएगी। जांच में ऑपरेशन की आवश्यकता पाए जाने वाले मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा और आवश्यक प्रक्रिया के अनुसार आगे उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे स्वयं शिविर में पहुंचकर नेत्र परीक्षण कराएं और अपने परिवार के बुजुर्गों तथा जरूरतमंद लोगों को भी शिविर तक लाएं। मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिविर को सफल बनाने के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।
Mirzapur: स्टेट हाईवे 5A-1 बनी जानलेवा, एक-एक फीट गहरे गड्ढों से गुजरना हुआ मुश्किल, नक्शा देख रहा जाएंगे दंग

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के सर्वाधिक व्यस्ततम मार्गों में शामिल स्टेट हाईवे 5A-1 (वाराणसी-शक्तिनगर) की नारायनपुर, मिर्ज़ापुर में हालत इन दिनों बद से बद्तर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने एक-एक फीट गहरे विशाल गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। हालत यह है कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे भारत के नक्शे जैसी आकृति लेते नजर आ रहे हैं। इस महत्वपूर्ण मार्ग से प्रतिदिन भारी संख्या में छोटे-बड़े और मालवाहक वाहन गुजरते हैं, लेकिन बदहाल सड़क के कारण आवागमन बेहद कठिन और जोखिमपूर्ण हो गया है। बरसात के मौसम में सड़क का स्थायी निर्माण अथवा मरम्मत संभव न होने की बात कही जा सकती है, लेकिन पांच-सात ट्रक गिट्टी डालकर इन बड़े गड्ढों को भरकर मार्ग को अस्थायी रूप से आवागमन योग्य बनाया जा सकता है।मीरजापुर जिले की पांचों विधानसभा सीटों और लोकसभा सीट पर सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि होने के साथ ही जिले में कई मंत्री भी हैं। बावजूद इसके इतने महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे की यह दुर्दशा लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली के लिए संबंधित विभाग और शासन-प्रशासन तो जिम्मेदार हैं ही, लेकिन जिले के जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी कम नहीं है, जो इतनी गंभीर समस्या के बावजूद मूकदर्शक बने हुए हैं। वाहन चालकों का कहना है कि टोल टैक्स देने में जितनी परेशानी नहीं होती, उससे कहीं अधिक परेशानी इस जर्जर सड़क से गुजरने में होती है। लोगों ने मांग की है कि जब सड़क चलने लायक नहीं है तो टोल वसूली पर भी विचार किया जाना चाहिए।
अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने कहा कि जब तक स्टेट हाईवे 5A-1 (वाराणसी-शक्तिनगर) का निर्माण और समुचित मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक हाजीपुर एवं अहरौरा स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली बंद की जानी चाहिए।
संदिग्ध परिस्थितियों में 18-20 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मीरजापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेदौली में मंगलवार/बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी दौरान क्षेत्र में तेज बारिश होने के कारण परिजनों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मृतक की पहचान जीतू पुत्र स्वर्गीय अच्छेबर, निवासी ग्राम सभा बेदौली, थाना मड़िहान, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। माता-पिता के निधन के बाद उसके बड़े भाई सीताराम ही उसकी देखरेख करते थे।

जीतू की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
नेशनल लेवल एथेलेटिक्स अंडर 15 हाई जंप में के छात्र मृत्युंजय यादव ने जीता गोल्ड मेडल, बढ़ाया जनपद का मान
मीरजापुर। कर्नाटक में  राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंडर 15 एथेलेटिक्स चैंपियनशिप गेम्स में यूपी के जनपद मिर्जापुर के सेंट मैरीज स्कूल के छात्र मृत्युंजय यादव ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए हाई जंप ऊंची कूद में स्पर्धा में गोल्ड मेडल स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ छात्र ने न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि अपने राज्य व जनपद का नाम भी रोशन किया है।  प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देश के विभिन्न राज्यों से आए सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। छात्र ने शुरुआत से ही बेहतरीन तकनीक और मानसिक मजबूती का प्रदर्शन किया। फाइनल राउंड में जनपद मिर्जापुर के छात्र मृत्युंजय यादव ने रिकॉर्ड ऊंचाई को सफलतापूर्वक पार करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।  गोल्ड मेडल जीतने की खबर मिलते ही छात्र के विद्यालय और गांव क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

*पिता सरहद की सुरक्षा में, बेटा खेल से बढ़ाया परिवार का मान*

आपको बता दें कि मृत्युंजय यादव जनपद मिर्जापुर लालगंज तहसील क्षेत्र के विरतिया गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता मुलचंद यादव वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल BSF में तैनात देश की सेवा कर रहे हैं। इनके पिता मुलचंद यादव भी राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुके हैं। मृत्युंजय यादव की इस सफलता से पूरे जनपद सहित विकास खंड लालगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आफत की बारिश ने वृद्ध महिला की ली जान, मकान का दीवार बना मौत की वज़ह, गांव में मचा हाहाकार

मीरजापुर। जिले में बारिश से विभिन्न हिस्सों में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है तो वहीं मकान का दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक जिले के हलिया थाना क्षेत्र के सोठिया कला गांव में मंगलवार की रात में भारी बारिश के बीच एक कच्चे मकान का दीवार भर भराकर गिर गया। जिससे दीवार के मलबे के नीचे दबने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस सहित राजस्व विभाग को दिया है। हलिया थाना क्षेत्र के सोठिया गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्ध सुभागी देवी पत्नी स्वर्गीय गंभीर पाल अपने कच्चे मकान में चारपाई पर लेटी थी, की तभी बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिससे वृद्ध महिला मलबे के नीचे दब गयी। मकान गिरने की आवाज सुनकर घर के अंदर से आई बहू मंजू ने बाहर आ कर हो-हल्ला मचाने लगी तो शोर सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंच कर मलवे से वृद्ध महिला को बाहर निकाल उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जा रहे थे कि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों ने क्षेत्रीय लेखपाल को भी घटना की जानकारी दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की कच्चे मकान की दीवार बारिश के कारण गिरने से मलबे के नीचे दबने से वृद्ध महिला की मौत हुई है। परिजनों के सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
भारी बारिश से ड्रमंडगंज घाटी में हुआ भूस्खलन,टीम मलबा हटाने में जुटी
*घाटी में नेशनल हाइवे की सड़क में आई दरारें, सड़क धंसने की बनी आशंका

ड्रमंडगंज, मीरजापुर। मंगलवार की रात व बुधवार दोपहर में हुई तेज बारिश से ड्रमंडगंज घाटी में भूस्खलन होने से घाटी में मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले लेन पर जगह-जगह पत्थरों व मिट्टी का मलबा गिर पड़ा।पहाड से गिरे पत्थरों व मिट्टी के मलबा को हटाने में एनएचएआई तथा कार्यदाई संस्था डीबीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी जुटे रहे।बड़का मोड़ घुमान से सौ मीटर आगे मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले लेन की सड़क में करीब तीस मीटर तक दरारें आ गई है और सड़क हल्की सी धंस गई है। यदि बारिश तेज हुई तो सड़क धंसने की आशंका बनी हुई है। घाटी में चुनहवा मोड़ के पास करंज का पेड़ व चट्टानों के गिरने की सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंचकर मलबा को जेसीबी मशीन से हटवाने में लगी रही। बारिश तेज होने से घाटी में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पहाड़ से पत्थरों व चट्टानों के लगातार गिरने से घाटी से गुजरने वाले वाहन चालकों बड़ी सावधानी से आवागमन कर रहे हैं। इस संबंध में एनएचएआई के सहायक अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि भारी बारिश से ड्रमंडगंज घाटी में नेशनल हाईवे पर गिरे मलबा को हटाने में टीम लगी हुई है देर शाम तक मलबा को साफ कर लिया जाएगा। सड़क में आई दरारों को जल्द ही दुरूस्त कराया जाएगा।
मध्य-प्रदेश से भटक कर आया कटरा जंगल में चहलकदमी कर रहा हाथियों का जोड़ा, वन विभाग की टीम कर रही निगरानी

संतोष देव गिरि
मीरजापुर। मध्य-प्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से चलकर यूपी के ड्रमंडगंज वनरेंज के जंगलों में पहुंचे हाथियों का जोड़ा पांचवें दिन बुधवार को लहुरियादह व कटरा के जंगलों में चहलकदमी करते रहे। रेंजर रविशंकर शर्मा, वनदारोगा कुमार कार्तिकेय, अखिलेश्वर दुबे, अभिषेक सिंह वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी वन विभाग की टीम के साथ हाथी और हथिनी की लगातार लोकेशन लेते रहे। वनविभाग की टीम को दोपहर में हाथियों का जोड़ा प्रयागराज जिले की सीमा से सटे कटरा जंगल में दिखाई दिया। वनविभाग की टीम जंगल से सटे गांवों में पहुंचकर लोगों को हाथियों से बचाव हेतु सतर्कता बरतने की अपील की। रेंजर ड्रमंडगंज रविशंकर शर्मा ने बताया कि हाथियों का जोड़ा लहुरियादह व कटरा जंगल में दिखाई दिया है। जीपीएस ट्रैकर मशीन से दोनों हाथियों की लोकेशन ली जा रही है।
अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य के अध्यक्षता में अधिवक्ता सभागार में एक आवश्यक बैठक की गई

लालगंज(मीरजापुर):उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य के अध्यक्षता में अधिवक्ता सभागार में एक आवश्यक बैठक की गई ।बैठक में उप निबंधक कार्यालय के द्वारा सर्किल रेट के नई सूची जारी किए जाने की विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया प्रस्ताव की कॉपी उप जिलाधिकारी अजीत कुमार एवं उपनिबंधक महोदय को सोपा गया कहां की यदि सर्किल रेट वापस नहीं लिया जाता है तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
उप निबंधक कार्यालय लालगंज द्वारा सर्किल रेट बढ़ाए जाने से नाराज होकर अधिवक्ता एवं बादकारी तहसील का चक्रमण करते हुए विरोध जताया कहा कि सर्किल रेट बढ़ोतरी आम जनमानस के लिए बड़ी समस्या है जिसे वापस लिया जाए ।अधिवक्ताओं ने तहसील का चक्रमण करते हुए उप निबंधन को चेतावनी दी की यदि वापस नहीं लिया जाता है तो हम लोग मजबूर होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।ज्ञापन की कॉपी उप जिलाधिकारी अजीत कुमार व उपनिबंधक लालगंज को सौपा गया ।इस अवसर पर सचिव उमाशंकर सिंह पटेल, विजय सिंह मौर्य ,शिव शंकर यादव, उमेश चंद द्विवेदी ,स्वयं प्रकाश त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, विपिन तिवारी ,शिवम कुमार पांडे, सत्येंद्र त्रिपाठी ,अनिल कुमार दुबे ,मनीष कुमार शुक्ला, राजेश कुमार आदि भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
संभावित बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी ने बगही गांव व सम्पर्क मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
*बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने के साथ भोजन, पशुओं के चारे, प्रकाश, टार्च, छाता व नाव आदि की व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने का दिया निर्देश*


मीरजापुर 31 अगस्त 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत तहसील चुनार अंतर्गत ग्राम बगही/सम्पर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ से निपटने के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति एवं प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उप जिलाधिकारी चुनार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि तहसील क्षेत्र में कुल 13 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि आपदा की स्थिति में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राहत शिविरों में खाना बनाने वालों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के लिए भोजन की पर्याप्त व्यवस्था पहले से ही तैयार रखी जाए। इसके साथ ही पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारे की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में पशुधन की सुरक्षा भी प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है।उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया। साथ ही पर्याप्त संख्या में टार्च, छाता तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने को कहा। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए नावों की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूर्ण रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ चौकियों पर तैनात कार्मिकों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित की जाएं। साथ ही बाढ़ चौकियों पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की नियमित रूप से जांच की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य संभावित बाढ़ की स्थिति में जन-धन की क्षति को न्यूनतम करना है। उन्होंने ग्रामीणों से भी वार्ता कर पूर्व में आई बाढ़ की विस्तृत जानकारी ली। ग्रामीणों के द्वारा बाढ़ के दौरान कहां-कहां के गांव प्रभावित होते हैं उसके बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाढ़ चौकियों पर आवश्यक उपकरण एवं संसाधन उपलब्ध रखने के साथ-साथ कार्मिकों की सक्रियता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां बाढ़ आने के बाद नहीं, बल्कि उससे पहले पूरी होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित बाढ़ को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना दें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं संवेदनशील स्थानों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है तथा संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए ग्रामीणों से संपर्क बनाए रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आपदा के समय प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक समय से राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करते हुए कमियों को तत्काल दूर किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उप जिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह, तहसीलदार चुनार, ग्राम प्रधान बगही रेशू पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
महुगढ़ी जंगल में भटक रहे हाथी वनविभाग की टीम तलाश में जुटी
मीरजापुर।
मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से भटककर ड्रमंडगंज वनरेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह जंगल में शनिवार की रात एक नर हाथी एक मादा हथिनी के पहुंचने से जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर देर रात ड्रमंडगंज वनरेंज के वनदरोगा कुमार कार्तिकेय वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी तथा मध्यप्रदेश के हनुमना वनरेंज के रेंजर नयन कुमार तिवारी टीम के साथ मूर्तिहा जंगल पहुंचकर जीपीएस ट्रैकर मशीन से हाथियों की तलाश करते रहे। रविवार सुबह हाथियों का जोड़ा गंगहर जंगल से होते हुए महुगढ़ी पहाड़ के ऊपर घने जंगल में पहुंच गया। रविवार दोपहर वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी, वनकर्मी सियाराम पाल, महेंद्र सिंह, शिव नरेश तिवारी वाचर नन्हकू बबलू जीपीएस ट्रैकर मशीन से हाथियों के गले में लगे कालर आईडी से दोनों की लोकेशन जंगल में ट्रेस करते रहे। शाम पांच बजे दोनों हाथियों का लोकेशन बरम बाबा मंदिर के सामने जंगल में मिला। वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी ने बताया कि महुगढ़ी जंगल में हाथी और हथिनी के पदचिन्ह व जंगल में किए गए मल (लादी) को कई जगह देखा गया है। अभी हाथी के जोड़ा को देखा नही गया है। पदचिन्ह को देखते हुए तथा मध्यप्रदेश के हनुमना वनरेंज से मिले जीपीएस ट्रैकर मशीन से दोनों हाथियों को ढूढ़ा जा रहा है। वनरक्षक ने बताया कि हथिनी गर्भवती है। वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी ने बताया कि जंगल के आसपास गांवों में सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। डीएफओ राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि हाथियों का जोड़ा जंगलों में प्रवास करने के लिए मध्यप्रदेश के सीमावर्ती ड्रमंडगंज जंगल तक पहुंच गया है। हाथियों की सुरक्षा तथा आसपास गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। वनविभाग की टीम हाथियों की खोजबीन में जुटी हुई है।