/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जनपद के समस्त थाना परिसरों एवं रिजर्व पुलिस लाइन में चला विशेष स्वच्छता अभियान Sant Kabir Nagar
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जनपद के समस्त थाना परिसरों एवं रिजर्व पुलिस लाइन में चला विशेष स्वच्छता अभियान
रमेश दूबे

*पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान कर थाना परिसरों, मंदिर एवं आसपास के स्थानों को बनाया स्वच्छ एवं सुंदर*

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के क्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना परिसरों एवं रिजर्व पुलिस लाइन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना परिसरों में स्थित मंदिरों, मंदिर के आसपास के स्थानों, कार्यालय, बैरक एवं थाना परिसर के अन्य हिस्सों की विशेष साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया।

इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों तथा रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों द्वारा एकजुट होकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर एवं रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित मंदिरों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई करते हुए स्वेच्छा से सामूहिक श्रमदान किया। साथ ही कार्यालय, बैरक, परिसर एवं आसपास के स्थानों की साफ-सफाई कर उन्हें व्यवस्थित किया गया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को देखते हुए मंदिर परिसरों एवं आसपास के स्थानों की विशेष साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं एवं पुलिसकर्मियों के लिए स्वच्छ, सुंदर एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार किया गया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने अपने नियमित कर्तव्यों के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए टीम भावना, अनुशासन एवं सामूहिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व के अवसर पर थाना परिसरों एवं पुलिस लाइन में स्थित मंदिरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखना केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, सकारात्मक सोच, आस्था एवं कर्तव्य के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है।

समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सामूहिक श्रमदान से सेवा, स्वच्छता और संस्कार की भावना प्रदर्शित हुई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनपद के समस्त थाना परिसरों एवं रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित मंदिरों तथा उनके आसपास स्वच्छ, सुंदर एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार किया गया।
साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को थाना दुधारा की साइबर सेल टीम ने दिलाई राहत 10,000 रु0 की धनराशि कराई वापस

रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर * संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना दुधारा टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक के फ्राड का 10,000 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया गया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* श्र अब्दुल हसीब पुत्र अब्दुल वहीद निवासी ग्राम सेमरियावाँ थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर द्वारा बी०एड० में प्रवेश दिलाने के सम्बन्ध में एक व्यक्ति से सम्पर्क किया गया था। उक्त व्यक्ति के कहने पर आवेदक द्वारा 10,000 (दस हजार रुपये) हस्तांतरित किये गये थे, धनराशि हस्तांतरित किये जाने के उपरान्त उक्त व्यक्ति द्वारा आवेदक का फोन रिसीव नहीं किया जा रहा था, जिससे आवेदक को अपने साथ साइबर ठगी होने की आशंका हुई। इस पर आवेदक द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर साइबर शिकायत दर्ज करायी गयी। उक्त शिकायत की जाँच के क्रम में साइबर सेल थाना दुधारा द्वारा सम्बन्धित व्यक्ति से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके उपरान्त उक्त व्यक्ति द्वारा आवेदक से सम्पर्क कर उसकी 10,000 रु0 की सम्पूर्ण धनराशि वापस कर दी गयी। आवेदक द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क दुधारा की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
*साइबर सेल टीम:-* थानाध्यक्ष श्री अमित कुशवाहा, प्रभारी साइबर सेल उ0नि0 श्री अनिल मिश्रा, का0 अनुज कुमार, का0 ऋषिकेश यादव, का0 हर्ष सिंह व म0 का0 एकता सिंह ।
*अपील-* जनमानस से अनुरोध है कि किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत्काल Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें ।
होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 05 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

रमेश दूबे
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तहसीलदार सदर * अनुराग कुमार यादव* व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद * प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद * जय प्रकाश दुबे* एवं एसओजी प्रभारी मय टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

*घटना का विवरण-*

विगत कई दिनों से ग्राम सेमरा में NH-27 के किनारे स्थित होटल ग्रीन एण्ड रेस्टोरेन्ट में महिलाओं एवं लड़कियों का अनाधिकृत रूप से अधिक संख्या में आवागमन तथा बाहरी युवकों के आने-जाने एवं संदिग्ध/अवैध गतिविधियों की सूचना प्राप्त हो रही थी। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा होटल पहुंचकर मौके पर मौजूद व्यक्तियों से उक्त गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान होटल मालिक/कर्मियों एवं मौके पर मौजूद व्यक्तियों द्वारा उग्र होकर आसपास के लोगों से विवाद एवं आमदा-फौजदारी की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। मौके की स्थिति एवं स्थानीय लोगों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए पुलिस के हटने के पश्चात संज्ञेय अपराध कारित कर शांति व्यवस्था भंग किए जाने की आशंका उत्पन्न हो रही थी।
पुलिस द्वारा सभी व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु स्थिति सामान्य न होने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के उद्देश्य से 05 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएस के अन्तर्गत नियमानुसार हिरासत में लिया गया तथा उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत चालानी रिपोर्ट प्रेषित की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. चन्द्रकेतु सिंह पुत्र रामआज्ञा सिंह, निवासी लुचुई, थाना सहजनवां, जनपद गोरखपुर।
2. अखण्ड प्रताप सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी लक्षियाखास, थाना पटहेरवा, जनपद कुशीनगर।
3. अंकुश प्रजापति पुत्र अच्छेलाल, निवासी बकुलही, थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर।
4. आलोक भट्ट पुत्र भूपेन्द्रनाथ भट्ट, निवासी पुण्डा, थाना सहजनवां, जनपद गोरखपुर।
5. हरजीत मौर्या पुत्र सुखराम मौर्या, निवासी शनिचारा पूर्वी, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर।

*अन्य कार्रवाई-*

उक्त होटल की वैधता एवं संचालन संबंधी अभिलेखों की जांच हेतु संबंधित उप जिलाधिकारी, खलीलाबाद को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है, ताकि अभिलेखों एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया तथा अभियुक्तों के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।
वारंटियों पर महुली पुलिस का शिकंजा — दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, एक लंबे समय से चल रहा था फरार
रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,न्यायालय के आदेशों का सम्मान एवं कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने प्रभावी एवं सतर्क कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक अभियुक्त कई दिनों से फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश एवं निगरानी की जा रही थी।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

*सतत निगरानी और प्रभावी रणनीति से गिरफ्तारी*

थाना महुली पुलिस टीम द्वारा वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सुरागरसी, निगरानी एवं संभावित ठिकानों पर दबिश की कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस टीम ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक अभियुक्त कई दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था तथा उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा कई वारंट जारी किए गए थे। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं निगरानी के बाद फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

महुली पुलिस की स्पष्ट नीति — कानून से ऊपर कोई नहीं

थाना महुली पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सतर्कता, सक्रियता और निरंतर कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि न्यायालयीय आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित हो तथा कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी रहे।

महुली पुलिस का संकल्प है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ आमजन के बीच सुरक्षा, विश्वास और न्याय की भावना को और मजबूत किया जाए।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

- उपनिरीक्षक श्री सुरेश यादव
- उपनिरीक्षक श्री सोमनाथ मिश्रा
- का० अजीत गुप्ता
- का० सुनील कुमार सिंह

“कानून का सम्मान सर्वोपरि — वारंटी हो या अपराधी, महुली पुलिस की नजर से कोई दूर नहीं
लखनऊ में PM-SETU सम्मेलन में सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की प्रभावी सहभागिता
रमेश दूबे
कौशल विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजगार सृजन को लेकर साझा की समूह की पहल

लखनऊ, 30 अगस्त 2026। राजधानी लखनऊ में आयोजित PM-SETU सम्मेलन में कौशल विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण और उद्योगों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को तैयार करने को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्य मंत्री जयंत चौधरी सहित केंद्र सरकार, रक्षा क्षेत्र, उद्योग जगत और कौशल विकास से जुड़े अनेक वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर Superior Group of Industries की ओर से समूह के प्रमोटर्स के प्रतिनिधि के रूप में CHRO, Corporate Affairs & Legal, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने सम्मेलन में सहभागिता की और कौशल विकास तथा औद्योगिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं को साझा किया।

सम्मेलन के दौरान देशभर में PM-SETU योजना के विस्तार तथा ₹1,237 करोड़ से अधिक के नए निवेश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। PM-SETU योजना का उद्देश्य देश के Industrial Training Institutes (ITIs) को आधुनिक सुविधाओं, नई तकनीकों और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था से सुसज्जित करना है, ताकि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक कौशल प्रदान किया जा सके।

400 से अधिक युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण

सम्मेलन में Superior Group of Industries ने बताया कि समूह ने अपने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में कौशल विकास और प्रशिक्षण को निरंतर बढ़ावा दिया है। समूह की विभिन्न इकाइयों में अब तक 400 से अधिक युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि उद्योगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण देना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उद्योग और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय से युवाओं को न केवल रोजगार के लिए तैयार किया जा सकता है, बल्कि उन्हें भविष्य की औद्योगिक एवं तकनीकी चुनौतियों के लिए भी सक्षम बनाया जा सकता है।

प्रमोटर्स के नेतृत्व में औद्योगिक विस्तार और निवेश

डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने Superior Group of Industries के प्रमोटर्स के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किए जा रहे विभिन्न निवेश, औद्योगिक विस्तार तथा भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

उन्होंने बताया कि समूह लगातार अपनी औद्योगिक क्षमताओं को मजबूत करने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। समूह का प्रयास है कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास को भी प्राथमिकता दी जाए, जिससे उद्योग और समाज दोनों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

Hub-Spoke मॉडल से मजबूत होगा औद्योगिक प्रशिक्षण

PM-SETU के अंतर्गत एक Hub ITI और चार Spoke ITIs वाले क्लस्टर मॉडल के माध्यम से आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। यह मॉडल उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं और युवाओं के कौशल के बीच मौजूद अंतर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकों, आधुनिक मशीनरी और उद्योग-उपयोगी कौशल का प्रशिक्षण मिलने के साथ बेहतर रोजगार अवसरों के द्वार खुलेंगे। इससे देश के औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक कुशल मानव संसाधन तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

Skill India और Atmanirbhar Bharat को मिलेगी मजबूती

सम्मेलन में यह संदेश प्रमुखता से सामने आया कि सरकार, उद्योग और कौशल विकास संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी ही भारत के युवा कार्यबल को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की आधारशिला है।

Superior Group of Industries ने PM-SETU जैसी पहल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी से “Skill India” और “Atmanirbhar Bharat” के विजन को और अधिक मजबूती दी जा सकती है।

लखनऊ में आयोजित यह सम्मेलन कौशल विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण, निवेश और रोजगार सृजन के बीच बेहतर तालमेल की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। साथ ही, यह पहल भारत के युवाओं को भविष्य की औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप तैयार करने और राष्ट्र निर्माण में उद्योगों की भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।
साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को थाना दुधारा की साइबर सेल टीम ने दिलाई राहत, ₹10,000/- की धनराशि कराई वापस
रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम तथा साइबर अपराध के पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुधारा की साइबर सेल टीम द्वारा सतत एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक साइबर फ्रॉड पीड़ित की ₹10,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई है।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
आवेदक निहाल अहमद पुत्र श्री सगीर अहमद, निवासी ग्राम बजहरा, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर द्वारा दिनांक 01 जून, 2026 को साइबर फ्रॉड के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
आवेदक के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को आवेदक का परिचित बताते हुए विश्वास में लिया तथा छल-कपट करके आवेदक से कुल ₹25,000/- की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा ली। कुछ समय पश्चात आवेदक को अपने साथ साइबर ठगी होने की जानकारी हुई, जिसके उपरांत उसके द्वारा तत्काल साइबर फ्रॉड के संबंध में शिकायत संख्या 33106260123078 दर्ज कराई गई।
शिकायत प्राप्त होते ही थाना दुधारा की साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त का0 ऋषिकेश यादव व अन्य द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से प्रभावी समन्वय एवं निरंतर पैरवी की गई। पुलिस टीम के त्वरित एवं सराहनीय प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रथम चरण में पीड़ित की ₹10,000/- की धनराशि उसके खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
शेष धनराशि की वापसी के लिए संबंधित बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों से निरंतर पत्राचार एवं प्रभावी पैरवी की जा रही है। पुलिस द्वारा शेष धनराशि की बरामदगी/वापसी हेतु आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी है।
पीड़ित द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एवं थाना दुधारा की साइबर सेल टीम द्वारा की गई त्वरित, प्रभावी एवं सराहनीय कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
*साइबर सेल टीमः-*
• थानाध्यक्ष श्री अमित कुशवाहा
• उ0नि0 श्री अनिल मिश्रा (प्रभारी साइबर सेल)
• का0 अनुज कुमार
• का0 ऋषिकेश यादव
• रिक्रूट का0 हर्ष सिंह
• म0 रिक्रूट का0 एकता सिंह
*जनहित में अपीलः-*
जनमानस से अपील है कि किसी भी अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी ऑफर अथवा किसी व्यक्ति द्वारा परिचित बनकर धनराशि की मांग किए जाने पर बिना सत्यापन के कोई भी वित्तीय लेन-देन न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि को सुरक्षित रखने एवं वापस कराने का प्रयास किया जा सके।
बखिरा पुलिस द्वारा 10 गुण्डा एक्ट में जिलाबदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर लुक छिप कर जनपद में कर रहा था निवास

रमेश दूबे

                  
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर * संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर * सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्वदवन सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बखिरा * उमाशंकर त्रिपाठी* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन व गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जिलाबदर अभियुक्त शिवम यादव पुत्र राजबहादुर यादव निवासी देवकली थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को दिनाँक 30.08.2026 को बभनी चौराहे के पास से जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । उक्त गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0 341/2026 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्ड नियत्रंण अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

विदित हो कि उक्त अभियुक्त को जिला प्रशासन द्वारा छः माह की अवधि के लिए जनपद सन्तकबीरनगर से जिलाबदर का आदेश दिया गया था । अभियुक्त को इस आदेश का तामिला भी आदेशोपरान्त करवा दिया गया था, उसके उपरान्त भी अभियुक्त जनपद की सीमा में लुक छिप कर निवास कर रहा था । जिलाबदर आदेश के उल्लंघन के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. शिवम यादव पुत्र राजबहादुर यादव निवासी देवकली थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त शिवम यादव* -
1. मु0अ0सं0 134/2024 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
2. मु0अ0सं0 255/2024 धारा 351(3),352 बीएनएस थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
3. मु0अ0सं0 475/2025 धारा 115(2),351(2),352,74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
4. मु0अ0सं0 490/2025 धारा 351(3),352 बीएनएस थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
5. मु0अ0सं0 07/2023 धारा 147/149/323/504/506 भा0द0वि0 थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
6. मु0अ0सं0 53/2026 धारा 151(2),105 बीएनएस थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*
उ0नि0 श्री सुरेन्द्र यादव, हे0का0 अजय कुमार सिंह, का0 अनूप यादव, का0 अमित यादव ।
बहू-बेटियों की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, महुली पुलिस का संकल्प है
रमेश दूबे

*मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं एवं बालिकाओं को अधिकारों, साइबर सुरक्षा एवं हेल्पलाइन के प्रति किया जागरूक*

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।*

थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में दिनांक 30.08.2026 को उ0नि0 श्री नागेन्द्र पाण्डेय, म0हे0का0 पुष्पा यादव, महिला कांस्टेबल शालिनी तिवारी एवं महिला पीआरडी उषा द्वारा “बहू-बेटी सम्मेलन” आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

*“जिस घर की बेटी सुरक्षित है, वही समाज वास्तव में मजबूत है।”*

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

महिलाओं एवं बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा, छेड़छाड़ या साइबर अपराध को चुपचाप सहना नहीं है। आवाज उठाना ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है और पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है।

*सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी*

- वूमेन पावर लाइन – 1090
- पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
- एम्बुलेंस सेवा – 108
- चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
- स्वास्थ्य सेवा – 102
- महिला हेल्पलाइन – 181
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
- साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930

कार्यक्रम में गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में सरल एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई तथा जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए।

मनचलों के विरुद्ध महुली पुलिस की पैनी नजर

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत थाना महुली पुलिस द्वारा 03 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 80 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। अनुशासन एवं भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी देते हुए 08 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, जबकि 72 व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।

महुली पुलिस का संदेश

“बेटियां किसी डर में नहीं, अपने सपनों के साथ बड़ी हों—यही मिशन शक्ति का उद्देश्य है।
बहू-बेटियां सम्मान से रहें, निर्भय होकर आगे बढ़ें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें—इसके लिए महुली पुलिस पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़ी है।”

महुली पुलिस का संकल्प है—
सम्मान हर बेटी का,
सुरक्षा हर महिला की,
और विश्वास हर परिवार का।

“सुरक्षित नारी—सशक्त समाज,
सशक्त समाज—मजबूत राष्ट्र।”यदि चाहें तो मैं इसका SP सर को भेजने के लिए 4–5 लाइन का बेहद प्रभावशाली WhatsApp संदेश भी बना सकता हूँ।
प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश पांडेय बने इस अगस्त माह‌ के जिले के सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी, एसपी संदीप कुमार मीणा ने सौंपा प्रशस्ति पत्र
रमेश दूबे

- कर्तव्यनिष्ठा, फरियादियों से परिवार जैसा व्यवहार, कर्तव्य पराणयता, संवेदनशीलता,

- व्यक्तिगत कार्य कुशलता, सूझ बूझ, मेहनत, लगन और सरकार की प्राथमिकताओं के लिए मिलता है यह सम्मान

संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय को (COP of the month) अगस्त माह का जिले का सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी घोषित किया है। श्री पांडेय को यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सूझ बूझ, कर्मठता और उनके मानवीय दृष्टिकोण के चलते प्रदान हुआ है।
थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने अपनी तैनाती के समय से ही थाना कैंपस को सजाने संवारने से लेकर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया। श्री पांडेय द्वारा थाना परिसर की साज सज्जा, नवीनतम मेस की स्थापना, भवनों के रंग रोगन और शानदार लाइटिंग के किए गए इंतजाम की पहले  से ही सराहना होती रही है। फरियादियों के लिए उनके द्वारा बैठने के इंतजाम से लेकर उनके लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था किया। फरियादियों से स्नेह और सम्मान के साथ उनकी पीड़ा सुनना और उसका त्वरित निस्तारण उनकी दिनचर्या रही है। सोशल पुलिसिंग के सहारे जटिल मामलों को निपटाने में उन्हें महारत हासिल है। यूं तो यही सारी प्राथमिकताएं सरकार और शासन के नीतियों का आधार होती हैं। लेकिन धरातल पर उनका क्रियान्वयन बहुत कम देखने को मिलता है। ऐसे में महुली थाना क्षेत्र की आवाम दुर्गेश कुमार पांडेय जैसे पुलिस अधिकारी की इस कर्तव्यनिष्ठा  उनकी कर्मठता की साक्षी रही है। श्री पांडेय की इस कर्मठता और सरकार के नीतियों को धरातल पर सफलता पूर्वक उतारने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने अगस्त माह का सर्वश्रेष पुलिस अधिकारी का सम्मान देकर उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा। अपने कमांडर को यह सम्मान मिलने पर महुली थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें बधाई दिया है।
চণ্ডীগড় লেডিজ অ্যান্ড জুনিয়র গল্ফ চ্যাম্পিয়নশিপে রাউন্ডগ্লাস গল্ফ অ্যাকাডেমির দাপট, চ্যাম্পিয়ন হলেন গুনতাস কৌর সান্ধু*
*খেলা*
*স্পোর্টস ডেস্ক:* ঘরের মাঠে দাপট বজায় রেখে রাউন্ডগ্লাস গল্ফ অ্যাকাডেমির (আরজিজিএ) খেলোয়াড়রা আইজিইউ চণ্ডীগড় লেডিজ এবং জুনিয়র গার্লস গল্ফ চ্যাম্পিয়নশিপ ২০২৬-এ শীর্ষ সম্মান জয় করেছে। ২৫ থেকে ২৮ আগস্ট চণ্ডীগড় গল্ফ ক্লাবে আয়োজিত এই অত্যন্ত প্রতিযোগিতামূলক টুর্নামেন্টে আরজিজিএ-র প্রতিভাবান খেলোয়াড়রা জাতীয় স্তরের সেরা গল্ফারদের পিছনে ফেলে দিয়েছেন।

অ্যাকাডেমির হয়ে গুনতাস কৌর সান্ধু দুর্দান্ত পারফর্ম করে লেডিজ, ক্যাটেগরি এ এবং ক্যাটেগরি বি ডিভিশনে ওভারঅল বিজয়ীর মুকুট জিতেছেন। আরজিজিএ-র এই তারকা খেলোয়াড় কম্বাইন্ড এ এবং বি গার্লস ক্যাটেগরিতেও বিজয়ী ট্রফি জিতেছেন।

৫৪-হোলের এই ইভেন্টে সান্ধু দুর্দান্ত ফর্মে ছিলেন। ৭৪-এর সলিড স্কোর দিয়ে শুরু করার পর, তিনি দ্বিতীয় দিনে ৭০-এর দুর্দান্ত ২-আন্ডার-পার স্কোর করে লিডারবোর্ডে শীর্ষস্থান দখল করেন। এরপর তিনি শেষ রাউন্ডে সংযম বজায় রেখে ৭৩ স্কোর করেন এবং ২১৭-এর চিত্তাকর্ষক মোট স্কোর নিয়ে প্রতিযোগিতা শেষ করেন। তাঁর দুর্দান্ত শট-মেকিং নিশ্চিত করে যে তিনি ওভারঅল স্ট্যান্ডিংয়ে তাঁর নিকটতম প্রতিদ্বন্দ্বীদের থেকে পাঁচ স্ট্রোকে এগিয়ে রয়েছেন।

অ্যাকাডেমির এই দুর্দান্ত সপ্তাহে ওজস্বিনী সারস্বত উল্লেখযোগ্য ধারাবাহিকতা দেখিয়ে ক্যাটেগরি বি গার্লস খেতাব জিতেছেন। গত বছর এই একই টুর্নামেন্টে ক্যাটেগরি সি-র চ্যাম্পিয়ন হওয়া সারস্বত দুর্দান্তভাবে নিজেকে নতুন ক্যাটেগরিতে মানিয়ে নিয়েছেন। তিনি ৭৫, ৭৪ এবং ৭৪-এর তিনটি অত্যন্ত স্থিতিশীল রাউন্ড খেলেন এবং মোট ২২৩ স্কোর করেন। তাঁর এই দুর্দান্ত পারফরম্যান্স তাঁকে কেবল ক্যাটেগরি বি-র মুকুটই এনে দেয়নি, বরং কঠিন প্রতিযোগিতাপূর্ণ কম্বাইন্ড এ এবং বি ক্যাটেগরিতে তাঁর আরজিজিএ টিমের সতীর্থের ঠিক পিছনে থেকে রানার্স-আপের স্থানও নিশ্চিত করে।

অ্যাকাডেমির এই দুর্দান্ত পারফরম্যান্সকে আরও বিশেষ করে তুলেছেন রাবাব কাহলোন। তিনি দুর্দান্ত খেলা দেখিয়ে ক্যাটেগরি বি গার্লস ডিভিশনে তৃতীয় স্থান অর্জন করেছেন। কাহলোন মোট ২৩০ স্কোরের জন্য ৭৬, ৭৭ এবং ৭৭-এর স্থিতিশীল রাউন্ড করেছেন, যার ফলে টুর্নামেন্টের পোডিয়ামে আরজিজিএ-র শক্তিশালী উপস্থিতি নিশ্চিত হয়েছে।

সান্ধু, সারস্বত এবং কাহলোনের এই দুর্দান্ত সাফল্য রাউন্ডগ্লাস গল্ফ অ্যাকাডেমিতে গড়ে ওঠা এলিট, হাই-পারফরম্যান্স ট্রেনিং ইকোসিস্টেমের একটি শক্তিশালী প্রমাণ।

মর্যাদাপূর্ণ চণ্ডীগড় গল্ফ ক্লাবে অবস্থিত এই অ্যাকাডেমি নিজেকে ভারতের শীর্ষ গল্ফারদের জন্য দেশের প্রধান ডেভেলপমেন্ট সেন্টার হিসাবে ক্রমাগত প্রতিষ্ঠিত করছে। এখানে খেলোয়াড়দের ভারতের নম্বর ১ প্রফেশনাল গল্ফার এবং ব্র্যান্ড অ্যাম্বাসেডর শুভঙ্কর শর্মার নির্দেশনায় বিশ্বমানের ক্রীড়া পরিবেশ প্রদান করা হয়।

ছবি: সৌজন্যে অ্যাকাডেমি।