/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ मनकामनेश्वर महादेव मंदिर Muzaffernagar12
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ मनकामनेश्वर महादेव मंदिर

आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर। भारतीय कॉलोनी, नई मंडी स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव शिव मंदिर में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कथा व्यास पंडित अरुण मिश्रा महाराज ने मधुर वाणी एवं भजनों के माध्यम से भगवान श्रीराम जन्म सहित अनेक सुंदर प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर मंडी समिति के व्यापारी नेता एवं नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कथा श्रवण कर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि जन्माष्टमी के अवसर पर भाद्रपद मास में आयोजित होने वाली यह श्रीमद्भागवत कथा 18 वर्षों से निरंतर मंदिर प्रांगण में आयोजित की जा रही है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना हुआ है।
चेयरमैन मीरापुर जमील अहमद बने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मीरापुर के नगर पंचायत के चेयरमैन जमील अहमद को संगठन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव ने  जमील अहमद के कार्य एवं मेहनत को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जमील अहमद ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे जिम्मेदारी से निभाएंगे तथा भारतीय किसान यूनियन व चौधरी टिकैत की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।जमील अहमद को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों एवं संगठन से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी ।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जमील अहमद
टीम द्वारा बाल श्रम कराने वाले कारोबारियों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए, इससे कारोबारियों में खलबली मच गई
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )मीरापुरः सोमवार की दोपहर श्रम विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त टीम ने बाल श्रम की रोकथाम के लिए जानसठ व मीरापुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर कई किशोर को बंधन मुक्त कराया। टीम द्वारा बाल श्रम कराने वाले कारोबारियों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए, इससे कारोबारियों में खलबली मच गई।
सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह के निर्देशन में दोपहर को शुरू हुए इस अभियान के तहत टीम ने जानसठ में के बाजार व मीरापुर रोड तथा हाईवे बाइपास, मीरापुर में मदान चौक, कैथोड़ा और बस स्टैंड के आसपास के होटलों, ढाबों, गैरेजों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की। टीम ने वहां काम कर रहे किशोरों की उम्र के दस्तावेजों की जांच की और बाल श्रम में झोंके गए 10 बच्चों को बंधनमुक्त कराया। नियमों का उल्लंघन मिलने पर आठ कारोबारियों को नोटिस थमाए गए। सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह ने चेतावनी दी कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से मजदूरी करवाना गंभीर कानूनी अपराध है और बच्चों का पहला हक सिर्फ शिक्षा है। नियमों की अवहेलना करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि बंधन मुक्त कराए गए बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था के सचिव मेहर चंद ने कहा कि बच्चों के हाथों में काम की जगह किताबे होनी चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि बाल श्रम दिखने पर तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस नंबर 112 पर सूचना दें। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विंध्याचल शुक्ला, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी सत्येंद्र नागर, एसआई जगत सिंह तथा ग्रामीण समाज विकास केंद्र के प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह और राहुल सिंह मौजूद रहे।
शहीद सचिन की वीरता को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )शहीद सचिन गुर्जर की दसवीं पुण्यतिथि मनायी- दस वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के हमले में शहीद हुए गांव रूमालपुरी निवासी शहीद सचिन गुर्जर की दसवीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस दौरान गणमान्य नागरिको ने शहीद सचिन की वीरता को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

दस वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में शहीद हुए मीरापुर के गांव रूमालपुरी निवासी शहीद सचिन गुर्जर की दसवीं पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम हवन यज्ञ किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों व गणमान्य लोगों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ ग्रामीणों ने आहुति देकर शहीद को श्रद्धांजलि दी तथा इसके बाद शोकसभा का आयोजन किया गया।शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर शहीद की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में एसडीएम जानसठ रश्मि लाम्बा,नायाब तहसीलदार अजय कुमार, रालोद नेता अमरनाथ पाल, सुरेन्द्र मुखिया, समाजसेवी पुष्पेन्द्र प्रधान,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि किरण,पंकज प्रधान,मा०महकार सिंह,शहीद सचिन गुर्जर के चाचा विजय सिंह, मा०ऋषिपाल,हरबीर सिंह,जयविंदर आर्य,ब्रजपाल सिंह,नजर सिंह गुर्जर,स०बलजीत सिंह,समाजसेवी अंकुर भाटी समेत सैकडों नागरिकों ने शहीद सचिन गुर्जर की प्रतिमा के समक्ष पुष्पाजंलि अर्पित की। शहीद सचिन गुर्जर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नायाब तहसीलदार अजय कुमार ने कहा कि भारत माता वीरों की धरती है हमें शहीद सचिन पर गर्व है। पुष्पेन्द्र प्रधान ने कहा कि शहीद सचिन गुर्जर का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। इस दौरान शहीद सचिन गुर्जर की पत्नि मीनू व पुत्र सार्थक व पिता भूषण गुर्जर,भाई मा०ध्यान सिंह व अंकित गुर्जर भावुक हो गये उन्होंने अश्रुपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान मुख्यरूप से कैप्टन सुभाष,अनंगपाल सिंह,राकेश कुमार आढ़ती,अवतार सिंह प्रधान, अमरदीप गुर्जर,भंवर सिंह, जवाहर सिंह, श्यामवीर सिंह,मायाराम प्रधान आदि ने भी शहीद सचिन गुर्जर को पुष्पाजंलि अर्पित की।
मीरापुर के गांव रुमालपुरी में शहीद सचिन गुर्जर को श्रद्धांजलि अर्पित करते गणमान्य लोग।
मीरापुर में कई बैंक शाखाओं में दलालों का बोलबाला
विपिन राठौर

भुगतान कराने से लेकर लोन कराने तक दलालों के इशारों पर काम होने का आरोप

कमीशन लेकर लोन पास कराने की चर्चा

मीरापुर।संवाददाता-मीरापुर क्षेत्र की कई बैंक शाखाओं में दलालों का बोलबाला हैं। आरोप है कि बैंकिंग कार्यों में दलालों की सक्रियता के चलते आम ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मीरापुर कस्बें की कई बैंक शाखा पिछले कुछ समय से चर्चाओं में है नागरिकों का आरोप है कि भुगतान कराने से लेकर लोन संबंधी कार्यों तक में कुछ बिचौलिया दलालों की बैंक शाखाओं में अहम भूमिका रहती है। आरोप है कि कुछ दलाल बैंक कर्मियों से मिलीभगत करके नागरिकों से कमीशन लेकर लोन स्वीकृत कराने का दावा करते हैं। और उनका आर्थिक शोषण करते है दलालों का बैंक शाखाओं में प्रभाव होने के चलते जरूरतमंद व आम ग्राहकों को लोन स्वीकृत कराने के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है| स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंकिंग सेवाएं आम नागरिकों के लिए सरल और पारदर्शी होनी चाहिए।किन्तु मीरापुर कस्बें व ग्रामीण क्षेत्र की कई शाखाएं दलालों को लेकर चर्चा में है नागरिक ब्रजपाल चौधरी,आमिर खान,दीपक चौधरी,मौ.इरफान,सोहनवीर सिंह,जावेद ,वीरेन्द्र प्रजापति आदि ने उच्चाधिकारियों से मामलें निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
मीरापुर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबन्धन पर्व,बहन ने भाई के कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

विपिन राठौर

मीरापुर।संवाददाता-क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनो ने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। इस दौरान भाईयों ने भी बहनों को सदा रक्षा करने का वचन दिया।
मीरापुर क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। भाई बहन के पवित्र प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। जिसके बाद भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। नन्हें मुन्ने बच्चों ने रंग बिरंगे नए कपड़े पहनकर बहनों से राखी बंधवाई। बहनों ने रक्षासूत्र बांधने के साथ माथे पर तिलक लगाया। महिलाओं ने सर्वप्रथम घरों में पूजा अर्चना कर सोन जिमाये तथा भगवान श्री गणेश व भगवान श्री कृष्ण को राखी बांधी।इस दौरान कस्बे के बाजार में मिठाई व राखियों की दुकानों पर भीड़ रही। रक्षाबंधन के पर्व पर  बसों में भारी भीड़ रही।त्यौहार के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।कस्बें व ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त करती रही।
एसएसएम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। इंदिरा कॉलोनी स्थित एसएसएम पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास के प्रतीक इस पर्व को बेहद खूबसूरत अंदाज में मनाया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों के माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों को मिठाई खिलाकर हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता त्यागी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार है। उन्होंने बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

रक्षाबंधन समारोह के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी-खुशी और उल्लास से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं।
वरिष्ठ पत्रकार प०विनोद नागर की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
।संवाददाता-मीरापुर  के वरिष्ठ पत्रकार प० विनोद नागर की द्वितीय पुण्यतिथि पर कस्बे के गणमान्य नागरिकों,पत्रकारों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आँखों से उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की|

मीरापुर कस्बें के वरिष्ठ पत्रकार प० विनोद नागर की मंगलवार को द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई।जिसमें कस्बें के गणमान्य नागरिकों,पत्रकारों व अधिवक्ताओं ने स्व०प० विनोद नागर की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र के सम्मुख श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान समाजसेवी पूर्व प्रधान हाजी महबूब आलम ने कहा कि विनोद नागर बहुत ही स्पष्टवादी सरल व्यवहार के धनी शिक्षविद,पत्रकार,समाज सुधारक थे वो हमेशा हमारे दिल मे रहेंगे। हम उन्हें कभी नही बुला सकते।वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण शर्मा ने कहा कि स्व० विनोद नागर ने शिक्षा के क्षेत्र में व पत्रकारिता जगत में अपनी अमित पहचान बनाई हुई थी।वरिष्ठ पत्रकार प0 राहुल शर्मा ने कहा कि सामाजिक कार्यो के प्रति वह पूर्णतः समर्पित थे।समाज मे उनके द्वारा दिये गए योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता उन्होंने कहा कि स्व०विनोद नागर जैसे शख्शियत को शब्दों में बयां नही किया जा सकता।उनके पुत्र डॉ मयूर नागर ने भावुक होते हुए अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके पिता बेहद प्रतिभाशाली व्यक्ति थे उन्होंने कभी समस्याओं से भागना नही सिखाया।उन्हें बुलाना हमारे लिए असम्भव है।कृषक शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल कासमपुरखोला के प्रधानाचार्य शिक्षाविद अमित कुमार ने कहा कि विनोद नागर मीरापुर क्षेत्र की एक प्रमुख शख्शियत थे उन्होंने पत्रकारिता जगत में अपनी लेखनी से अमित पहचान बनाई थी,इस दौरान स्व० विनोद नागर की धर्मपत्नी अंजू नागर की आंखे नम हो गयी।इस दौरान विद्यालय में उनकी स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रधानाचार्य शिवकुमार,अंजू नागर, अरुण शर्मा,शाहनवाज सोनू,शिक्षाविद रोहिल सिंह,सोनू धीमान,शेखर राजपूत,वेदप्रकाश,ओमबीर सिंह,योगेन्द्र सिंह,लक्ष्मी रानी आदि शामिल रहे है।
मीरापुर में स्व०विनोद नागर को श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग
सहारनपुर मंडल स्तरीय कुश्ती चैम्पयनशिप में मीरापुर के एसडी इंटर कॉलेज का दबदबा
(विपिन राठौर मीरापुर (मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर।संवाददाता-सहारनपुर मंडल स्तरीय कुश्ती चैम्पयनशिप में मीरापुर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज के छात्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। कॉलेज के कक्षा 8 के छात्र मौ. अशमीर ने मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मौ. अशमीर का चयन प्रदेश स्तर पर गोरखपुर में आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

शाहपुर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आयोजित सहारनपुर मंडल स्तरीय कुश्ती चैम्पियनशिप में मीरापुर  के सनातन धर्म इंटर कॉलेज के कक्षा 8 के छात्र मौ.कश्मीर ने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को धूल चटाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया साथ ही गोरखपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय कुश्ती चैम्पियनशिप में भी अपना स्थान पक्का कर लिया और कस्बें व कॉलेज का नाम रोशन कर दिया,छात्र मौ.अश्मीर की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।मंगलवार को छात्र के कॉलेज पहुंचने पर विद्यालय के प्रबंधक सिद्धार्थ राजवंशी एडवोकेट एवं प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने उसे सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने मौ. अशमीर के उज्ज्वल प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
मंडल स्तरीय कुश्ती में गोल्ड मैडल जीतने वाले मीरापुर के एसडी इंटर कॉलेज के छात्र अश्मीर को सम्मानित करते प्रबंधक व प्रधानाचार्य
कला प्रतियोगिता का आयोजन,छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर|संवाददाता-कस्बें की शिक्षण संस्थान बसन्त शिक्षा सदन इ कॉलेज में इंटर कॉलेज स्तरीय कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया,कॉलेज प्रबंधन ने विजेता छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया
मंगलवार को कस्बें के बसन्त शिक्षा सदन इण्टर कॉलेज में कॉलेज संस्थापक विनोद कुमार की स्मृति में की स्मृति में इण्टर कॉलेज स्तरीय कला(आर्ट) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,प्रतियोगिता में सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मीरापुर,राजकीय इंटर कॉलेज कुतुबपुर,वरुण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज कुतुबपुर,बसंत कन्या इंटर कॉलेज व बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज मीरापुर समेत आधा दर्जन स्कूल के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने  प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया,निर्णायक मंडल में कृषक शिक्षा निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य अमित कुमार,कनक कोरी और शिक्षिका अनुराधा रहें ,प्रतियोगिता में सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मीरापुर की दो छात्रा मंतशा पुत्री आरिफ व लायबा पुत्री शहजाद सयुंक्त रूप से प्रथम,इसी कॉलेज की छात्रा शारिया पुत्री मुशर्रफ व बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की छात्रा बुशरा पुत्री जान मौहम्मद सयुंक्त रूप से द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज कुतुबपुर का छात्र अभय कुमार पुत्र संजीव तथा गोमती कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया भारती पुत्री मनोज कुमार सयुंक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहें,प्रतियोगिता का आयोजन कराने वाले बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज प्रबंधन की तरफ से अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं  को प्रशस्तिपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया,प्रबंधक डॉ मयूर नागर व निदेशक अन्जू नागर ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की|
मीरापुर के बसन्त शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आयोजित कला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरुष्कार देते अतिथि