गनपत सहाय महाविद्यालय में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का सफल आयोजन*
सुल्तानपुर। स्थानीय गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की सभी पाँचों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.ओम प्रकाश पाण्डेय ‘बजरंगी’ की प्रेरणा तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ.शाहनवाज आलम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ.दीपा सिंह,डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि, डॉ.भोलानाथ,डॉ.देवेन्द्र नाथ मिश्र तथा बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्राध्यापकों ने ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा और सुना।
प्रधानमंत्री के संबोधन ने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक होने,स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना ही नहीं बल्कि खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन, नेतृत्व,टीम भावना, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण के महत्व को समझाना भी रहा।वक्ताओं ने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके मानसिक एवं सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।नियमित खेलकूद से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, समय-प्रबंधन, सहयोग की भावना,निर्णय लेने की क्षमता तथा संघर्ष से जूझने का साहस विकसित होता है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि आज का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है।यदि युवा शिक्षा के साथ खेल और स्वस्थ जीवनशैली को भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं तो भारत को स्वस्थ,सक्षम और विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को और गति मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी रुचि के अनुसार किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ें तथा खेलों को केवल प्रतियोगिता नहीं,बल्कि जीवन में अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने का माध्यम मानें।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण को विद्यार्थियों ने गंभीरता एवं उत्सुकता के साथ देखा।इस दौरान महाविद्यालय परिसर में खेलों के प्रति जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न संदेशों को भी साझा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने यह भी कहा कि भारत में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।आवश्यकता इस बात की है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले। महाविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करके उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ-साथ स्वस्थ जीवन मूल्यों का विकास किया जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों,कार्यक्रम अधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वस्थ भारत,सशक्त युवा और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
Aug 31 2026, 01:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.8k