/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png StreetBuzz स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, घबराएं नहीं बचाव करें* Farrukhabad1
स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, घबराएं नहीं बचाव करें*

*बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी को न करें नजरअंदाज, समय पर लें चिकित्सकीय सलाह*

      फर्रुखाबाद । स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। वर्तमान में जिले में स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन संभावित स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। लोहिया अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त बेड और चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध रखने की तैयारी की गई है।
      मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, अत्यधिक कमजोरी अथवा सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लिया जाए।
      उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों में संभावित मरीजों की पहचान, निगरानी और उपचार की व्यवस्था सक्रिय रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना समय से उपलब्ध कराई जाए। अस्पतालों में आवश्यक दवाओं और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जाए।
      सीएमओ ने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकना, हाथों की नियमित सफाई रखना, बीमार व्यक्ति के निकट संपर्क से बचना तथा भीड़भाड़ वाली जगहों पर आवश्यक सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
      उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन लापरवाही भी नहीं बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण*

*स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार एवं मरीजों की सुविधा के दिए निर्देश*


फर्रुखाबाद । जिला महिला चिकित्सालय का जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने औचक निरीक्षण कर अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने महिला वार्ड, शिशु वार्ड एवं एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीडियाट्रिक वार्ड में स्थापना से संबंधित पदों पर आवश्यक तैनाती के लिए शासन को मांग पत्र तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक शासन स्तर से पदों पर तैनाती नहीं हो जाती, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में महिला अस्पताल में तैनात पीडियाट्रिशियन स्टाफ का सहयोग लिया जाए, ताकि नवजात एवं बच्चों को उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि विवेकाधीन कोष से एसएनसीयू के लिए आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति की कार्यवाही पूर्ण कराई जाए, जिससे गंभीर नवजात शिशुओं को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जनमानस की सुविधा एवं पारदर्शिता के दृष्टिगत निर्देश दिए कि ऑपरेशन थिएटर के बाहर रोस्टर के अनुरूप सर्जरी करने वाले चिकित्सकों की सूची चस्पा की जाए, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को संबंधित चिकित्सक के बारे में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

फर्रुखाबाद। खेलों से शरीर स्वस्थ और सुडौल रहता है इसलिए सभी को खेल प्रतियोगिताओ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे शरीर निरोगी बन सके l
राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुलिस लाइन फतेहगढ़ परेड ग्राउंड में बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
सतनामी साधो बालक बालिकाओं को दे रहे सादा भोजन उच्च विचार की शिक्षा
फर्रुखाबाद।
सनातनियों के लिए जिस प्रकार सावन का महीना पावन है उतना ही सतनामी साधो के लिए भी ये सावन का महीना पावन और श्रेष्ठ माना जाता रहा है, साध समाज प्रमुख अमर साध ने बताया की सतनामी साधो के इतिहास से ये पता चलता है की साल भर साध अपनी जीविका चलाने हेतु अल्प व्यापार रोजगार किया करते थे पर सावन के महीने में सिर्फ मालिक का नाम और सुमरन ध्यान को ही अपनी वरीयता देते थे, आज से २ दशक पहले तक सतनामी साधो की एक टोली इसी सावन महीने के दौरान गंगा किनारे स्थित पुरानी विसरातों में बने दरीचो में चटाई बिछा कर रहते थे और वही पर सात्विक और स्वच्छ भोजन बना कर ग्रहण किया करते थे और अधिकांश समय सिर्फ और सिर्फ मालिक के नाम ज्ञान और ध्यान में व्यतीत किया करते थे।
जैसा की कहा जाता है की जैसे हमारे बड़ों के आचरण जैसे होंगे वैसा ही हमारा समाज बन के तैयार होगा इसी तर्ज पर आज भी साध समाज चल रहा है । इस सावन के महीने में फर्रुखाबाद साधवाडा में स्थित चौकी साधन में प्रमुख रूप से २ जगह बाल सभा का आयोजन किया जा रहा है जो की विगत वर्षों से निरंतर होता आ रहा है। इसमें एक बाल सभा बालिकाओं की लगती है जिसकी वर्तमान में प्रमुख निर्दोष बुआ है जिनके द्वारा बालिकाओं को सावन महीने में सिर्फ ज्ञान रूपी वार्ता और सत्य का अनुसरण करना अपने विचारों में सादगी के साथ साथ अपने भोजन में सात्विकता लाना *"सादा भोजन उच्च विचार"* वाली कहावत को चरितार्थ होते सहज ही देखा जा सकता है। इस दौरान उनकी सहयोगी के रूप में प्रेम कुमारी बाई सुधा बाई, जोगिना बाई, मधु बाई, शशी बाई, कामिनी,सोनाली, समता, मोनिका, गुंजन,विनीता, प्रीति, शिखा व अन्य बाईयों का सहयोग निरंतर बना रहता है।
वही दूसरी ओर बालकों की सभा लगती है जिसमें बच्चों को सत्य और ईमानदारी की राह दिखाने का कार्य ज्ञानप्रकाश साध, लोकेंद्र भान साध, सुनील साध, अखिलेश साध, सुनील साध (२) अनमोल साध, शिवम साध व अन्य साध मार्ग दर्शक के रूप में अपनी भूमिका का निर्भाव करते है। इस सभा का सफल संचालन कपिल साध करते है। इन बालक और बालिकाओं के द्वारा पूरे महीने जो सच्ची लगन और श्रद्धा से इस नेक कार्य में लगते है उनको साध संगत की तरफ से अंत में प्रोत्साहन के रूप में कुछ सप्रेम भेट इनाम के रूप में भी दी जाती है और उसके बाद इन भोले नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल उठते है जिनको देख कर हम सभी का हृदय भी भाव विभोर हो जाता है।
जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध, किया संवाद जिलाधिकारी
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा


फर्रुखाबाद । तहसील अमृतपुर के विकासखण्ड राजेपुर अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने ग्राम अल्हादपुर भटौली, फकरपुर, कोदरी सारंगपुर एवं करनपुर घाट सहित रामगंगा नदी का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, प्रभावित परिवारों की संख्या, आवागमन, पेयजल, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा राहत सामग्री के वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की, उन्होंने निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर लोगों की आवश्यकताओं का तत्काल संज्ञान लें तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रभावित लोगों को आवश्यकतानुसार खाद्यान्न, पेयजल, दवाइयां एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा नदी के जलस्तर एवं संभावित प्रभाव वाले क्षेत्रों की नियमित सूचना प्राप्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में नाव, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड धारक ऐसे कृषक जिनकी फसल बाढ़ के पानी के कारण नष्ट हो गई है, उनका चिन्हांकन कर फसल बीमा योजना का लाभ दिलाएं।
जिलाधिकारी ने रामगंगा नदी के जलस्तर एवं आसपास के क्षेत्रों की स्थिति का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहते हुए बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय महोलिया का किया औचक निरीक्षण*

*शिक्षण कार्यों की गुणवत्ता का किया आकलन, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश*

फर्रुखाबाद । जनपद भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने विद्यालयों में शिक्षण कार्यों की गुणवत्ता एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से विकासखण्ड राजेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय महोलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्र पंजीकरण, शिक्षकों की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन, विद्यालय अनुशासन एवं शिक्षण कार्यों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया निरीक्षण के दौरान छात्र पंजीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन, शिक्षक उपस्थिति तथा विद्यालय अनुशासन की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों एवं अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विद्यालय में सभी शिक्षक निर्धारित समय पर उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य सुनिश्चित करें। बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाते हुए बच्चों के शैक्षिक स्तर का नियमित मूल्यांकन किया जाए।
उन्होंने विद्यालय परिसर एवं कक्षाओं में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में अनुशासन एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।जिलाधिकारी ने संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय की व्यवस्थाओं में तत्काल अपेक्षित सुधार सुनिश्चित कराते हुए नियमित रूप से निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षिक प्रगति पर नियमित रूप से ध्यान देते हुए कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर शिक्षण कार्य की गुणवत्ता एवं छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुरक्षा और सम्मान का अनूठा संगम
फर्रुखाबाद।
आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस लाइन सभागार, फतेहगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सभागार में उपस्थित बालिकाओं, रिक्रूट कंप्यूटर ऑपरेटरों, मीडियाकर्मियों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

उत्तर प्रदेश पुलिस हर बेटी, हर महिला की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है।
वीर जवानों की कलाइयों पर ABVP के कार्यकर्ताओं ने बांधा रक्षा सूत्र
फतेहगढ़, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ इकाई द्वारा किला घाट, कैंट क्षेत्र में प्रातः 8 बजे से वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री प्रियंका माथुर, विभाग छात्रा प्रमुख जाह्नवी वर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रिनी चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल श्रम मुक्त को लेकर पंचायत सचिव, पंचायत सहायकों के साथ कार्यशाला का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद l
मुख्य विकास अधिकारी के आदेश के क्रम में विकास खण्ड बढ़पुर के सभागार में योगेश पाण्डेय एण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तर पर पंचायत सचिव, पंचायत सहायकों का बाल श्रम उन्मूलन व बाल श्रम मुक्त उत्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह द्वारा बाल श्रम एवं उससे संबंधित कानून के विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान और उन्होने बताया किसी भी 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे से कोई भी कार्य व 14-18 वर्ष के किशोरों से खतरनाक प्रक्रिया में कार्य बाल श्रम है जो की अपराध की श्रेणी में आता है। बाल श्रम कराने वाले नियोक्ता पर रू 20000/- से रु 50000/- तक का जुर्माना 6 माह से लेकर 2 वर्ष तक का कारावास का प्रावधान है। उनके द्वारा उ०प्र० सरकार द्वारा लिये गये संकल्प प्रदेश को वर्ष 2027 तक म मुक्त बनाये जाने पर चर्चा की गयी व विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए चलाई जा रही बा०ओ०सी० डब्ल्यू०, पी०एम०एस०वाई०एम० योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी।

एसोसिएशन फॉर वॉलटरी एक्शन से जीशान अन्सारी चाइल्ड राइट्स एसोसिएट, श्रम विभाग के द्वारा कार्यशाला में बाल श्रम उन्मूलन श्रम मुक्त ग्राम पंचायत बनाने में इसकी रूपरेखा पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्राम स्तर पर कामकाजी बच्चें उट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित करने में पंचायत सहायक का सहयोग की अपेक्षा है यदि कोई बच्चा बाल श्रम में लगा हुआ है तो जानकारी श्रम विभाग को उपलब्ध कराए ताकि विधिक कार्यवाही करते हुए बच्चों के सर्वोत्तम हित को देखते हुए उसका विद्यालय में कराकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जोड़ा जाए व ग्राम पंचायत स्तर पर गठित ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति यम से प्रस्ताव लेकर ब्लॉक स्तर पर प्रस्तुत कर ग्राम पंचायत को बाल श्रम मुक्त बनाया जाने हेतु दिया जाए। उनके द्वारा यह भी गया कि प्रस्ताव के अनुमोदन के उपरान्त इसकी निगरानी समिति के सदस्यों के द्वारा अगले 1 वर्ष तक रखनी है कि उस ग्राम पंचायत भी बच्चा बाल श्रम की ओर न जाए। ऐसे बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से भी जोडने में सहयोग किया जाए। बताया की बाल श्रम बच्चों से उनका बचपन छीन लेता है, बच्चों का स्थान काम की दुकान नही विद्यालय है, किसी भी समुदाय के के लिये वहाँ के लोगों का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि यदि आपको कहीं बाल श्रम होता दिखे तो आप श्रम कार्यालय, टोल फा नम्बर 1098 पर सूचना दे सकते है। उनके द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री वा योजना सामान्य आदि से संबंधित के संबंध में जानकारी दी गयी।
खंड विकास अधिकारी योगेश पाण्डेय जी के द्वारा बताया कि बच्चों के संरक्षण की हम सब की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि न को समाप्त करने में सभी की सक्रियता जरूरी है, ऐसे डॉप आउट व आउट ऑफ स्कूल बच्चों को बिन्हित कर शिक्षा विभाग के से विद्यालयों में प्रवेशित कराकर, सरकारी योजनाओं से जोडा जाए। इस अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त सचिवों व पंचायत को निर्देशित किया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए श्रम विभाग से जीशान अन्सारी के सहयोग लेने के अपेक्षा की गयी। सर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत ओम पाण्डेय, समस्त पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, श्रम विभाग से वरिष्ठ सहायक सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर सुजीत कुमार व चाइल्ड राइट्स एसोसिएट जीशान अंसारी आदि द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।
वृक्षारोपण एवं गंगा नदी में जल प्रदूषण की स्थिति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा*

फर्रुखाबाद l आज जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर की अध्यक्षता में वन विभाग के सौजन्य से "वृक्षारोपण एवं गंगा नदी में जल प्रदूषण की स्थिति" की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
      बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी विभागों की वृक्षारोपण संबंधी रिपोर्ट संतोषजनक पाई गई। हालांकि राजस्व विभाग की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है। जिलाधिकारी ने शेष रिपोर्ट को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
      बैठक में गंगा नदी में नालों के माध्यम से जाने वाले जल की शोधन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नालों पर एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित हैं तथा गंगा नदी में अशोधित एवं अशुद्ध जल प्रवाहित नहीं किया जा रहा है। फर्रुखाबाद के भैरो घाट पर 30 एमएलडी क्षमता का एसटीपी प्लांट स्थापित है, जो वर्तमान में भली-भांति कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी ने शोधन व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा उसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
     उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के बाद जल शोधन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए जल के साथ आवश्यक प्रयोग एवं परीक्षण किए जाएंगे, ताकि गंगा नदी में स्वच्छ एवं शोधित जल ही प्रवाहित हो और जल की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
     समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।