सुल्तानपुर में गरजे AAP सांसद संजय सिंह - स्कूल दिखाने पर FIR,24 करोड़ नौकरी का जुमला, और 'अनपढ़ रहेगा इंडिया तभी तो अंधभक्त बनेगा इंडिया'*
सुल्तानपुर,आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह आज अपने गृह जनपद सुल्तानपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने योगी-मोदी सरकार पर चार बड़े मुद्दों पर तीखा हमला बोला।
स्कूलों की बदहाली दिखाने पर FIR पर - संजय सिंह ने कहा कि AAP ने 'स्कूल ठीक करो' अभियान चलाया है। स्कूलों में दारू की पन्नी, नमक-रोटी, जर्जर बिल्डिंग, कीचड़ भरे रास्ते हैं। ये मुद्दा उठाने पर अभिनंदन करना चाहिए था, लेकिन सरकार FIR करा रही है।
"FIR से डरा नहीं सकते, जितनी FIR करोगे उतना वीडियो वायरल होगा और उतनी ही सरकार की बदनामी होगी।"* उन्होंने दावा किया कि आंदोलन के बाद सरकार को *604 करोड़ रुपये स्कूलों के लिए रिलीज करने पड़े हैं, जिसमें 302 करोड़ की पहली किश्त जारी भी हो चुकी है।
JPNIC निजीकरण और फ्री बस यात्रा पर-JPNIC को अखिलेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से बनी बिल्डिंग को योगी सरकार ने 10 साल राजनीतिक द्वेष में सड़ने दिया और अब बेचने जा रही है,ये ठीक नहीं है।
वहीं 60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा पर कहा* "दिल्ली में जब AAP ने सभी महिलाओं के लिए फ्री बस की तो यही लोग कहते थे खजाना खाली हो जाएगा। अच्छी बात है योजना लाए, लेकिन 60+ का क्राइटेरिया क्यों? सभी महिलाओं के लिए फ्री करो।
1 लाख नौकरी और पेपर लीक पर- यूपी सरकार के 1 लाख नियुक्ति के दावे को जुमला बताया। कहा कि 2.15 लाख शिक्षक भर्ती का ऑफिशियल ट्वीट आज तक पूरा नहीं हुआ।
मोदी जी ने कहा था हर साल 2 करोड़ नौकरी देंगे, 12 साल में 24 करोड़ नौकरियां मिल जानी चाहिए थीं, फिर बेरोजगारी क्यों है? *
आज पटना, लखनऊ, प्रयागराज, दिल्ली हर जगह युवाओं पर लाठी चल रही है।*
पेपर लीक, कोई नया विश्वविद्यालय नहीं, सिर्फ नफरत की राजनीति। RSS-BJP का जयन्त चौधरी के बाद युवाओं से संवाद का कार्यक्रम फ्लॉप होगा।
पंजाब vs गुजरात स्कूल मॉडल -सबसे बड़ा बयान-
केजरीवाल की चुनौती को दोहराते हुए कहा -"
मोदी जी और पूरी BJP हिम्मत है तो गुजरात के 1000 अच्छे स्कूल दिखा दे,
हम पंजाब के साढ़े 4 साल में बने स्कूल दिखा देंगे।"*
"BJP का शिक्षा मॉडल है - अनपढ़ रहेगा इंडिया तभी तो अंधभक्त बनेगा इंडिया, और AAP का मॉडल है - शिक्षित विकसित राष्ट्र।"* पीएम मोदी पर पाखंड का आरोप लगाते हुए कहा कि 14 अगस्त को पाकिस्तान के पीएम को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हैं और दूसरी तरफ देश में विभाजन विभीषिका दिवस मनवाते हैं।
एथेनॉल पर कहा - पेट्रोल सस्ता नहीं हुआ, इंजन खराब हुए, माइलेज कम हुई, 25 लाख टन चीनी लायक गन्ना एथेनॉल में खपा दिया जिससे चीनी महंगी हुई।
नेपाल बाढ़ त्रासदी पर 400 मौतों पर दुख जताया और भारत सरकार से और मदद भेजने की अपील की।
2 hours and 8 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1